Home Breaking News गवर्नर का सोशल मीडिया पर Fake video वायरल, RBI ने किया नागरिकों को सावधान

गवर्नर का सोशल मीडिया पर Fake video वायरल, RBI ने किया नागरिकों को सावधान

0
गवर्नर का सोशल मीडिया पर Fake video वायरल, RBI ने किया नागरिकों को सावधान

RBI Deepfake Videos: भारतीय रिजर्व बैंक ने नागरिकों को सोशल मीडिया पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के एक वायरल हो रहे फेक वीडियो को लेकर सावधान किया है। वायरल हो रहे इस फेक वीडियो में आरबीआई गवर्नर को आरबीआई की इंवेस्टमेंट स्कीम्स को लॉन्च करते या सपोर्ट करते हुए दिखाया गया है जिसमें लोगों को इन स्कीमों में निवेश करने की सलाह दी गई है।आरबीआई ने इन वीडियो को फेक करार दिया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बयान जारी कर आम नागरिकों को सोशल मीडिया में सेंट्रल बैंक के टॉप मैनेजमेंट के वायरल हो रहे वीडियो जिसमें उन्हें फाइनेंशियल एडवाइस देते हुए दिखाया गया है इसे लेकर आगाह किया है। आरबीआई ने अपने स्टेटमेंट में कहा, भारतीय रिजर्व बैंक के संज्ञान में ये जानकारी आई सामने आई है कि गवर्नर शक्तिकांत दास के फेक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आरबीआई गवर्नर को कुछ इंवेस्टमेंट स्कीमों को लॉन्च करते हुए या सपोर्ट करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के माध्यम से नागरिकों को इन स्कीमों में टेक्नोलॉजिल टूल्स के माध्यम से निवेश करने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here