Blog

  • Punjab News: ताले तोड़ घर में घुसे चोर, तालाशी दौरान पुलिस भी हो गई हैरान, देखें वीडियो

    Punjab News: ताले तोड़ घर में घुसे चोर, तालाशी दौरान पुलिस भी हो गई हैरान, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबासी इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच देर रात एक कोठी में हड़कंप मच गया, जब दो संदिग्ध चोर (समैकीए) कोठी का ताला तोड़कर अंदर दाख़िल हो गए। इस बार चोरों की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और मोहल्ले वालों तथा पुलिस की साझा चौकसी के कारण दोनों को मौके पर ही धर दबोचा गया। जब पुलिस और गली के लोगों ने कोठी के अंदर तलाशी लेना शुरू किया तो अंदर का नज़ारा देखकर सब हैरान रह गए।

    पुलिस से बचने के लिए दोनों चोर अंदर बने छोटे-छोटे दराज़ों (खानों) में छिपे हुए बैठे थे। चश्मदीदों के अनुसार दराज़ों में दम घुटने और डर के मारे दोनों चोर पसीने से ऐसे भीगें हुए थे जैसे बारिश में नहा कर निकले हों। अगर उन्हें समय रहते बाहर नहीं निकाला गया होता तो दम घुटने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: टैक्सी स्टैंड यूनियन ने RTO के दफ्तर बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: टैक्सी स्टैंड यूनियन ने RTO के दफ्तर बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    कहा- टैक्स चोर मालामाल और टैक्स देने वाले बेरोजगार

    लुधियानााः आरटीओ ऑफिस में सुबह टैक्सी यूनियन ने विरोध धरना प्रदर्शन किया है। टैक्सी यूनियन का आरोप है कि शहर में प्राइवेट गाड़ियां चल रही है और उन्हें टैक्सी सर्विस नहीं मिल रही है। जिसके चलते टैक्सी चालक बेरोजगार हो रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीओ टाइम पर ऑफिस नहीं पहुंच रहे।

    इस दौरान आरटीओ जगाओ, दफ्तर में बैठाओ गरीबों को इंसाफ दिलाओ अभियान के तहत यूनियन ने नारे लगाए। यूनियन का कहना है कि उनकी गाड़ियां स्टैंडों पर खड़ी रहती है और प्राइवेट गाड़ियां सवारियों को बैठाकर ले जाते है। जिससे उनके कारोबार में नुकसान हो रहा है। यूनियन ने आरोप लगाया कि लुधियाना में नाजायज टैक्सी स्टैंड है, जहां पर प्राइवेट गाड़ियां खड़ी रहती है। इस दौरान ऑटो चालक भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मैं विजिलेंस को लिस्टें दूंगा। इस दौरान टैक्सी स्टैंड के प्रधान ने कपड़े उताए दिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट मंत्री से अपील की कि कर्मशियल गाड़ी चालक अभी भी परेशान है। हाईवों पर रात को माफिया बरकरार है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी सुनवाई नहीं होती तब हम उठेगे नहीं। आरटीओ ऑटो के चालान कर रहा है। टैक्स भरने वाले बेरोजगार हो रहे है और टैक्स चोर मालामाल हो रहे है।

    वहीं पीसीएस रिजनल ट्रांसपोर्ट अफसर मनकंवल सिंह चाहल ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि टैक्सी यूनियन ने एयरपोर्ट के उद्घाटन पर भी रेटों को लेकर नाराजगी जताई थी। डीसी के निदर्शों के अनुसार रेटों को तय किया है। वहीं मौके पर पहुंच गाड़ियों की चेकिंग की गई कि कोई प्राइवेट गाड़ियों में सवारियां न बैठाए। ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाता रहता है। ऑफिस में लेट पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं चेकिंग अभियान के तहत बाहर था। प्रदर्शन करना सही नहीं है, मैं ऑफिस में बैठा हूं, आप मेेरे से बात करके अपनी समस्याओं का हल करवा सकते है।

     

  • Punjab News: अनाज मंडी में दफ्तर के पास युवक का शव बरामद

    Punjab News: अनाज मंडी में दफ्तर के पास युवक का शव बरामद

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित नई दाना मंडी में मार्केट कमेटी ऑफिस के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं घटना के बारे में जानकारी देते हुए सिटी पुलिस स्टेशन के हेड कॉन्स्टेबल जसकरण सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दाना मंडी में मार्केट कमेटी ऑफिस के पास एक युवक बेहोश पड़ा है।

    जब वह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की, तो पता चला कि उस युवक की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने शव को अपने कब्ज़े में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, मृतक की तालाशी के दौरान कोई पहचान-पत्र न मिलने के कारण आस-पास के इलाक़े में पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी, इसलिए पहचान के लिए शव को 72 घंटों तक कपूरथला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पुलिस मुख्यालय में DGP की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    पुलिस मुख्यालय में DGP की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    अगरतलाः त्रिपुरा में पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी अनुराग धनखड़ अगरतला में पुलिस हेडक्वार्टर में मृत पाए गए। आनन-फानन में उन्हें अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मुख्यालय परिसर को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • CJP प्रदर्शनकारियों के चलते संसद भवन की बढ़ाई गई सुरक्षा, किए गेट बंद, देखें वीडियो

    CJP प्रदर्शनकारियों के चलते संसद भवन की बढ़ाई गई सुरक्षा, किए गेट बंद, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः विजय चौक पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी पहुंच गए। ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिसके चलते संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मेन गेट बंद कर दिए गए है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए है। वहीं पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए संसद के पास आंसू गैस के गोले दागे हैं और सभी गेट्स के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुस गए। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

    वहीं, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर नहीं भेजा गया, तो वे संसद मार्च के लिए निकल जाएंगे। दरअसल, वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 23वां दिन है। वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’ उधर, सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले सुबह 10 बजे पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं और कई लोगों के सिर भी फूट गए हैं। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।

     

  • Arizona में दो गुटों में झड़प, चली गोलियां, 9 लोग घायल

    Arizona में दो गुटों में झड़प, चली गोलियां, 9 लोग घायल

    वॉशिंगटनः एरिजोना के डाउनटाउन टक्सन से गोलीबारी की एक खबर सामने आई हैं। दो गुटों के बीच झड़प के बाद एक आरोपी ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में गोलीबारी कर दी। इस घटना में कम से कम 9 लोग घायल होने की सूचना है। वहीं पुलिस ने मामले में संदिग्ध को शूट कर मार दिया है। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे तो एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसे आत्मसमर्पण के लिए कहां गया लेकिन वह नहीं रुका। जिस पर एक अधिकारी ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया संदिग्ध की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना के सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस के अनुसार रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहे अधिकारियों ने गोली चलने की आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता फ्रैंक मैगोस ने बताया कि अधिकारियों का सामना संदिग्ध से हुआ, उन्होंने बार-बार आदेश दिए और बाद में उसे गोली मार दी।

    अधिकारियों ने अभी तक गोलीबारी के पीछे का मकसद आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है। घटना में कोई पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुआ। टक्सन की मेयर रेजिना रोमेरो ने कहा कि एक बंदूकधारी ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनके ठीक होने की उम्मीद है।

     

     

  • Punjab News: हथियारों के बल पर महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: हथियारों के बल पर महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    पटियालाः जिले में आए दिन लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिन दहाड़े हथियारों के बल पर बुजुर्ग महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना अनाज मंडी क्षेत्र के अंतर्गत फैक्ट्री एरिया की है। दरअसल, गुरुद्वारे में माथा टेककर रिश्तेदार के घर जा रही करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 3 बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने महिला के कानों की बालियां छीन लीं। इस घटना के दौरान एक अन्य महिला ने उनका बचाव करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित महिला की पहचान भागवंती के रूप में हुई है। उनके बेटे हरविंदर सिंह, जो फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव रूड़की के रहने वाले हैं, ने इस संबंध में थाना अनाज मंडी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। दरअसल, भागवंती अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने आई थीं। इसके बाद वह पैदल ही अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। रास्ते में फैक्टरी एरिया से गुजरते समय एक युवक उनके पास आया। उसने भागवंती के कानों की बालियां छीनने की कोशिश की।

