Blog

  • Punjab News: सरपंच को सस्पेंड करने के मामले में DSP व BDPO का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच को सस्पेंड करने के मामले में DSP व BDPO का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव चुग्गा खुर्द की सरपंच को बीते दिनों सस्पेंड कर दिया गया था। उन पर चुनावों दौरान फर्जी डॉक्यूमेंट लगाने के आरोप लगे हैं जिसके बाद डायरेक्टर ने सरपंच पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। वहीं पुलिस ने सरपंच कुलदीप कौर और उसके पति के अलावा 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं उनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।

    जानकारी देते डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि मोगा के गांव चुग्गा खुर्द की सरपंच कुलदीप कौर को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई परमपाली की शिकायत पर की गई है। कुलदीप कौर ने जाली कागजात तैयार कर सरपंच के चुनाव लड़े थे। सरपंच कुलदीप कौर पर अप्रैल में मामला दर्ज किया गया था। कुलदीप कौर के खिलाफ सरपंच के चुनाव में उम्मीदवार जसविंदर कौर के पति ने इसकी शिकायत की थी कि कुलदीप कौर ने विदेश में बैठ गलत पेपर लगा चुनाव लड़े थे जिसकी जांच के बाद सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और अब उसको सस्पेंड कर दिया गया है और उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।

    वहीं बीडीपीओ रजनीश गर्ग ने बताया कि कुलदीप कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी जिसकी जांच डायरेक्टर ने की थी और उनके आर्डर हमारे पास आए थे, जिसके बाद उन पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है और अगली कार्रवाई पुलिस विभाग कर रहा है।

  • Punjab News: कुछ ही घंटे में सुलझी कादियां में हुई चोरी की गुत्थी, पड़ोसी राज्य के 3 चोर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: कुछ ही घंटे में सुलझी कादियां में हुई चोरी की गुत्थी, पड़ोसी राज्य के 3 चोर काबू, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः रजादा रोड स्थित इंदरजीत सिंह के घर से पिछले दिनों गहने चुराने वाले चोरों को कादियां पुलिस ने 24 घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी हरगोबिंदपुर हरीश बहल और एसएचओ कादियां गुरमीत सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने कड़ी मेहनत से इन चोरों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

    उन्होंने बताया कि यह तीनों चोर हिमाचल के मंडी के रहने वाले हैं और कादियां में अलग-अलग जगहों पर काम करके पहले रैकी करते थे और बाद में वारदातों को अंजाम देते थे। यह तीनों खुद को दिहाड़ी मजदूर बताते थे और इनका बैकग्राउंड काफी आपराधिक है जिन पर पहले से ही 6-7 पर्चे दर्ज हैं। आरोपियों को अब माननीय अदालत में पेश कर इनका रिमांड लिया जाएगा और इनसे पूछताछ की जाएगी कि इन्होंने कहां-कहां वारदातों को अंजाम दिया है और इनके साथ और कितने सदस्य सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है।

  • Punjabi Singer Mankirt Aulakh को विदेशी नंबर से मिली धमकी

    Punjabi Singer Mankirt Aulakh को विदेशी नंबर से मिली धमकी

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक मनकीरत औलख को एक बार फिर से धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि विदेशी नंबर से गायक और उसके परिवार को धमकी मिली है। जिसमें धमकी देने वाले ने लिखा था, “तुम्हारा समय आ गया है, अपने आप को तैयार करो, हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम शादीशुदा हो या नहीं।” धमकी देने वाले ने स्पष्ट किया है कि मंजीरत इसे मजाक में न ले। उन्होंने कहा कि अब देखिए, तुम्हारे साथ क्या-क्या होता है। गायक ने बताया कि आज करीब 2:33 बजे +39 से शुरू होने वाले नंबर से एक वॉट्सऐप संदेश आया, जिसने फिर से धमकी दी, उसने अपनी पहचान बताने से इनकार कर दिया है।

    Read in English:

    Punjabi Singer Mankirt Aulakh Gets Death Threat from Italy-Based Number

    उल्लेखनीय है कि मनकीरत औलख को पहले ही पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है। घटना की शिकायत गायक ने पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में गायक ने विदेशी नंबर से धमकी भरा मैसेज देने का जिक्र किया है। बता दें कि इससे पहले भी गायक को धमकी मिल चुकी है। गौर हो कि मनकीरत औलख मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव बहबलपुर के रहने वाले हैं। अपनी टीनएज में मनकीरत कबड्‌डी खेलते और पहलवानी करते थे।

    इसी कारण उन्हें मनी पहलवान का निक नेम भी मिला। कॉलेज के यूथ फेस्ट में उनके गाने को सुनकर दोस्तों ने सिंगिंग को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रेरित किया। पंजाबी सिंगर के तौर पर प्रसिद्धि पाने के बाद वह मोहाली में रहते हैं। मनकीरत औलख की मैनेजमेंट के ऑफिशियल नंबर पर यह मैसेज आया है। मनकीरत के एक करीबी सदस्य ने बताया कि फैमिली को टारगेट किया गया है। पहले एक वॉयस कॉल आई थी, उसके बाद मैसेज आया। यह पहली बार है, जब इस तरह का लिखित मैसेज आया है। यह मैसेज कल आया था। हालांकि, उन्होंने बताया कि इसमें किसी तरह की मांग नहीं की गई है। उनकी ओर से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं, एक और मैसेज भी आया है, जिसमें पूरे परिवार को धमकियां दी गई हैं। इससे परिवार दहशत में है।

  • America की Most Wanted महिला भारत से गिरफ्तार, खुद के बेटे की हत्या का लगा था आरोप

    America की Most Wanted महिला भारत से गिरफ्तार, खुद के बेटे की हत्या का लगा था आरोप

    नई दिल्ली: अमेरिका के 10 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल महिला की गिरफ्तारी भारत में हुई है। इस महिला पर अपने 6 साल के बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। अमेरिकी एजेंसी फेडरल ब्यूरी ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने महिला को भारत से गिरफ्तार किया है। अब उसको मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका में ले जाया गया है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :
    ਟੈਕਸਾਸ ਦੀ ਔਰਤ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, 6 ਸਾਲਾ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸੀ ਹੱਤਿਆ!
    फॉक्स न्यूज की मानें तो इस महिला का नाम सिंडी रोड्रिग्ज सिंह है। इसके खिलाफ दो वांरट है एक गैरकानूनी तरीके से भागने का संघीय वारंट और दूसरा 10 साल से कम उम्र के बच्चे की हत्या करने के लिए टेक्सास राज्य का दूसरा वारंट। सिंडी पर 2,50,000 डॉलर के इनाम की भी घोषणा की गई थी। एफबीआई ने बताया कि रोड्रिग्ज का बेटा नोएल अलवरेज साल 2022 से ही लापता था परंतु 2023 मार्च तक भी उसकी मिसिंग कंप्लेंट नहीं करवाई गई। एफबीआई ने जब नोएल को लेकर उसकी मां रोड्रिग्ज से पूछताछ की तो उसने झूठ कहा कि उसका बेटा अपने बायोलॉजिकल पिता के साथ मेक्सिको में है। इसके दो दिन बाद ही रोड्रिग्ज अपने पति अर्शदीप सिंह और 6 बच्चों के साथ भारत के लिए रवाना हो गई परंतु उसके बाद वह वापिस नहीं आई। 6 बच्चों में नोएल शामिल नहीं था। बाद में नोएल की मौत की बात भी सामने आई। एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने गुरुवार को इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘सिंडी रोड्रिग्ज सिंह ने अपने बेटे की लोकेशन को लेकर झूठ बोला और उसके दो दिन बाद वह भारत के लिए रवाना हो गई। हमें लगता है कि तभी से वो कभी अमेरिका वापिस नहीं लौटी’। एफबीआई ने कहा कि रोड्रिग्ज सिंह के भारत में जाने के बाद टेक्सास की एक जिला अदालत में उस पर बेटे की हत्या करने के आरोप लगाए गए। नवंबर में उसके खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट भी जारी हुआ है। रोड्रिग्ज के भारत में होने का पता चलने के बाद ही एफबीआई ने भारतीय अधिकारियों और इंटरपोल के साथ में मिलकर उसको गिरफ्तार कर लिया है। एफबीआई अधिकारियों के अनुसार, रोड्रिग्ज सिंह के बेटे नोेएल को कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां थी। इनमें गंभीर विकासात्मक विकार, फुफ्फुसीय एडिमा और एस्ट्रोपिया भी शामिल है।
  • Punjab News: दुकानदारों को बातों में फंसा सोने के गहने लेकर नौसरबाज फरार, देखें सीसीटीवी

    Punjab News: दुकानदारों को बातों में फंसा सोने के गहने लेकर नौसरबाज फरार, देखें सीसीटीवी

    गुस्साए व्यापारियों ने जताया विरोध, बाजार बंद करने दी चेतावनी

    अमृतसरः जिले के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के चविंडा देवी गांव में एक सुनार की दुकान पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सुनार की दुकान चलाने वाली सोनिया पत्नी कुलदीप सिंह की दुकान पर एक अज्ञात युवक आया और सोने के गहने खरीदने का झांसा देकर कार्ड से भुगतान करने की बात कहने लगा, लेकिन जब पैसे नहीं निकले, तो वह आनलाइन फर्जी पेमेंट का मेसेज दिखाकर सोने के गहने लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जांच दौरान यह भी पता चला कि आरोपियों ने इससे पहले तरनतारन के सरहाली गांव में भी एक मोबाइल दुकानदार से करीब 40,000 रुपये की ठगी की थी। दूसरी ओर घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और कहा कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे बाजार बंद कर धरना देने को मजबूर होंगे। व्यापारियों का कहना है कि चविंडा देवी इलाके में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में सरहाली गांव के एक टेलीकॉम दुकानदार राजन भी चविंडा देवी गांव पहुंचे और बताया कि एक युवक ने उनके साथ भी ठगी की है। उसने नकली एयरबर्ड दिखाकर उनकी दुकान से दो मोबाइल फोन ले लिए और फिर फरार हो गया। उनका कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद उन्हें कोई खास सहयोग नहीं मिला। व्यापारियों की एक ही मांग है कि ऐसे ठगों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि इलाके में पैदा हुआ भय और असुरक्षा का माहौल खत्म हो सके।
  • Punjab News: मांगों को लेकर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ने किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: मांगों को लेकर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ने किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः शहर के मोड़ रोड स्थित मुक्तसर गेस्ट हाउस में कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन की विशेष बैठक शहरी अध्यक्ष इकबाल सिंह वड़िंग की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के पंजाब अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त आढ़तिया समुदाय को संबोधित करते हुए समुदाय की मांगों पर चर्चा की। इस अवसर पर महासचिव पुनीत कुमार, महासचिव राजिंदर अरोड़ा, सचिव पृथीपाल सिंह, मीडिया प्रभारी रवि आहूजा भी उपस्थित थे। श्री मुक्तसर की कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन द्वारा अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा को एक मांग पत्र सौंपा गया।

    अध्यक्ष ने कहा कि वह आढ़त को बढ़ाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले सीजन से पहले आढ़त का रेट 2.5 हो जाएगा और लेबर रेट भी हरियाणा के बराबर हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब में अगर किसी आढ़ती को किसी भी तरह की परेशानी हो रही है तो वह उनसे संपर्क करें, उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अध्यक्ष राणा ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर वह आने वाले समय में अपने आढ़ती समुदाय की मांगों का समाधान नहीं करवा पाए तो वह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।

    उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में बेहतरीन काम कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही आढ़ती एसोसिएशन की मांगों पर विचार करेगी और उन्हें पूरा करेगी। इसके अलावा केंद्र से जुड़ी मांगों के लिए हम एकजुट होकर संघर्ष करेंगे, जिसके लिए हमें आप सभी का सहयोग चाहिए। इस अवसर पर मंच सचिव की भूमिका कश्मीर सिंह ने बखूबी निभाई, जिन्होंने मंच से आढ़ती एसोसिएशन मुक्तसर द्वारा रखी गई मांगों को विस्तार से पंजाब अध्यक्ष के साथ साझा किया। बैठक दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ भी विशेष रूप से पहुंचे और आढ़ती समुदाय की मांगों को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, मलोट के अध्यक्ष मुनीश गोयल, गिद्दड़बाहा के अध्यक्ष विनीत जिंदल और बरीवाला के अध्यक्ष अजय गर्ग ने पंजाब अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा को मानद बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरी आढ़ती मौजूद थे।

  • Punjab News: 4 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत, लड़की के शादी से मना करने पर लड़के ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत, लड़की के शादी से मना करने पर लड़के ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, 4 साल से रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े की कहानी का दुखद अंत हो गया। दरअसल, एक लड़का और लड़की पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में थे। जब लड़के के परिवार ने लड़की के परिवार से शादी की बात उठाई, तो लड़की ने साफ कह दिया कि वह विदेश जा रही है और अब वह लड़के से शादी नहीं कर सकती। जिससे आहत होकर लड़के ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ – ਪ੍ਰੇਮ ਸੰਬੰਧਾਂ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ, ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਖਾਦਾ ਜ਼ਹਿਰ, ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ…..

    जानकारी देते मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उसका 25 वर्षीय छोटा भाई एक लड़की से पिछले चार साल से रिलेशन में था। वह कई जगह पर इकट्ठे घूमते थे और पिछले ही दिनों उसके भाई ने लड़की का जन्मदिन भी मनाया था, तब सबकुछ ठीक था। जब भाई ने परिवार के साथ मिलकर युवती से शादी की बात कही तो लड़की शादी करवाने से मुकर गई और कहने लगी कि वह विदेश जाएगी।

    बाद में लड़की ने फोन करके छोटे भाई को धमकाया कि अगर उसने कुछ किया तो वह झूठे आरोपों में तुम्हे फंसा देगी जिससे आहत होकर उसने जहरीली चीज खा ली जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की कि लड़की पर मामला दर्ज होना चाहिए और उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 32 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन

    Punjab News: 32 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन

    फरीदकोटः खेल जगत में आज उस समय शोक की लहर छा गई। जब सुबह साढ़े 7 बजे के लगभग पंजगराइ कलां के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का निधन हो गया। मृतक की पहचान गुरपिंदर सिंह गोलू उर्फ जंबो के रूप में हुई है। गुरपिंदर कनाडा की धरती पर भी अपनी कबड्डी का जलवा दिखा चुका था।

    वह लंबे समय से कबड्डी के खेल मैदान से दूर था। आज उसकी खेत में मृत्यु हो गई। मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पंजगराइ कलां गांव में शोक की लहर छा गई।

     

  • Punjab News: कार और एक्टिवा की टक्कर में 300 मीटर दूर गिरा व्यक्ति, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और एक्टिवा की टक्कर में 300 मीटर दूर गिरा व्यक्ति, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के दुगरी रोड पर एक्टिवा और कार की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे एक्टिवा सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति 300 मीटर दूर जाकर गिरा। घटना में व्यक्ति के सिर पर चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ व्यक्ति को लोगों की मदद से डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।

    मृतक की पहचान 30 वर्षीय विकास शर्मा निवासी गोल्डन एंक्लेव के रूप में हुई है। विकास परिवार का इकलौता बेटा था। जानकारी मुताबिक विकास रात को काम से वापिस घर लौट रहा था। फ्लावर चौक नजदीक जैसे ही वह पहुंचा तो एक KIA कार में सवार व्यक्ति तेज रफ्तार से आया। उसने एक्टिवा पर जा रहे विकास को जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना भयानक था कि एक्टिवा सवार 300 मीटर दूर जा गिरा।

    उसकी एक्टिवा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। विकास के सिर और चेहरे पर काफी चोट आई। राहगीरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर डीएमसी अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी पहले ही मौके पर मौत हो चुकी थी। एक्सीडेंट करने वाला KIA कार का ड्राइवर गाड़ी मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। उसकी गाड़ी का एक टायर भी लोगों को पक्चर हालत में मिला। लोगों का आरोप है कि घटना से करीब 2 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

    रात को 3 बजे तक पुलिस यही कहती रही कि आरोपी के घर का उन्हें पता चल गया है और कार कब्जे में ले ली गई है, जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की ढीली कार्यशैली को लेकर लोगों ने काफी रोष जाहिर किया। मौके पर ASI बलबीर सिंह जांच करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार को कब्जे में लिया है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी चैक करवाएंगे। जल्द आरोपी ड्राइवर को काबू कर लिया जाएगा।

  • विदेश में पंजाबी नौजवान की गोलियां मारकर हत्या, एक घायल

    विदेश में पंजाबी नौजवान की गोलियां मारकर हत्या, एक घायल

    ब्रैम्पटनः कनाडा के ब्रैम्पटन के वार्ड 10, कैसलमोर/गोरवे इलाके में देर रात एक घर में हुई गोलीबारी की घटना में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान सोनू चट्ठा के रूप में हुई है। दरअसल, पील रीजनल पुलिस को रात लगभग 8:40 बजे ब्रैम्पटन ड्राइव, हम्बरवेस्ट पार्कवे और कैसलमोर रोड के पास गोलियां चलने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्हें दो व्यक्ति गंभीर हालत में मिले, जिन्हें गोलियां लगी थीं। इस घटना में एक व्यक्ति को मौके पर ही मृत घोषित किया गया, जबकि दूसरे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    पुलिस का मानना है कि यह एक निशाना बनाकर की गई घटना थी और आम जनता के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं है। अभी तक किसी संदिग्ध या वाहन की कोई जानकारी जारी नहीं की गई है और हुमिसाइड यूनिट ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने स्थानीय पंजाबी समुदाय में चिंता पैदा कर दी है, जो इस क्षेत्र में घनी आबादी वाला है।