Blog

  • Punjab News: इन इलाकों में भारी पुलिस फोर्स का एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: इन इलाकों में भारी पुलिस फोर्स का एक्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। वहीं आज पुलिस प्रशासन शहर में भारी पुलिस बल के साथ कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के दौरान 300 पुलिस कर्मियों की अगुवाई में संदिग्ध इलाकों में दबिश दी गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दुगरी इलाके की सीआरपी कॉलोनी और आस-पास के संवेदनशील इलाकों में लंबे समय से नशा बिकने और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

    जिसके बाद आज भारी फोर्स के साथ पुलिस ने मौके पर लोगों के घरों की तालाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाले गए। सीआरपी कॉलोनी के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है ताकि कोई भी संदिग्ध भाग न सके। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 19 दोषियों को हिरासत में लिया है और नशा भी बरामद किया है।

    हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के बाद विस्तार से जानकारी दे दी जाएगी। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आज तड़के ही इन इलाकों को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की इस सख्ती से इलाके के नशा तस्करों में भारी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इन इलाकों से नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह से तोड़ना है।

  • Punjab News: गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में नौवें शाह हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु जी के जन्म स्थल गुरुद्वारा गुरु के महल में संगतों की विशेष रौनकें देखी जा रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हो रही है और गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर लोगों के कल्याण की प्रार्थना कर रही है। इस पवित्र अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से संगतों की सुविधा के लिए खास व्यवस्था की गई है। गुरुद्वारा साहिब में लगातार कीर्तन दरबार सजाए गए हैं और संगत बड़ी श्रद्धा और भावना के साथ  उपस्थित हो रही है।

    संगतों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के मौके पर नतमस्तक होकर गुरु की शिक्षाओं का स्मरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का जीवन हमें हक और सच्चाई के लिए खड़े रहने की प्रेरणा देता है। धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत पूरी मानवता के लिए मिसाल है। इस दौरान सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब और संबंधित गुरुद्वारों में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ, जो अलग-अलग बाजारों से होता हुआ गुरुद्वारा गुरु महल में संपन्न हुआ। उन्होंने जानकारी दी कि गुरुद्वारा गुरु महल और गुरुद्वारा भूरे साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और उसके उपरांत कीर्तन दरबार सजा। अमृत समय के दौरान हुकम्नामे की कथा भी मर्यादा के अनुसार की गई। जिसमें गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस पवित्र पर्व के मौके पर गुरुमत समारोह लगातार जारी हैं और संगत बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। दिनभर दीवान सज रहे हैं, जबकि शाम को दीपमाला और आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम और आकर्षण का केंद्र बन जाएंगा।

  • Jalandhar News: PNB लूट मामले में पूर्व DSP का बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PNB लूट मामले में पूर्व DSP का बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जल्द प्रेस वार्ता में पुलिस करेंगी खुलासा

    जालंधर, ENS: खुरला किंगरा की कुक्की ढाब रोड पर बैंक एन्क्लेव, फेज 2 में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बीते दिन करीब 7 लाख की लूट मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जल्द पुलिस प्रेस वार्ता करके मामले का खुलासा करेंगी। सूत्रों के अनुसार आरोपियों में एक पूर्व डीएसपी का बेटा शामिल है। बताया जा रहा है कि पूर्व डीएसपी के बेटे ने नशे के कारण वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद जान-बूझकर खांबड़ा की ओर एक्टिवा ले गए। जिसके बाद कपड़े बदलकर वह दूसरे रास्ते से वापिस लौटे। पुलिस ने करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूर्व डीएसपी का बेटे को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बीते दिन दोपहर 2.35 मिनट पर ब्लैक रंग की एक्टिवा पर आए दोनों आरोपी डेढ मिनट में 6,27,700 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले रेकी की थी और उसके बाद घटना को अंजाम दिया था। दरअसल, आरोपियों को घटना के दौरान सुरक्षा गार्ड के तैनात ना होने का भी पता था। जिसके बाद दोपहर के समय आरोपी बेखौफ होकर बैंक में घुसे और कैशियर से पिस्तौल के बल पर नगदी लेकर फरार हो गए।
  • Punjab News: कोर्ट के बाहर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ नगर निगम का एक्शन, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट के बाहर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ नगर निगम का एक्शन, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में कोर्ट के बाहर नगर निगम की टीम ने सड़क के किनारे अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से रेहड़ी और ठेले लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ टीम ने कई दुकानदारों का सामान जब्त किया। इस दौरान कार्रवाई को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। वहीं नगर निगम टीम की कार्रवाई के दौरान लोगों ने अधिकारियों का विरोध किया।

    मामले की जानकारी देते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान चलाने वाली बुलबुल ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं। वह सड़क किनारे दुकान को लगाकर परिवार का पालन पोषण करती है। ऐसे में अगर वह दुकान नहीं लगाएंगी तो परिवार का कैसे पालन पोषण करेंगी। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि उन्हें नगर निगम कमिश्नर की ओर से शिकायत मिली थी कि कोर्ट के बाहर अवैध रूप से लोगों ने अवैध रूप से दुकानों को सजा रखा है।

    जिस कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है और ट्रैफिक की समस्या रहती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दुकानदारों को कई बार चेतावनी भी दी थी और यहां पर सामान उठाने के लिए कहा गया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद दुकानदार नहीं मान रहे थे। इसी के चलते उन्होंने टीम सहित मौके पर पहुंच कार्रवाई की है।

     

     

  • Punjab News: विधानसभा चुनावों से पहले गरमाई राजनीति, Navjot Kaur Sidhu ने बनाई नई पार्टी

    Punjab News: विधानसभा चुनावों से पहले गरमाई राजनीति, Navjot Kaur Sidhu ने बनाई नई पार्टी

    अमृतसरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति गलियारे में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, चुनावों से पहले राजनीति में उस समय नया मोड़ देखने को मिला है, जब पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना ली। जिसके बाद राजनीतिक माहौल चुनावों से पहले सरगरम हो गया। दरअसल, नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी का नाम ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ रखा है। उनके इस कदम ने राजनीतिक हलकों में चर्चा और अटकलों का दौर तेज कर दिया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/punjab/after-being-suspended-from-congress-navjot-sidhu-formed-his-new-party-creating-a-stir-in-politics/

    नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा कि जिस घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार था, वह अब सामने है। हमने राजनीतिक नेताओं के मौजूदा कामकाज के स्तर की बारीकी से निगरानी और समीक्षा करने के बाद, राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प पर काम करना शुरू कर दिया है। हम बस अपना जीवन अपने देश को समर्पित करना चाहते हैं और लोगों को वह सब लौटाना चाहते हैं जिसके वे सचमुच हकदार हैं और जिसकी वे हमसे उम्मीद करते हैं।

    यह एक ईश्वरीय हस्तक्षेप है जिसने कुछ ऐसे समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ ला दिया है, जिनके पास हर राज्य में काम करने की क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और दृढ़ संकल्प है। उनका सांझा लक्ष्य है—न्याय और शांति प्रदान करना और प्रेम के माध्यम से ‘उच्च चेतना’ की ऊर्जा के साथ काम करते हुए ठीक वही कर दिखाना जो ‘वाहेगुरु जी’ हमसे चाहते हैं। हम पंजाब को उसकी खोई हुई पुरानी शान एक ‘स्वर्ण राज्य’ होने का गौरव वापिस दिलाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

    कौर ने कहा कि पंजाब को एक ऐसा राज्य बनाएंगे जहां लोग प्रेम, मिल-बांटकर रहने, न्याय, स्वतंत्रता के अधिकार और आज़ादी की शक्ति को पहचानेंगे। जहां लोग बिना किसी बाहरी दखल के निस्वार्थ सेवा और आध्यात्मिक विकास के उद्देश्य से काम करते हुए अपने लक्ष्यों, मूल्यों और दृष्टिकोण को प्राप्त करेंगे। यह पंजाब के लोगों की, लोगों के लिए और लोगों द्वारा चलाई जाने वाली सरकार होगी।

  • Jalandhar News: घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को कार चालक ने कुचला, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची को कार चालक ने कुचला, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चौगिटी के पास स्थित गुरु नानक पुरा ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार चालक ने कुचल दिया। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक मोगा का रहने वाला है और गुरु नानक पुरा वेस्ट में रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था। वहीं गली में बच्ची खेल रही थी और इस दौरान कार चालक को बच्ची गली में खेलती दिखाई ही नहीं दी। जिसके कारण कार चालक ने लापरवाही से कार मोड़ते हुए बच्ची को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान 7 वर्षीय राधिका के रूप में हुई है।
    वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के बयानों पर मोगा के कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281,106 के तहत एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार चालक की पहचान 45 जसविंदर पाल सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी भी जब्त कर ली है। जांच में पता चला है कि आरोपी 30 साल बाद रिश्तेदार से मिलने के लिए आया था। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची गली में खेल रही थी और इस दौरान कार चालक गाड़ी को बैक करके गली से गाड़ी टर्न कर रहा था। हालांकि कार चालक को गाड़ी टर्न करवाने के लिए मौके पर एक व्यक्ति मौजूद था, लेकिन उसके बावजूद लापरवाही बरतते हुए कार चालक ने बच्ची को कुचल दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची के कार के नीचे आने से व्यक्ति भाग कर बच्ची को बचाने के लिए गया, लेकिन बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
  • Punjab News: Brookfield International School में हुआ हंगामा, महिला इंस्पेक्टर को बाजू से पकड़कर निकालने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Brookfield International School में हुआ हंगामा, महिला इंस्पेक्टर को बाजू से पकड़कर निकालने के आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः ब्रुकफील्ड इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल ने इंस्पेक्टर रैंक की महिला को बाजू से पकड़कर निकाल दिया। आज शहर कुराली के पास स्थित सिस्वां रोड पर ब्रुकफील्ड स्कूल में जब एक महिला इंस्पेक्टर और उनके पति अपने बच्चे का क्लास सेक्शन बदलवाने के लिए पहुंचे तो स्कूल स्टाफ ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। उन्होंने प्रिंसिपल से बात की तो सेक्शन बदलने से मना कर दिया गया। स्कूल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का उस इंस्पेक्टर से परिचय था, वह उनके नंबर लेने लगे। तब स्कूल की प्रिंसिपल मैडम ने उस इंस्पेक्टर को बाजू से पकड़कर अपने कार्यालय से बाहर निकाल दिया।

    इसके बाद इंस्पेक्टर ने पत्रकारों को बुलाकर स्कूल प्रिंसिपल की इस बदतमीजी के बारे में लोगों को बताया कि अगर इंस्पेक्टर रैंक की एक महिला के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो आम लोगों का क्या होगा। मौके पर पहुंचे लोग और समाजसेवी हरमेश सिंह बड़ोदी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि स्कूल की किताबें बहुत महंगी हैं और वे केवल एक ही दुकान पर मिलती हैं।

    एक ही दुकान पर मिलने का कारण यह बताया गया कि स्कूल की किसी मिली-भगत के कारण किताबें उसी दुकान पर मिलती हैं। अगर ऐसा है तो डीईओ मोहाली और शिक्षा मंत्री हरजोत बैन्स से अनुरोध है कि इस पर कार्रवाई करें और जो किताबें बेचते हैं तथा स्कूल पर संबंधित कार्रवाई करें। जब इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ से पूछा गया तो उन्होंने इन बातों को नकार दिया। खबर लिखे जाने तक इंस्पेक्टर और स्कूल के बीच कोई पुख्ता समझौता नहीं हुआ था।

  • बाजार खुलते ही शेयर मार्केट में आई गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

    बाजार खुलते ही शेयर मार्केट में आई गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 7 अप्रैल को लाल निशान में कामकाज की शुरुआत हुई है। इससे पहले, सोमवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार की समाप्ति हुई थी। आज बाजार खुलने के पांच मिनट के अंदर बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 824.44 अंकों या लगभग 1% की गिरावट के साथ 73,282.41 के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 248.95 अंक या करीब 1% टूटकर 22,719.30 के निचले स्तर पर आ गया। व्यापाक बाजार में बिकवाली हावी है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1% से ज्यादा लुढ़क गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.5% से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

    सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें, तो निफ्टी मेटल्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखी गई, जिनमें निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं और $110 के ऊपर हैं। वहीं, पिछले दो दिनों के रुझान से यह भी साफ हुआ है कि मार्केट बुल्स अभी 22,000 के स्तर को छोड़ने के मूड में नहीं हैं। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है। साथ ही आरबीआई एमपीसी मीटिंग का दूसरा दिन भी है।

    सुबह 9:35 बजे सेंसेक्स पैक से टेक महिंद्रा में लगभग 1% की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर 0.70 % उछाल के साथ कामकाज कर रहे हैं। इसके बाद HCL Tech में भी 0.70% की मजबूती आई है, जबकि सनफार्मा में 0.60% से ज्यादा का उछाल रहा। वहीं, टीसीएस के शेयर 0.5% से ज्यादा चढ़कर कामकाज कर रहे हैं। दूसरी तरफ, सबसे अधिक इंडिगो के शेयरों में 1.8% से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी 1.7% से ज्यादा लुढ़क गए। इसके बाद इटर्नल के शेयर 1.6% कमजोर होकर कामकाज कर रहे हैं, जबकि एक्सिस बैंक में 1.4% की गिरावट आई है।

    वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी 1 प्रतिशत ज्यादा कमजोर होकर ट्रेड कर रहे हैं। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि होरमुज जलडमरूमध्य खोलो, वरना नर्क देखोगे। राष्ट्रपति की धमकियों में अक्सर असंगति देखी जाती है, फिर भी बाजार के लोग इस पर नजर रखे हुए हैं। इस गिरावट में डिजिटल प्लेटफॉर्म वाले ग्रोथ शेयर सुधर चुके हैं, इनकी वैल्यूएशन अब किफायती हो गई है और इनमें खरीदारी शुरू हो गई है।”

  • Jalandhar-Phagwara National Highway पर बस और कार में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar-Phagwara National Highway पर बस और कार में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जालंधर फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक निजी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कार चालक गौरव ने बताया कि वह मुकंदपुर से होशियारपुर की ओर जा रहा था। जब वह पुल के नीचे से अपनी गाड़ी निकाल रहा था, तभी पीछे से आ रही एक निजी बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी। गौरव के अनुसार, उसने पहले भी बस चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए कहा था, क्योंकि उसे हादसे की आशंका थी।

    बावजूद इसके, बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए पीछे से उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे कार को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित ने बताया कि उसने गाड़ी को 2 से 3 महीने ही नई खरीदी थी। लेकिन हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं, बस चालक प्रभजोत सिंह का कहना है कि कार उसके आगे चल रही थी और अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ।

    बस चालक ने कहा कि वह साइड से बस निकालने लगा था, लेकिन अचानक कार चालक द्वारा बेक्र लगाने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं परमजीत सिंह ने कहा कि बस चालक ने पहले भी नहीं देखा और उस दौरान बस चालक ने कार के साथ बस लगाई हुई थी। पीछे से बस चालक ने ध्यान नहीं दिया था। जिसके बाद यहां पर बस चालक ने पीछे से उसकी बोलैनो गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना को लेकर काफी हंगामा होना शुरू हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सड़के से दोनों गाड़ियों को हटवाकर ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाना गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: भारी मात्रा हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भारी मात्रा हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जालंधर रेंज की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 414 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरमिंदर सिंह उर्फ हरम निवासी ऊधनवाल थाना मकसूदां जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले करीब 10 साल से नशा तस्करी के धंधे में शामिल है। यह कार्रवाई डीआईजी रेंज जालंधर के दिशा-निर्देशों पर की गई है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव ऊधनवाल में हरमिंदर सिंह नशा की सप्लाई देता है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को नाकाबंदी के दौरान आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 414 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक हीरो होंडा HF डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पल लेती ताकि यह पता चल सके कि वह नशा कहां से लेकर आता था और कहां कहां सप्लाई देता था।