Blog

  • बददी बरोटीवाला नालागढ़ के सुनियोजित विकास के लिए होगा कार्य

    बददी बरोटीवाला नालागढ़ के सुनियोजित विकास के लिए होगा कार्य

    सरकार के दिशा निर्देशानुसार करवाए जाएंगे विकास कार्य

    बी.बी.एन.डी.ए के सीईओ ललित जैन ने संभाला कार्यभार

    बददी / सचिन बैंसल : बददी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बी.बी.एन.डी.ए) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस ललित जैन ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद मीडीया से अनौपचारिक बातचीत में नवनियुक्त सीईओ बी.बी.एन.डी.ए ललित जैन ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य है बीबीएन एरिया का समुचित व सुनियोजित विकास जन सहयोग से करना। उन्होने कहा कि आज उन्होने कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्टाफ के साथ बैठक ली और उसके बाद वो पूरी विभागीय कार्यप्रणाली का अवलोकन करेंगे। जैन ने कहा कि हालांकि वो पहले भी दो साल तक इस ऑथोरिटी के सीईओ रह चुके हैं और यहां की भौगौलिक परिस्थितियों से भली भांति परिचित हैं। उन्होने कहा कि लेकिन गत पांच साल में बीबीएन काफी बदल गया है और उनका एकमात्र लक्ष्य रहेगा कि यहां की वर्तमान समस्याओं को हल करना और सरकार के दिशा निर्देशों व नीतियों तथा योजनाओं को अम्लीजामा पहनाना। जैन ने कहा कि वह शीघ्र ही पूरे क्षेत्र का दौरा करेंगे और लंबित पडे विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।

  • JEE Main 2023 का रिजल्ट हुआ जारी

    JEE Main 2023 का रिजल्ट हुआ जारी

    नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2023 का सेशन 2 के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे NTA JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2023 की परीक्षा 15 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

    इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeemain.nta.nic.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। JEE Main Session 2 2023 की परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। जेईई मेन 2023 की आंसर की 19 अप्रैल को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 तक थी। रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। इसे उम्मीदवार NTA JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। एजेंसी ने AIR और कट ऑफ भी जारी किए हैं। जिसे यहां डायरेक्ट क्लिक कर देख सकते है।

    ऐसे चेक करें रिजल्ट

    – NTA JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
    – उस लिंक पर क्लिक करें, जहां JEE Main Result 2023 Session 2 लिखा हो उसे क्लिक करें।
    – एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
    – सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट JEE Main Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    – JEE Main Result 2023 चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
    – आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

  • रेड करने गई SHO इंस्पेक्टर नेहा की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    रेड करने गई SHO इंस्पेक्टर नेहा की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/रवि शर्माः पंचकूला से दुखद घटना सामने आई है। जहां महिला थाना पंचकूला की एसएचओ इंस्पेक्टर नेहा की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रबंधक महिला थाना अपनी टीम के साथ महाराष्ट्र में रेड पर गई हुई थी और वापस लौटते समय महाराष्ट्र में यह एक्सीडेंट हुआ है। टीम के अन्य कर्मचारी ठीक है।

    यह हादसा आज सुबह 7:30 बजे महाराष्ट्र के वर्धा जिले में हुआ है। स्पेक्टर नेहा चौहान के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़े बच्चे की उम्र लगभग 9 साल के आसपास है। सेक्टर 5 महिला थाने में कर्मचारी गमगीन स्थिति में है और कोई भी बात करने को तैयार नहीं है। कर्मचारी आज नेहा चौहान को याद करके रोते हुए नजर आ रहे हैं। 

  • पंजाबः सुनसान पड़ा अमृतपाल का नशा छुड़ाओ केंद्र, करोड़ों की फंडिंग की जांच जारी

