Blog

  • पत्नी के पीठ और कमर पर पति ने किए चाकू से कई वार, गंभीर घायल  देखें वीडियो

    पत्नी के पीठ और कमर पर पति ने किए चाकू से कई वार, गंभीर घायल देखें वीडियो

    मोहालीः न्यू चंडीगढ़ में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे उपचार के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान 28 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। व्यक्ति ने पत्नी के पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से पर चाकू से कई वार किए। घायल महिला कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली सेल्सगर्ल का काम करती है। घटना के दौरान पत्नी के आने से पहले ही आरोपी शोरूम के बाहर पहुंच गया था। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले पंचकूला के रहने वाले हीरा लाल के साथ हुई थी, लेकिन कई बार झगड़े होने के कारण वह मायके में जाकर रहने लगी। इसके बाद उसने कोर्ट में केस कर दिया। कोर्ट ने हर महीने 5 हजार रुपए खर्च देने के आदेश दिए थे।

    अब तक वह करीब 30 हजार रुपए का भुगतान कर चुका है, लेकिन अब पति पैसे न देने के लिए आनाकानी करता रहता था। घायल महिला को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी हीरा लाल के खिलाफ मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। घरवालों का कहना है कि वह शराब और अन्य नशा करने का आदी है। शादी के एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ, जो अब करीब 7 साल का है और तीसरी कक्षा में पढ़ता है। करीब 5 साल पहले दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रियंका ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी।

    वह बच्चे का पालन-पोषण करने के लिए महिला ने मुल्लांपुर में कपड़ों के शोरूम में सेल्सगर्ल की नौकरी शुरू की थी, जिसे उसने 4 महीने पहले ज्वॉइन किया था। महिला के भाई अनिल ने बताया कि आरोपी पिछले एक हफ्ते से दुकान के आसपास घूम रहा था। जैसे ही इस बारे में प्रियंका को पता चला, उसने परिवार को बताया। परिवार वाले कई बार मुल्लांपुर जाकर उसे पकड़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन आरोपी हर बार भाग जाता था। महिला पति से बहुत प्यार करती है। उसने अपने बाजू पर पहले अपने दोनों भाईयों सुनील और अनिल का नाम लिखवाया हुआ था। जबकि शादी के बाद उसने सबसे ऊपर पति का नाम हीरा लाल भी लिखवा लिया था। लेकिन कोर्ट में केस जाने के बाद भी पति का नाम नहीं मिटाया है। वह कहती है कि मुझे पति से कुछ नहीं चाहिए। बस मेरे बेटे का हक दे दे।

     

  • तेज रफ्तार Innova Car में ड्राइवर का खोया Control, सड़क से नीचे जा गिरी कार, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार Innova Car में ड्राइवर का खोया Control, सड़क से नीचे जा गिरी कार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है कि देखने वालों की रुह कांप जाए। चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार इनोवा कार से ड्राइवर का कंट्रोल खोया और वह फिसलकर पहले तो डिवाइडर से टकराई। फिर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकराकर सड़क से नीचे जा गिरी।हादसे का वीडियो इतना खतरनाक है कि देखने वालेे की रुह कांप जाए। दिल दहला देने वाला यह घटना चेन्नई कोलकाता हाईवे पर हुई जो पास के सीसीटीवी में कैद हो गई है। हादसे केे समय तेज बारिश हो रही थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बारिश की वजह से ड्राइवर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। जब तक ट्रक ड्राइवर कुछ समझ पाता हादसा हो चुका था। इस कार हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में ओडिशा के गजपति जिले के परलाखेमुंडी निवासी अच्युतानंद और मुकेश पाणिग्राही (35) गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जबकि अमूल्य पात्रो को मामूली चोटें आई है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करके पुरी से वापिस से लौट रहे थे। रविवार शाम को भारी बारिश के कारण से तेज रफ्तार कार श्रीकाकुलम जिले के पलासा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-16) पर दुर्घटना का शिकार हो गई।
  • आदर्श नगर में घर को आग लगाकर नौजवान फरार, देखें वीडियो

