चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, एक घायल

फिलाडेल्फिया: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया के रिहायशी इलाके में शुक्रवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना हुई। फिलाडेल्फिया में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि गोलीबारी के पीछे क्या कारण था।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 3.35 बजे गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हमलावरों की संख्या कितनी थी। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद एक पीड़ित घर के सामने के बरामदे में और दूसरे घर के अंदर मृत पाए गए, जबकि तीसरा पीड़ित फुटपाथ पर था। तीनों को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के नाम जारी नहीं किए गए हैं।

इधर, घायल पीड़ित को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा इस घटना में और भी लोग घायल हो सकते हैं। हालांकि, उनके बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक बंदूक बरामद किया, लेकिन यह नहीं बताया कि क्या इसका इस्तेमाल शूटिंग में किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि वे गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *