दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों ओर पत्थरों से हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रियासत पुत्र लियाकत और शोकित पुत्र खां मोहम्मद के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि शोकित ने अपने पक्ष में गांव के ही रूस्तम पुत्र रिफाकत और फिरोज को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे गांव और क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। वीडियो में साफ तौर पर दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद से जुड़ा है, जो बाद में मारपीट में बदल गया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार दो पक्षों का आपस में झगड़ा हुआ था, जिसकी सूचना थाना हाजा पर प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल थाना हाजा से थानाध्यक्ष पथरी मय पुलिस बल के ग्राम इब्राहिमपुर में जाकर दोनों पक्षों के लोगों पर दबिश दी गई। दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने घरो से फरार हैं। लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।View this post on Instagram
Blog
-

2 पक्षों में हुई झड़प में जमकर चले लाठी डंडे और पत्थर, आधा दर्जन लोग घायल, देखें वीडियो
पथरीः हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाडी-डंडे और पत्थर चले। मिली जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिम पुर गांव में रहने वाले 2 भाइयों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। विवाद में एक अन्य पक्ष के शामिल होने पर दूसरे पक्ष के रिश्तेदार भी शामिल हो गए। जिसके बाद विवाद बढ़ते-बढ़ते संघर्ष में बदल गया। -

खड़े ट्राले से Sleeper Bus की भीषण टक्कर, 2 की मौत, मची चीख-पुकार
कोटपूतली-बहरोड़ः दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे बस ड्राइवर और एक महिला यात्री की मौत हो गई। वहीं घटना में 16 यात्री घायल हो गए। हादसा कोटपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल के सामने पुल पर बुधवार रात करीब 11ः26 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया।

ट्राले में घुसी बस और मृतक ड्राइवर। जानकारी देते बस के दूसरे ड्राइवर ओमप्रकाश ने बताया कि बस मकराना से हरिद्वार जा रही थी। बस में करीब 22 सवारियां थी। कोटपूतली बीडीएम हॉस्पिटल के सामने पहुंचे तो हाईवे पर ट्रेलर खड़ा हुआ था। ट्रेलर ड्राइवर ने न पार्किंग का बोर्ड लगाया हुआ था, न इंडिकेटर दिए हुए थे। फ्लाईओवर चढ़ते ही बस खड़े ट्रेलर में घुस गई। इस दौरान ट्रेलर में रखे सरिए बस के केबिन को चीरते हुए अंदर तक आ गए। हादसे में नागौर के लाड़ौली गांव निवासी ड्राइवर चंद्रमोहन (55) और महिला यात्री बिच्चू देवी की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। तेज आवाज और चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। भिड़ंत से बस इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि कई यात्री उसमें फंसे रह गए।
सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करवाया।
-

प्यार में अंधी बहन ने प्रेमी संग मिलकर भाई का गोली मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो
यूपी: मैनपुरी में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्यार में अंधी बहन ने ही सगे भाई को ही मौत के घाट उतार दिया। बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर सगे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। भाई अपनी बहन को ससुराल छोड़ने आया था। इस दौरान वह देर शाम होने की वजह से भाई वहीं रूक गया। देर रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने घर पर आया तो भाई ने उसे देख लिया। जिसके बाद विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय करण मिश्रा के रूप में हुई है। घटना को लेकर पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि बहन पूजा दुबे के जितेंद्र ठाकुर से अवैध संबन्ध थे। जितेंद्र ठाकुर रात में पूजा से मिलने उसके घर पहुंचा। मुलाकात को पूजा के भाई करण मिश्रा ने देख लिया।
करण और जितेंद्र ठाकुर के बीच खूब झगड़ा हुआ और जितेंद्र ने गोली मारकर करण की हत्या कर दी। पूजा और जितेंद्र ने करण के शव को झाड़ियों में छिपा दिया। हत्या के बाद पूजा थाने पहुंची और करण की गुमशुदगी दर्ज कराई। मां के थाने जाने के बाद 10 वर्षीय बेटे रितिक दुबे ने मौका पाकर आसपास के लोगों को बताया कि रात करीब 12 बजे नगला भूपति निवासी जितेंद्र ठाकुर उर्फ जीतू घर आया और उसके मामा करन मिश्रा की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चे ने बताया कि उसकी मां पूजा ने भी इस वारदात में आरोपी की मदद की। बच्चे के इस सनसनीखेज बयान के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। एसपी सिटी अरुण कुमार, कुसमरा चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार, स्वाट टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक के परिजनों ने आरोपी जितेंद्र ठाकुर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने करन को गोली मारकर शव धर्मगदपुर गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने धर्मगदपुर के पास झाड़ियों से करन का शव बरामद कर लिया। शव के सिर में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक करन के 3 बच्चे हैं। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र और पूजा के बीच प्रेम संबंध थे। इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने मिलकर करन की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पूजा दुबे और जितेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
-

