Home Punjab>Ludhiana Punjab News: तेज रफ्तार Brezza Car चालक ने Bike और पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

Punjab News: तेज रफ्तार Brezza Car चालक ने Bike और पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

0
Punjab News: तेज रफ्तार Brezza Car चालक ने Bike और पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

लुधियानाः खन्ना के समराला रोड पर बेकाबू ब्रीजा कार सवार व्यक्ति ने बाइक सवार और पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक युवती के साथ गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में घायलों दोनों व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की जीभ कट गई है।

मामले की जानकारी देते हुए गांव कलालमाजरा के बाइक सवार अजीत सिंह ने बताया कि वह समराला से गांव वापस आ रहा था। इस दौरान बरधालां के पास खन्ना की ओर से आ रही लाल रंग की तेज रफ्तार ब्रीजा कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बेकाबू कार चालक ने घटना स्थल पर पैदल जा रहे एक मजदूर को चपेट में ले लिया। व्यक्ति ने बताया कि कार चालक के साथ युवती भी मौजूद दी। घटना को अंजाम देने के बादा दोनों मौके से फरार हो गए।

वहीं दूसरी ओर सिविल अस्पताल इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि बाइक सवार 32 वर्षीय अजीत सिंह की कलाई और बाजू पर चोटें लगी हैं। जबकि घायल 30 वर्षीय साजन के होंठों के साथ-साथ जीभ भी कट गई। दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे बरधालां पुलिस चौकी के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। घायलों के बयान दर्ज करके कार चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here