Blog

  • मैहतपुर में जमीनी विवाद में मारपीट, कई लोगों पर केस दर्ज

    मैहतपुर में जमीनी विवाद में मारपीट, कई लोगों पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर में जमीनी विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस थाना मैहतपुर में दर्ज शिकायत के अनुसार वार्ड नंबर 6 निवासी किरण वाला ने बताया कि 21 मार्च 2026 को जमीनी विवाद के कारण मनी, गोल्डी व अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की।

    पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

  • आग को लेकर जागरूकता अभियान जारी रहेगा : हितेश लखनपाल 

    आग को लेकर जागरूकता अभियान जारी रहेगा : हितेश लखनपाल 

    आग लगे तो अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करें : मुकेश 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना अग्निशमन केंद्र की ओर से मंगलवार को  पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा  ऊना के स्टाफ व  अन्य लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया । बताया गया कि बैंक आग की दृष्टि से अति संवेदनशील  है ।  इसलिए अगर किसी कारण आग लग जाती है। तो किस प्रकार बैंक में स्थापित अग्निशमन यंत्रों द्वारा आग पर नियंत्रण डालना है। ओर किस आग पर कौन से यंत्र का प्रयोग करना है। इसी जागरूकता अभियान में फायर ब्रिगेड कर्मियों फायरमैन मुकेश कुमार ब राकेश  कुमार पर आधारित टीम ने मॉक ड्रिल की ओर स्टाफ व लोगों  को आग के बारे में अलर्ट किया व अग्निशमन यंत्रों व सुरक्षा उपकरणों को चलाने बारे जानकारी दी ।

    होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट हितेश लखनपाल ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है । ओर सभी आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहें । अग्निशमन केंद्र अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि फायर टीम द्वारा मंगलबार को पीएनबी बैंक ऊना में आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई है । ताकि अपने आप को सुरक्षित रखते हुए मौका पर तैनात कर्मचारी आग लगने की स्थिति में बैंक में लगे अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर प्रथम चरण में ही आग को बुझा सकें ।  इस मौके पर बैंक प्रबंधक पीयूष कुमार ने फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा की गई ड्रिल  को कर्मचारी हित में करार दिया । उन्होंने कहा कि जागरूकता से स्टाफ को उपकरण चलाने की ट्रेनिंग मिली है । जिसका समय अनुसार सदुपयोग हो सकेगा ।

    फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा जिला में बैंकों ,  शैक्षणिक संस्थानों , अस्पतालों व उद्योगों समेत आग की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर आग बुझाने की ट्रेनिंग दी जा रही है । ताकी आग लगने की स्थिति में समय रहते अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर काबू पाया जा सके। सुरेश कुमार अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि  आग को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी है । आग अचानक कभी भी लग सकती है । किसी भी उद्योग ,शैक्षणिक संस्थानों  समेत  अन्य इकाइयों में फायर  एन ओ सी  जरूर लें ।  आग बुझाने के लिए पर्याप्त इंतजाम रखें । आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहें ।

  • शादी के बाद पति-सास संग मनाया Rashmika Mandanna ने Birthday, Viral हुई Photos

    शादी के बाद पति-सास संग मनाया Rashmika Mandanna ने Birthday, Viral हुई Photos

    मनोरंजन: साउथ ब्यूटी रश्मिका मंदाना इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। 5 अप्रैल को एक्ट्रेस ने अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। शादी के बाद ये रश्मिका का पहला जन्मदिन था। जिसे उन्होंने ससुरालवालों के साथ मनाया है। सोशल मीडिया पर रश्मिका के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो बहुत खुश देखी जा रही है। विजय ने रश्मिका के बर्थडे को स्पेशल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए विजय रश्मिका को अपने होमटाउन कुर्ग ले गए।

    जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने पूजा-पाठ करने के बाद पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय की फैमिली ने कुर्ग में उनका दूसरा वेडिंग रिसेप्शन भी रखा था। इंटरनेट पर उनके वेडिंग रिस्पेशन की कई क्लिप वायरल हो रही है। रश्मिका और विजय ने इस साल फरवरी में उदयपुर में शाही शादी रचाई थी। इसके बाद मार्च में हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा। अब कुर्ग में दूसरा रिसेप्शन रखा गया।

  • सिविल अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रासाउंड मशीन व कैंटीन का विधायक विवेक शर्मा ने किया उद्घाटन

    सिविल अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रासाउंड मशीन व कैंटीन का विधायक विवेक शर्मा ने किया उद्घाटन

    30 पंचायतों की 40 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत उद्घाटन किया। इसी के साथ अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए नई कैंटीन का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

    इस पहल को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सुविधा की मांग कर रहे थे।  सिविल अस्पताल बंगाणा में अल्ट्रासाउंड मशीन लगने से क्षेत्र की लगभग 30 पंचायतों की 40 हजार से अधिक जनता को सीधा लाभ मिलेगा।  इस से पहले बंगाणा क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बड़सर के बाद ऊना जाना पड़ता था। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को जांच करवाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता था।

    बंगाणा अस्पताल में अब कई प्रकार के टेस्ट  अस्पताल में ही मुफ्त किए जा रहे हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को विशेष राहत मिल रही है। सिविल अस्पताल परिसर में शुरू की गई नई कैंटीन में अब मरीजों और उनके परिजनों को उचित दरों पर स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मरीजों के परिजनों को बाहर महंगे और अस्वच्छ भोजन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।  वहीं विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सिविल अस्पताल बंगाणा में और भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

  • 13 अप्रैल को हरोली उप-मण्डल में स्थानीय अवकाश घोषित

    13 अप्रैल को हरोली उप-मण्डल में स्थानीय अवकाश घोषित

    ऊन/ सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली उप-मण्डल में राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के मद्देनज़र 13 अप्रैल, 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने स्थानीय अवकाश को लेकर आदेश जारी किए हैं।
  • अवैध मकानों पर Demolition Drive शुरू, लोगों ने किया विरोध, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    अवैध मकानों पर Demolition Drive शुरू, लोगों ने किया विरोध, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी के अलग-अलग सेक्टरों में लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्ज़े किए गए है। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन कब्ज़ों को हटाने का काम कर रहा है। हाउसिंग बोर्ड की ओर से डिमोलिशन ड्राइव शुरू किया। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ टीम सेक्टर-45 पहुंची। यहां पर जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है या बिना अनुमति घर में बदलाव किए हैं, कर्मचारी उनके छतों पर चढ़े और हथौड़ों से अवैध निर्माण को तोड़ दिया। सेक्टर-45 में 4 मकानों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

    अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई 9 सेक्टरों में की जाएगी। घटना स्थल पर लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा कार्रवाई जारी रही। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों को लेकर इससे पहले मीडिया के माध्यम से लोगों सूचित भी किया था कि जिन्होंने अवैध कब्ज़े किए हैं, वे या तो स्वयं इन्हें हटा लें, नहीं तो उन अवैध कब्ज़ों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न बैठे हों। लेकिन लोगों का कहना है कि उन्होंने यह एक दो माह में नहीं बनाए। उन्हें यहां पर रहते हुए 15 से 20 साल हो चुके हैं। उस दौरान प्रशासन द्वारा मकानों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई थी। लोगों ने कहा कि आज इतने सालों तक हम अपने आशियाने बनाकर बैठे थे जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

    लोगों का कहना था कि भूमि नीति (need base policy) बनाने की बातें भी काफी समय से हो रही थीं, लेकिन अगर ऐसी कोई नीति पहले बना दी जाती तो लोगों की इतनी मेहनत की कमाई इन इमारतों में बेकार ना जाती। बता दें कि 21 अप्रैल 2022 को हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा था कि जिन लोगों ने घर के पिलर, फाउंडेशन या बालकनी हटाकर मकान कमजोर किया है, वे इसे एक महीने के अंदर ठीक करें और सभी मकानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हाईकोर्ट ने आगे कहा था कि अगर हाउसिंग बोर्ड मरम्मत करवाता है, तो उसका पूरा खर्च घर के मालिकों (अलॉटियों) से ही लिया जाएगा। सेक्टर 41-A, 41-D, 45-A, 45-C, 45-D, 46, 47-C, 39-B और 29-B के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। जिन लोगों ने नोटिस के बावजूद स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट जमा नहीं किया, उनके खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी।

     

  • Punjab News: नगर निगम के विदाई समारोह में हुआ धमाका, आंखों में तेजाब पड़ने से 2 कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम के विदाई समारोह में हुआ धमाका, आंखों में तेजाब पड़ने से 2 कर्मी घायल, देखें वीडियो

    अबोहरः नगर निगम में जेनरेटर की बैटरी फटने से जोरदार धमका हुआ। इस घटना में 2 कर्मचारी घायल हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बताया कि निगम के 5 साल पूरे होने पर चल रहे समागम के दौरान बैटरी फटने से यह हादसा हुआ है। दरअसल, जेनरेटर की बैटरी फटने से उससे निकला तेजाब आंखों में पड़ने के कारण 2 कर्मचारी घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नगर निगम परिसर में कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बिजली की आवश्यकता पड़ने पर जनरेटर चलाने की कोशिश की गई।

    जेनरेटर के स्टार्ट न होने पर निजी कर्मचारी संजय और राजू उसे ठीक करने में जुट गए। इसी दौरान जेनरेटर सेट की बैटरी निकालकर जांच करते समय अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे बैटरी का हिस्सा फट गया। विस्फोट के साथ निकला तेजाब सीधे दोनों कर्मचारियों की आंखों में जा गिरा, जिससे वे दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे।

    हादसे के बाद मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों और समाजसेवी बिट्टू नरूला ने तुरंत प्राथमिक सहायता देते हुए उनकी आंखों को पानी से धुलवाया, ताकि तेजाब का असर कम किया जा सके। स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों के अनुसार दोनों का इलाज जारी है और नेत्र विशेषज्ञों को बुलाकर उनकी आंखों की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

     

     

     

  • हेरोइन व 15 लाख रुपये कैश के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हेरोइन व 15 लाख रुपये कैश के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने कुछ दिनों पहले 3 किलो 400 ग्राम हेरोइन और करीबन 15 लाख रुपये कैश के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। इस तस्कर से क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा पूछताछ की जा रही है।

    जल्द ही इस मामले में शामिल गैंग के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। क्राइम ब्रांच 26 में आज डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया। इसमें क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज दिलीप सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा कुंडी गांव सेक्टर-20 से लवजोत नाम के आरोपी को गिरफ्ता किया था।

    पंजाब के जलालाबाद का रहने वाला है। इससे करीब 3 किलो हेरोइन और 15 लाख कैश बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान बात निकाल कर आई है कि आरोपी चंडीगढ़ रहता था। उन्होंने बताया कि इस हेरोइन तस्करी मामले में जुड़े हुए हैंडल्स की भी पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सिरसा के बाद सबसे बड़ी हेरोइन की खेप पंचकूला में पकड़ी गई है।

    उन्होंने कहा कि यह जिला पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर है। इसके हैंडलर चैन आईडेंटिफाई हो चुके हैं और जल्दी इनके सप्लाई चैन के लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेरोइन का सोर्स पाकिस्तान से ट्रेस किया जा रहा है। जांच में दो तीन लोगों के और नाम सामने आए हैं। जिनका जल्द खुलासा किया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 किलो 400 ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है।

     

  • Punjab News: Jeweler को 500 मीटर तक घिसटता ले गया Snatcher, देखें वीडियो

    Punjab News: Jeweler को 500 मीटर तक घिसटता ले गया Snatcher, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कोट मंगल सिंह इलाके में बग्गा ज्वेलर्स नामक दुकान पर ग्राहक बनकर आए एक शातिर युवक ने करीब 32 ग्राम सोने का कड़ा चोरी कर लिया। इतना ही नहीं जब दुकानदार ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उसे बाइक के साथ करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि घटना 3 अप्रैल की है।

    वे दुकान पर अकेले थे तभी काली स्पलेंडर बाइक पर एक युवक वहां पहुंचा। उसने सोने का कड़ा दिखाने को कहा। मनोज कुमार उसे कड़े दिखाने लगे इसी दौरान आरोपी ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया और मौका पाकर 32 ग्राम सोने का कड़ा उठाकर बाहर की ओर भागा। जैसे ही युवक कड़ा लेकर भागा मनोज कुमार ने फुर्ती दिखाते हुए उसका पीछा किया। आरोपी अपनी बाइक स्टार्ट कर भागने लगा तो मनोज ने उसे पकड़ने की कोशिश की और बाइक के साथ ही लटक गए। आरोपी ने बाइक नहीं रोकी और दुकानदार को सड़क पर करीब 500 मीटर तक घसीटता रहा।

    पकड़ ढीली होने पर आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना साफ़ नज़र आ रही है। फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी काली स्पलेंडर पर आता है और वारदात को अंजाम देकर दुकानदार को घसीटते हुए ले जाता है। मनोज कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में मोहल्ले का व्यक्ति निकला चोर, लोगों ने की जमकर छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में मोहल्ले का व्यक्ति निकला चोर, लोगों ने की जमकर छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः कशमीर नगर में चोरी की वारदात को अंजाम देते चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोगों ने जमकर चोर की छित्तर परेड की। जिसके बाद लोग, चोर को खुद टिब्बा थाने लेकर जा रहे है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विकास ने बताया कि दो दिन पहले टिब्बा रोड़ पर स्थित प्रेम विहार पार्क में गया था। इस दौरान नशेड़ी ने उसका फोन चुरा लिया था।

    पीड़ित ने कहा कि उस दौरान काबू किए चोर से घटना वाले दिन फोन के बारे में पूछा और उन्हें फोन की सूचना देने वाले को उचित ईनाम के लिए भी कहा, लेकिन चोर उस दौरान कुछ नहीं बोला। कल घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाकर आया था। आज उसके दोस्त ने बताया कि चोर ने पिछली जेब में फोन रखा हुआ था, जिसके बाद उसे घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंच काबू किए चोर के कब्जे से 2 दिन पहले चोरी हुआ फोन बरामद कर लिया है।

    वहीं काबू किए चोर ने बताया कि 2 दिन पहले व्यक्ति का प्रेम विहार पार्क के पास फोन चोरी हो गया था। इस दौरान हमने व्यक्ति को तालाशी लेने के लिए भी कहा था। चोर ने माना कि उसे पार्क से फोन मिला था, जिसके बाद आज व्यक्ति ने उससे फोन ले लिया। चोर ने बताया वह दोनों एक ही मोहल्ले में रहते है और वह पेंट का काम करता था। लेकिन अभी कुछ दिनों से कामकाज नहीं कर रहा। लोगों ने जमकर चोर की छित्तर परेड की और उसे खुद टिब्बा थाने ले गए।