    बुजुर्ग महिला ने विरोध किया, तो मोटरसाइकिल पर सवार उसके दोनों साथी भी हरकत में आ गए। आरोपी महिला की बालियां छीनकर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों की पहचान कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहित शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों के आसपास भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

     

     

     

  • मानसून सत्र से पहले PM Modi ने विपक्ष पर साधे निशाने, युवाओं को दिया खास Message

    मानसून सत्र से पहले PM Modi ने विपक्ष पर साधे निशाने, युवाओं को दिया खास Message

    नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र शुरु हो चुका है। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष की रणनीति को यदि देखें तो यह संसद का सत्र काफी हंगामेदार होगा। जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन भी चल रहा है। मानसून के स्त्र के लिए पहुंचे पीएम मोदी ने संसद भवन परिसर से मीडिया से बात करते हुए युवाओं को संदेश दिया है कि साथ ही बिना किसी का नाम लिए 56 साल के युवा पर तंज कसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह सत्र काफी ऐतिहासिक होगा। इस सत्र में सरकार कई अहम बिल लाने वाली हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने विपक्षी दलों सो पॉजिटिव रवैया अपनाने और सदन की कार्यवाही को सुचारु रुप से चलाने की अपील की है।

    मानसून सत्र भी प्रोएक्टिव रहे

    पीएम मोदी ने कहा कि मानसून हो या और मानसून सत्र यदि दोनों ही प्रो एक्टिव होंगे तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। जब दोनों प्रोडक्टिव होते हैं तो देश का कल्याण होता है जीव मात्र का कल्याण होता है ऐसे में हम यह प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी प्रोएक्टिव रहे और मानसून सत्र भी प्रोडक्टिव रहे। मानसून सत्र से शुरु होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं इस तरह की सिद्धियों का सिलसिला चला है। चाहे फिर राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय हो और अब तो अंतरिक्ष भी हो एक तरह से यह भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं। पिछले साल मानसून सत्र से ठीक पहले एक भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर थे। दो दिन पहले भारत के युवाओं करे नेतृत्व वाले एक स्टार्टअप ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जिसको अभी तक बहुत ही कम देश ही हासिल कर पाए हैं। पीएम ने कहा कि ये सिर्फ संयोग नहीं बल्कि एक संदेश है। यह एक बड़ा मजबूत संदेश है कि हमारे देश के युवाओं की क्षमता और उनकी आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी ही आसीम है। उन्होंने भारतीयों में आत्मविश्वास जगाया है और दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। ये संदेश देता है कि हमारे युवाओँ की क्षमताएं और महत्वकाक्षाएं अंतरिक्ष के जैसे असीम है। शोर-शराबे के जरुरत नहीं है। मेरा यह मानना है कि जहां तर्क तथ्य होते हैं वहां पर शोर-शराबे की कोई जरुरत नहीं होती है। तर्क और तथ्य होते हैं तो शांत रहकर भी अपने बात प्रभावी ढंग से रखी जा सकती है।

    नौजवानों ने अंतरिक्ष में भरी नई उड़ान

    पीएम ने युवाओं का जिक्र करते हुए सिसायी संदेश देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं की क्षमताएं और महत्वकाक्षाएं अंतरिक्ष की तरह ही असीम हैं लेकिन साथ ही बिना किसी का नाम लिए 56 साल के युवा की बात करके तंज कसते नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। उन्होंने कहा कि यह जो स्टार्टअप शुरु हुए हैं। उसमें जो नौजवान काम कर रहे थे। मुझे बताया गया है कि उनकी पूरी टीम की एवरेज सिर्फ 28 साल हैं। ऐसे नौजवानों ने यह क      
  • Jalandhar News: मेले में युवाओं पर भड़कें Punjabi Singer Khan Saab, की ये अपील, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेले में युवाओं पर भड़कें Punjabi Singer Khan Saab, की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर में आयोजित बापू लाल बादशाह के मेले में पंजाबी गायक सिंगर खान साहब पहुंचे। जहां वह युवाओं द्वारा हुड़दंगबाजी करने पर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने मेले में आए युवाओं से बैठने की अपील की। लेकिन उसके बावजूद कुछ युवा लगातार हुड़दंगबाजी करते रहे। जिसके बाद खान साहब ने कहा कि लोगों से बैठने की अपील की, लेकिन फिर भी ना बैठने पर वह भड़क गए और कहा कि जब पुलिस आपके माथे पर डंडे बरसाएंगी क्या तब मजा आएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी काफी ज्यादा है और आप मेले में बैठकर आराम से सुनो। आपके द्वारा लगातार की जा रही हूटिंग से किसी एक हार्ट अटैक हो जाएगा, जोकि वह नहीं चाहते।

    खान साहब ने कहा कि साल में एक बार प्रोग्राम में आने का मौका मिलता है, उसे भी खड़े होकर आप खराब कर रहे हो। मैं मानता हूं आप सब मुझसे बहुत प्यार करते हो, लेकिन शांति बनाकर रखें। इसके बाद मैनेजमेंट ने भी अपील की, लेकिन युवक बैठे नहीं। इस बीच मैनेजमेंट ने कह दिया कि अगर नहीं बैठोगे तो खान साब का प्रोग्राम यहीं रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों के ना बैठने की वजह से मेरा कीमती समय कम हो रहा है।

    समझ नहीं आता कि आप लोग शांत होकर अपनी जगह पर बैठ क्यों नहीं जाते? यहां साल में बड़ी मुश्किल से एक बार आने का मौका मिलता है, इसलिए समय की अहमियत को समझें और चुपचाप नीचे बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि मैं अच्छी तरह जानता हूं कि आप लोग मुझसे बहुत प्यार करते हैं और बहुत दूर-दूर से मुझे यहां देखने आए हैं। आपका यह प्यार सिर आंखों पर है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम उत्साह में आकर एक-दूसरे की जान ही जोखिम में डाल दें। खुद को संभालिए और अनुशासन बनाए रखिए। युवकों के बैठने के बाद ही खान साहब ने धुरंधर फिल्म के गीत सुनाए।

  • शादी से मना करने पर छात्रा की गोलियां मारकर हत्या, मां ने कहा- 4-5 माह से कर रहा था तंग

    शादी से मना करने पर छात्रा की गोलियां मारकर हत्या, मां ने कहा- 4-5 माह से कर रहा था तंग

    समस्तीपुरः सोनम पूसा कस्तूरबा विद्यालय की 12वीं की छात्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल जा रही थी इस दौरान एक युवक ने रास्ता रोक उस पर फायरिंग कर दी। वहीं छात्रा की मौत की सूचना जैसे ही गांव में फैली तो हड़कंप मच गया।

    आपको बता दें युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था, उसने लड़की के गर्दन और सीने में चार गोलियां मारी है। मृतका की पहचान सोनम के रूप में हुई है। लड़की की मां का कहना है कि गांव का लड़का उससे शादी करना चाहता था। मना करने पर उसने हत्या कर दी।

    वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार लड़का चंदौली की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

    एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसपी संजय पांडेय के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतका की मां ने बताया कि मेरी बेटी को गांव के बबलू गुप्ता ने ही गोली मारी है। बब्लू ने मारने की पहले भी धमकी दी थी। मेरी बेटी को वो 4-5 महीना से तंग करता था।