    आदर्श नगर में घर को आग लगाकर नौजवान फरार, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में शरारती अनंसरों द्वारा घर के बाहर आग लगा दी। घटना को अंजाम देकर नौजवान मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 अज्ञात युवक घर के बाहर आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग घर के बाहर पहुंचते हैं और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आरोपियों की पूरी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक घर में आग लगाने की कोशिश की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर शिकायतकर्ता हनी मिला। जिसने बताया कि कुछ लोगों ने दरवाजे पर आग लगा दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को एक फुटेज मिली। जिसमें दो लोगों को घर के पास आने और उस घर के गेट पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालने के बाद माचिस की तिल्ली फेंककर जानबूझकर इस घटना को अंजाम देते हुए देखा गया। शिकायतकर्ता हनी के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पता चला है कि आरोपी इसी इलाके के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी घर से भागे हुए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।  
  • Punjab News: सुविधा केंद्र में Mayor ने की Raid, कई काउंटर मिले खाली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: सुविधा केंद्र में Mayor ने की Raid, कई काउंटर मिले खाली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः सुविधा केंद्र में मेयर इंद्रजीत कौर ने अचानक रेड की। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मेयर ने नगर निगम जोन-B दफ्तर की बेसमेंट में बने सुविधा केंद्र में रेड की। मेयर की कार्रवाई के दौरान सुविधा सेंटर के काउंटरों पर भीड़ लगी थी और सुविधा केंद्र के सिर्फ 2 काउंटरों पर ही कर्मचारी बैठे थे। जब मेयर पहुंची तो एक काउंटर को छोड़कर सभी काउंटर खाली थे। इस कार्रवाई के दौरान अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। मेयर को देखते हुए सुविधा केंद्र का सुपरवाइजर वहां पहुंच गया। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो पता चला कि बाकी के कर्मचारी छुट्‌टी पर हैं। मेयर ने जोनल कमिश्नर नीरज जैन को तुरंत मौके पर तलब किया और सुविधा केंद्र के स्टाफ का रिकार्ड मांगा।

    जोनल कमिश्नर ने मेयर को बताया कि यह सुविधा केंद्र नगर निगम का नहीं है यह डीसी दफ्तर के अधीन है। इन्हें नगर निगम ने जगह दी है। दरअसल मेयर को पता ही नहीं था कि सुविधा केंद्र नगर निगम के अधीन नहीं है। जोनल कमिश्नर से फीडबैक लेने के बाद मेयर ने सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि नगर निगम की इमारत में चल रहे सुविधा केंद्र में पब्लिक को हर तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए। अगर कर्मचारी नहीं हैं तो टोकन सिस्टम करें ताकि लोगों को इस तरह खड़ा न होना पड़े। पब्लिक ने मेयर को कहा कि सुविधा केंद्र में ज्यादातर काउंटर खाली रहते हैं।

    जिसकी वजह से लोगों को घंटों लाइन में रहना पड़ता है। लोगों का कहना है कि आज भी काउंटर पर जो महिला कर्मचारी बैठी हैं वो अनुभवहीन हैं, जिसकी वजह से काम करने में देरी हो रही है। मेयर ने तुरंत सुपरवाइजर को कहा कि सुविधा सेंटर में कोई काउंटर खाली नहीं रहना चाहिए। इसके लिए वो अपने सीनियर अधिकारियों से तालमेल करें। मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि जब तक आपके पास कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं तब तक टोकन व स्लॉट सिस्टम तैयार करें। जब भी कोई आवेदक आता है तो उसे टोकन देकर टाइम स्लॉट बता दें ताकि वो निश्चित समय पर आए और अपना काम करके चले जाए। उन्होंने कहा कि काउंटरों पर इस तरह की भीड़ नहीं लगी होनी चाहिए।

     

  • बड़ी खबरः चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पुलिस की छापेमारी  देखें वीडियो

    बड़ी खबरः चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पुलिस की छापेमारी देखें वीडियो

    नई दिल्ली: असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी की है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। खेड़ा के आरोपों के बाद सरमा की पत्नी की तरफ एक मामला दर्ज कराया गया था। द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद असम पुलिस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। दिल्ली पुलिस असम से आए अधिकारियों की सहायता कर रही है। कानून के मुताबिक, अगर किसी एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाती है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है।

    दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस अधिकारी असम पुलिस की टीम की सहायता कर रहे हैं। यह छापेमारी ऐसे वक्त पर सामने आई है जब राज्य में आज शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है और 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पवन खेड़ा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कहा था कि चुनावों के बाद बंटी और बबली (हिमंता और उनकी पत्नी) क्या फरार होने वाले हैं? खेड़ा ने सरमा की पत्नी रिंकी मुइयां सरमा के दो मुस्लिम देशों के साथ कुल तीन देशों के पासपोर्स होने का आरोप लगाया था। खेड़ा ने विदेशों में सरमा और उनकी पत्नी क संपत्ति होने के आरोप भी लगाए थे।

    दरअसल, पवन खेड़ा 5 अप्रैल को दिल्ली में एक बड़ी प्रेसवार्ता की थी। इसमें पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रस्ट सीएम बताते हुए कहा था कि हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है, फिर भी उनके पास तीन पासपोर्ट कैसे हैं? खेड़ा ने आरोप लगाया कि सीएम की पत्नी की दुबई में दो संपत्तियां हैं और अमेरिका (व्योमिंग) में एक कंपनी है, जिसकी कीमत लगभग 52,000 करोड़ रुपये से 53,000 करोड़ बताई गई है। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों का जिक्र सीएम के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है।

