Blog

  • उद्योगों के लिए आसान नीतियां, रोजगार के नए अवसर

    उद्योगों के लिए आसान नीतियां, रोजगार के नए अवसर

    चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने के लिए प्रदेश में ‘विकसित हरियाणा’ दस्तावेज तैयार किया गया है। इस दस्तावेज के तहत सभी विभागों को वर्ष 2030, 2036 और 2047 को लक्ष्य मानते हुए अपने-अपने विजन, स्वरूप और चुनौतियों के अनुरूप कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) विकसित भारत का केंद्र बिंदु रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं और ‘मेक इन हरियाणा’ नीति का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिससे प्रदेश को औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया जा सके।

    निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन

    राव नरबीर सिंह ने कहा कि नए औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए कैपिटल सब्सिडी, अनुसंधान एवं विकास (R&D) गतिविधियों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से युवाओं की भर्ती को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं को उद्योगों में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्तमान में दी जा रही ₹48,000 प्रति कर्मचारी की एम्प्लॉयमेंट सब्सिडी को बढ़ाकर ₹1 लाख प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष किया जाएगा।

    पुराने औद्योगिक क्षेत्रों का होगा कायाकल्प

    उन्होंने संयुक्त पंजाब के समय स्थापित किए गए सोनीपत, हिसार, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, नीलोखेड़ी, बहादुरगढ़, बरवाला और पानीपत जैसे पुराने औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इन क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए वर्ष 2026-27 में ₹500 करोड़ की प्रारंभिक राशि से ‘सक्षम फंड’ स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने अपने बजट अभिभाषण में किया है, जो स्वागत योग्य है।

    नए आईएमटी और औद्योगिक विस्तार को बढ़ावा

    अंबाला और नारायणगढ़ में नए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा तोशाम, जींद, रेवाड़ी, फरीदाबाद और राई में भी नए IMT विकसित करने के लिए किसानों से ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

    नई औद्योगिक नीतियां होंगी लागू

    राव नरबीर सिंह ने बताया कि पूर्व में घोषित 12 औद्योगिक नीतियों के नए प्रारूप तैयार कर लिए गए हैं। इसके साथ ही सेमीकंडक्टर, फार्मास्युटिकल एवं मेडिकल डिवाइस, टॉयज एवं स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और AVGC-XR (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) से संबंधित नीतियों के ड्राफ्ट भी तैयार किए गए हैं। इन सभी नीतियों को वर्ष 2026-27 में लागू किया जाएगा।

    निवेश प्रक्रिया होगी सरल और पारदर्शी

    औद्योगिक भूमि की कीमतों को ध्यान में रखते हुए HSIIDC द्वारा ‘लैंड ऑन लीज’ नीति लागू की जाएगी, जिसके तहत औद्योगिक प्लॉट दीर्घकालीन लीज पर उपलब्ध कराए जाएंगे और बाद में उन्हें फ्री होल्ड में बदलने का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके अलावा, राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं के साथ तैयार फैक्ट्रियां और शेड विकसित किए जाएंगे, ताकि उद्योगों की स्थापना और संचालन में तेजी लाई जा सके। निवेशकों की सुविधा के लिए 45 कार्यदिवसों के भीतर ‘लैंड फिजिबिलिटी सर्टिफिकेट’ जारी करने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। साथ ही, निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘एडवांस रूलिंग पोर्टल’ स्थापित किया जाएगा, जिसमें संबंधित विभागों को 15 दिनों के भीतर जवाब देना अनिवार्य होगा।उद्योग मंत्री ने विश्वास जताया कि इन पहलों से हरियाणा में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और प्रदेश ‘विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर होगा।  
  • Punjab News: जगराते में ढोल बजाकर घर का गुजारा करने वाला बना करोड़पति, देखें वीडियो

    Punjab News: जगराते में ढोल बजाकर घर का गुजारा करने वाला बना करोड़पति, देखें वीडियो

    मोहालीः जगराते में ढोल बजाकर अपने घर का गुजारा करने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की किस्मत चमक गई। दरअसल, व्यक्ति ने 1.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती। एक लॉटरी ने व्यक्ति की किस्मत चमका और रातों रात वह करोड़पति बन गया। मिली जानकारी के अनुसार नवांशहर के रहने वाले गुरचरण सिंह ने मंथली ड्रॉ में डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। दिलचस्प बात यह है कि गुरचरण सिंह ने यह टिकट अपने बेटे मान सिंह के नाम पर खरीदा था।

    4 अप्रैल 2026 को जब ड्रॉ निकला तो मंगलवार (7 अप्रैल) को विजेता परिवार आधिकारिक तौर पर लुधियाना में टिकट विक्रेता के पास पहुंचा। यहां गुरचरण सिंह ने अपनी जीत का दावा पेश किया और जरूरी दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी कीं। अब वह लॉटरी क्लेम करने चंडीगढ़ लॉटरी ऑफिस गए हैं। गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पेंटिग आर्टिस्ट हैं और देवी जागरण में ढोलक बजाते हैं। पिछले 40 साल से वह लॉटरी टिकट खरीद रहे थे। नवांशहर के के गांव उरापड़ के रहने वाले विजेता गुरचरण सिंह पेशे से एक पेंटिंग आर्टिस्ट हैं।

    हालांकि, रंगों से तस्वीरें उकेरने के साथ-साथ उनका आध्यात्मिक लगाव भी है। वह वर्षों से भगवती जागरणों में ढोलक बजाते आ रहे हैं। विजेता गुरचरण सिंह ने कहा कि 4 अप्रैल को ड्रॉ खुलने के साथ ही मुझे फोन आया। लॉटरी विक्रेता ने बताया कि मेरा बंपर इनाम लगा है। मेरी तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद हम लॉटरी क्लेम के लिए डॉक्यूमेंटेशन में लग गए। उन्होंने बताया कि मुझे खुद पर और अपनी किस्मत पर पूरा भरोसा था। 40 साल से मैं टिकट खरीद रहा था।

    कभी इतना बड़ा इनाम लगा नहीं, लेकिन फिर भी उम्मीद नहीं छोड़ी। आज मेरे बेटे के नाम पर लगी इस लॉटरी ने मेरे 4 दशकों के इंतजार को एक सुखद अंत दे दिया है। गुरचरण सिंह ने बताया कि उन्होंने यह लॉटरी टिकट अपने घर के पास से ही स्टॉल से खरीदा था। परिवार में उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय अपने परिवार की खुशहाली और अपने बेटे मान सिंह के भाग्य को दिया है। इतनी बड़ी राशि जीतने पर गुरचरण सिंह ने बताया कि इस इनामी राशि का उपयोग वह अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और अपने पुश्तैनी काम को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे।

  • पर्यटन को नई उड़ान, पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, High-end Tourism को मिलेगा बढ़ावा, देखें वीडियो

    पर्यटन को नई उड़ान, पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, High-end Tourism को मिलेगा बढ़ावा, देखें वीडियो

    देहरादूनः उत्तराखंड में पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत की गई। दरअसल, यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से आज पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन उतारा गया और इसका सफल ट्रायल हुआ है। इसे राज्य में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सी-प्लेन सेवा आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को तेज गति से संचालित करने में भी मदद करेगी। राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियां इसे आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के रूप में देख रही हैं।

    विशेषज्ञों का मानना है कि इस सेवा से प्रदेश में हाई-एंड टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बन जाएगी। सी-प्लेन सेवा शुरू होने से उत्तराखंड के ऐसे दुर्गम और दूरस्थ पर्यटन स्थलों तक पर्यटक आसानी से पहुंच सकेंगे, जहां सड़क या पारंपरिक हवाई सेवाएं कठिन हैं। इससे न केवल पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। ऋषिकेश के वीरभद्र बैराज जलाशय में स्काई हॉप एविएशन का 19-सीटर सी-प्लेन सफलता पूर्वक उतारा गया।

    मौके पर मौजूद अधिकारियों और जनता ने इसकी सफलता पर खुशी जताई। स्काई हॉप के ऑपरेशन अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि यह सफलता राज्य के पर्यटन विकास के लिए बहुत कारगर साबित होगी। वहीं, पशुलोक बैराज के एसडीओ अतुल शर्मा ने भी इस परियोजना की महत्वता पर जोर दिया। ट्रायल सफल होने से आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जलाशयों और नदियों पर सी-प्लेन सेवा शुरू की जा सकती है। इससे उत्तराखंड पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाने में सफल होगा और हाई-एंड पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

  • Punjab News: ग्रेनेड हमले में आरोपी से पूछताछ करने गई पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, 2 घायल, 6 पर केस दर्ज

    Punjab News: ग्रेनेड हमले में आरोपी से पूछताछ करने गई पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला, 2 घायल, 6 पर केस दर्ज

    अमृतसरः जिले के अजनाला से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में जिले के भिंडी सैदां सीमा पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में जमानत पर बाहर आए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ करने के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि पूछताछ करने गई पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर से हमला किया गया। इस घटना में 2 पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। 30 मार्च को भिंडी सैदां पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में मनजीत सिंह से पूछताछ करने पुलिस उसके घर 4 अप्रैल को पहुंची थी, जहां अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    आरोप है कि मनजीत सिंह के परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम पर अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला। आरोप है कि हमले के दौरान हमलावरों ने न केवल पुलिस पर पथराव किया, बल्कि मौके का फायदा उठाकर मनजीत सिंह को भी छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए मनजीत सिंह सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार मनजीत के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे फरवरी में जमानत पर रिहा किया गया था।

  • Ram बने Sushant Singh Rajput बहन हुई Emotional, Ranbir Kapoor पर कसा तंज?

    Ram बने Sushant Singh Rajput बहन हुई Emotional, Ranbir Kapoor पर कसा तंज?

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 2020 जून में अंतिम सांस ली थी। उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया था। आज 6 साल बाद भी सुशांत की मौत पर यकीन करना मुश्किल सा लगता है। उनके परिवार के लिए इस कड़वे सच को मानना मुश्किल रहा है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर अपने भाई के नाम इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट शेयर करती है।

    सुशांत ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

    श्वेता ने सुशांत की जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें सुशांत भगवान राम के रोल में हैं। ये तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई है। रणबीर सिंह के रामायण में दिखे राम लुक पर एआई के जरिए सुशांत के चेहरा फिक्स किया गया है। रामायण का टीजर रिलीज होने के बाद से सुशांत की राम के गेटअप में कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इन्हें शेयर करते हुए श्वेता ने इमोशनल पोस्ट लिखा है। भाई की याद उन्हें फिर से सता रही है।

    इमोशनल हो रही है सुशांत की बहन

    सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने लिखा कि – ‘क्यों भाई को राम जी के अवतार में देखकर इतने सारे इमोशंस निकल रहे हैं? आप जानते हैं कि क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि राम जी कोई आम इंसान नहीं थे। एक किरदार थे जो अपने सिद्धांतों के लिए खड़े रहे। वो सिद्धांत जिन्हें हम मर्यादा, करुणा, सम्मान, हिम्मत, सच और सीता मां के लिए सच्चे प्यार के तौर पर देखते हैं’।
    उनके पिता ने अपने पत्नी से जो वादा किया था। उसका सम्मान रखने के लिए राम जी ने सारी लग्जरी छोड़ी दी थी। वो जंगल में वनवासी बनकर रहे। ये बातें हमें क्या साबित करती है। श्वेता आगे ने लिखा कि – ‘इन्हीं सिद्धांतों को हम पूजते हैं। उनसे प्रेरणा और हिम्मत पाते हैं। भाई हमें राम के अवतार में प्रभावित करते हैं क्योंकि दिव्य और सुंदर दिखने के अलावा उनमें राम जी के किरदार की शक्तियां भी झलकती हैं’। उनकी आंखों में जो सच्चाई और पवित्रता है जैसे उनके भाव हैं वो साबित करते हैं कि आज और आने वाले समय में भाई के अलावा कोई भी राम के किरदार को इतनी खूबसूरती से नहीं निभा सकता। श्वेता से सुशांत के फैंस सहमत नजर आए। उनका भी कहना है कि सुशांत से बेहतर पर्दे पर राम का किरदार कोई और नहीं निभा सकता था। वो इस रोल के लिए परफेक्ट होते हैं। यूजर्स ने सुशांत को बेस्ट एक्टर बताते हुए उनके निधन पर अफसोस जताया है। खैर यदि सुशांत होते तो क्या राम का किरदार निभाने का मौका कभी पाते। ये तो कोई नहीं बता सकता लेकिन नितेश तिवारी की रामायण में फैंस बॉलीवुड के हार्टथ्रोब रणबीर कपूर को जरुर राम को रोल में देखेंगे। ये फिल्म दो पार्ट्स में आएगी। इसका पहला पार्ट इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगा।  
  • Punjab News: कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः दिल्ली रोड पर गेटसन इंटरनेशनल कपड़ा फैक्ट्री में आज भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते आग भड़क गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग भीषण होने के कारण घटना स्थल पर अन्य गाड़ियां बुलाई। जिसके बाद डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 7 गाड़ियां लगी। घटना के दौरान फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मियों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

    फैक्टरी मालिक विकास ने बताया कि बाहर ट्रांसफार्मर पर पटाखा बजा और उसके बाद अंदर शॉर्ट सर्किट हो गया। इस कारण अंदर कपड़ा, गत्ता और मशीनें जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कपड़े के रोल पड़े थे, जो आग की भेंट में जल गए। वहीं फैक्टरी के कर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में कुछ देर पहले अचानक आग लगी।

    जिसके बाद कर्मियों द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग फैलने लगी तो उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। दूसरी ओर दमकल विभाग के अफसर आतिश राय ने बताया कि डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि कपड़ों को आग लगने के कारण धुआं काफी हो गया है और आग फैलने लग गई थी। जिसके कारण कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में फैक्टरी का काफी नुकसान हुआ है।

     

  • Jalandhar News: तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, आरोपी के खिलाफ 5 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, आरोपी के खिलाफ 5 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत आज प्रशासन द्वारा बस्ती शेख में तस्कर के घर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान आज वेस्ट हलके में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मिलकर तस्कर के घर पर कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार दीपक उर्फ शुभम के घर पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नगर निगम की टीम द्वारा कई बार दीपक के घर पर नोटिस भेजे गए थे, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया था। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम तस्कर के घर पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी।

    इस दौरान टीम की ओर से पत्र जारी करके शांतिपूर्वक कार्रवाई करने को लेकर पुलिस प्रशासन से फोर्स के लिए मदद मांगी थी। जिसके बाद इस कार्रवाई को लेकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शांतिमय ढंग से नगर निगम की टीम द्वारा तस्कर के घर पर कार्रवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 राकेश यादव ने बताया कि एसीपी आदित्य भाटिया सहित टीम के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

    उन्होंने कहाकि दीपक के खिलाफ 5 मामले दर्ज है, जिसमें एनपीएस एक्ट के मामले भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि दीपक के खिलाफ पहला मामला 2017 में दर्ज हुआ था और आखिरी मामला 2025 में दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी के घर पर कई बार रेड की, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। ऐसे में दीपक अभी भी फरार चल रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।

    एटीपी सिमरन पाल सिंह ने बताया कि बिल्डिंग प्लान पास ना होने के कारण कई बार नोटिस भेजा गया था। उन्होंने कहा कि घर का नक्शा पास नहीं था और परिवार को समय भी दिया गया था। जिसके बाद हेयरिंग के लिए कोई व्यक्ति दफ्तर नहीं आया था। जिसके बाद फाइनल नोटिस जारी करके आज कार्रवाई की गई। इस दौरान परिवार द्वारा नोटिस जारी ना किए जाने को लेकर एटीपी ने कहा कि उन्हें पास नोटिस की सभी कॉपी मौजूद है। ऐसे में बिना नोटिस के नगर निगम की टीम द्वारा कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज फाइनल नोटिस के बाद वायरलेशन एरिया को धवस्त किया गया है।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरे शिव सेना बंटी को लेकर CP Office के बाहर भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: विवादों में घिरे शिव सेना बंटी को लेकर CP Office के बाहर भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में स्थित एक मंदिर में कुछ दिन पहले शिव सेना नेता बंटी पर महिला ने मंदिर की मर्यादा भंग करने के आरोप लगाए थे। महिला ने वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि बंटी ने जूते पहनकर मंदिर के अंदर प्रवेश किया है। महिला का कहना है कि नेता ने धार्मिक स्थल की मर्यादा का उल्लंघन किया है, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। महिला ने इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं इस मामले को लेकर आज महिला पुलिस कमिशनर दफ्तर बंटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग लेकर पहुंची।

    इस दौरान मौके पर बंटी भी पत्नी के साथ पहुंच गया। जहां देखते ही देखते दोनों पक्षों में सीपी दफ्तर के बाहर भारी हंगामा होना शुरू हो गया। वहीं बंटी की पत्नी ने कहा कि मंदिर में कई अन्य भी जूते लेकर मंदिर में प्रवेश कर चुके थे। इस दौरान महिला पर ठगी के आरोप लगाए। बंटी की पत्नी ने कहा कि उसके पास सारे सबूत है और वह जल्द सबूत पुलिस के समक्ष पेश करेंगी। वहीं दूसरी ओर महिला ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया। इस दौरान महिला ने आरोप लगाए है कि मंदिर में उसकी वीडियो को एआई के जरिए जनरेट करके वीडियो बनाई और मंदिर में नाचने की वीडियो को वायरल किया। महिला ने कहा कि उसने अपनी असली वीडियो भी मंदिर में नाचने को लेकर जनतक की थी।

    इस दौरान महिला ने आरोप लगाए है कि पैसे देकर उसकी गलत वीडियो जारी की थी। महिला ने कहा कि बंटी बालाजी के समक्ष में जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश करता हुआ दिखाई दिया था। ऐसे में अगर बंटी की पत्नी को लगता है कि वहां पर अन्य व्यक्ति भी मंदिर में जूते पहनकर आए थे और उसके बारे में बंटी की पत्नी भी पुलिस को शिकायत दे सकती है। ऐसे में दोनों पार्टियों में भारी हंगामा हो गया।

    वहीं नरेंद्र थापर ने कहा कि इस मामले को लेकर बेअदबी का पर्चा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता द्वारा अन्य बेअदबी को लेकर पर्चे दर्ज करवाए गए थे, ऐसे में इस मामले को लेकर भी पुलिस को पर्चा दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पर्चा दर्ज नहीं किया जाता तो वह सीपी दफ्तर के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगे। सीपी दफ्तर के बाहर भारी हंगामा होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और दोनों को सीपी दफ्तर के अंदर ले गए। जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।

  • तारक मेहता Fame Disha Wakani के पिता का हुआ निधन, घर में पसरा मातम

    तारक मेहता Fame Disha Wakani के पिता का हुआ निधन, घर में पसरा मातम

    नई दिल्ली: सबके चहेती दिशा वकानी इन दिनों दुखों से गुजर रहा है। उनके पिता भीमा वकानी का निधन हो गया है। हमेशा हंसने-हंसाने और खिलखिलाने वाले दिशा पिता के जाने पर गमगीन है। उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। फैंस ने लेजेंडरी थियेटर आर्टिस्ट भीम वकानी के निधन पर शोक जताया है। दुख के इन पलों ने सभी ने दिशा को हिम्मत दी है।

    कौन थे भीम वकानी?

    कम लोग जानते होंगे कि दिशा के पिता भी शोबिज से जुड़े हुए थे। उन्होंने बॉलीवुड के बड़े कलाकारों संग काम किया था। इनमें शाहरुख खान, आमिर और माधुरी दीक्षित शामिल हैं। वो जाने माने गुजराती थिएटर्स आर्टिस्ट थे। वो आमिर खान की मूवी लगान में सपोर्टिंग रोल में दिखे थे। शाहरुख संग स्वदेश और माधुरी दीक्षित की फिल्म लज्जा में भीम वकानी नजर आए थे। उन्होंने अपनी बेटी के हिट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी काम किया था। दिशा के पिता एपिसोड नंबर 1320 में चंपकलाल के दोस्त मावजी छेड़ा के रोल में दिखे थे। उनकी एंट्री ने एपिसोड में काफी हंगामा क्रिएट किया था। एक एपिसोड में आकर भीम वकानी ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबको इंप्रेस कर लिया था। हिंदी मूवीज के अलावा भीम वकानी ने गुजराती सिनेमा में बेहतरीन काम किया था। उनकी एक्टिंग की ये विरासत हमेशा याद रखी जाएगी। दिशा की एक्टिंग की दुनिया में उनके पिता ही लेकर आए थे। कम उम्र में भीम वकानी ने बेटी की थिएटर में इंट्रोड्यूस किया था। दिशा ने पिता के साथ बतौर चाइल्ड थिएटर आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। तारक मेहता शो का हिस्सा बनने से पहले वो कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा बनी थी लेकिन उन्हें फेम दयाबेन का रोल करने के बाद मिला। सिटकॉम शो ने एक्ट्रेस को नाम, दौलत और शोहरत, दिलाई। सालों तक उन्होंने दयाबेन बनकर लोगों का दिल जीता। 2017 के बाद से तारक मेहता शो में नहीं दिखी है। 2015 में एक्ट्रेस ने मयूर वकानी संग शादी की थी। पहले समय के उन्होंने मैटरनिटी लीव ली थी। तबसे वो दूसरी बार भी मां बन चुकी है। मगर शो में नहीं लौटी हैं। उनके तारक मेहता में कमबैक करने के आसार बेहद कम नजर आते हैं। तारक मेहता शो में दिशा में भाई मयूर वकानी सुंदरलाल को रोल निभाते हैं। वो अभी भी शो में बने हुए हैं।
  • Punjab News: DIG Inderbir Singh की बढ़ी मुश्किलें, इस केस को लेकर आदेश जारी

    Punjab News: DIG Inderbir Singh की बढ़ी मुश्किलें, इस केस को लेकर आदेश जारी

    मोहालीः पंजाब सरकार ने डीआईजी इंदरबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला चलाने की मंजूरी दे दी है। ये दोनों केस 2022 में तरनतारण में दर्ज किए गए थे और इन के चालान जिला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश हो चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, जल्द ही अदालत की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। इस मामले में पंजाब पुलिस के डीएसपी लखबीर सिंह संधू सरकारी गवाह बन गए हैं। इंदरबीर सिंह इस समय पीएपी में तैनात हैं।

    केस की शुरुआत उस वक्त हुई थी जब 2022 में सीआईए स्टाफ पट्टी के तत्कालीन इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलजींदर सिंह बाजवा ने तरनतारण के एसएसपी को हलफनामा देकर आरोप लगाया था कि डीएसपी लखबीर सिंह संधू ने एनडीपीएस एक्ट में फंसा कर लगभग 23 लाख रुपए वसूल किए थे। इस दौरान डीआईजी इंदरबीर सिंह के रीडर का नाम भी सामने आया, जिसने कथित तौर पर बताया था कि यह रकम डीआईजी तक पहुंचाई जानी है। मामले की गंभीरता के मद्देनजर जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई है। एक और केस में, 2022 में भिखीविंड थाने में 900 ग्राम अफीम जब्त के बदले तस्कर से लगभग 12 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

    इस मामले में भी लगभग 10 लाख रुपए की बरामदगी हुई थी और डीएसपी लखबीर सिंह संधू का नाम सामने आया था। बाद में गिरफ्तार किए गए लखबीर सिंह संधु ने सरकारी गवाह बनते हुए खुलासा किया कि यह सारा पैसा डीआईजी इंदरबीर सिंह के इशारे पर लिया जाता था। वह मूल रूप से तरनतारण के गांव बूह का वासनीक है और इस वक्त बटाला में रहता है। लखबीर के वकील मुताबिक, सरकार ने दोनों केसों में भिखीविंड और पट्टी थाने में दर्ज एफआईआर में मामला चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, मुअत्तल डीएसपी लखबीर सिंह संधू को फिर बहाल कर दिया गया है और वह अब दोनों मामलों में सरकारी गवाह के रूप में अदालत में पेश होगा।