    पंजाबः सुनसान पड़ा अमृतपाल का नशा छुड़ाओ केंद्र, करोड़ों की फंडिंग की जांच जारी

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार डिब्रूगढ़ जेल में बंद कर दिया है। वहीं पुलिस अब अमृतपाल सिंह के रईया के पास अपने गांव जल्लूपुर खेड़ा में बने नशा छुड़ाओं केंद्र की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को लगता है कि इसी के जरिए करोड़ों रुपए की फडिंग हो रही थी। वहीं अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद नशा छुड़ाओं केंद्र भी सुनसान पड़ गया है। हाल ही में यहां पर मौजूद उक्त डाक्टर ने नशा छुड़ाओं केंद्र को लेकर खुलासा भी किया था। जिसमें उसने कहा था कि नशा छुड़ाओं केंद्र में नशे छुड़वाने के लिए कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं है।

    उक्त डॉक्टर ने बिना अपना नाम बताए बताया कि खालसा वहीर के दौरान उसकी मुलाकात अमृतपाल सिंह से हुई थी। जब उसने अमृतपाल सिंह को बताया कि वह गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है तो उसे गांव जालूपुर में नशा छुड़ाने के लिए लाए जा रहे युवकों को दवा देने की जिम्मेदारी दी गई ।हालांकि, उक्त युवक का दावा है कि उसने अमृतपाल और उसके साथियों से कहा था कि वह नशामुक्ति केंद्र में दी जाने वाली दवाएं नहीं दे सकता, क्योंकि केवल एक डॉक्टर ही इन दवाओं को दे सकता है। युवक के मुताबिक उसने डी-फार्मेसी की है और गांव में वह प्रैक्टिस भी करता है। उन्हें गांव जल्लुपुर के नशामुक्ति केंद्र में आने वाले युवाओं के लिए दवा की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई थी। युवक को दवाई के बदले में उसके बनते पैसे भी दिए जाते थे। युवक का कहना है कि वह केवल बुखार, खांसी, जुकाम या सिरदर्द जैसी सामान्य समस्याओं की ही दवा देता रहा है। इसके मुताबिक वहां पर ऐसा कोई प्रंबंध नहीं था जोकि एक नशामुक्ति केंद्र में होना चाहिए।

    वहां पर जितनी बड़ी संख्या में युवा नशा छुड़वाने के लिए आते थे, उतनी ही संख्या वापस चले जाते थे। इतना ही नहीं, अमृतपाल को नशा छुड़ाओं केंद्र के नाम पर करोड़ों रुपए फंडिंग हुई थी। जिसकी जांच अब पंजाब पुलिस ने करनी शुरू कर दी है। यह पैसा कहां से आ रहा था, किस जरिए से आ रहा था और कौन भेज रहा था, इसका पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। गांव के लोग अमृतपाल के बारे में कैमरे के सामने बात करने को तैयार नहीं हैं, लेकिन कैमरा बंद करने के बाद हैरान करने वाली बातें बताते हैं। लोगों ने बताया कि अमृतपाल सिंह ने नशा छुड़ाने के लिए जिन युवाओं को गुरुद्वारे में ठहराया था, उनमें से 90 प्रतिशत मालवा से ही थे। उनके गांव से तो एक-दो से अधिक युवा नहीं थे। माझे के तो युवा दिखते ही नहीं थे। हैरानी की बात थी कि वे युवा यहां इतनी दूर अमृतपाल के पास आकर ही क्यों नशा छोड़ना चाहते थे। नशा छुड़ाओ केंद्र में उन्हें फ्रूट, ड्राई-फ्रूट और दूध आदि ही पीते देखा जाता था।

    गांव वाले भी हैरान थे कि इतना फंड आ कहां से रहा है। गांव के कुछ बुजुर्गों ने बताया कि अमृतपाल सिंह ने जिन युवाओं को नशा छुड़ाओ केंद्र में ठहराया था, वे गांव के चक्कर लगाते रहते थे। बाहरी व्यक्तियों के गांव में इस तरह घूमने पर लोगों ने ऐतराज जताया था। जिसके बाद ही अमृतपाल उसे गांव से बाहर ले जाने पर विचार कर रहा था। इस नशा केंद्र को अमृतपाल सिंह मोगा में गांव जोगेवाला कें गुरुद्वारा साहिब में शिफ्ट करने की तैयारी में था। 15 फरवरी से उसने यह तैयारी शुरू कर ली थी, बोर्ड भी लगा दिए गए थे। लेकिन दो दिन बाद ही अमृतपाल सिंह के साथी तूफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 23 अप्रैल को अमृतपाल सिंह ने अपने साथियों को साथ लेकर अजनाला थाने पर हमला बोल दिया। तनाव की स्थिति में यह नशा छुड़ाओ केंद्र पूरी तरह से शिफ्ट नहीं हो पाया था। अब अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद यह पूरी तरह से बंद हो चुका है।

  • आज का राशिफल, 29 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 29 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 29 अप्रैल 2023

    मेष: नए कार्य में लाभ मिलेगा। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

    वृष: चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुन: विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कर्क: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। आज नए कार्य में लाभ मिलेगा।

    सिंह: योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कन्या: कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    तुला: बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

    वृश्चिक: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

    धनु: स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।

    मकर: रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।

    कुंभ: विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए कार्य में बनेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मीन: मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।
  • होशियारपुर : बाइक सवार टिप्पर की भयानक टक्कर में एक की मौत

    होशियारपुर : बाइक सवार टिप्पर की भयानक टक्कर में एक की मौत

    होशियारपुर : टांडा उड़मुड़ के गांव मुनकां के फाटक नजदीक सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने है। जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरबंस सिंह के रूप में हुई है।जोकि राज मिस्त्री का काम करता था। आज सुबह करीब 8.40 वह गांव झिंगड़ कला में टांडा से दसूहा की तरफ काम के लिए जा रहा था कि गांव मुनकां की तरफ पहुंचा तो ईटों वाले टिप्पर की चपेट में आ गया।

    हादसे दौरान हरबंस सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसे सरभत का भला चैरिटेबल सुसायटी के सेवादार ने अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं परिवार सहित पूरे इलाके में मातम का माहौल है। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • जालंधर: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव भाजपा में शामिल

    जालंधर: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव भाजपा में शामिल

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव से पहले आप पार्टी के बाद अब भाजपा ने कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका दिया है। भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पीकेएस भारद्वाज भाजपा में शामिल करवाया। पीकेएस भारद्वाज को प्रदेश भाजपाअध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी में जॉइन करवाया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा में उनका स्वागत है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी जॉइनिंग करने वालों की रफ्तार ने भाजपा के पक्ष मे बदलाव के साफ संकेत दे दिये है।के एस भारद्वाज ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि वे मोदी सरकार की नीतियों से बहुत प्रभावित है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी ज़िम्मेदारी उन्हें सौपी जायेगी वो उसे पूरी तरह निभाने के लिये वचनवद्ध है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता और अशांति पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंता में है।उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की स्थिति मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा जलांधर लोकसभा उप चुनाव जीत कर विरोधियों को करारा जवाब देगी।

  • चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, एक घायल

    चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, एक घायल

    फिलाडेल्फिया: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया के रिहायशी इलाके में शुक्रवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना हुई। फिलाडेल्फिया में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि गोलीबारी के पीछे क्या कारण था।

    अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 3.35 बजे गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हमलावरों की संख्या कितनी थी। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद एक पीड़ित घर के सामने के बरामदे में और दूसरे घर के अंदर मृत पाए गए, जबकि तीसरा पीड़ित फुटपाथ पर था। तीनों को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के नाम जारी नहीं किए गए हैं।

    इधर, घायल पीड़ित को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा इस घटना में और भी लोग घायल हो सकते हैं। हालांकि, उनके बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक बंदूक बरामद किया, लेकिन यह नहीं बताया कि क्या इसका इस्तेमाल शूटिंग में किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि वे गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पंजाब : प्रेमिका से कराई भतीजे की शादी, दोस्तों संग मिलकर फूफा ने किया कत्ल

