Blog

  • Punjab News: पुलिस स्टेशन के बाहर बमनुमा वस्तु रखने की Live वीडियो आई सामने

    Punjab News: पुलिस स्टेशन के बाहर बमनुमा वस्तु रखने की Live वीडियो आई सामने

    अमृतसरः अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर बमनुमा वस्तु रखने का मामला सामने आया था। बमनुमान वस्तु मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया था। हैरत की बात यह है कि यह डेटोनेटर पुलिस स्टेशन के बाहर मिला। वहीं इस मामले की सीसीटीवी (लाइव वीडियो) सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि देर रात 10:49 पर बाइक पर सवार 2 व्यक्ति आते है और थाने के गेट के बाहर बमनुमा वस्तु रखरक फरार हो जाते है। वहीं सीसीटीवी सामने आने पर पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। सीसीटीवी में व्यक्तियों ने मुंह ढके हुए है। वहीं के बम मिलने के पीछे बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी हैप्पी पासियां और गोपी नवांशहरिया का हाथ होने की बात सामने आई है।

    हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी ऑफिशियल बयान नहीं दे रही। लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बमनुमा वस्तु का वजन तकरीबन 800 ग्राम था।

  • सरकार ने दिया अडानी को झटका, लौटाए 100 करोड़ रुपए!

    सरकार ने दिया अडानी को झटका, लौटाए 100 करोड़ रुपए!

    हैदराबादः तेलंगाना सरकार ने यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए अडानी समूह द्वारा प्रस्तावित 100 करोड़ रुपए के दान को ठुकराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकार ने अडानी समूह को पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया है कि यह दान स्वीकार नहीं किया जाएगा। रेड्डी ने कहा कि हमने अडानी समूह को एक पत्र लिखा है, जिसमें राज्य सरकार ने यह निर्णय दोहराया है कि वह अडानी समूह द्वारा दिए गए 100 करोड़ रुपये स्वीकार नहीं करेगी।

    गौतम अडानी और उनके समूह पर अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी समूह ने अमेरिका में सरकारी ठेके हासिल करने के लिए अनियमित भुगतान किए। इन आरोपों ने अडानी की वैश्विक छवि को झटका दिया है और उनकी फंडिंग पर कई सवाल खड़े किए हैं।

    मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए कई कंपनियों ने दान दिया है। लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अनुदान का स्रोत नैतिक और पारदर्शी हो। उन्होंने कहा कि विवादास्पद व्यक्तियों या समूहों से धन स्वीकार करना राज्य की नीति के खिलाफ है।

    अडानी समूह के दान को ठुकराने के बाद यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अन्य स्रोतों से धन जुटाने की कोशिश करेगी ताकि परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके और छात्रों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।

    अडानी समूह ने तेलंगाना सरकार के इस फैसले या अमेरिका में उन पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। वहीं, राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि वह अपने फैसले पर कायम रहेगी और इस परियोजना को नैतिकता और पारदर्शिता के साथ पूरा करेगी।

  • School Bus ने छात्रा को कुचला, मौत

    School Bus ने छात्रा को कुचला, मौत

    जालौन : स्कूल बस द्वारा छात्रा को कुचलने का मामला सामने आया है। कक्षा- 2 की छात्रा की बस की चपेट में आने से  से मौत हो गई। मासूम सुबह 9 बजे अपने भाई के साथ स्कूल गई थी। बस से उतर कर पीछे खड़ी थी, तभी ड्राइवर ने गाड़ी को बैक कर दिया। बस का पहिया छात्रा के ऊपर चढ़ गया। स्कूल प्रशासन छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान राधिका(8) के तौर पर हुई है। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल की है।

    बच्ची की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। राधिका की दादी पोती के शव को सीने से लगाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। बर्ध गांव निवासी कौशलेंद्र सिंह की पत्नी मांडवी दो साल से अपने बच्चों राधिका और हर्ष (6) के साथ शहर के पाठकपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर बच्चों को पढ़ा रही हैं। कौशलेंद्र गांव में रहकर खेती करते हैं। सुबह मांडवी ने राधिका और हर्ष को तैयार कर बस से स्कूल भेजा।

     थोड़ी देर बाद फोन आया कि राधिका का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं इस हादसे के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। आरोपी बस चालक का नाम मनू पुत्र सुनील है। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। मामले में उरई के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है।

     
  • वंगाणा में कपूरथला के 43 वर्षीय जसविंद्र का पेड़ से लटका मिला शव

    वंगाणा में कपूरथला के 43 वर्षीय जसविंद्र का पेड़ से लटका मिला शव

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना वंगाणा के अंतर्गत आते गांव हटली में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आते गांव हटली में पैट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ देखा तो स्थानीय लोगों ने इस की सूचना वंगाणा पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की गई।पुलिस के अनुसार शब की पहचान हरविंद्र सिंह (43) पुत्र विक्कर सिंह गांव रिहाणा जट्टां जिला कपूरथला (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को कपूरथला पंजाब से बुलाया और आगामी जांच शुरू कर दी है ।
  • Punjab News: शादी में पटाखों की आवाज से बेकाबू हुई घोड़ियां, खंभे से टकराने से घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी में पटाखों की आवाज से बेकाबू हुई घोड़ियां, खंभे से टकराने से घायल, देखें वीडियो

    रथ चालक बारात में पैसे लूटने में व्यस्त

    लुधियानाः उपकार नगर में विवाह समारोह दौरान 2 घोड़ियों के रथ के बेकाबू होने की घटना सामने आई है। दरअसल, पटाखों की आवाज से घोड़ियां बेकाबू हो गई और घोड़ियां करीब 1 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में भागी। बेकाबू घोड़ियां एक खंभे से टकरा गई। खंभे के पास लगी लोहे की पत्ती एक घोड़ी की कमर में घुस गई। खून से लथपथ घोड़ी सड़क पर तड़पने लगी। आस-पास के लोगों ने घोड़ी चालक को सूचित किया। जिसके बाद एक एनजीओं की मदद से घायल घोड़ी को उपचार के लिए पशुओं के अस्पताल ले जाया गया। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान घोड़ियों का रथ चालक खुद बारात में पैसे लूटने चला गया था। घटना के दौरान गनीमत रही कि जिस समय घोड़ियां बेकाबू हुई उस समय रथ पर दूल्हा या उसका कोई रिश्तेदार बैठ नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं घोड़ी चालक मंदीप ने कहा कि घोड़ियों की आंखों पर लगाए चश्में टूट गए थे, जिसके कारण वह बेकाबू हुई है। मंदीप ने कहा कि वह पैसे लूटने नहीं गए थे। मंदीप मुताबिक जब घोड़ियां बेकाबू हुई तब वह रथ से उतर कर उसके बराबर भागने लगे। इस बीच उसके एक साथी की छात्ती पर भी चोट लगी। प्रत्यक्षदर्शी पवन ने कहा कि उसकी उपकार नगर में खाने-पीने के सामन की रेहड़ी लगती है। उसने देखा कि दो घोड़ियां रथ सहित बेकाबू सड़क पर दौड़ रही थी। उनके पीछे कोई नहीं था। अचानक से घोड़ियां इलाके में एक खंबे से टकरा गई। हादसे दौरान खंबे में लगी लोहे की पत्ती घोड़ी की पीठ में घुस गई। देखने से लग रहा है कि घोड़ी की कमर का चुल्हा टूट गया है। समाज सेवक अनमोल संधू ने कहा कि उनकी एनजीओ का नाम हैल्प फार ऐनिमल है। उन्हें इलाके से किसी की काल आई थी कि इलाके में घोड़ियों का एक्सीडेंट हो गया है। घोड़ी का रथ चलाने वाला व्यक्ति नशेड़ी है। रथ चालक बारात में पैसे लूटने चला गया। रथ बेकाबू होने से घोड़ियां खंभे से टकरा गई। खंभे के पास लगी लोहे की पत्ती एक घोड़ी की कमर में लग गई। एम्बुलेंस मौके पर लेकर आए है लेकिन ये एम्बुलेंस छोटी है। इस कारण अब बड़ा रेहड़ा मंगवाया है उस में लाद कर घोड़ी को जानवरों के अस्पताल लेकर जाया जाएगा। घोड़ी की हालत नाजुक है। रथ चालक की बड़ी लापरवाही है जिसने घोड़ियों की लगाम छोड़ी और पैसे इक्ट्ठे करने चला गया। अनमोल ने कहा कि जिस जगह हादसे हुआ है वहां सरकार स्कूल भी है। शुक्र है कि जिस समय घोड़ियां बेकाबू हुई उस समय स्कूल की छुट्टी नहीं हुई थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
  • Punjab News: 6 रुपए की लाटरी से चमकी किस्मत, किसान बना करोड़पति, देखें वीडियो

    Punjab News: 6 रुपए की लाटरी से चमकी किस्मत, किसान बना करोड़पति, देखें वीडियो

    मोगाः कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी कि भगवान जब भी देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। बिना किस्मत के कुछ नहीं मिलता। ऐसा ही एक मामला मोगा जिले के गांव खोसा कोटला से सामने आया है। जहां सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति पिछले 3 सालों से लाटरी डाल कर रहा था। जिसकी आज एक करोड़ रुपए की लाटरी निकली है।

    दरअसल, सुखदेव सिंह किसानी के साथ साथ दवाइयां बेचने का काम करता है। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि इस बार उसने नागालैंड की 6 रुपए वाली लाटरी की 25 टिकट खरीदी। व्यक्ति ने 150 रुपए की 25 टिकटों में से एक टिकट ने सुखदेव सिंह की किस्मत बदल दी। 6 रुपए की लाटरी ने व्यक्ति की किस्मत बदल दी। 6 रुपए की लाटरी से सुखदेव सिंह की एक करोड़ रुपए की लाटरी लग गई।

    सुखदेव सिंह ने बताया कि बधाई देने वाले लगातार उसके घर पर आ रहे है। सुखदेव सिंह ने कहा कि वह किसानी के साथ साथ दवाइयों की दुकान करता है और उसके पास 6 एकड़ जमीन है जिसमें वह खेती करता है। एक करोड़ रुपए की लाटरी के पैसों को लेकर सुखदेव सिंह ने कहा कि अब वह इन पैसों से पहले एक अच्छी कोठी बनाएगा और उसके बाद वह बच्चों को अच्छे स्कूल में शिक्षा दिलवाएगा।

  • बद्दी में अवैध अतिक्रमण ओर चला प्रसाशन का डंडा

    बद्दी में अवैध अतिक्रमण ओर चला प्रसाशन का डंडा

    दुकानदारों को जारी किया 48 घण्टे का नोटिस सड़क से सामान नही हटाया तो चलेगा पीला पंजा बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के एसडीएम विवेक महाजन ने सोमवार को नप व  बद्दी पुलिस के अधिकारियों के साथ बद्दी साई मार्ग से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अवैध रुप से लगाए गए दो दर्जन रेहड़ी फड़ी को कब्जे में लिया गया। बाजार में छज्जे बढ़ा कर अपनी दुकान का सामान सजाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए है और उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। अगर समय रहते यह कब्जे नहीं हटाते है तो प्रशासन की ओर से जेसीबी लगा कर यह कब्जे हटाए जाएंगे।
    सोमवार को एसडीएम विवेक महाजन, एसडीपीओ अभिषेक, ईओ आरएस वर्मा, थाना प्रभारी देवराज ठाकुर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। सोमवार को बाजार बंद था लेकिन उसके बावजूद कुछ रेहड़ी संचालकों ने अपनी रेहडिय़ो को सडक़ के किनारे रखा हुआ था। जिसे नप ने अपने ट्रैक्टरो में भर लिया गया। इसके अलावा सभी से दोबारा अपील की गई है कि बद्दी साई मार्ग पर खाली रखे। यहां पर किसी भी प्रकार की रेहड़ी फड़ी नहीं लगनी है। न ही यहां पर रेहड़ी फड़ी की पर्ची कट सकती है। कुछ लोगों ने छज्जे बाहर निकाल कर सामान बाहर रखा हुआ है उन्होंने नोटिस जारी किए गए है। अगर दो दिन के भीतर इन्हें नहीं हटाया गया तो उनके कब्जे प्रशासन की ओर से स्वयं हटाए जाएंगे।
    एसडीएम विवेक महाजन ने कहा कि बद्दी के सौंदर्यीकरण के लिए अवैध कब्जे हटाने जरूरी है। अगर यहां पर कोई वाहन खराब हो जाता है तो पूरा बाजार में जाम लग जाता है। ठेकेदार के साथ जो एमओयू साईन हुआ है उसमें बद्दी साई मार्ग पर कोई भी रहड़ी फड़ी  लगाने का प्रावधान नहीं है। अगर उसके बावजूद भी कोई लगाता तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने अवैध कब्जा धारकों से अंतिम बार आग्रह किया है अगर वह नहीं हटाएंगे तो प्रसासन को स्वयं हटाना पड़ेगा।
  • Punjab News: मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में आए दिन चोरी और लूट की वारदातें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। घंटाघर चौक के पास एक लुटेरे ने महिला का मोबाइल छीनकर रफूचक्कर हो रहा था।

     महिला ने अपनी समझदारी और बहादुरी से उस लुटेरे को पकड़ लिया। इस दौरान आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने लुटेरे की जमकर छित्तर परेड की, जिसके बाद लुटेरा लहूलुहान हो गया। लोगों द्वारा पिटाई करने पर लुटेरे ने अपनी गलती भी मान ली पर लोग फिर भी उसकी मारपीट करते रहे। इस हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • Punjab News: DC Office के सामने व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, मौत

    Punjab News: DC Office के सामने व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, मौत

    तरनतारनः डिप्टी कमिश्नर तरनतारन के दफ्तर के सामने व्यक्ति द्वारा शख्स को आगल लगाने की घटना सामने आई है। इस घटना में व्यक्ति के झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई।

    गौरतलब है कि भले ही डीसी दफ्तर के सामने भारी सुरक्षा रहती है लेकिन शख्स द्वारा आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान कर रही है और उन कारणों का पता लगा रही है, जिसके चलते उसने खुद को आग लगा ली।

     

  • Punjab News: नाके पर Thar चालक और Police में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: नाके पर Thar चालक और Police में चली गोलियां, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों में गैंगस्टर और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर किया जा रहा है। वहीं ताजा मामला चंडीगढ़-बठिंडा हाईवे से सामने आया है, जहां हाईवे पर गोलीबारी के बाद कुख्यात बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सरोवर सिंह के रूप में हुई है। दरअसल, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज शविंदर सिंह और उनकी टीम ने हाईवे पर नाका लगाया हुआ था।

    इस दौरान एक थार जीप को रुकने का इशारा किया गया, तो गाड़ी में सवार युवक ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। आरोपी की गोलीबारी के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी को काबू करके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसएसपी पटियाला डॉ. नानक सिंह ने बताया कि सरोवर सिंह एक कुख्यात अपराधी है, जो पहले नाभा जेल में था और रिहा होने के बाद से लगातार अपराध कर रहा था। उसके खिलाफ कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।

    एसएसपी के अनुसार, नाके पर पुलिस टीम ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता से जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। यह पूरी घटना हाईवे पर हुई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए दहशत फैल गई थी। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की भी छानबीन हो रही है। पुलिस ने बताया कि मामले से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।