    पवन खेड़ा के आरोपों का हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने खंडन किया था। रिंकी ने पवन खेड़ा पर तंज कसा था और कहा था कि आपकी तपस्या में ही नहीं फोटोशॉप में भी कमी रह गई। इसके बाद रिंकी भुइयां सरमा ने इन आरोपों को फर्जी बताते हुए पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री ने भी खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दर्ज करने की घोषणा की थी। अब असम पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर पवन खेड़ा के खिलाफ इस मामले में एक्शन लिया है।

  • Punjab News: पूर्व मंत्री का बेटा अकाली दल में हुआ शामिल

    Punjab News: पूर्व मंत्री का बेटा अकाली दल में हुआ शामिल

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के दिवंगत नेता जत्थेदार तोता सिंह के बेटा दोबारा से शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर बादल की अगुवाई में बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ शिरोमणि अकाली दल (बादल) में फिर से शामिल हो गए। शिरोमणि अकाली दल ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा कि बराड़ दोबारा से पार्टी में वापसी करना “चुल्ला दल” के वास्तविक अंत का प्रतीक है।

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज अकाली नेता स्वर्गीय पूर्व शिक्षा मंत्री तोता सिंह के पुत्र बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ का पार्टी में वापसी पर करने पर स्वागत किया। वहीं पार्टी में वापसी करने के बाद अध्यक्ष सुखबीर बादल को घर वापसी के लिए धन्यवाद किया और सभी पंजाबियों से शिरोमणि अकाली दल को कमजोर करने की साजिश रचने वाली एजेंसियों के कठपुतलियों से सावधान रहने की अपील की।

     

  • Guwahati में Mumbai Indians और Rajsthan Royals का खास मुकाबला, Hardik Pandya हुए बीमार

    Guwahati में Mumbai Indians और Rajsthan Royals का खास मुकाबला, Hardik Pandya हुए बीमार

    खेल: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में मंगलवार को जबरदस्त मुकाबला है। गुवाहटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। एक ओर मुंबई इंडियंस पिछली हार से उबरकर वापसी करना चाहेगी। वहीं दूसरी राजस्थान रॉयल्स अपनी शानदार लय को जारी रखने के इरादे से उतरेगी।

    हार्दिक पंड्या हुए बीमार

    मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस की जुड़ी है। बीमारी के कारण वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उनकी गैर मौजूदगी में मुंबई को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हार्दिक के नहीं होने से टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन की कमी महसूस हुई थी। सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में कप्तानी संभाली थी लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। मुंबई ने उसे मैच में ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिट बॉश को मौक दिया था लेकिन यह फैसला सफल नहीं रहा। बॉश काफी महंगे साबित हुए। वहीं दीपक चाहर ने जरुरी किफायती गेंदबाजी की थी। अब हार्दिक टीम के साथ जुड़ चुके हैं और नेट्स में भी अभ्यास करते दिखे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मुंबई को बड़ा फायदा मिलेगा। मुंबई की गेंदबाजी अब तक उम्मीद की मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी जरुरी की है लेकिन उन्हें अभी तक इस सीजन में विकेट नहीं मिला है। वहीं शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में काफी मंहगे साबित हुए थे। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है। यशस्वी जायसवाल और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं। इसके बाद ध्रुव जुरेल पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कप्तान रियान पराग बल्ले से भले अभी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हो लेकिन उनकी कप्तानी की काफी तारीफ हो रही है। गुजरात टाइंटस के खिलाफ आखिरी ओवरों में उनकी रणनीति ने राजस्थान को रोमांचक जीत दिलाई थी। राजस्थान की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है। रवि बिश्नोई ने दो मैचों में पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में खराब दौर से गुजरने के बाद उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है। तुषार देशपांडे ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाए थे। पॉइंट्स टेबल में मुंबई फिलहाल छठे स्थान पर है जबकि राजस्थान दूसरे नंबर पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। मैच का नतीजा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि मुंबई के गेंदबाज राजस्थान के इन फॉर्म टॉप ऑर्डर को कितनी जल्दी रोक पाते हैं।

    वैभव बनाम बुमराह पर रहेगी नजर

    इस मुकाबले में सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह पर होगी। वैभव इस सीजन भी कमाल की लय में दिख रहे हैं। बुमराह को इस सीजन अपने विकेट की तलाश है। ये भी देखना दिलचस्प होगा कि आखिर वैभव सूर्यवंशी बुमराह का सामना कैसे करते हैं।

    राजस्थान रॉयल्स में खेल रहे हैं ये 11 टीम

    वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे, बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।

    मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 ये टीम

    रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह।
  • Landslide से गिरा निर्माणाधीन पुल, जमींदोज हुआ 5 करोड़ का ढांचा, देखें वीडियो

    Landslide से गिरा निर्माणाधीन पुल, जमींदोज हुआ 5 करोड़ का ढांचा, देखें वीडियो

    शिमलाः चंबा जिला में मंगलवार सुबह हुई लैंडस्लाइड से होली-खरमूखा मार्ग पर बन रहा एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि भीषण लैंडस्लाइड से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुल गिरने की जानकारी अधिकारियों ने दी है। जानकारी के अनुसार यह पुल लगभग तैयार हो चुका था और सिर्फ कुछ महीनों का काम बाकी था। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण कार्य 2023 में टेंडर होने के बाद शुरू हुआ था।

    लेकिन अचानक हुए भूस्खलन ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। बताया जा रहा है कि लोग पिछले करीब 80 सालों से पक्के पुल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब यह इंतजार और लंबा हो गया है। स्थानीय विधायक जनक राज ने बताया कि सिन्यूर के पास पुल का निर्माण पूरा होने वाला था, लेकिन भूस्खलन के चलते यह ढह गया। लैंडस्लाइड के कारण 5 करोड़ से तैयार हुआ पुल का ढांचा जमींदोज हो गया।

    विधायक जनक राज ने बताया कि यह पुल होली क्षेत्र के लिए लाइफलाइन माना जा रहा था, क्योंकि मानसून के दौरान भारी बारिश और बार-बार होने वाले भूस्खलन से मुख्य मार्ग बंद होने पर होली का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। इस वैकल्पिक मार्ग के तैयार होने से हजारों की आबादी को बड़ी राहत मिलनी थी। पुल गिरने के खौफनाक मंजर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। पुल के ढहने से इलाके में आवाजाही पर असर पड़ा है और लोगों को एक बार फिर पुराने अस्थायी रास्तों पर निर्भर रहना पड़ेगा। प्रशासन द्वारा जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही जा रही है।

  • Jalandhar News: PNB बैंक में Gun Point पर डकैती मामले में पूर्व DSP का बेटा गिरफ्तार, देखें Live

    Jalandhar News: PNB बैंक में Gun Point पर डकैती मामले में पूर्व DSP का बेटा गिरफ्तार, देखें Live

    जालंधर, ENS: खुरला किंगरा की कुक्की ढाब रोड पर बैंक एन्क्लेव, फेज 2 में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बीते दिन की डकैती मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व डीएसपी हरभजन सिंह के बेटे ने नशे के कारण वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद जान-बूझकर खांबड़ा की ओर एक्टिवा ले गए। जिसके बाद कपड़े बदलकर वह दूसरे रास्ते से वापिस लौटे। पुलिस ने करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी मकान नंबर 577 ग्रीन मॉडल टाउन थाना डिवीजन नंबर 6 जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व डीएसपी का बेटा है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से रिवाल्वर, 3 रौंद और कुछ नगदी बरामद की है। सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी सिमरनजीत के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज है, जिसमें एक एनडीपीएस एस्ट का मामला शामिल है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    दोनों आरोपियों के खिलाफ बैंक कर्मचारी विक्रम भगत के बयान पर मुकदमा नंबर 65 तारीख 6 अप्रैल को धारा 309(4) बी.एन.एस 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत थाना डिवीजन नंबर 7 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मान्य अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और उससे वारदात को लेकर सख्ती से पूछताछ करके बाकी रकम भी बरामद की जाएगी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए उसने घटना को अंजाम दिया था। बता दें कि बीते दिन बैंक में लूट मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बैंक के अदंर दोनों आरोपी कैशियर के पास जाते है और पिस्तौल के बल पर नगदी लेकर मौके से फरार हो जाते है।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की रेड, 5 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की रेड, 5 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में रेड की और तालाशी के दौरान घर से 5 किलो हेरोइन बरामद की। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना सिटी की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घर में भारी मात्रा में हेरोइन पड़ी हुई है।

    जिसके बाद पुलिस ने घर में छापेमारी के दौरान 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन, एक बैग, किट और एक मोबाइल सहित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कशमीर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली थी, जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद की है।

    गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर पर रेड करके आरोपियों वंश पुत्र धाला और सौरव पुत्र सोनू निवासी बस्ती शेखांवाली को शक के आधार पर गिरफ्तार किया ह। पुलिस के अनुसार आरोपी सौरव पुत्र सोनू नीले रंग की किट में भारी मात्रा में हेरोइन रखकर करियाने की दुकान के पास तंग गली से आ रहा था। इस दौरान जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं।