जालंधर/वरुणः खुरला किंगरा में चर्चित पादरी अंकुर नरूला के 11 ठिकानों पर इनकम टैक्स की चर्च 38 घंटे तक चली। इस दौरान इनकम टैक्स की टीम ने सभी ठिकानों पर बारीकी की जांच की। अंकुर नरूला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा की इनकम टैक्स की टीम को 38 घंटे तक की गई सर्च के दौरान कुछ नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। अंकुर नरूला ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने सोफिया इंस्टिट्यूट, चर्च, एम्मानुएल स्टोर और उनके रिश्तेदारों, ससुराल इत्यादि में छापेमारी की। पादरी ने कहा कि रेड सुबह 6 बजे डाली गई, जब अधिकतर लोग सो रहे थे। सभी लोगों को घर से बाहर जाने की मनाही कर दी। सिर्फ इमरजेंसी में ही जाने की इजाजत दी।
Blog
-

पंजाबः बंबीहा गैंग की पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान को धमकी
चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान की कुछ समय पहले शादी के प्रोग्राम में अनमोल बिश्नोई के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। हालांकि इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया के जरिए करण औजला ने सफाई भी दी थी। जिसमें उसने कहा था कि वह अनमोल बिश्नोई को नहीं जानता और ना ही उसे पता है कि वह वहां पर मौजूद था। वहीं दूसरी ओर इस मामले में बीते दिन पुलिस ने करण औजला के मैनेजर को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाकर गैंगस्टर को विदेश भेजने के मामले में गिरफ्तार किए गए सुखजिंदर सिंह शारपी घुमन्न को लेकर पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। हालांकि पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाकर गैंगस्टर को विदेश भेजने के मामले में गिरफ्तार किए गए सुखजिंदर सिंह शारपी घुमन्न को लेकर पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपना स्पष्टीकरण दिया था।औजला ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मीडिया वाले आरोपी को उसका करीबी बता रहे हैं जबकि पिछले 2 साल से उसकी बातचीत भी नहीं हुई है। उसने जो किया है, वह उसका हर्जाना भर रहा है। मेरा नाम किसी के भी साथ ऐसे ना जोड़ा जाए।

लेकिन अब बंबीहा गैंग ने औजला और शैरी मान को सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी है। पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान को बंबीहा गैंग से संबंध रखते जस्सा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर धमकी दी है। जस्सा ग्रुप ने लिखा है कि करन औजला और शैरी मान जितनी मर्जी सफाई देते रहें, जितनी मर्जी लॉरेंस गैंग के साथ नाचो, लेकिन तुम्हारा हिसाब जरूर करेंगे। पोस्ट में लिखा है कि वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। हांजी क्या हाल हैं सभी भाइयों का, जो कुछ पिछले दिनों में मैं देख रहा हूं कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद कई लोगों ने उसके परिवार का साथ देने की जगह फायदा उठाया है। वहीं मीडिया ने लॉरेंस चोर का इंटरव्यू करके उसे मशहूर किया है। अब उसका चोर भाई अनमोल करण औजला और शैरी मान के साथ नाचता दिखा।
इन दोनों को मेरी एक सलाह है कि तुम दोनों का हिसाब जरूर करेंगे। तुम जितनी मर्जी सफाई देकर नाचते रहो। बाकी लॉरेंस चोर कभी सलमान खान को धमकियां दे रहा है तो कभी सिद्धू मूसेवाला के परिवार को। इसके ग्रुप के लोग धमका रहे हैं। लॉरेंस चोर याद कर ले यादू योद्धा कोठा गुरु वाले ने तेरा क्या हाल किया था, जिसके बाद तूने नाभा जेल में चालान डलवा कर दूसरी जेल में शिफ्ट हो गया था। लॉरेंस वह व्यक्ति है जो दूसरे लोगों पर डिपेंड है। खुद चूहे की तरह छुप कर बैठ जाता है और वारदातों की जिम्मेवारी लेता है। अब लॉरेस और इसका भाई अनमोल चोरी छोड़कर पंजाबी गायकों के साथ नाचने लगे हैं। वह भी अमेरिका में। अब गोल्डी बराड़ रह गया। कल को वह भी इन्हीं के साथ नाचता दिख जाएगा। जो काम अमित अरोड़ा कर रहा है वही काम ये नचार कर रहे हैं।
बाकी रही बात सिद्धूमूसेवाला वाले को इंसाफ दिलवाने की तो वह हम दिलवा कर रहेंगे। बाकी कइयों का जेल में कुटापा उतार कर भाइयों ने साबित कर दिया कि तुम लोगों की औकात क्या है। मूसेवाला केस में जो आरोपी नामजद हैं सभी का हिसाब किया जाएगा। पंजाब सरकार को चाहिए कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार को इंसाफ दें। बाकी लॉरेंस और उसके ग्रुप वालों यह मत समझो कि हम सिर्फ पोस्टें डाल रहे हैं, जिस दिन हिसाब होगा गोलियों के साथ बराबर करेंगे।
-

ਪੰਜਾਬ: ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, 3 ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਜ਼ੀਰਾ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਜੀਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤਲਵੰਡੀ ਜੱਲੇ ਖਾਂ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਸ਼ਾਮ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਹੋਰ ਜ਼ਖਮੀ ਵੀ ਹੋਏ ਹਨ ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਵਿਨੋਦ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜ਼ੀਰਾ ਵਿਖੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਸਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜਿਸ ਦੀ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 26 ਸਾਲ ਸੀ ਪਿੰਡ ਤਲਵੰਡੀ ਜੱਲੇ ਖਾਂ ਵਿਖੇ ਟਰਾਲੀ ਤੋਂ ਤੂੜੀ ਉਤਾਰਦੇ ਸਮੇ ਅਚਾਨਕ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਕੋਟਿ ਸੇਖਾ ਤਿੰਨ ਘਾਇਲ ਜੋ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚਲ ਰਿਹਾ ਹੈ
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜੀਰਾ ਵਿਖੇ ਤਾਇਨਾਤ ਡਾਕਟਰ ਅਕਾਸ਼ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 108 ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਮਰੀਜ਼ ਲੈ ਕੇ ਆਏ ਸਨ ਜੋ ਕਿ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਪਰ ਸਿਵਲ ਹਸਤਾਲ ਜੀਰਾ ਪਹੁੰਚਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਸੀ
-

पंजाबः सूडान में गृह युद्ध के कारण फंसे 2 भारतीय पहुंचे अपने घर, देखें वीडियो
नई दिल्लीः सूडान में चल रहे गृह युद्ध के कारण वहां पर हजारों की संख्या में काम करने वाले भारतीय नागरिक वहां पर फस गए थे। जिसके चलते उनकी ओर से लगातार वहां से निकलने के लिये गुहार लगाई जा रही थी। वहां अपने नागरिकों के सूडान में फंसे होने के कारण केंद्र सरकार और पंजाब सरकार भी वहां पर फसे हुए नागरिकों को वहां से निकालने के लगातार प्रयास कर रही थी।
सरकारों के यह प्रयास उस समय रंग लाये जब आज वहां पर काम करने वाले 2 नागरिक पठानकोट पहुंचे। पठानकोट पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार लक्षमण सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वहां पर फसे हुए अपने नागरिकों को लेकर सरकारें बहुत ही चिंतित है, फसे हुए भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लगातार प्रयास किये जा रहे है, उनकी के परिणाम स्वरूप आज पठानकोट जिले के 2 नागरिक सुरक्षित अपने घरों में पहुंचने तक सफल रहे है। आज उनके सुरक्षित पठानकोट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया है ओर उन्हें प्रशासन की ओर से घरों तक पहुंचाया जाएग।
वहीं दूसरी ओर सुरक्षित अपने देश पहुंचे दोनों नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही है, सुखदेव सिंह और जतिंदर सिंह ने बताया कि सूडान में गृह युद्ध छिड़ने के कारण वहां पर हालात बहुत ही खराब हो गए है, वहां पर लगातार गोलीबारी ओर बमबारी हो रही है। गृह युद्ध छिड़ने के कारण वहां पर बिजली, पानी, खाने-पीने का सामान और जरूरत अन्य वस्तुओं की भारी कमी हो गई है। उन्होंने वहां से सुरक्षित बापिस पहुंचने पर केंद्र सरकार और पँजाब सरकार की ओर लगातार किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इन्ही के प्रयासों के चलते ही आज वह अपने देश सुरक्षित बापिस पहुंच सके है। -

ਪੰਜਾਬ: ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਕਾਰਣ ਕੀਤਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਕਤਲ, 2 ਦਰਜਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ: ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਨਵਾਂ ਗੁਰਦਿਤੀ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਤੇਜਧਾਰ ਹਤਿਆਰਿਆਂ ਨਾਲ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਕੁਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਸ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਪਿੰਡ ਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ 7-8 ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਹਿਲਾਂ ਪੁਰਾਣੇ ਘਰ ਗੁਰਦਿਤੀ ਵਾਲਾ ਵਿਚ ਆ ਕੇ ਘਰ ਦੀ ਭੰਨ ਤੋੜ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਨਵੇਂ ਘਰ ਨਵਾਂ ਗੁਰਦਿਤੀ ਵਾਲਾ ਚ ਜਿਥੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 27 ਸਾਲ ਕਮਰੇ ਅੰਦਰ ਬੈਠਾ ਰੋਟੀ ਖਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵਲੋਂ ਕਮਰੇ ਦੇ ਦਰਵਾਜੇ ਦੀ ਭੰਨ ਤੋੜ ਕੀਤੀ ਤੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤੇ ਕਿਰਪਾਨਾਂ ਦਾਤਰਾਂ ਆਦਿ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿਤਾ।
ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੱਲ੍ਹ ਨਵਾਂ ਗੁਰਦਿਤੀ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਲੜਾਈ ਹੋਈ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿਚ ਪਿਓ ਪੁੱਤਰ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਸਨ । ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿਖੇ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਥੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੱਜਣ ਸਿੰਘ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਚਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਸਮੇਤ ਸਤ ਅੱਠ ਵਿਰੁੱਧ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
-

पंजाबः शारपी घुम्मण की गिरफ्तारी के बाद करण औजला का आया बड़ा बयान
चंडीगढ़ः पंजाबी गायक करण औजला ने बीते दिन गिरफ्तार किए गए मैनेजर शारपी घुम्मण को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बड़ा बयान दिया है। करण औजला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझी की है। जिसमें उन्होंने जहां शारपी के साथ अपने संबंधों को लेकर स्पष्टीकरण दिया है, वहीं फर्जी खबरे चलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की भी बात की है। करन औजला ने कहा,” मीडिया के सदस्य और भाई-बहन जो मुझे प्यार करते है, उनसे कुछ बातें इस समय करना मैं जरूरी समझता हूं, क्योंकि कुछ बातें समय पर ही साफ कर देनी चाहिए। पहले जो वीडियो आई मैंने उस बारे स्पष्टीकरण दिया जितना हो सके और कल यह वीडियो देखी कि “करण ओजला का दोस्त गिरफ्तार”… यार मुझे एक बात बताओ कि अगर मेरा कोई दोस्त था या है, मेरे साथ क्यों हर बार…।

करण ने आगे कहा,” मैंने क्या किया ? और मैं ही सबका दोस्त हूँ? हो सकता है पिछले 2 साल से मेरी उस शख्स से बात भी न हुई हो और अगर हम पहले जानते भी थे तो कोई मेरे से पूछकर अपनी जिंदगी के अच्छे या बुरे फैसले लेगा? मैं अकेला नहीं हूं जिसकी तस्वीरें और वीडियो हैं, इंडस्ट्री के और भी कई लोग हैं और उन सभी का दोष यह है कि वे पंजाब के लिए काम कर रहे हैं और अपने काम से अपने परिवार का पेट भर रहे हैं। जब कोई चैनल यह खबर प्रसारित करता है कि ‘करण औजला का साथी गिरफ्तार’ , तो बताओ कि जो गिरफ्तार हुआ उसका कोई नाम नहीं है? मेरा नाम किसी के साथ मत जोड़ो।”
आखिर में करण औजला ने लिखा, “मैं अपना काम कर रहा हूं और अन्य सभी कलाकारों की तरह समय काटने की कोशिश कर रहा हूं। मैं 4 बार जबरन वसूली का शिकार हुआ और 5 बार मेरे घर पर फायरिंग हुई। किसी भी चैनल ने कभी भी इस बारे में सहानुभूति वाली खबर नहीं चलाई कि वो गलत कर रहे हैं। मीडिया के लोगों से निवेदन है कि आज से यदि कोई बिना जानकारी जुटाए या बिना किसी सबूत के जबरदस्ती मेरा नाम बदनाम करने की कोशिश करता है तो मैं सीधे कानूनी कार्रवाई करूंगा। मेरी लीगल टीम तैयार है और इस मामले पर काम कर रही है। एक बात जरूर समझ आती है कि खुद को साबित करने के लिए इंसान को मरना पड़ता है, यही सच्चाई है……… शर्म आनी चाहिए ।
-

पंजाबः 8वीं कक्षा की 3 टॉपर बेटियों को मान सरकार देगी ईनाम
चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं कक्षा में पूरे सूबे में टॉप करने वाली बेटियों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका एलान किया है। इन बेटियों को सरकार द्वारा 51 -51 हजार दिए जाएंगे। आठवीं कक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए थे। मानसा की लवप्रीत कौर ने पूरे पंजाब में टॉप किया है। वहीं मानसा की ही गुरअंकित कौर दूसरे और लुधियाना की समरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूल और सरकार शिक्षा के स्तर को दिन-ब-दिन ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है…शिक्षा हमारी प्राथमिकता है।

-

इस जगह पर सिखों को डरा-धमका रहे हैं खालिस्तानी समर्थक! रिपोर्ट में हुआ खुलासा
नई दिल्लीः ब्रिटेन सरकार के एक धार्मिक सलाहकार ने खालिस्तानी तत्वों द्वारा ब्रिटेन में सिख समुदायों को डराने और धमकाने की बात कही है। कॉलिन ब्लूम, यूके सरकार द्वारा नियुक्त एक स्वतंत्र धार्मिक मामलों के सलाहकार हैं, जिन्होंने ब्रिटेन में सिख समुदायों को लेकर चिंता जाहीर की है और की खुलासे किए हैं। जिसमें खालिस्तानी सहानुभूति रखने वालों के कारण विभाजन भी शामिल है। ब्लूम ने ‘द ब्लूम रिव्यू’ नामक अपनी रिपोर्ट में आधिकारिक स्तर पर प्रतिनिधित्व और यूके में प्रमुख सिख निकाय के रूप में मान्यता को लेकर ब्रिटिश सिख समुदायों के कुछ क्षेत्रों के भीतर शक्ति संघर्ष की ओर इशारा किया है।
ब्लूम ने अपनी रिपोर्ट में किया खुलासा
रिपोर्ट में सिख अलगाववादियों के कारण कुछ ब्रिटिश सिख समुदायों के बीच विभाजन का उल्लेख किया गया है, इसे “खालिस्तान समर्थक आंदोलन के भीतर एक चरमपंथी फ्रिंज विचारधारा” कहा जाता है। इसके साथ ही ब्लूम ने बताया कि कुछ व्यक्तियों और संगठनों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से संप्रदायवाद और मुस्लिम विरोधी भावनाओं को हवा दे रहे हैं, साथ ही साथ भेदभावपूर्ण और गलत व्यवहार को वैध बना रहे हैं।”
सिखों को डरा-धमका रहे हैं खालिस्तानी
ब्लूम ने कहा कि खालिस्तानी समर्थक खुद को मुख्यधारा के सिख समुदायों से जोड़ते हैं लेकिन “उनके डराने-धमकाने और विध्वंसक तरीकों को ज्यादातर सिख धर्म के मूल सिद्धांतों से अलग मानते हैं।” ब्रिटिश सिख समुदाय से संबंधित उत्तरदाताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि मुख्यधारा के सिख समुदायों से तोड़फोड़ के चरमपंथी एजेंडे को अलग नहीं करने के परिणामस्वरूप ब्रिटेन “धार्मिक अतिवाद की ओर आंखें मूंद लेगा।
-

विद्यार्थियों को नशा, साइबर क्राइम व यातायात के बारे में किया जागरूक
बच्चे सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर कड़ी मेहनत करें- श्याम लाल
बददी/ सचिन बैंसल : युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद तथा समाज हित की अन्य गतिविधियों में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप के सपनों को पूरा करें। दृढ़ इच्छाशक्ति रखकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करें। उक्त विचार बरोटीवाला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम लाल ने आज चितकारा यूनिवर्सिटी बरोटीवाला में आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित यूनिवर्सिटी के बच्चों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने युनिवर्सिटी के बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है ,जो कि एक चिंता का विषय भी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जोरदार अभियान चलाया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा जहां नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है, वहीं आमजन को नशा जैसी बुराई के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं तथा यूनिवर्सिटी के स्टाफ सदस्यों से कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ मुहिम चलाए हुए हैं, परंतु इस अभियान की संपूर्ण सफलता के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। बरोटीवाला थाना प्रभारी ने कार्यक्रम के दौरान युनिवर्सिटी के बच्चों तथा स्टाफ सदस्यों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रलोभन में आकर किसी दूसरे व्यक्ति से अपनी बैंक संबंधी जानकारी शेयर ना करें ।
उन्होंने कहा कि आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी वर्षों की कमाई पर पानी फेर सकती है, इसलिए सावधानी एवं सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है। बरोटीवाला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामलाल ने यूनिवर्सिटी के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे खुद यातायात नियमों की पालना करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों को अपनाने के लिए प्रेरित करें ताकि भविष्य में किसी सडक़ दुर्घटना की पुनरावृति न होने पाए। इस मौके पर थाना प्रभारी श्यामलाल कौंडल बरोटीवाला ने कहा कि अगर कोई परिवार में नशे के आदि हो चुके किसी भी पुरुष को बिना दवाई दिए किस तरह से स्प्रिचुअल बातों से उसकी शराब की आदत छुड़ाई जा सकती है और किस तरह योग और ध्यान (मेडिटेशन) द्वारा भी नशा कैसे छुड़ाया जाए यह भी उन्होंने बहुत अच्छी तरह समझाया और कहा कि यह आदत हमेशा के लिए छुड़ाई जा सकती है । उन्होंने बताया कि मेडिटेशन करने से हैप्पी हार्मोन्स पैदा होते हैं जिससे नशीले पदार्थों में कम निर्भरता रहती हैं, जिससे लीवर, किडनी और क्षतिग्रस्त मस्तिष्क को सही करना, डिप्रेशन, चिंता अथवा घबराहट और ब्लड प्रेशर सही रहता है तथा निर्णय लेने की क्षमता व स्मृति का विकास होता है, मानसिक विकृति का विकास होता है बड़ी गहराई से समझाया।
-

यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी सांसद पर 2 FIR दर्ज
नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कनाट प्लेस थाने में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें पॉक्सो एक्ट भी है। पहली एफआईआर नाबालिग पहलवान की शिकायत पर वहीं, दूसरी एफआईआर अन्य महिला पहलवानों की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को महिला पहलवानों की शिकायत वाली याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें दिल्ली पुलिस ने कहा था कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आज ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। एक नाबालिग समेत 7 महिला पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इससे पहले 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था। महिला पहलवान पिछले 5 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर में धरने पर बैठे थे। इससे 3 महीना पहले भी पहलवानों बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया था।
दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद जंतर-मंतर पद धरना दे रहे पहलवानों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है। पहलवानों ने कहा कि जब तक बृजभूषण शरण सिंह जेल नहीं जाते हमारा धरना जारी रहेगा। विनेश फोगाट ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हैं। लेकिन बृजभूषण शरण को सभी पदों से हटाया जाना चाहिए। उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है, लेकिन दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर बने रहते हुए बृजभूषण सिंह पद का दुरुपयोग कर सकते हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन
वहीं, सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में लेफ्ट संगठन के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। आईसा के छात्रों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
