Blog

  • 32 सेकेंड में 50 लाख की लूट के 7 आरोपी गिरफ्तार

    32 सेकेंड में 50 लाख की लूट के 7 आरोपी गिरफ्तार

    बेंगलुरुः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कुछ दिन पहले हुई 50 लाख के सोने की लूट को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 26 जून को 7 लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर 32 सेकेंड में 50 लाख का सोना लूटा था। लुटेरे इतने शातिर थे कि उन्होंने पुलिस के हाथ लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग रहा था। इसके बाद पुलिस को सीसीटीवी के जरिए ऐसा सुराग हाथ लगा कि पूरा मामला सॉल्व हो गया। वारदात का मास्टरमाइंड राजस्थान का रहने वाला नारायण लाल निकला, जो बेंगलुरु में पॉन ब्रोकर (गहने गिरवी रख लोन देना) का काम करता था। उसने कर्जा उतारने के लिए 6 साथियों को साथ मिलाया।

    इसके बाद 50 लाख की लूट को अंजाम दिया। पुलिस को चकमा देने के लिए बेहतर प्लानिंग की गई। 3 लुटेरे बाइक पर आए, 4 ऑटो से आए। इस गैंग ने कोई सबूत नहीं छोड़ा। जिससे पुलिस भी हैरान थी। बाद में इस गैंग की ऐसी चूक पुलिस को दिखी, जिससे पूरा भेद खुल गया। आरोपियों ने नॉर्थ बेंगलुरु में लक्ष्मीपुरा इलाके के पदम ज्वैलर्स एंड बैंकर्स के शोरूम में वारदात को सुबह 11 बजे अंजाम दिया था। उस समय ग्राहक कम ही थे। कर्मचारी काम में लगे ही थे कि 2 नकाबपोश लुटेरे अंदर आए। हाथ में पिस्तौल लिए लुटेरों ने कर्मचारियों को धमकाया और शोरूम मालिक को गन पॉइंट पर ले लिया। जिसके बाद 32 सेकंड में सोना लेकर भाग गए।

    पीसीआर मौके पर आई। बाद में बड़े अफसर जांच के लिए पहुंचे। लेकिन ऐसा कोई सबूत पुलिस को नहीं मिला, जिससे लुटेरों का पता लग सके। लुटेरे जहां से भागे, वहां के सारे कैमरे चेक किए गए। लेकिन फिर भी सबूत नहीं मिला। पुलिस शहर से निकलने के सभी रास्तों के कैमरे चेक करती है। जिसके बाद एक सुराग लगता है। एक रूट पर लुटेरे दिख जाते हैं। जिसके बाद पुलिस को पता लगता है कि 5 लोग बाहर निगरानी करते रहे, 2 ने अंदर लूट की। एक चाय की दुकान पर लूट से पहले का वीडियो पुलिस को मिला। जिसमें ये लोग चाय पीते नजर आए।

    इस दौरान एक लुटेरा मोबाइल पर बात करता दिखा। बाद में उस लोकेशन का डंप डाटा पुलिस ने निकलवाया। यह नंबर राजस्थान का निकला। जिसके बाद उसकी हिस्ट्री खंगाली गई और आरोपी नारायण लाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जिसके बाद आरोपी ने वारदात कबूल ली और उसके सभी साथियों को अरेस्ट किया गया। पुलिस ने आरोपियों से 470 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। पिस्तौल भी रिकवर हो चुका है। लूट से पहले आरोपियों ने शोरूम की रेकी भी की थी। लुटेरे अगर चाय नहीं पीते दिखते तो वारदात सॉल्व करने में समय लग सकता था।

  • Punjab: CM Mann ने फोन पर हॉकी कप्तान से की बात, कहा-Paris आने की नहीं मिली अनुमति, देखें वीडियो

    Punjab: CM Mann ने फोन पर हॉकी कप्तान से की बात, कहा-Paris आने की नहीं मिली अनुमति, देखें वीडियो

    गोल्ड जीतने पर एयरपोर्ट पर खुद रिसीव करने जाएंगे सीएम मान

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हॉकी कप्तान हरमनप्रीत से फोन पर बात की। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 साल बाद जीत दर्ज करने की कप्तान को सीएम मान ने बधाई दी। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें सीएम मान फोन पर कप्तान को बधाई देते हुए कह रहे हैकि आज रात की फ्लाइट में उन्होंने पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक में हॉकी का मैच देखने के लिए आना था। लेकिन केंद्र द्वारा उन्हें आने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि वह पेरिस नहीं जा सकते। सीएम मान ने कहा कि वह सारे मैच लाइव देख रहे है। सीएम मान आगामी मैच के लिए कप्तान को शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने कप्तान को मैच के कुछ टिप्स दिए। सीएम मान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीते दिन खेले जा रहे मैचे में सेंटर के काफी गेप देखने को मिल रहा था। सीएम मान ने कहा कि कोच भी आपको इसी के बारे में बता रहे थे। सीएम मान ने कप्तान से कहा कि हमें टीम से काफी उम्मीदें है। ऐसे में इस बार ओलंपिक में हॉकी टीम गोल्ड लेकर आएंगी और वह खुद उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए पहुंचेगे। सीएम मान ने कहा कि भले ही केंद्र ने उन्हें पेरिस जाने की परमिशन नहीं दी, लेकिन उनकी शुभकामनाएं टीम के साथ है।
  • Jalandhar: पॉश एरिया में गोली चलने के मामले में आया नया मोड़, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Jalandhar: पॉश एरिया में गोली चलने के मामले में आया नया मोड़, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर, ENS: पॉश एरिया जवाहर नगर की कोठी नंबर 40 में आज गोली चलने का मामला सामने आया था। जिसमें कारोबारी मानव खुराना के सिर पर गोली लगी थी। हालांकि इस घटना में पहले कहा जा रहा था कि घरेलु क्लेश के चलते मान ने खुद को गोली मारी है, लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों अनुसार घायल मानव खुराना ने सट्टेबाजों से तंग आकर खुद को गोली मारी है।

    सूत्रों के अनुसार मानव ने कुछ सट्टेबाजों को पैसे देने थे, वो लगातार मानव से मांग भी रहे थे। कहा जा रहा हैकि सट्टेबाज सुबह घर भी आए थे लेकिन ना दिए जाने के कारण मानव द्वारा खौफनाक कदम उठाया गया। कहा जा रहा है कि कुछ सट्टेबाज अस्पताल के बाहर भी पहुंचे हुए थे। वहां पर भी वह पूरा मामला पिता के सिर पर डालने की प्लानिंग कर रहे थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • Congress MLA की गाड़ी का Police ने काटा चालान

    Congress MLA की गाड़ी का Police ने काटा चालान

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला के रिज मैदान पर गाड़ियों की आवाजाही बैन रहती है। यहां पर एंबुलेंस और चुनिंदा वीआईपी की गाड़ियों को आने जाने की इजाजत है, दरअसल, हमीरपुर के सुजानपुर से कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा की ब्रेजा गाड़ी सभी नियमों को दरकिनार करते हुए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के स्कैंडल प्वाइंट तक पहुंच गई। इस दौरान यहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रोका और फिर पूछताछ की। बाद में गाड़ी का 1500 रुपये चालान काटा गया।

    सूत्रों के अनुसार, शिमला के शिल्ली चौक से होते हुए मॉल की तरफ गाड़ी आई। यहां पर नाके से गाड़ी को इसलिए जाने दिया गया, क्योंकि, खेल परिसर से कुछ दूर पहले एमएलएल हॉस्टल हैं और यहां तक विधायकों की गाड़ी को आने की छूट रहती है। लेकिन विधायक के चालक ने यहां से आगे माल रोड़ पर ही गाड़ी दौड़ा दी और स्कैंडल प्वाइंट तक पहुंच गए। विधायक कैप्टन रंजीत सिंह का कहना है कि जिस समय गाड़ी का चालान हुआ। वह उस समय गाड़ी में सवार नहीं थे।

    गाड़ी का ड्राइवर दवाई लेने के लिए गया था और उसे पता नहीं था कि यहां तक वह गाड़ी ले जा सकता है या नहीं, इसी वजह से ड्रावर गलती से वहां कार लेकर चला गया था। विधायक ने कहा कि खैर, चालान कटा है और आइंदा के लिए सबक भी मिला है। हाल ही में कुछ बाइकर्स भी शिमला के रिज मैदान पर पहुंच गए थे। ये बाइकर्स तो आशियाना के सामने गेएटी थियटर तक पहुंच गए थे। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन शिमला पुलिस नाके पर गाड़ियों और बाइक को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। जबकि कई जगह कंट्रोल रूम को जोड़ते हुए कैमरे भी लगे हैं।