    पंजाब : प्रेमिका से कराई भतीजे की शादी, दोस्तों संग मिलकर फूफा ने किया कत्ल

    बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में हुई हत्या को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है। यहां अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के पास एक युवक का शव मिला था। ट्रैक्टर से कुचल कर वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी। पुलिस की जांच में यह हादसा हत्याकांड निकला। हत्या का आरोपी मृतक का फूफा है। पुलिस जांच में पता चला कि फूफा ने अपनी पूर्व प्रेमिका का विवाह मृतक के साथ करवाया और शादी के बाद भी रिश्ते जारी रहे। इस बारे में जब भतीजे को पता चला तो फूफा ने दो अन्य लोगों के साथ मिल वारदात को अंजाम दिया। मृतक का नाम लखवीर सिंह है। बठिंडा के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ काला निवासी श्री गुरु गोबिंद सिंह नगर (बठिंडा) मृतक का फूफा था। जतिंदर सिंह उर्फ जिंदू निवासी गांव डंडा और रुपिंदर सिंह उर्फ पिंडा निवासी गांव हरिके कलां (श्री मुक्तसर साहिब) भी हत्याकांड में शामिल है। जसविंदर सिंह, जतिंदर सिंह उर्फ जिंदू और रूपिंदर सिंह उर्फ पिंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। 

    घटना में इस्तेमाल ट्रेलर घोड़ा व लोहे की रॉड बरामद की। पूछताछ में पता चला कि जसविंदर सिंह ने लखवीर सिंह का रिश्ता करवाया था। शादी के बाद लखवीर सिंह को शक होने लगा कि फूफा का उसकी पत्नी से रिश्ता है। इसी बात पर लखवीर सिंह और जसविंदर सिंह के बीच कई बार विवाद भी हुआ। इससे आरोपी जसविंदर सिंह अपने दिल में मृतक लखवीर सिंह के प्रति रंजिश रखने लगा। इसके बाद जसविंदर सिंह ने रिश्तेदार जतिंदर सिंह उर्फ जिंदू से लखवीर सिंह की हत्या के बारे में बात की। जिंदू संबंधों के बारे में जानता था। आरोपी जिंदू ने साजिश के तहत मृतक लखवीर सिंह को अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के पास बुलाया। जहां लखवीर सिंह के सिर में आरोपी जिंदू और रूपिंदर सिंह उर्फ पिंडा ने तेजधार हथियार से वार किया। इसके बाद उन्होंने अपने ट्रैक्टर से उसे कुचल दिया। घटना को हादसे का रूप देने के बाद लखवीर सिंह का मोबाइल भी आरोपी अपने साथ ले गए।

    एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि नौ मार्च 2023 को गिद्दड़बाहा निवासी लखवीर सिंह का शव अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के पास मिला था। गिद्दड़बाहा निवासी अमृतपाल सिंह ने थाना थर्मल बठिंडा में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को देख मामले को हादसा करार दे दिया और अज्ञात वाहन व अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया लेकिन मामला संदिग्ध लगने के कारण एसपी अजय गांधी, दविंदर सिंह एसपी (जांच) बठिंडा व गुरप्रीत सिंह डीएसपी सिटी-2 बठिंडा ने मामले की जांच सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह और एसआई हरजोत सिंह को करने का आदेश दिया।

  • पंजाब : नहर में मिली छात्र की लाश, पिता ने जताया यह शक

    पंजाब : नहर में मिली छात्र की लाश, पिता ने जताया यह शक

    फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद भाखड़ा नहर से 11वीं के छात्र का शव बरामद हुआ है। बीते दिनों निजी स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाला छात्र दशमेश नगर सरहिंद निवासी 15 वर्षीय अरमानदीप सिंह लापता हो गया था, उसका शव गांव सराला कलां जिला पटियाला के नजदीक भाखड़ा नहर से मिला है।

    थाना सरहिंद के सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि अरमानदीप सिंह कुछ दिनों से लापता था और पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट सरहिंद थाने में दर्ज कराई थी। उसका मोटरसाइकिल गांव तरखाण माजरा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है।

    अरमानदीप सिंह के पिता नरिंदर सिंह के बयान पर थाना सरहिंद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरमानदीप के पिता नरिंदर सिंह को शक था कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है। अरमानदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम राजिंदरा अस्पताल पटियाला से करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया है।