Blog

  • Punjab News: रेत से भरे टिप्पर की चपेट में आने से बेटे की मौत, पिता घायल, देखें CCTV

    Punjab News: रेत से भरे टिप्पर की चपेट में आने से बेटे की मौत, पिता घायल, देखें CCTV

    अमृतसरः जंडियाला में देर रात बाइक और गाड़ी की टक्कर के बाद रेत से भरे टिप्पर की चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई, जबकि इस घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जंडियाला निवासी परगट सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल पिता की पहचान जसा सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक जंडियाला की तरफ से अमृतसर को जा रहे पिता और पुत्र की बाइक पहले एक गाड़ी से टकराई, जिसके बाद उन्होंने संभलने का प्रयास किया, लेकिन डिवाइडर के साथ जाकर टक्कर होने से दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहा रेत का टीपर उनके ऊपर से निकल गया। इस हादसे में बेटे के दोनों हाथ कट गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं, पिता का भी एक हाथ कट गया और वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पिता को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

    फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पहुंची जंडियाला पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि भारत पेट्रोल पंप के सामने एक एक्सीडेंट हुआ है। जब आकर देख तो बेटे की लाश सड़क पर पड़ी थी और पिता गंभीर रूप से घायल थे। जिसके बाद पिता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक एक्सीडेंट की असल वजह की जांच की जा रही है। पीड़ित के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आसपास लगे सीटीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

     

  • Punjab News: झगड़े में घायल 23 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम, परिवार ने लगाई इंसाफ की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: झगड़े में घायल 23 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम, परिवार ने लगाई इंसाफ की मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः 23 साला एक नौजवान की इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। घटना अमृतसर के कटड़ा आहलूवालिया की है। जानकारी अनुसार दिवाली की रात कुछ नौजवान की ओर से झगड़ा किया जा रहा था, जिसे देख शुभम मौके पर झगड़ा छुड़वाने मौके पर पहुंच गया।

    इस दौरान एक युवक ने तेजधार हथियार के साथ उस पर हमला कर दिया था, जिससे वह जख्मी हो गया था। जिसका काफी दिन अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसके बाद 6 नवंबर को उसकी मौत हो गई। मृतक की मां और भाई ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते इंसाफ की गुहार लगाई है।

    मां ने बताया कि दिवाली की रात बेटा घर से बर्गर लेने गया था। जहां कुछ नौजवान एक लड़के से मारपीट कर रहे थे। जब शुभम ने झगड़ा छुड़ाना चाहा तो उक्त नौजवानों ने उस पर ही हमला कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक नौजवान को पकड़ा था, लेकिन बाद में उसे भी छोड़ दिया और किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। थाना कोतवाली के एसएचओ हरशनदीप सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को लेकर बदले नियम

    Jalandhar News: कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को लेकर बदले नियम

    जालंधरः शहर की सैनिटेशन व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने कंट्रोल को अपने हाथ में लिया है। अब शहर में जगह-जगह पड़े कूड़े की नियमित रूप से लिफ्टिंग हो रही है। अब कूड़ा उठाने वाली गाडियों को लेकर भी नियम में बदलाव आए हैं। अब नगर निगम कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को तेल अलाट करने संबंधी पर्चियां ऑनलाइन दिया करेगा। इस नए सिस्टम की शुरुआत आज कर दी गई।

    इस नए सिस्टम के अनुसार नगर निगम की गाड़ियां एक दिन में जितना कूड़ा उठाएंगी और वरियाणा डंप के जितने चक्कर लगाएगी, उनका ऑनलाइन हिसाब रखा जाएगा और ऑनलाइन प्रक्रिया से ही एक ईमेल संबंधित पेट्रोल पंप को भेज दी जाएगी जिसमें हर गाड़ी को मिलने वाले तेल का विवरण दर्ज होगा। उस ईमेल को देखकर पेट्रोल पंप संचालक निगम की गाड़ी को तेल अलाट किया करेंगे। इस नए नियम से जहां कईयों की मनमर्जी खत्म होगी वहीं कुछेक की कमाई पर भी रोक लगेगी।

  • अमेरिका में Punjabi व्यक्ति की मौत, कुछ माह पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    अमेरिका में Punjabi व्यक्ति की मौत, कुछ माह पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा उरमुर के कुराला गांव से दुखद खबर सामने आई है, जहां गांव के निवासी की अमेरिका के शहर में मौत हो गई। मृतक की पहचान खुशवीर सिंह निक्का पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैलिफोर्निया के माकेटे में रहता था। परिजनों ने बताया कि निक्का 2017 में काम के लिए अमेरिका गया था और 8 महीने पहले भारत शादी के लिए आया था। शादी करने के बाद अमेरिका लौट गया था।

    जिसके बाद अब परिवार को दुखद खबर मिली की अमेरिका में उसकी मौत हो गई। युवक ने बताया कि सुबह निक्के का शव बाथरूम में मिला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव वासियों में शोक की लहर छा गई। वहीं मृतक के भाई ने बताया कि निक्का उसका छोटा भाई था। 3 नवंबर को अमेरिका में हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि निक्के की दवाई चल रही थी। भाई ने बताया कि 3 नवंबर को रात 2.30 बजे बाथरूम में अटैक आने से उसकी मौत हो गई।

    मृतक के बारे में सुबह 6 बजे पता चला। जब व्यक्ति बाथरूम में गया तो वहां पर निक्का गिरा पड़ा था। इस दौरान निक्के का शव ठंडा पड़ गया था। परिजनों ने कहा कि 8 पहले ही निक्के की शादी हुई थी। शादी करने के बाद वह दोबारा अमेरिका में चला गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की माता की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में बूढ़े बाप से बेटे का अब साया उठ गया। मृतक के परिजनों ने निक्के के शव को भारत लाने के लिए पंजाब सरकार से अपील की है।

  • Punjab News: Railway Station के पास हुआ हादसा, करंट लगने से झुलसा कर्मचारी, देखें वीडियो

    Punjab News: Railway Station के पास हुआ हादसा, करंट लगने से झुलसा कर्मचारी, देखें वीडियो

    लापरवाही के चलते कर्मियों ने की हड़ताल

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन के पास लगते इंजन शेड में बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां इंजन सेट में काम कर रहा कर्मचारी करंट लगने गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी इंजन को ठीक करने के लिए जब ऊपर चढ़ा तो उसने इंजन को चलाने वाली तारों में आ रहे करंट बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि किसी कर्मी की लापरवाही के चलते दोबारा से तारों में करंट छोड़ दिया गया। जिसके चलते कर्मचारी करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। अस्पताल में घायल कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर इंजन शेड में काम करने वाले रेल कर्मचारियों द्वारा इस मामले को लेकर हड़ताल कर दी गई है। इस दौरान कर्मियों ने सीनियर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मियों की मांग है कि जब तक प्राइवेट कंपनी के कर्मी पर बनती कार्रवाई नहीं की जाएंगी, तब तक वह हड़ताल नहीं खत्म करेंगे। विद्युत लोको शैड यूनियन के ब्रांच के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि करंट की चपेट मे आने के बाद मंगलदास इंजन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी हड्डी टूट गई। उसकी हालत काफी गंभीर है। उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों में तीन मुलाजिमों के साथ हादसा हो चुका है। मंगलदास दो छोटी बचिचयों का पिता है। वह पिछले 12 साल से रेलवे में काम कर रहा है। इस वारदात के बाद रेल कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। लोको शैड से न तो कोई इंजन बाहर आ रहा है और न ही अंदर लिया जा रहा है। अजय कुमार ने बताया कि लुधियाना रेलवे स्टेशन में इंजन की मरम्मत के लिए जो विद्युत लोको शैड बनाया गया है। उसमें रेलवे की तरफ से सरकारी और निजी कर्मचारी काम कर रहे हैं। लेकिन रेल प्रशासन ने काम का बोझ इतना डालकर रखा है कि निजी मुलाजिम अपनी मनमानियां कर रहे हैं।
  • Punjab News: Civil Hospital में फिर भिड़े दो पक्ष, मारे जूत्ते और थप्पड़, 6 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में फिर भिड़े दो पक्ष, मारे जूत्ते और थप्पड़, 6 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में मारपीट और झड़प के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन अस्पताल में लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आ रहे है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में पुलिस चौकी होने के बावजूद सरेआम मेडिकल करवाने आए लोग एक-दूसरे से मारपीट कर रहे है। इमरजेंसी वार्ड में एक व्यक्ति पर जूत्ते और थप्पड़ों से हमला किया गया। जानकारी मुताबिक बीती रात 11 बजे हैबोवाल के इलाके में हुए लड़ाई झगड़े का मेडिकल करवाने आये एक व्यक्ति पर दूसरे पक्ष के 10 से 12 लोगो ने सिविल अस्पताल की इमेरजेंसी में जूतियां व थप्पड़ जड़ दिए। अस्पताल की इमेरजेंसी में तैनात ASI, कॉन्स्टेबल व सिक्योरिटी गार्ड दोनों पक्षों का बीचबचाव करते रहे। इसके बावजूद हमलावर लगातार उसपर थप्पड़ व जूतियां मारते रहे। वहीं दूसरे पक्ष के लोगो ने आरोप लगाया कि उक्त युवक उनके घर हमला कर उनके घर की 3 महिलाओं सहित कुल 6 लोगों को जख्मी किया। जिसके बाद उक्त आरोपी अस्पताल में मेडिकल करवाने पुहंच गया।मामले की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन 2 की पुलिस व चौकी इंचार्ज मौके पर पुहंचे। जिन्होंने हमलावरों को इमरजेंसी से बाहर निकाल घायलों को मेडिकल करवा संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए भेज दिया। हैबोवाल बैंक कॉलोनी निवासी ललित मोहन ने बताया कि बुधवार की शाम उनका बेटा घर के बाहर कार खड़ी कर रहा था। जिस दौरान पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के घर का गमला नीचे गिर गया। जिससे गुस्साए पड़ोसी में घर में रहने वाली महिला से गाली गलोच की। ललित मोहन रात करीब 10 बजे काम से घर पहुंच उससे बात करने गया ,तो उक्त पड़ोसियों ने उसपर हमला कर दिया। वह रात 11:30 बजे सिविल अस्पताल में से मेडिकल करवाने के लिए इमरजेंसी में आया, तो इमरजेंसी में पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसपर लगातार थप्पड़ और जूतियो से हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान ललित मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के विनोद कुमार ने बताया कि ललित मोहन ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसके परिवार पर हमला कर दिया है। हमले में विनोद कुमार उसकी पत्नी रेखा,बेटा करन लाहौरिया, बेटी बेबी, छोटा भाई पुष्पिंदर लाल व माता जख्मी हो गए। घायलों ने सिविल अस्पताल में से मेडिकल करवा थाना हैबोवाल की पुलिस को मामले की शिकायत दी। उधर, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। देर अस्पताल में लड़ाई झगड़े के कारण आस-पास के दुकानों में सहम है।

    Civil Hospital में फिर भिड़े दो पक्ष, मारे जूत्ते और थप्पड़, 6 घायल, देखें वीडियो

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना सलेम टाबरी के अधीन आते इलाके में देर रात एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने पहले बुजुर्ग को पीटा और फिर दाना मंडी के पास कार से फेंक कर चले गए। बुजुर्ग के शरीर पर चोट के काफी निशान है। राहगीर ने बुजुर्ग को चिल्लाते देखा तो उसने 108 एंबुलेंस बुलाई और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। थाना सलेम टाबरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का नाम 68 वर्षीय नरेंद्र कुमार है। जानकारी देते हुए नरेंन्द्र कुमार के बेटे प्रदीप ने बताया कि वह न्यू शिवपुरी संतोख नगर के रहने वाले है। उसके पिता बिजरी मरम्मत का काम करते है। दोपहर में वह घर से काम के लिए निकले थे। उन्होंने रास्ते में किसी को बताया था कि वह दानामंडी की ओर काम के लिए जा रहा है। देर शाम को किसी व्यक्ति का फोन आया कि उनके पिता दाना मंडी रोड पर आयरन जिम के पास एक फैक्ट्री के बाहरजख्मी हालत में गिरे हैं। यहां एक महिला ने बताया कि कुछ लोग उसके पिता को कार से बाहर फेंक कर भाग गए है। आज वह सीसीटीवी निकलवा कर चैक जरुर करेंगे। लोगों ने ही 08 एंबुलेंस मंगवाई और पिता नरेंन्द्र कुमार को सिविस अस्पताल पहुंचाया। प्रदीप ने कहा कि आखरी समय जब अस्पताल में उसने पिता को देखा तो उनके हाथ की मुट्ठी में 500 रुपए का नोट था। पिता के सिर पर गहरी चोट थी और उनकी हालत गंभीर देख वह सीएमसी अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस लेने गए। इसी दौरान पिता को सांस लेने में दिक्कत हुई और उनका निधन हो गया। प्रदीप मुताबिक राहगीर लक्की ने बताया कि वह उस सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान बुजुर्ग के पानी-पानी चिल्लाने की आवाज आने पर वह रुके। पूछने पर उन्होंने बताया कि दो लोगों ने उस पर हमला किया और फिर कार में डालकर यहां फेंक चले गए। उनकी मुट्ठी बंद थी और पेंट आधी उतरी हुई थी। डाक्टरों का कहना है कि अस्पताल लाए गए बुजुर्ग पर हथियारों से भी हमला हुआ है और उनकी नाक व सिर की हड्डी पर वार किए गए हैं। शरीर पर करीब दस जगह चोट के निशान थे।फिलहाल इस मामले में थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है।

    संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: एक्टिवा सवार चोर ई-रिक्शा चोरी कर हुए फरार

    Jalandhar News: एक्टिवा सवार चोर ई-रिक्शा चोरी कर हुए फरार

    जालंधर, ENS: घांस मंडी के नजदीक चोपड़ा कालोनी में बुधवार तड़के करीब 2.30 बजे तीन चोर गली में खड़े ई रिक्शा को एक्टिवा से धक्का लगाकर चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी शिकायत ई रिक्शा चालक मालिक ने थाना पांच की पुलिस को दे चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई। चोपड़ा कालोनी के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उसने सात महीने पहले नया ई रिक्शा किश्तों पर लिया था। वह रोजाना की तरह अपना ई रिक्शा घर के बाहर खड़ा करके अंदर सो गया था।

    वह जब सुबह उठा तो गली के बाहर जाकर देखा तो उसका ई रिक्शा नहीं था। उसने सोचा शायद किसी ने गाड़ी निकालने के चक्कर में इधर लगा उधर लगा दिया होगा। वह काफी समय आस पास ई रिक्शा को ढूंढता रहा लेकिन उसे ई रिक्शा नही मिला तो उसने गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला की तीन चोर एक्टिवा पर सवार हो रात 2.30 बजे उसकी गली में आए थे।

    उसमें से एक युवक ई रिक्शा पर बैठा हुआ नजर और दो एक्टिवा सवार ई रिक्शा को लात से धक्का लगाकर ले जाते हुए नजर आए। उसने आरोपियों का रूट पता करने के लिए खुद कैमरों को खंगाला लेकिन कुछ ज्यादा पता नहीं चला, जिसकी शिकायत उसने थाना पांच की पुलिस को दी। थाना पांच के जांच अधिकारी एएसआइ अवतार सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। उन्हें कई इनपुट मिले है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

  • Jalandhar News:  देवी तालाब मंदिर के बाहर NRI की पत्नी को कुचलने के मामले में 2 भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस

    Jalandhar News: देवी तालाब मंदिर के बाहर NRI की पत्नी को कुचलने के मामले में 2 भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर एनआरआइ की पत्नी को टक्कर मार भागने वाली कार को बुधवार दोपहर थाना आठ की पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार कोट बावा दीप सिंह नगर के रहने वाले गुरनाम सिंह के नाम पर रजिस्टर है लेकिन उसकी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। गुरनाम सिंह की मौत के बाद कार उसके भतीजे करण और बबलू चलाते थे। दोनों हादसे के बाद घर से फरार चल रहे है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो बार घर पर दबिश दी थी लेकिन घर पर ताले लगे मिले।

    करण एमाजोन कंपनी में काम करता है और बबलू किराने की दुकान चलाता है। दोनों का पिता मुख्तियार सिंह ड्राइवर हैं। दोनों सगे भाइयों के चेहरे आपस में काफी मिलते हैं और हादसे के रात घटनास्थल पर ज्यादा लाइट नहीं थी, जिस कारण पुलिस को यह पता नहीं चल पाया कि गाड़ी को कौन चला रहा था। पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में जुटी हुई है ताकि दोनों से पूछताछ के बाद पता चल सके कि गाड़ी कौन चला रहा था। हादसे के बाद आरोपी कार गली के किनारे खड़ी कर घर से फरार हो गए थे। बुधवार सुबह मृतक रिया के पति के विदेश पोलैंड से लौटने के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाया और शब पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया।

    परिवार ने सोमवार दोपहर रिया किशनपुरा श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि उन्होंने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज लिया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाले है। कार को सरदार युवक चलाता हुआ दिखाई दिया है। उन्होंने कार कार चालक का पता कर कार को बरामद कर लिया है लेकिन कार चालक फरार है वह जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएंगा। गौरतलब है कि सोमवार रात देवी तालाब मंदिर के बाहर बैठे भिखारी को एनआरआइ की पत्नी पति के बर्थडे वाले दिन दान देने के मंदिर गई।

    मंदिर माथा टेक जा वापस सड़क पार करने लगी तो तेज रफ्तार एक्सयूवी कार चालक ने उसे टक्कर मार दी और हादसे के दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान टांडा रोड नीला महल की रहने वाली रिया के रूप में हुई थी। हादसे के बाद कार चालक फरार टांडा फाटक की तरफ भाग गया था और पुलिस को मृतक भाई किशन मोहन निवासी नीला महल के बयानों पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

  • Jalandhar News : नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 57 चालान काटे

    Jalandhar News : नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 57 चालान काटे

    जालंधर,ens : रात को शहर में खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस सख्ती दिखा रही है। लेकिन लोग फिर समझने का नाम नहीं लेते। इसी के चलते कमिश्नरेट पुलिस रात्रि को चैकिंग अभियान चला रही है। गत रात पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों लोगों पर नकेल कसने के लिए 125 वाहनों की जांच की और नाकेबंदी के दौरान 57 चालान काटे, जिनमें 18 चालान बिना नंबर प्लेट, 10 चालान हेलमेट, 13 चालान ट्रिपल राइडिंग, 9 चालान दस्तावेजों की कमी के काटे और 7 वाहन जब्त किए गए।

    एसीपी नार्थ ऋषभ भोला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नाकेबंदी शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए उनकी टीमें अलग अलग जगहों पर 8 बजे से 11 बजे तक नाकेबंदी के दौरान मौजूद थी। नाकेबंदी थाना आठ, थाना दो और थाना एक सहित अलग अलग क्षेत्रों की गई थी। पुलिस स्टेशन टीमों और साथ साथ ईआरएस की टीमों भी मौजूद थी।

    वह खुद नाकों पर मौजूद थे और उच्चाधिकारी समय-समय पर नाकों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वाहनों के अंदर और खुले में शराब पीने वालों पर अंकुश लगाना और शहर में लोगों के सुरक्षित महसूस करवाना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अगर कोई खुले में या गाड़ी में बैठकर शराब पीते दिखाई दे तो नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दे कार्रवाई जरूर होगी।