पंजाब : नहर में मिली छात्र की लाश, पिता ने जताया यह शक

फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद भाखड़ा नहर से 11वीं के छात्र का शव बरामद हुआ है। बीते दिनों निजी स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाला छात्र दशमेश नगर सरहिंद निवासी 15 वर्षीय अरमानदीप सिंह लापता हो गया था, उसका शव गांव सराला कलां जिला पटियाला के नजदीक भाखड़ा नहर से मिला है।

थाना सरहिंद के सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि अरमानदीप सिंह कुछ दिनों से लापता था और पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट सरहिंद थाने में दर्ज कराई थी। उसका मोटरसाइकिल गांव तरखाण माजरा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है।

अरमानदीप सिंह के पिता नरिंदर सिंह के बयान पर थाना सरहिंद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरमानदीप के पिता नरिंदर सिंह को शक था कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है। अरमानदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम राजिंदरा अस्पताल पटियाला से करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *