Blog
-

वंगाणा: 48 पेटी देसी शराब पकड़ी
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना वंगाणा के मुलाजिमों ने 40 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी है और आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बंगाणा के अर्न्तगत आते गांव डुमखर बाजार में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक संख्या ( एचपी 64-2209)को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान ट्रक से 48 पेटी देसी शराब वीआरपी संतरा पकड़ी गई। आरोपित की पहचानदौलत राम पुत्र चन्द राम गांव रानीकोट तहसील व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने धारा 39(1)(a)HP EX.ACT में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

साई रोड़ पर जाम के लिए नगर परिषद बददी जिम्मेदार: अमर चंद ठाकुर
सेवानिवृत एस.पी बोले अधिकारियों व राजनेताओं को शहर की परवाह नहींआग बुझाने के लिए जा रही दो गाडियां शुक्रवार को जाम में फंस गई थी: संजीव कौशलबददी/सचिन बैंसल: शुक्रवार रात्रि थाना इंडस्ट्रियल एरिया में एक कारखाने में लगी आग में फायर विभाग की गाडियां साई रोड पर फंस जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में लोगों ने सीधे सीधे नगर परिषद बददी को जिम्मेदार ठहराया है। बददी के सामाजिक कार्यकर्ता व सेवानिवृत एस.पी अमर चंद ठाकुर व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव कौशल ने कहा कि शहर को व्यवस्थित बनाने के लिए जिला व उपमंडल बददी प्रशासन के पास कोई सशक्त योजना नहीं है।
उन्होने कहा आज फायर विभाग की दो गाडियां जाम में फंसी है तो कल को किसी एंबूलेंस के जाम में फंसने से किसी की भी जान जा सकती है। उन्होने कहा कि राजस्व कमाने के लालच में नगर परिषद बददी ने रेड़ी – फड़ी वालों से उगाही के लिए ठेका दिया गया है और ठेकेदार के उगाही करने वाले लोग हर रोज इन से 150,100 और 50 रुपए की पर्ची कट कर रेड़ी फड़ी लगाने के लिए इजाज़त देते हैं ।इस प्रकार बददी- साईं रोड़ दोनों तरफ से बहुत ही तंग हो चुका है। यहां तक कि वार्डों को जाने व आने वाली गलियां भी इन लोगों द्वारा ब्लॉक कर दी जाती हैं? उहोने सवाल उठाया कि बददी म्युनिसिपल परिषद् के ऑफिस से वर्धमान तक साईं रोड़ को फोर लेन्स की बनाने की कोई भी उद्योगपति, व्यापारी, गैर सरकारी संगठन, राजनीतिक दल या फिर कोई भी सामाजिक कार्यकर्ता बात या पैरवी नहीं करता…..?ठाकुर ने कहा कि बददी -सांई रोड़ को वल्र्ड बैंक द्वारा डबल लेन्स बनाने के लिए बददी म्युनिसिपल ऑफिस से होते हुए बारोटीवाला जाना था और सर्वे भी इसी रूट का हुआ था मगर बाद में कुछ नालायक राजनीतिक नेताओं और उद्योगपतियों के निजी लाभ के लिए इसे वधर्मान समूह ऑफ इंडस्ट्रीज के चौक से वाया यूनिकेम, बिरला व मल्होत्रा हॉस्पिटल से होते हुए बनवाया गया जो कि आम लोगों से धोखा था। व्यापार मंडल के जिला प्रधान संजीव कौशल, रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व उपाध्यक्ष हरिओम सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस के पास सडक जाम करने वालों पर कार्यवाही करने के कई एक्ट है इसलिए वो अपनी जिम्मेदारी ने न भागे। पुलिस भी अपना दायित्व निभाए। पुलिस का चुप रहने से काम नहीं चलेगा।नगर परिषद सहयोग मांगे तो हम तैयार: अशोक वर्माइस विषय में पुलिस जिला बददी के एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शहर से रेहडी फहडी हटाना नगर परिषद का काम है। इस काम के लिए अगर नगर परिषद को हमारे सहयोग की जरुरत है तो हम सुरक्षा देने को तैयार है। वहीं नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा ने कहा कि जहां से भी शिकायत आती है हम वहां कार्यवाही करते हैं। दूसरी ओर फायर आफिसर बददी हेमराज ने का कि हमारी दो गाडियां जाम में साई रोड पर फंस गई थी जिससे पानी घटनास्थल पर देरी से पहुंचा। -

Jalandhar News : शहर में आज चांद निकला… सुहागिनों ने चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत, देखें तस्वीरें
जालंधर। शहर भर में करवा चौथ व्रत करने वाली सुहागिनों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि अब शहर में चांद निकल आया है। चांद निकलने के बाद व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं छलनी से पति का चेहरा और चंद्रमा का दीदार किया है। चांद को अर्घ्य देकर उसकी पूजा की है।

इसके बाद व्रत रखे पत्नियों के पतियों ने पानी पिला व्रत खुलाया है। चांद दिखने के बाद ही सुहागिनों व्रत खोलला है। जिसके बाद से शहर भर से शोसल मीडिया पर तस्वीरें आने का सिलसिला शुरू हो गया।
-

Punjab News: Branded अवैध शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो
अमृतसर, ENS: पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर थाना सदर की पुलिस ने अवैध शराब सहित 2 तस्करो को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रितिक पुत्र कमल कोहली निवासी मकान नंबर 188/189, गली नंबर 7 राजिंदर नगर बटाला रोड, राज कुमार उर्फ बब्बा पुत्र देस राज निवासी मकान नंबर 92 मोहल्ला तसीलपुरा के रूप मे हुई है।
इस संबंध मे जानकारी देते हुए एसीपी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि थाना सदर के अधीन आती चौंकी विजय नगर की पुलिस पार्टी ने उकत तस्कर को अलग अलग ब्रांड की शराब की बोतलों सहित काबू किया है। जिसमे रॉयल चैलेंजर की 12 बोतलें, वैट 69 12 बोतलें, ब्लैक एंड व्हाइट 36 बोतलें, इंपीरियल ब्लू 24 बोतलें, सिग्नेचर 36 बोतलें, एंटी क्विटी 19 बोतलें, चंडीगढ़ ब्रांड एब्सोल्यूट वोडका 24 बोतलें, चिवास रीगल 17 बोतलें, बैलेन्डर प्राइड 24 बोतलें, जेमिसन 12 बोतलें, जॉनी वॉकर, ब्लोंड 24 बोतलें, जॉनी वॉकर डबल ब्लैक 12 बोतलें, जॉनी वॉकर रेड लेबल 24 बोतलें, रॉयल स्टैग 60 बोतलें, ब्लैक एंड व्हाइट 12 बोतलें, जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल 12 की बोतले शामिल है।
पुलिस को आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि इस कारोबार मे दोनों तस्करो के साथ आशु पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार भी शामिल है। पुलिस ने आशु को भी इस मामले मे नामजद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत मे पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।
-

Innocent Hearts College of Education में मनाया गया करवा चौथ का त्योहार
जालंधर, ENS: इनोसैंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कल्चरल क्लब ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम पर मेहंदी डिजाइन और नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रतीकात्मक पारंपरिक डिजाइनों को पुनर्जीवित करना और भारत के विभिन्न राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और रीति-रिवाजों को प्रदर्शित करना है, जिससे छात्र भारत की विविधता और उनके बीच सामान्य पहचान की भावना को सराह सकें और समझ सकें।छात्र-अध्यापिकाओं ने एक-दूसरे की हथेलियों पर मेंहदी कला के प्रतीकात्मक डिजाइन बनाए और नाखूनों को रंगने, सजाने, बढ़ाने और सुंदर बनाकर नेल आर्ट की रचनात्मक गतिविधि का आनंद लिया।एक भारतीय महिला की शक्ति, उसकी सुंदरता, सादगी, अनुग्रह सभी को मेंहदी डिजाइन अनुप्रयोगों की पारंपरिक कला के साथ महिमामंडित किया गया था। मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता में पूजा माही ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय तथा कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेल आर्ट प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी और भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया। -

Punjab News: महिला व उसका साथी चाइना डोर सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडा। शहर में आने वाली लोहड़ी के दिनों में पतंगबाजी की धूम रहती है। जिन्हें उड़ाने के लिए पारंपरिक माझा की जम कर बिक्री होती है। मगर इसी आड़ में इंसानों, जानवरों व पक्षियों के लिए घातक साबित हो चुकी चाइना डाेर को बेचने वाले सक्रिय हो चुके हैं।
बठिंडा कोतवाली थाना पुलिस ने लोहड़ी से पहले ही एक महिला और उसके साथी को भारी मात्रा में चाइना डोर गट्टू सहित गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह जानकारी डीएसपी सिटी वन ने दी है।
-

अखंड सौभाग्य कामना का पर्व Karva Chauth, कुछ ही देर में होगा चांद का दीदार
Karva Chauth : पति की लंबी उम्र के लिए आज महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। सुहागन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखेंगी। शाम को सौलह श्रंगार से सजने के बाद महिलाएं सबसे पहले गणेश जी की फिर चौथ माता की पूजा करेंगी। इसके बाद चंद्रमा के दर्शन कर के अर्घ्य दिया जाएगा
पति की लंबी उम्र के लिए आज सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ है। आज पति की लम्बी आयु के लिए महिलाओं ने पूरा दिन निर्जला व्रत रखा है जिसका शाम को पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पारण करेंगी। आज शाम 7 से रात तकरीबन 9 बजे तक देश भर में चंद्रमा दिख जाएगा। जानकारी के अनुसार इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा और गुरु के संयोग से गजकेसरी राजयोग में करवा चौथ की पूजा हुई है। इसके अलावा आज के दिन महालक्ष्मी योग, शश योग,समसप्तक योग और बुधादित्य राजयोग बना।
करवा चौथ की पूजा खत्म होने के बाद अब से कुछ देर बाद ही आसमान में चांद का दीदार होगा। पंचांग के मुताबिक आज रात करीब 08 बजकर मिनट कुछ के आसपास चांद दिखाई देने लगेगा। हालांकि जिन शहरों में आसमान में बादल छाय़े होंगे वहां पर चांद थोड़ी देर में दिखाई देगा।
-

45 साल की हुईं Nargis Fakhri, मॉडल के रूप में की थी करियर की शुरुआत…अब इतने करोड़ की हैं मालकिन
मुंबई। बॉलीवुड की रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी आज 45 वर्ष की हो गयी। नरगिस फाखरी का जन्म 20 अक्टूबर 1979 को क्वीन्स, न्यूयॉर्क में हुआ था। नरगिस की मां मैरी फाखरी क्रिश्चियन थीं, जबकि पिता मोहम्मद फखरी पाकिस्तानी थे। जब नरगिस छह साल की थी तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। कुछ साल बाद उनके पिता की मृत्यु हो गई। नरगिस फाखरी ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में एक मॉडल के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के नेक्स्ट टॉप मॉडल (2004) में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में पेशेवर रूप से मॉडलिंग की।

उन्होंने कई मॉडलिंग एजेंसी के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड, थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग, जर्मनी और ब्रिटेन आदि देशों में काम किया। वर्ष 2009 के दौरान नरगिस किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल बनीं, जिससे उनके लिए बॉलीवुड का रास्ता खुल गया। किंगफिशर के कैलेंडर में नरगिस को देखकर इम्तियाज अली ने उन्हें फिल्म रॉकस्टार ऑफर की। वर्ष 2011 में प्रदर्शित इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद उन्होंने मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो, अजहर, अमावस , तोरबाज जैसी कुछ फिल्मों में काम किया।नरगिस फाखरी ने फिल्म ‘स्पाय’ के जरिये हॉलीवुड डेब्यू भी किया। नरगिस इन दिनों हाउसफुल 5 की शूटिंग में बिजी हैं।

नरगिस फाखरी का बचपन बहुत ही संघर्ष भरा था। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम न्यूयॉर्क में टेंट में रहते थे। हमें दूर से पानी लेकर आना पड़ता था। खाना पकाना पड़ता था। यहां तक कि हम टॉयलेट के लिए खुद ही अपना गड्ढा करते थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से नरगिस ने बचपन में कई छोटे मोटे काम भी किए। एक्ट्रेस ने घर में हाथ बटाने के लिए एक बूढ़ी महिला के घर में सफाई भी की। साथ ही बर्फबारी के बाद सड़क पर पड़े बर्फ को हटाया करती थीं।
1704955677-0/image-(138)1704955677-0.png)
-

Punjab News: विधवा महिला ने ASI पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, देखें वीडियो
अमृतसर। शहर से एक विधवा महिला द्वारा CID के ASI अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के 88 फुट रोड के पास निरंकारी भवन के पास इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह की पत्नी और निरंजन सिंह फौजी की बेटी तस्वीर कौर रहती है, जो विधवा हैं और उनकी कोई संतान नहीं है। विधवा होने के बाद वह अपने माता-पिता के साथ रहती है। जो अपने मामा की बेटी के साथ निरंकारी भवन गई थी, इसी दौरान सलविंदर सिंह नाम का एक व्यक्ति जानबूझकर उसके पास आया है और उनके साथ छेड़छाड़ किया है।
विधवा महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी सलविंदर ने मेरे साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की थी। मैंने निरंकारी मिशन की पांच सदस्यीय समिति के पुरूषोत्तम को मामला बारे जानकी दी थी। जिसके बाद सलविंदर सिंह को प्रचारक पद से बर्खास्त कर दिया गया था। मैंने थाना सदर में भी शिकायत दर्ज कराई और पुलिस कमिश्नर के सामने भी पेश हुआ लेकिन वह नहीं मिले, मैं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिलने गई और वहां भी मैंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
तस्वीर कौर ने कहा कि अगर मेरा कोई समर्थन करता है तो सलविंदर सिंह उसे जान से मारने की धमकी देता है। इस वजह से कोई भी मेरे साथ चलने को तैयार नहीं है, पता नहीं पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। वह अपने सीआईडी के एएसआई हैं और मैं एक सामान्य व्यक्ति हूं। इसीलिए आज तक मेरी मदद नहीं की गई। मैं हाथ जोड़कर सिख समुदाय से अपील करती हूं कि वे मेरा समर्थन करें।’
इस मौके मामले बारे सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है, इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी वे की जायेगी।
-

Delhi में हुए Blast का Live Video आया सामने
नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास आज सुबह बड़ा विस्फोट हुआ, जिसके बाद इलाके में धुआं भर गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची, लेकिन सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस विस्फोट के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। एजेंसियां जांच में जुटी है, लेकिन इस बीच धमाके का वीडियो सामने आया है। 30 सेकंड के वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि किस तरह दीवार के पास ट्रिगर हुआ, थोड़ा धुआं उठा और फिर तेज ब्लास्ट हो गया।
Live video of Rohini blast in Delhi surfaced #RipSarojaAmma #KiaraAdvani #करवाचौथ_है_पाखंड_पूजा #BishnoiGang pic.twitter.com/YTR2zvpWgx
— Encounter India (@Encounter_India) October 20, 2024धमाका किसने किया, कैसे किया और क्या मकसद था, इस सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मामले की जांच एनआईए, स्पेशल सेल और अन्य टीमों कर रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विस्फोट के बाद पूरा क्षेत्र धुएं से भरता हुआ देखा जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, यह एक डायरेक्शनल विस्फोट था और इसे रोहिणी के इस स्थान से 2 किलोमीटर दूर तक सुना गया। विस्फोटक इस तरह से लगाए गए थे कि इससे एक शॉकवेव इफेक्ट पैदा हुआ, जिसने आसपास की इमारतों और वाहनों के विंडोज भी चकनाचूर हो गए।
विस्फोट की जांच की जा रही है लेकिन माना जा रहा है कि यह धमाका किसी तरह का मैसेज देने के लिए किया जा सकता है। आसपास के इलाके में दुकानें हैं, लेकिन धमाके के लिए दीवार का इस्तेमाल किया गया। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और आगे की जांच जारी है। एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे किसी तरह का कोई सुराग मिल सके।