Home Breaking News दिन दहाड़े गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, देखें CCTV 

दिन दहाड़े गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, देखें CCTV 

0

ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए दो बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। डेरे के बाहर ये घटना हुई है। गुरुवार सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच बाबा को गोली मारी गई है, जिसके बाद उन्हें खटीमा के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम को एक गोली पेट में, एक कलाई में और एक हाथ में लगी। बाबा की अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल में तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। हमलावरों की पहचान जानने के लिए एसटीएफ को लगाया गया है। इस घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की जा रही है। मौके पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित कई अधिकारी पहुंच गए। साथ ही बड़ी संख्या में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here