Home Punjab>Fazilka पंजाबः सीएम मान के घर गूंजी किलकारियां

पंजाबः सीएम मान के घर गूंजी किलकारियां

0

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारियां गूंजी हैं। पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान की पत्नी की रात में तबीयत बिगड़ गई और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी सीएम मान ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। बता दें कि उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे (बेटा दिलशान और बेटी सीरत) हैं।

सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के गर्भवती होने की सूचना भी सीएम भगवंत मान ने खुद आम लोगों से शेयर की थी। लुधियाना में 26 जनवरी के समागम में सीएम शामिल होने गए थे। इस दौरान वह मंच पर बता रहे थे कि बेटियों को कौख में नहीं मारना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here