Blog

  • महाविद्यालय बंगाणा में भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन

    महाविद्यालय बंगाणा में भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन

    ऊना /सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज मेरा भारत ऊना (नेहरू युवा केंद्र ऊना), युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित प्रमुख योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रदीप चौधरी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन वेदही शर्मा ने किया।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में आकाश भारद्वाज (संकाय, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, ऊना) तथा मनोज कौशिक (सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन, नगर परिषद ऊना) ने छात्रों को भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं — डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ठाकुर ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “आज का युग अवसरों का युग है। छात्र अपनी क्षमताओं और सकारात्मक सोच से न केवल अपने जीवन को संवार सकते हैं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्र का भविष्य कक्षाओं और कार्यशालाओं में ही तैयार होता है, अतः छात्रों को सीख को व्यवहार में उतारना चाहिए। कार्यशाला के अंतर्गत डिजिटल इंडिया एवं मेक इन इंडिया विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें द्वितीय वर्ष की छात्रा तनु ठाकुर ने प्रथम स्थान, प्रथम वर्ष की छात्रा किरण ने द्वितीय स्थान तथा कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सिकंदर नेगी, डॉ. विनोद कुमार एवं प्रो. कमलेश सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • वार्ड नंबर 8 में रंग लाई राज संधू की मेहनत ,सफाई अभियान हुआ शुरू

    वार्ड नंबर 8 में रंग लाई राज संधू की मेहनत ,सफाई अभियान हुआ शुरू

    ​बद्दी/सचिन बैंसल: नगर निगम बद्दी के वार्ड नंबर 8 में आज एक महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान का आगाज हुआ, जिसका उद्देश्य हाउसिंग बोर्ड फेस 1 और 2 के आवासीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों की स्थिति में सुधार लाना है। इस पहल की शुरुआत भाजपा नेता और स्थानीय प्रतिनिधि राज संधू के लगातार प्रयासों के बाद हुई है। इस सफल प्रयास ने न केवल क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित की है, बल्कि आम जनता के बीच राज संधू के राजनीतिक कद को भी मजबूत किया है।

    ​लंबे समय से हाउसिंग बोर्ड फेस 1 और 2 के पार्कों और सड़कों के किनारे उगी हुई घनी झाड़ियों और जंगली घास ने स्थानीय निवासियों के लिए कई चुनौतियां खड़ी कर दी थीं। इन क्षेत्रों में साफ-सफाई की कमी के कारण न केवल सौंदर्य प्रभावित हो रहा था, बल्कि मच्छरों और अन्य कीड़ों का प्रकोप भी बढ़ रहा था, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इन समस्याओं के कारण निवासियों में असंतोष व्याप्त था और वे लगातार इस मुद्दे को हल करने की मांग कर रहे थे।

    ​राज संधू ने इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता से लिया और नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ कई स्तरों पर संवाद स्थापित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निवासियों के जीवन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उनके अथक प्रयासों का परिणाम है कि आज इन क्षेत्रों में विशेष उपकरण और कर्मचारियों की टीम द्वारा घास और झाड़ियों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

    ​इस अवसर पर, राज संधू ने कहा, यह हमारे वार्ड के निवासियों की एक लंबे समय से लंबित मांग थी। मैं नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी, एसडीओ और जेई सहित सभी संबंधित अधिकारियों का हृदय से आभारी हूँ, जिन्होंने हमारी चिंताओं को गंभीरता से लिया और इस कार्य को समय पर शुरू किया। यह परियोजना हमारे वार्ड को एक स्वच्छ, सुरक्षित और रहने योग्य स्थान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य केवल तात्कालिक समस्याओं का समाधान करना नहीं है, बल्कि एक दीर्घकालिक योजना के तहत अपने वार्ड को एक मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करना है।स्थानीय निवासियों ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया है।

  • लता मंगेशकर कला केंद्र के प्रबंधन विकल्पों पर विचार के लिए समिति गठित

    लता मंगेशकर कला केंद्र के प्रबंधन विकल्पों पर विचार के लिए समिति गठित

    आउटसोर्सिंग सहित सभी संभावनाओं पर होगा विचार

    ऊना/सुशील पंडित:  ऊना पारंपरिक संस्कृति संवर्द्धन समिति (ऊना कला मंच) की बैठक गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय ऊना में उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समूरकलां स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र के रखरखाव, आय सृजन और दीर्घकालिक प्रबंधन के लिए विभिन्न विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    उपायुक्त ने कला केंद्र के बेहतर उपयोग और प्रभावी संचालन के लिए आउटसोर्सिंग सहित सभी संभावित विकल्पों पर विचार करने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने एक समिति के गठन के निर्देश दिए। पांच सदस्यों की इस समिति में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना, एसडीएम ऊना, क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशासी अभियंता सदस्य होंगे, जबकि जिला भाषा अधिकारी ऊना सदस्य सचिव होंगे। यह समिति सभी विकल्पों का अध्ययन कर अपनी सिफारिशों सहित विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त ऊना को प्रस्तुत करेगी।

    उपायुक्त ने कहा कि लता मंगेशकर कला केंद्र ऊना जिले का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधि स्थल है। इसे सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना समय की आवश्यकता है।बैठक में जिला भाषा अधिकारी निकू राम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Himachal News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, मामला दर्ज

    Himachal News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव वट्ट खुर्द  में बाइक व कार में हुई टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में रविन्द्र कुमार पुत्र जगदेव कुमार निवासी गांव व डा0 नंगल कलां  हरोली ने बताया कि प्रात: के समय यह अपने घर से अपने मोटरसाईकिल संख्या ( एचपी -80-9164) पर डयूटी के लिए बाथडी जा रहा था तो जव यह गांव वट्टखुर्द में खुशहाल मोटर के सामने पहुंचा तो बाथडी की तरफ से कार संख्या (पीवी -10वी एफ-0191) आई जिस के चालक ने गलत दिशा में आकर बाइक में टक्कर मार दी, जिस में यह घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक श्याम लाल निवासी बाथू के विरुद्ध धारा 281,125A वीएनएस के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • GST बैठक में अहम फैसले, जल्द खत्म होंगे 12% और 18% वाले स्लैब!

    GST बैठक में अहम फैसले, जल्द खत्म होंगे 12% और 18% वाले स्लैब!

    बिजनेस: जीएसटी रेट्स को युक्तिसंगत बनाने के चलते मंत्री समूह की आज एक खास बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस प्रस्ताव के अंतर्गत अब जीएसटी में दो स्लैब 5% और 18% कर दिए जाएंगे बाकी 12% और 18% को हटा दिया जाएगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय GoM के द्वारा 5, 12, 18 और 28% की मौजूद चार दरों वाली स्ट्रक्चर को 2 स्लैब से बदलने की योजना को स्वीकार कर लिया गया है। 5% अच्छी वस्तुओं और सेवाओं के लिए 18% टैक्स मानक वस्तुओं के लिए ही होगा। इसके अलावा तंबाकू वाले प्रोडक्ट्स पर 40% हाई रेट लगेगा ऐसे में 12-18% वाले टैक्स स्लैब खत्म होंगे। पैनल ने यह सिफारिश भी की है कि लक्जरी कारों पर 40% की दर के साथ कर लगाया जाए। यह कर पहले 50 फीसदी से ज्यादा था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह खुद कहा था कि जीएसटी में इस बदलाव के जरिए मिडिल क्लास , किसानों और एमएसएमई को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा सरल, पारदर्शी टैक्स स्ट्रक्चर भी मिलेगा।

    ये चीजें हो जाएगी सस्ती

    अगर जीएसटी काउंसिल इस बदलाव को मंजूरी दे देगा तो 12 फीसदी के अंतर्गत 99% वस्तुओं को 5 फीसदी वाले टैक्स स्ट्रक्चर में डाल दिया जाएगा। 28% रेट्स वाले 90 फीसदी वस्तुओं की कैटेगरी बदलाव करके 18 फीसदी वाली कैटेगरी में शिफ्ट कर दिए जाएंगे। इससे वस्तुओं के दाम में भी कमी आएगी। केंद्र का यह कहना है कि इस बदलाव से जीएसटी आसान होगी और नियम पालन करने वालों की भी संख्या बढ़ जाएगी। मंत्री समूह ने व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी छूट देने के लिए केंद्र के प्रस्ताव की भी समीक्षा की। इससे सालाना लगभग 9,700 करोड़ का राजस्व प्रभाव पड़ेगा। ज्यादातार राज्यों से इस योजना का साथ दिया है वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि इसका फायदा सीधे पॉलिसी होल्डर्स को मिलना चाहिए हालांकि यह आखिरी फैसला नहीं है। जीएसटी काउंसिल के द्वारा अपनी आगामी बैठक को अंतिम मंजूरी के लिए भी इन सिफारिशों पर विचार हो सकता है।
  • Jalandhar News: Capital Bank की इमारत में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Capital Bank की इमारत में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल में माता रानी चौक के पास कैपिटल बैंक की इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बैंक की बेसमैंट में आग लगी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है।

    घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुई है। वहीं दमकल विभाग के कर्मी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें दोपहर 2.10 बजे कैपिटल बैंक में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तुरंत वह घटना स्थल पर पहुंचे। जहां बैंक की बेसमैंट में आग लगी थी। दमकल विभाग के कर्मी के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। नरेश कुमार ने कहाकि मौके पर एक गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 299 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 299 वाहनों के चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 299 वाहनों के चालान काटे, जिनमें से 69 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 41700 /- रूपये वसूल किए

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 08 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 800/-रुपये वसूल किए गए।

  • Himachal News: पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कैदी फरार

    Himachal News: पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कैदी फरार

    ऊना /सुशील पंडित: बनगढ जेल से एक कैदी को सोलन पेशी पर लेजाया गया था यहां से वापिस लौटते समय ऊना के मैहतपुर वैरियर के समीप कैदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया, जिस की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक विचाराधीन कैदी को सोलन में पेशी के बाद बनगढ़ स्थित जेल में वापिस लाया जा रहा था कि मैहतपुर में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। नामजद कैदी पोक्सो एक्ट के तहत बनगढ जेल में बंद है।

    पुलिस को दी शिकायत में हेड हेड कांस्टेबल होशियार सिंह अधिकारी पुलिस थाना गगरेट ने बताया 20 अगस्त 25 को यह व आरक्षी सुनील कुमार थाना चिन्तपुर्णी आरोपी गुलशन को माननीय अदालत सोलन में पेश करके जब आनन्दपुर साहिब पहुंचे तो आरक्षी सुनील कुमार को फोन पर उप कारागार वनगढ से फोन आया कि आप लेट हो जाओगे तथा कैदी गुलशन को बाहर ही खाना खिलाकर जेल में जमा करवायें ,जिस पर इन्होंनें कैदी गुलशन को आरटीओ बैरियर मैहतपुर के समीप नव्या पंजाबी ढाबा पर खाना खिलाया। खाना खिलाने के उपरांत कैदी गुलशन ने कहा कि उसे शौच लगी है जिस पर यह कैदी गुलशन को ढाबा से बाहर ले जाकर सड़क के किनारे खाली जगह पर शौच करवाने ले गया, इसी दौरान कैदी गुलशन शौच करने के बहाने अचानक चकमा देकर ढावा की पिछली तरफ झाडियों के जंगल की तरफ भाग गया ।

    इस संबंध में पुलिस ने गुलशन पुत्र हुक्म चंद निवासी खोली, तहसील व जिला  कांगड़ा हाल कैदी जिला उप-कारागार वनगढ, के विरुद्ध 262 वीएनएस के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है और फरार विचाराधीन कैदी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

  • एशिया कप में इस दिन होगा India-Pakistan के बीच मुकाबला

    एशिया कप में इस दिन होगा India-Pakistan के बीच मुकाबला

    नई दिल्लीः एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान हैं, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर हो गए हैं। उधर पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। वहीं भारत और पाकिस्तान में 14 सितंबर को एशिया कप 2025 का मुकाबला खेला जाएगा।

    read in english:

    India Defines Policy on International Sporting Events Amid Ties with Pakistan

    इस मैच को लेकर ये चर्चा काफी चल रही थी कि भारत आखिर समय में पाकिस्तान के साथ खेलने से मना ना कर दें, लेकिन खेल मंत्रालय ने इस पर सबकुछ साफ कर दिया है। खेल मंत्रालय ने बताया कि एशिया कप में भारत-पाक मैच खेला जाएगा। इस मैच को वह नहीं रोकेंगे, क्योंकि ये मल्टीनेशन टूर्नामेंट हैं। दरअसल, खेल मंत्रालय ने भारत के अंततराष्ट्रीय खेल संबंधो के संबंध में नई नीति जारी की है, जिसमें खासतौर पर पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर जोर दिया गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :

    https://encounternewspaper.com/india/asia-cup-governments-big-decision-on-india-pakistan-match-watch-the-news/

    खेल मंत्रालय ने वीरवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान किसी भी द्विपक्षीय खेल मुकाबले में शामिल नहीं होंगे, लेकिन क्रिकेट टीम को अगले महीने बहुपक्षीय एशिया कप खेलने से नहीं रोका जाएगा। मंत्रालय ने भारत के अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संबंध में नई नीति का अनावरण किया, जिसमें पाकिस्तान पर विशेष ध्यान दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह नीति तत्काल प्रभाव से लागू है। मंत्रालय की नीति में कहा गया है, “पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों के प्रति भारत का दृष्टिकोण उस देश के साथ व्यवहार में उसकी पूरी नीति को दर्शाता है।”

    कहा गया है, “जहां तक एक-दूसरे के देश में द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है, भारतीय टीमें पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगी और न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देंगे।” हालांकि, बहुपक्षीय आयोजनों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, “हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे क्योंकि यह बहुपक्षीय है।” उन्होंने कहा, “लेकिन पाकिस्तान को द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय धरती पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन हम उन्हें बहुपक्षीय आयोजनों से नहीं रोकेंगे क्योंकि हम ओलंपिक चार्टर का पालन करेंगे।”

  • Punjab News: कांग्रेस में नहीं थम रही अंदरूनी कलह, कुलबीर जीरा ने की राणा गुरजीत की रावण से तुलना

    Punjab News: कांग्रेस में नहीं थम रही अंदरूनी कलह, कुलबीर जीरा ने की राणा गुरजीत की रावण से तुलना

    फिरोजपुरः पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा ने कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह की तुलना रावण से कर दी है। कुलबीर जीरा के इस बयान के बाद राजनीति गलियारे में हलचल बढ़ गई है। दरअसल, राणा गुरजीत ने इंटरव्यू में बिना नाम लिए कहा था कि उनके साथ जिसने भी पंगा लिया है, वह है नहीं।

    वहीं अब इस क्लिप को सोशल मीडिया पर डालकर पूर्व विधायक ने राणा गुरजीत सिंह की तुलना रावण से करते हुए कहा कि रावण को भी चार वेदों का ज्ञान था और उससे ज्यादा बुद्धिमान कोई नहीं था। लेकिन उसे भी उसका अहंकार लेकर बैठ गया। कुलबीर जीरा ने कहा कि उन्हें राणा गुरजीत सिंह और रावण में कुछ ज्यादा अंतर दिखाई नहीं देता। बता दें कि एक और भले ही कांग्रेस से सीनियर नेता पार्टी में बढ़ रही कलह को दरकिनार कर रहे हैं और कह रहे हैकि पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन दूसरी ओर नेताओं द्वारा अपनी पार्टी के नेता पर तंज कसने से एक बार फिर से राजनीति गलियारें में हलचल मच गई है।

    बता देंकि 2022 के चुनावों के दौरान नवजोत सिद्धू और कैप्टन अमरेंद्र सिंह में भी सोशल मीडिया के जरिए इस तरह की टिप्पणियां शुरू हुई थी। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि चुनावों में कांग्रेस को अंदरूनी कलह का भारी नुकसान हुआ और वह सत्ता से बाहर हो गई।