6 से ज्यादा कंपनियों के कर्मचारियों ने की हड़ताल, धारा 163 लागू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में आईएमटी मानेसर की 6 से ज्यादा कंपनियों के कर्मचारी बुधवार को वेतन बढ़ाने और काम की बेहतर हालत की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। इस दौरान कर्मचारियों ने एसडीएम ऑफिस का घेराव भी किया। बाद में पुलिस के साथ इनकी झड़प भी देखने को मिली और माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुरुग्राम के जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त अजय कुमार ने आईएमटी मानेसर और आसपास के इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू करने के आदेश दिए।
वहीं मानेसर में धारा 163 लागू होने के बाद आज आईएमटी के बाहर हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। होंडा कंपनी के बाद आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। कर्मचारी काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें फैक्ट्री गेट के पास इकट्ठा होने से रोका जा रहा था, जिसके बाद पुलिस की टीमें एकदम से कर्मचारियों को खदेड़ने लगी। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने कहा कि यहां धारा 163 लागू है और किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
हड़ताली कर्मचारियों में महिलाएं भी शामिल रहीं। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की कर पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों का कहना था कि यह उनकी हक की लड़ाई है, जिसमें प्रबंधन और उनके बीच का मामला है। पुलिस को बीच में नहीं आना चाहिए और न ही प्रबंधन की तरफदारी करनी चाहिए। वहीं कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांगें पूरी न होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। बीते दिन धारा 163 के तहत पांच या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके बावजूद कुछ जगहों पर छोटे-छोटे समूह बनते देखे गए। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए।
-

पानी से भरे गड्ढे में पलटी Tractor-Trolley, सड़क पर बिखरी सैकड़ों किलो गेहूं, देखें वीडियो
हांसीः हांसी-तोशाम रोड पर एक गेहूं से भरी ट्रॉली पलटने का मामला सामने आया है। गौशाला के पास पुल के नजदीक बने गहरे गड्ढे में ट्रॉली पलटने से सैकड़ों किलो गेहूं पानी में गिरकर खराब हो गई, जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ है।
जानकारी मुताबिक, गांव उमरा निवासी किसान वीरेंद्र अपनी गेहूं से भरी ट्रॉली को अनाज मंडी हांसी ले जा रहे थे। जैसे ही ट्रॉली गौशाला के पास बने पुल के समीप पहुंची, वहां पानी भरे होने के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली का पूरा गेहूं पानी में जा गिरा। हालांकि, गनीमत रही कि ट्रॉली के ऊपर कोई बैठा नहीं था और ट्रैक्टर ड्राइवर को भी कोई चोट नहीं आई, लेकिन किसान की फसल खराब होने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान वीरेंद्र ने बताया कि वह 70 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं। वह बड़ी उम्मीद के साथ अपनी फसल मंडी लेकर जा रहे थे। वह गांव के ही सुशील के ट्रैक्टर से गेहूं लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
-

Punjab News: 2027 के चुनावों से पहले MLA की टिकट को लेकर की दावेदारी पेश, देखें वीडियो
श्री फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर अभी से दावेदारी शुरू हो गई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष से पहले ही जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों को टिकट को लेकर दावेदी शुरू कर दी है। श्री फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह रामगढ़ ने कुलजीत सिंह नागरा के टिकट को फाइल कर दिया है।
दरअसल, सुरिंदर सिंह रामगढ़ का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि फतेहगढ़ साहिब से कुलजीत सिंह नागरा का टिकट किसी भी परिस्थिति में नहीं काटा जाना चाहिए। सुरिंदर सिंह रामगढ़ का कहना है कि श्री फतेहगढ़ साहिब से कुलजीत सिंह नागरा का टिकट पक्का है। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी कुलजीत सिंह नागरा का टिकट काटती है तो इस जगह से पार्टी में अंदरूनी कलह शुरू हो सकती है।
-

Punjab News: Golden Temple में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शाम को होगी भव्य आतिशबाजी, देखें वीडियो
अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब में सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के पवित्र गुरुपर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने और गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे। सुबह से ही दरबार साहिब में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई और हर तरफ धार्मिक माहौल बना रहा। गुरुपर्व के अवसर पर दरबार साहिब के भीतर सुंदर ‘जलाऊ साहिब’ सजाया गया था, जिसे देखकर आए हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में मत्था टेका, ईश्वर का आभार व्यक्त किया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
इसके अलावा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और ‘गुरु घर’ के सुख का अनुभव प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी का गुरुपर्व उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और वे हर साल यहां मत्था टेकने आते हैं। शाम के समय गुरुपर्व के अवसर पर दरबार साहिब में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ‘रेहरास साहिब’ के पाठ के बाद दीपमाला और आतिशबाजी का विशेष नजारा देखने को मिलेगा। इस अवसर पर पूरा परिसर रोशनी से सजाया जाएगा, जो दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
-

Girlfriend और उसके 3 साल के बेटे की हत्या, विवाद के बाद कुल्हाड़ी से काटा, गिरफ्तार
झांसीः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, अपनी ही गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को बीती रात एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने दोनों की हत्या की बात कबूल कर ली है।

मृतक युवती और उसका बच्चा। जानकारी मुताबिक, 40 साल के आरोपी चतुर्भुज पटेल उर्फ दीपक ने 2 अप्रैल की रात लिव-इन में रहने वाली नीलू देवी (30) और उसके बेटे कृष्णा को कुल्हाड़ी से काट डाला था। पुलिस के मुताबिक, नीलू अपने पति के पास गुरुग्राम में जाने की जिद कर रही थी। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने 2 दिन शवों को घर में रखा। 4 अप्रैल की रात मौका पाकर महिला के शव को घर से 600 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया, जबकि बच्चे के शव थोड़ी दूर खेत में भूसे के ढेर में छिपा दिया। अगले दिन सुबह यानी 5 अप्रैल को महिला की लाश मिली, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
इससे डरकर आरोपी ने 7 अप्रैल की रात भूसे के ढेर में आग लगाकर बच्चे का शव जला दिया। 8 अप्रैल की सुबह बच्चे के शव के जले हुए अवशेष मिले। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। गांव में पता चला कि दीपक नाम का शख्स महिला और एक बच्चे को लेकर आया था। तीनों लापता हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने दोनों हत्याएं कबूल कर ली है। पूरा मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के बरौटा गांव का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दीपक लहचूरा के बरौटा गांव का रहने वाला है। वह झांसी में रहकर ब्लिंकिट में काम करता था। उसका भाई संजीव ग्राम प्रधान रह चुका है। दीपक की पहली पत्नी नेहा की मौत हो गई थी। इसके बाद दीपक ने 2015 में टहरौली गांव की रहने वाली हेमलता से शादी कर ली। हेमलता से उसे एक बेटा है। शादी के कुछ समय बाद दोनों में विवाद होने लगा। हेमलता उसे छोड़कर दिल्ली जाकर रहने लगी। दीपक यहां अकेले रहता था। गांव का एक युवक गुरुग्राम में गार्ड है। दीपक भी उसके यहां गुरुग्राम में आता जाता था।
इसी दौरान, उसके जरिए दीपक की पहचान गुरुग्राम में रह रही नीलू देवी से हो गई। युवक जिस फैक्ट्री में गार्ड था, वहीं नीलू भी नौकरी करती थी। इस वजह से नीलू और दीपक के बीच करीब 6 महीने पहले दोस्ती हुई। कुछ समय बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया। करीब 5 महीने पहले दीपक गुरुग्राम में जाकर नीलू के साथ रहने लगा था। नीलू भी दीपक के गांव वाले घर पर आने जाने लगी थी। पुलिस के मुताबिक, दीपक गुस्सैल और सनकी स्वभाव का है। नीलू अपने पति के पास जाना चाहती थी, लेकिन दीपक उसे मना कर रहा था। 2 अप्रैल की रात को नीलू ने कहा कि सुबह वह पति के पास चली जाएगी। जिद करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दीपक ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ नीलू के सिर पर कई वार कर डाले और उसके बच्चे को भी मौत के घाट उतार दिया।
-

सिलेंडर फटने से 4 बच्चों सहित 10 झुलसे, ढह गई दीवारें
यमुनानगरः हरियाणा में यमुनानगर के सलेमपुर में आज सुबह बड़े गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर में गैस भरते वक्त धमाका हो गया। एलपीजी सिलेंडर फटने से 4 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से घर की दीवारें भी ढह गईं और लेंटर तक में दरारें आ गई। बताया जा रहा है कि गैस ट्रांसफर के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे घर में आग फैल गई और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग मदद के लिए मौके पर दौड़ पड़े।
बताया जा रहा है कि इस हादसे के अंदर एक गर्भवती महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, जिस कमरे के अंदर ब्लास्ट हुआ, वहां दो भरे हुए सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत रही की वो चपेट में नहीं आए। वहीं, इससे पहले कई और लोग भी कमरे में मौजूद थे, जो धमाके से थोड़ी देर पहले ही फैक्ट्री में काम करने के लिए चले गए थे। सलेमपुर गांव में हुई घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल प्रवासी परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि यह हादसा आधे घंटे पहले होता तो नुकसान इससे ज्यादा गंभीर हो सकता था, क्योंकि उस समय अधिकतर प्रवासी अपने कमरों पर ही मौजूद थे। जो धमाके से थोड़ी देर पहले ही फैक्ट्री में काम करने के लिए चले गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
-

Punjab News: पेशी पर आए युवक को पुलिस ने जबरन उठाया, कोर्ट ने लगाई फटकार, दिए आदेश, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले की अदालत के बाहर ज़बरदस्त हंगामा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा युवक को एक केस में जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाए जाने की कोशिश की गई। इस दौरान लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने युवक को नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक हत्या के प्रयास के मामले में नामजद था। लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो पर आए कुछ पुलिसकर्मी युवक को कोर्ट के बाहर से ही जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिसकर्मी युवक को जबरन गाड़ी में बैठा रहे थे, लेकिन उसे किसी तरह खींचकर बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी देते हुए युवक ने बताया कि वह एक मामले में जिला अदालत में पेशी पर आया था, लेकिन जैसे ही वह कोर्ट से बाहर निकला तो कुछ पुलिसकर्मी उसे जबरन गाड़ी में बैठाने लगे और उसे मारपीट भी करने लगे। वह किसी तरह भागकर अपने वकील के पास पहुंच गया। वकील ने युवक को अदालत में फिर से पेश किया और वहां पुलिस भी पहुंच गई। अदालत में पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उक्त युवक उनके खिलाफ 307 के मुकदमे में नामजद है। युवक के वकील ने बताया कि उस केस में माननीय पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा युवक की गिरफ्तारी पर स्टे लगा हुआ है।
सुनवाई के बाद माननीय अदालत ने युवक को रिहा करने के आदेश दिए और पुलिस को फटकार लगाई। यही पर युवक व उसके वकील ने पुलिस पर मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के भी आरोप लगाए कि पुलिस ने उसके साथ जबरन मारपीट की और किडनैप कर ले जाने की कोशिश की। पीड़ित ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जिले के प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।