  • Punjab: इस इलाके में मिला युवक-युवती का शव, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में मिला युवक-युवती का शव, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव कोठे गुरु के रजवाहे से युवक-युवती का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची संगत थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए संगत थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि गांव के सरपंच ने हमें सूचना दी थी कि एक लड़के और लड़की का रजवाहे में पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम मौके पर पहुंचे और सहारा सेवी संस्था को सूचित करके दोनों के शवों को रजवाहे से बाहर निकाला गया।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि लेकिन अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते दोनों शवों को 72 घंटे तक बठिंडा के सरकारी अस्पताल मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। वहीं दोनों शवों के विज्ञापन भी निकाले जाएंगे ताकि उनकी दोनों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दोनों लड़की की उम्र 18 से 20 साल और लड़के की उम्र 25 से 30 साल लग रही है।

     

  • Hotel पर हुए आतंकी हमले में 32 लोगों की मौत, 63 घायल

    Hotel पर हुए आतंकी हमले में 32 लोगों की मौत, 63 घायल

    मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से बड़ी खबर सामने आई है। जहां समुद्र तट के पास एक होटल में शुक्रवार रात हुए आत्मघाती हमले और गोलीबारी में 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। पुलिस और गवाहों के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने लीडो बीच पर बम विस्फोट किया। जिसके बाद बंदूकधारी हमलावरों ने इलाके में गोलीबारी शुरू कर दी। यह समुद्र तट व्यापारियों और अधिकारियों के बीच लोकप्रिय है और पहले भी हमलों का शिकार रहा है।

    सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेर लिया देश की सरकारी ‘सोमाली नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ‘‘हमलावरों को मार गिराया।” गोलीबारी में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई। अल-कायदा के पूर्वी अफ्रीका सहयोगी अल-शबाब ने अपने रेडियो के माध्यम इस हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि होटल पर उसके लड़ाकों ने हमला किया। मोगादिशु के एक लोकप्रिय क्षेत्र लीडो तट पर शुक्रवार रात काफी चहल-पहल थी क्योंकि सप्ताहांत में सोमालियाई लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

    एक प्रत्यक्षदर्शी, मोहम्मद मोआलिम ने फोन पर बताया कि उन्होंने एक हमलावर को विस्फोटकों से लदी जैकेट पहने देखा, और कुछ देर बाद ही उसने होटल के पास खुद को उड़ा लिया। मोआलिम ने बताया कि होटल में उसके साथ मौजूद कुछ सहयोगी भी मारे गए और अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता अब्दिफतह आदेन ने बताया कि एक हमलावर ने खुद को उड़ा दिया, तीन अन्य मारे गए और एक को पकड़ लिया गया।

    एम्बुलेंस सेवा के निदेशक डॉ. अब्दिकादिर अब्दिरहमान ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री हसन अली खैरे ने कहा कि हमला समुद्र तट पर भीड़ के समय किया गया, जो आतंकवादियों की सोमाली लोगों के प्रति नफरत को दर्शाता है। गवाहों ने बताया कि विस्फोट के समय समुद्र तट पर भारी भीड़ थी और लोग बचाव के लिए भाग रहे थे। एक गवाह, अब्दिलतीफ अली ने कहा कि विस्फोट के बाद गोलीबारी शुरू हो गई और लोग समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है।

     

  • कोर्ट में समझौते के लिए आए पूर्व AIG ने IRS दामाद को मारी गोली, हुई मौत, देखें वीडियो

    कोर्ट में समझौते के लिए आए पूर्व AIG ने IRS दामाद को मारी गोली, हुई मौत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आज गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्ष शनिवार को चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे। आरोपी की पहचान पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू के तौर पर हुई है। मरने वाला दामाद कृषि विभाग में आईआरएस था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी कि तभी आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। इस पर उसके दामाद ने कहा कि मैं रास्ता बताता हूं।

    दोनों कमरे से बाहर निकल गए। इसी दौरान आरोपी ने अपनी बंदूक से पांच फायर किए। इनमें से दो गोली युवक को लगी। वहीं एक गोली अंदर कमरे के दरवाजे पर लगी। दो फायर खाली चले गए। गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वकीलों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंद आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले गई। हादसे के बाद कई जज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: Sri Harmandir Sahib में चली तलवारें, सेवादार का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab: Sri Harmandir Sahib में चली तलवारें, सेवादार का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री हरमंदिर साहिब में दो पक्षों में हुए झगड़े में तलवारें चलने का मामला सामने आया है। जहां दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक की मौत हो गई, जबकि घटना के बाद सुखबीर सिंह मौके से फरार हो गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान प्यारा सिंह के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के मुताबिक यह घटना गोल्डन टेंपल के अकाउंट्स डिपार्टमेंट में दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। अकाउंट्स ब्रांच में काम करने वाले एसजीपीसी मुलाजिम सुखबीर सिंह और दरबारा सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।

    एसजीपीसी अधिकारियों का कहना है कि दोनों के पारिवारिक संबंध हैं और आज सुबह भी घर पर उनके बीच झगड़ा हुआ था। दोपहर में गोल्डन टेंपल में दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी सुखबीर सिंह ने दरबारा सिंह पर तलवार से 5 बार हमला किया। वह तब तक हमला करता रहा, जब तक दरबारा सिंह बेहोश होकर गिर नहीं गया।

     

  • बच्चों से भरी Kids Melody Private School की Van पलटी, मची चीख पुकार

    बच्चों से भरी Kids Melody Private School की Van पलटी, मची चीख पुकार

    नरवानाः जींद के नरवाना में आज सुबह बच्चों से भरी किड्स मेलोडी प्राइवेट स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त स्कूल वैन में कुल 15 बच्चे सवार थे। हादसे में एक बच्चे को गंभीर चोट लगी हैं। इस घटना की जानकारी इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के नेता संदीप लोट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह किड्स मेलोडी प्ले स्कूल की वैन सुंदरपुरा गांव से 14 से 15 बच्चों को लेकर रवाना हुई थी।

    स्कूल वैन जब नरवाना आ रही थी तो सुंदरपुरा गांव से थोड़ा आगे जाकर अनियंत्रित हो गई। इसकी वजह से स्कूल वैन रोड के साइड में जाकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे को चोट आई है। जबकि, अन्य सभी सुरक्षित है। गनीमत यह रही कि स्कूल वैन के पास से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद वैन के चालक ने स्कूल प्रबंधन को सूचित किया। वहीं छात्रों के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी गई।

    बताया जा रहा है कि जैसे बच्चों के अभिभावकों को वैन पलटने की सूचना मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। हालांकि, इस हादसे के बाद बच्चे काफी घबराए हुए हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह हादसा कैसे हुआ। इसकी जांच की जा रही है। अगर ड्राइवर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: SHO पर हुए हमले का मुख्य दोषी फौजी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: SHO पर हुए हमले का मुख्य दोषी फौजी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः गांव गांव मुद्दल में दो पक्षों में झगड़ा होने की थाना प्रभारी को देर रात सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना प्रभारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घायल महिला एसएचओ को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए मुख्य दोषी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि गांव मुद्दल के पेट्रोल पंप के पास दो पार्टियों की झगड़े के की सूचना पर पहुंची थाना प्रभारी अमनजोत कौर पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह फौजी को अरेस्ट कर लिया है। सुखजीत आर्मी में जवान है और छुट्‌टी पर आया हुआ था। पुलिस ने थाना वेकरा में 55 नंबर एफआईआर धाराओं 109, 121, 351, 132, 221, 191 BNS के तहत दर्ज की हैं। दो पार्टियों में जो आपस में झगड़ा हुआ था, उस मामले में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना अमृतसर के वेरका थाने के अंतर्गत आने वाले गांव मुद्दल की है। बीती रात गांव मुद्दल में दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसकी सूचना वेरका थाने को भेजी गई। वेरका थाने के एसएचओ ए.के. सोही मौके पर पहुंचीं। रात का समय होने के कारण वह वर्दी में नहीं थीं। इस दौरान एक गुट ने एसएचओ पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाले बदमाशों ने दातर के साथ महिला एसएचओ एके सोही पर हमला किया। दातर उनके कान पर लगी। जिसके बाद वे गंभीर घायल हो गई। मौके पर साथ पहुंची पुलिस ने तुरंत उन्हें उठाया और अमनदीप अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।