Blog

  • Punjab News: साइबर ठगों ने फर्जी पुलिस बन व्यक्ति से ठगे 23 हजार रुपए, देखें वीडियो

    Punjab News: साइबर ठगों ने फर्जी पुलिस बन व्यक्ति से ठगे 23 हजार रुपए, देखें वीडियो

    लुधियानाः आए दिन साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बदमाश ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई को चपत लगाते रहते हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना के समराला से सामने आया है जहां, पवन कुमार के साथ ठगी हो गई।

    जानकारी देते पवन कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे वह अपने मवेशियों को चारा डालकर घर लौट रहे थे, तभी उनके पास एक फोन आया। पवन कुमार ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से अज्ञात लोगों ने कहा कि हम फतेहगढ़ साहिब थाने से बोल रहे हैं। हमने आपके छोटे लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। अगर अपने बेटे को छुड़ाना चाहते हो तो 50 हजार रुपये भेज दो, वरना तुम्हारे बेटे और पूरे परिवार पर कई केस दर्ज करा देंगे।

    इस पर पवन कुमार डर गया और बदमाशों के खाते में 23 हजार रुपए भेज दिए, लेकिन जब पवन कुमार ने अपने बेटे को सकुशल घर पहुंचता देखा, तो उन्हें समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके तुरंत बाद पुलिस साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।

  • Punjab News: पुलिस ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, हैंड ग्रेनेड सहित हथियार बरामद

    Punjab News: पुलिस ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, हैंड ग्रेनेड सहित हथियार बरामद

    अमृतसरः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देहात पुलिस ने पाकिस्तान की आतंकी साजिश को नाकाम किया है। देहात पुलिस ने खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए पंडोरी गांव के मलकीत सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खालिस्तानी मूवमेंट के साथ मिलकर राज्य में अशांति फैलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस साजिश में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

    पुलिस ने युवक के संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) द्वारा समर्थित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल बीकेआई से जुड़े पाए गए हैं। दरअसल, पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मलकीत सिंह के सीधे संबंध यूके स्थित गैंगस्टर धर्मा संधू से हैं। धर्मा संधू को हरविंदर रिंदा का नजदीकी सहयोगी माना जाता है। रिंदा लंबे समय से बब्बर खालसा इंटरनेशनल बीकेआई संगठन से जुड़ा हुआ है और पाकिस्तान की आईएसआई के समर्थन से वहां सक्रिय है।

    जांच एजेंसियों का मानना है कि धर्मा संधू और रिंदा जैसे आतंकी नेटवर्क पंजाब में हथियारों और नशे की तस्करी के जरिए अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी मकसद से राज्य में स्थानीय युवाओं को शामिल करने की साजिश रची जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मलकीत सिंह को हथियार किस चैनल से उपलब्ध कराए गए और इसका इस्तेमाल किन घटनाओं के लिए किया जाना था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर तेजी से की जा रही है। मलकीत सिंह से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के प्रयास में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।

  • Ranveer Singh की फिल्म के सेट पर खाना खाकर 100 से ज्यादा लोग बीमार, सामने आई वजह

    Ranveer Singh की फिल्म के सेट पर खाना खाकर 100 से ज्यादा लोग बीमार, सामने आई वजह

    बॉलीवुड: एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही आदित्य धार की फिल्म धुरंधर में दिखने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों लद्दाख के लेह जिले में चल रही है। बीते दिनों इस फिल्म के सेट पर मौजूद 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत एकदम खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म के क्रू मेंबर्स को फूड पॉइजनिंग हो गई है। ऐसे में सबको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    17 अगस्त को लेह के गुरुद्वारा पत्थर साहिब के पास एक सीक्वेंस शूट हो रहा था। लंच के समय 600 से ज्यादा लोगों को खाना सर्व किया गया था। खाना खाने के बाद से ही लोगों की तबीयत बिगड़नी भी शुरु हो गई है। इस मामले में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सख्त जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन लेह में चल रही धुरंधर की शूटिंग में हुई शॉकिंग घटना से गहरी चिंता में है जहां पर 150 वर्कर्स को फूड पॉइजनिंग हो गई है।

    लीडिंग एक्टर रणवीर सिंह की मौजूदगी और हाई बजट होने के बाद भी ये बहुत ही दुखद खबर है कि सेट पर साफ-सफाई और सुरक्षित खाने जैसी बेसिक चीजों को अनदेखा किया गया है। अब खबर यह भी आई है कि क्रू मेंबर्स के फूड पॉइजनिंग का कारण खाने की खराब क्वालिटी या फिर खर्च में कटौती नहीं थी। लेह के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह घटना लेह में चिकन में संक्रमण के कारण हुई थी।

    यह मामला फिल्म निर्माण द्वारा उपलब्ध करवाए गए खाने या फिर सुविधाओं से जुड़ा नहीं था। एक सूत्र ने बताया कि यह इस समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है यहां किसी भी तरह की लागत घटाने का सवाल नहीं उठता। लेह का इलाका शूटिंग के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। यह 300 से ज्यादा लोगों की यूनिट है। उनका कहना है कि यहां एक लोकर कंटैमिनेशन का मुद्दा भी सामने आया है जिसके कारण यह हुआ है। यह बहुत ही अफसोसजनक है कि ऐसी गलत अफवाहें फैलाई जा रही है। सफाई, स्वास्थ्य और क्रू की सुरक्षा को हमेशा ही पहले प्राथमिकता दी जा रही है। सावधानी बरती जा रही है और सप्लायरों के द्वारा कड़ी जांच की जा रही है हालांकि यूनिट ने काम फिर से शुरु कर दिया है।

    गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं और फिल्म को प्रोड्यूस ज्योति देशपांडे कर रही है। धुरंधर में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

     

  • Punjab News: टीम बनाकर घरों में चोरियां करने वाले गिरोह के 3 सदस्य काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: टीम बनाकर घरों में चोरियां करने वाले गिरोह के 3 सदस्य काबू, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में चोरी की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं। प्रतिदिन कोई न कोई मामला सामने आता ही रहता है। वहीं पुलिस भी अभी चोरों को पकड़ने में सतर्क दिखाई दे रही है। पुलिस ने हाल ही में हुई चोरी की एक वारदात को ट्रेस किया है। सुजानपुर पुलिस ने गंदला लाड़ी में हुई चोरी के मामले में 3 चोरों को पकड़ा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ सुजानपुर मोहित टाक ने बताया कि गंदला लाड़ी निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ था और जब वह घर लौटा तो उसके घर से सोने के गहने चोरी हो गए थे जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सन्नी, बिनोद और मोहन सिंह निवासी गंदला लाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनके द्वारा 2 और चोरियां की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला बीजेपी प्रतिनिधिमंडल

    Punjab News: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला बीजेपी प्रतिनिधिमंडल

    चंडीगढ़: पंजाब भर में भाजपा नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है। कहा जा है कि भाजपा नेताओं द्वारा बिना परमिशन के कैंप लगाए जा रहे थे, जिसके चलते पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरी पंजाब भाजपा कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा की अगुवाई में भाजपा के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला।

    उन्होंने पंजाब के राज्यपाल को भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में पत्र सौंपा है।राज्यपाल से मुलाकात के बाद अश्वनी शर्मा ने प्रशासन पर निशाने साधे है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में भाजपा नेताओं को घरों में ही नजरबंद किया जा रहा है। भाजपा नेता का कहना है कि पंजाब के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

    उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से संबंधित योजनाओं को जागरूक करने के लिए भाजपा पूरे पंजाब में कैंप लगा रही है, जबकि पुलिस द्वारा इन कैंपों का विरोध किया जा रहा है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि वह मई से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कॉमन सर्विस सेंटर (जो भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है) के माध्यम से कैंप लगवाकर लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ दिलाने में जुटे हुए हैं। हमारी भूमिका केवल लोगों को कैंप तक लाने और ले जाने तक सीमित है। कल भी हमारे कैंप बंद करवाए गए और आज भी ऐसा प्रयास हुआ।

  • Jalandhar News: सुशील रिंकू और भंडारी के हिरासत में लिए जाने पर पुलिस अधिकारी ने दिखाया पत्र, बताई वजह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुशील रिंकू और भंडारी के हिरासत में लिए जाने पर पुलिस अधिकारी ने दिखाया पत्र, बताई वजह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में भाजपा नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। शाहकोट और लांबड़ा में केडी भंडारी और सुशील रिंकू को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान केडी भंडारी और पुलिस की धक्कामुक्की की वीडियो भी सामने आई है। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने भाजपा नेताओं को सरकार की ओर जारी पत्र भी दिखाया। जिसमें उन्होंने कहा कि वह बिना प्रशासन की परमिशन से लोगों का डाटा इकट्ठा नहीं कर सकते।

    इस दौरान पुलिस अधिकारी ने भाजपा नेताओं को डिप्टी कमिश्नर से कैंप लगाने की परमिशन लाने के लिए कहा। जहां नेताओं द्वारा कहा गया कि वह परमिशन नहीं लेंगे। यह कार्रवाई डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में शाहकोट के रूपेवाली में की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भाजपा के नेता इलाके में कैंप लगाने जा रहे थे। जिसकी परमिशन उन्होंने प्रशासन द्वारा नहीं ली हुई थी।

    दरअसल, सरकार ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं कि जो भी व्यक्ति या संस्थाएं बिना अधिकार के डेटा एकत्रित कर रही हैं, उनके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि केवल वही लोग जिनको सरकार से आधिकारिक मंजूरी या मान्यता प्राप्त है, उनके साथ ही सरकारी जानकारी सांझा की जाएगी। नई चिट्ठी के अनुसार अब कोई भी कैंप या गतिविधि सरकार की मंजूरी के बिना नहीं लगाई जा सकेगी।

    जानकारी के अनुसार भाजपा जालंधर के नेताओं के हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होना शुरू हो गए है। बता दें कि हाल ही में भाजपा द्वारा जनता सुविधाओं के लिए लगाए गए 39 कैंपों को बंद करने को लेकर तनाव बना था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि सरकार जानबूझकर हमारे कैंप रोक रही है।

     

  • हमले के बाद Delhi CM को मिली Z+Security, 24 घंटे तैनात रहेंगे CRPF जवान

    हमले के बाद Delhi CM को मिली Z+Security, 24 घंटे तैनात रहेंगे CRPF जवान

    नई दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें Z कैटेगरी की VIP सुरक्षा दे दी है। सीएम की सिक्योरिटी में 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा अर्धसैनिक बल का VIP सिक्योरिटी ग्रूप करेगा। यह ग्रुप केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह और सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा के लिए भी तैनात है।

    गौरतलब है कि बीते दिन सुबह करीब 8:15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है। उसको तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को बुधवार रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक मजिस्ट्रेट के घर में भी पेश किया गया। इसके बाद अब उसको 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। राजेश पर हत्या का केस दर्ज हुआ है।

    गुजरात में राजेश पर चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज है हालांकि गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कोई भी हथियार बरामद नहीं है। इंटेलिजेंस ब्यूरी और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ भी कर रहे हैं। जनसुनवाई में शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे राजेश ने सीएम को कागज देते हुए उन पर हमला किया था। इस हमले में चोटिल सीएम रेखा के हाथ, कंधे और सिर पर चोटें भी आई हैं फिलहाल वो घर पर काम कर रही हैं।

  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे लाखों रुपए, परेशान होकर युवक ने निगला जहर, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे लाखों रुपए, परेशान होकर युवक ने निगला जहर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः विदेश भेजने के नाम पर आम लोगों से ठगी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं जिसके चलते लोगों की मेहनत की कमाई ठग मिनटों में उड़ा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के झंडेर थाने के अंतर्गत गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां से सटे तलवंडी नाहर गांव का है।

    जानकारी देते तलवंडी नाहर निवासी प्यारा सिंह और उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने गांव की महिला एजेंट से उनके बेटे बलजिंदर सिंह का वर्क परमिट लगाने के लिए मुलाकात की थी। नवंबर 2024 में उन्होंने फाइल लगाई थी। इस दौरान महिला ने उनको वीजा और टिकट दे दी। जब उनका बेटा बलजिंदर सिंह 14 जुलाई 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो पता चला कि वह वीजा और टिकट दोनों ही फर्ज़ी हैं, जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदा होकर लौटना पड़ा।

    उसके बाद, एजेंट ने 18 जुलाई को फिर से टूरिस्ट वीजा की बात की और फिर से टिकट दिया, जो पूरी तरह से गलत था। इस संबंध में जब उन्होंने गांव के प्रमुख लोगों की बात लेकर महिला एजेंट से बात की तो वह हमारी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हुई, क्योंकि उसने अपने देवर से सारे काम के लिए 7 लाख 50 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे। काम पूरा न होता देख जब हमने उससे पैसे वापिस मांगे तो वो तरह-तरह की बातें बनाकर टालने लगी। तंग आकर झंडेर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने भी हमारी एक न सुनी।

    प्यारा सिंह ने भरे मन से बताया कि तंग आकर उनके बेटे बलजिंदर सिंह ने 1 अगस्त को उसने कोई जहरीली चीज निगल ली और उसे फतेहगढ़ चूड़ियां के ढींडसा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बलजिंदर सिंह ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले एक हस्तलिखित सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने गांव के एजेंट पर काम न करने और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। पूरे परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि इस एजेंट राजवंत कौर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

    वहां, जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह को गांव के ही एक एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर ठगा था, जिसके चलते बलजिंदर सिंह ने कोई जहरीली चीज निगल ली और स्थिति गंभीर बनी हुई है और बलजिंदर सिंह के पिता का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: महिला की मौत के मामले में आया नया मोड़, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

    Punjab News: महिला की मौत के मामले में आया नया मोड़, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

    गुरदासपुर: जिले में धारीवाल शहर से गुजरने वाली अपरबारी दुआब नहर में एक महिला ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। महिला की पहचान 33 वर्षीय रणजीत निवासी गांव मरड़ (बटाला) के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में नया मोड़ तब आया जब रणजीत कौर के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि रणजीत कौर का यह दूसरा विवाह था और उसके पति सरब दयाल के पहले शादी में साली के साथ अवैध संबंध रखते थे। जब वह अपने पति को इस अवैध संबंध से रोकती थी तो पूरे परिवार द्वारा उसकी मारपीट की जाती थी।

    इससे दुखी होकर उनकी बेटी रणजीत कौर ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। धारीवाल थाना पुलिस ने रणजीत कौर के पति सरब दयाल, पति के पहले विवाह की साली समेत पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 (बीएनएस की धारा 109) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अधिकारी, धारीवाल थाना के एसआई सुलक्षण राम ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक रणजीत के पिता वरिया मसीह निवासी मरड़ थाना सदर बटाला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी रणजीत की शादी 2 साल पहले सरब दयाल निवासी प्रेम नगर गुरदासपुर से हुई थी।

    दोनों का एक साल का बेटा है। सरब दयाल के अपने पहले विवाह की साली से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध उनकी बेटी करती थी, तब पूरे परिवार द्वारा उसकी मारपीट की जाती थी। बीते दिन भी रणजीत कौर की मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद उसने दुखी होकर नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने उसके पति सरब दयाल, देवर, भाभी, ननंद और पहले विवाह की साली के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: अब इन जिलों में भाजपा नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Punjab News: अब इन जिलों में भाजपा नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

    लुधियाना/नंवाशहरः पंजाब भर में भाजपा नेताओं द्वारा लोगों के लिए कैंप लगाने के प्रयास किए जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने राज्य भर में भाजपा नेताओं द्वारा कैंप लगाने से पहले हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना हैकि बिना परमिशन के यह कैंप लगाए जा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी लुधियाना देहाती के प्रधान गगनदीप सिंह संनी कंठ को लुधियाना पुलिस ने सुबह-सुबह हिरासत में ले लिया।

    इसके बाद भाजपा के उच्च नेता थाना दुग्गरी के बाहर पहुंचे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला शहरी भाजपा के प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि पुलिस ने केवल केंद्रीय योजनाओं के तहत कैंप लगाने को लेकर जिला देहाती प्रधान संनी कंठ को हिरासत में लिया है।

    दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के जन संपर्क अभियान के तहत बलाचौर तहसील के गांव बनां में कैंप लगाने से पहले पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान एडवोकेट राजविंदर सिंह लक्की, जनरल सचिव एडवोकेट अमन कौशल, जसवंत सिंह तथा अन्य को हिरासत में ले लिया है। कैंप लगाने के मौके पर जिला पुलिस अधिकारियों के साथ उप पुलिस कप्तान बलाचौर शाम सुंदर शर्मा और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले जालंधर, पठानकोट में जिला प्रधान को नजरबंद किया गया है, वहीं गिद्दड़बाहा में पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया है।