Blog

  • Punjab News: किसानों ने प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियाना : खनौरी बॉर्डर पर 26 नवम्बर को भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर पंजाब के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों और मजदूरों की मांगों को लागू करवाने के लिए आमरण अनशन शुरू कर रहे हैं। किसान नेताओं ने चेतावनी देते कहा कि आमरण अनशन के बीच जगजीत सिंह डल्लेवाल की अगर जान चली जाती है तो उनके शव को खनौरी बॉर्डर पर रखा जाएगा और उसके बाद दूसरे किसान नेता आमरण अनशन पर बैठेंगे। यह सिलसिला इसी प्रकार चलता रहेगा।

    वहीं आमरण अनशन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के शासक द्वारा मानी गई मांगों को लागू करने की बजाय दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान 750 से अधिक किसान शहीद हो गए थे, जिसके बाद 13 फरवरी से चल रहे किसान आंदोलन-2 के दौरान अब तक 33 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। इसके चलते अब वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठेंगे और यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार मानी गई मांगों को लागू नहीं कर देती। किसानों ने कहा कि वे उनका समर्थन करेंगे और उनके साथ खनौरी मोर्चे पर पहुंचेंगे।

    किसान नेता गुरध्यान सिंह ने कहा कि इस बार हम अपनी मांगे मंगवा रहेंगे। केंद्र सरकार ने पहले हमारी मांगें मान ली थी, लेकिन उसे लागू नहीं किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा किसानों के धक्का करती आ रही है। जो कि बिलकुल बर्दाश्त नही करेंगे।

    खनौरी बॉर्डर पर 26 नवम्बर को भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर पंजाब के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों और मजदूरों की मांगों को लागू करवाने के लिए आमरण अनशन शुरू कर रहे है। 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान 100-150 जत्थे के रूप में बॉर्डर क्रॉस करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की वहां बड़ी गिनती में पहुंचे।

  • Health Minister बलवीर सिद्धू ने Blood Donate बसों को दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    Health Minister बलवीर सिद्धू ने Blood Donate बसों को दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    मोहालीः फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल मोहाली में सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह सिद्धू की ओर से बल्ड डोनेट बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस है। जो मोहाली के अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों को बल्ड डोनेट करने के लिए जागरूक करेगी। जिसमें लोग अपने घरों के नजदीक ही इन बसों में बल्ड को डोनेट कर सकते है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सेहत के लिए वचनबद्ध है। अक्सर देखने को मिलता है कि सुविधा या पुख्ता प्रबंध न होने के चलते लोगों को खूनदान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज के समय में ब्लड डोनेट करना पुण्य का काम है। जिसकी मदद से हम लोगों की कीमती जान को बचा सकते है।

    इसलिए हमें पहल करते ब्लड डोनेट करने के लिए आगे आना चाहिए। आज बसों को रवाना करने का मुख्य मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को खूनदान करने के लिए प्रेरित करना था। जिसकों लेकर सुविधा से लैस इन बसों को रवाना किया गया है। यह बसें विभिन्न गांवों से होती हुई लोगों के घरों तक पहुंचेगी और जहां से खून एकत्रित किया जाएगा।

  • Punjab News: विदेश में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में छाया मातम

    Punjab News: विदेश में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में छाया मातम

    एनकाउंटर न्यूज़, (लुधियाना), 25 नवंबर, 2024: रायकोट के गांव बुर्ज नलकिया के 26 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह की फिलीपींस के मनीला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरप्रीत, जो 2017 में बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश गया था, परिवार का इकलौता बेटा था।

    गुरप्रीत ने अपने परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए विदेश जाने का निर्णय लिया था। विदेश जाकर उसने फाइनेंस का काम शुरू किया। खेलों में गहरी रुचि रखने वाले गुरप्रीत ने राष्ट्रीय स्तर पर जूडो-कराटे प्रतियोगिताओं में भाग लिया था और कई पदक भी जीते थे। उसके शानदार प्रदर्शन के कारण उसे भारतीय वायुसेना में नौकरी का मौका मिला था।

    गुरप्रीत के पिता जगरूप सिंह ने बताया कि नए साल में गांव लौटने का वादा करने के बाद बेटे ने हाल ही में वीडियो कॉल पर अपनी मौसी के बेटे की शादी में भाग लिया था। इसके बाद से उसकी कोई खबर नहीं मिली। लगातार दो दिनों तक संपर्क ना हो पाने पर पड़ोसियों की मदद से उसके कमरे की जांच की गई।

    जब गुरप्रीत के पड़ोसियों ने उसके कमरे का दरवाजा खोला, तो वह मृत पाया गया। मनीला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

    गुरप्रीत की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जगरूप सिंह ने कहा कि उनका बेटा मेहनत और लगन से अपनी जिंदगी संवारना चाहता था।

    परिवार ने सरकार से गुरप्रीत का शव भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है ताकि वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार अपने गांव में कर सकें।

  • Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऐलान, AAP की जीत पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान

    Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऐलान, AAP की जीत पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान

    मुख्य बिंदु:

    1. आप ने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले तीन सीटों—चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक, और गिद्दड़बाहा—पर शानदार जीत हासिल की।
    2. मुख्यमंत्री का केंद्र सरकार पर निशाना, किसानों के मुद्दों को सुलझाने की मांग।
    3. पंजाब भवन के नए डाइनिंग हॉल का उद्घाटन, जहां आम जनता को मिलेगा पंजाब के स्वाद का अनुभव।
    एनकाउंटर न्यूज़, (नई दिल्ली), 25 नवंबर 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हाल ही में हुए उपचुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत को राज्य सरकार की जन-हितैषी और विकासोन्मुख नीतियों की बड़ी स्वीकृति बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की उम्मीदों और विश्वास की जीत है। उपचुनावों में आप ने चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की, जिसमें चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा शामिल हैं। इन सीटों को कांग्रेस से छीनकर पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पंजाब में आप की नीतियों को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

    किसानों के मुद्दों पर मुख्यमंत्री का बयान

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार की अनदेखी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली आने से रोकने की बजाय, केंद्र सरकार को उनके साथ संवाद करना चाहिए। उन्होंने व्यंग्यात्मक रूप से कहा: “प्रधानमंत्री जहां रूस-यूक्रेन के मुद्दे सुलझाने का श्रेय लेते हैं, वहीं देश के किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करना समझ से बाहर है।” मान ने भारत माला परियोजना के तहत पंजाब में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, लेकिन किसानों की चिंताओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आत्मविश्वास जताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी फिर से दिल्ली में सरकार बनाएगी। मान ने कहा: “दिल्ली की जनता ने पहले ही कांग्रेस और भाजपा को हाशिए पर डाल दिया है। अब इतिहास बनेगा जब आप पुनः दिल्ली की सत्ता में आएगी।”
    Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann 1
    Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann
    मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित पंजाब भवन के ए ब्लॉक में नए डाइनिंग हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह हॉल अब राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों और आगंतुकों को पंजाब के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर प्रदान करेगा। यह भी घोषणा की गई कि बी ब्लॉक को भी जल्द ही अपग्रेड किया जाएगा और आम जनता के लिए खोला जाएगा। उन्होंने कहा, “पंजाब अपनी मेहमाननवाजी और लजीज व्यंजनों के लिए जाना जाता है, और अब दिल्ली के लोग भी इसका अनुभव ले सकेंगे।” मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में हालिया हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विभाजनकारी राजनीति देश के हित में नहीं है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से शांति, सामुदायिक सौहार्द, और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की।
  • Jalandhar News: BJP की बैठक में पहुंचे पूर्व CM Vijay Rupani, Manpreet Badal सहित कई दिग्गज नेता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BJP की बैठक में पहुंचे पूर्व CM Vijay Rupani, Manpreet Badal सहित कई दिग्गज नेता, देखें वीडियो

    किसानों के दिल्ली कूच को लेकर तरुण चुघ का आया बयान

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर ली है। वहीं चुनाव से पहले भाजपा पंजाब प्रदेश मैंबरशिप अभियान की बैठक आज सीटी इंस्टीट्यूट, प्रतापपुरा रोड में रखी गई। इस बैठक में मनोरंजन कालिया सहित कई नेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं बैठक में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी, मनप्रीत बादल, पूर्व पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, अमित भाटिया, तरूण चुघ सहित कई नेता पहुंचे। दरअसल, भाजपा द्वारा मैंबरशिप अभियान चलाया जा रहा था। वहीं मैंबरशिप अभियान को लेकर आज रखी गई जत्थेबंदी बैठक में रखी गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने बताया कि जालंधर से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरजंन कालिया को इस अभियान का प्रभारी बनाया गया है। जिसमें 30 लाख लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का पार्टी का टारगेट है। मीडिया से बात करते हुए तरुण चुघ ने किसानों के बारे में कहा कि किसानों को 6 दिसंबर को दिल्ली जाने की बजाय पंजाब के मंत्री और मुख्यमंत्री के घर के बाहर धरना लगाना चाहिए। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चुघ ने कहा कि सिखों के नरसंहार के आरोपी जगदीश टाइटलर का कांग्रेस से क्या रिश्ता है, पार्टी स्थिति साफ करे। उन्होंने कहा कि लोग आप पार्टी के कामकाज से दुखी है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों से किए गए वायदे भूल गई है। वहीं केजरीवाल द्वारा जेल में रेड कार्पेट की मांग को लेकर चुघ ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग एक बार देखे कि केजरीवाल जिस महल में रह रहे है। चुघ ने एक एक हजार रुपए महिलाओं के खाते में डालने के वायदे पर कहा कि 33 माह बीत गए लेकिन अभी तक महिलाओं को कुछ नहीं मिला। वहीं नौकरियों को लेकर कहा कि अभी तक लोगों को सरकारी नौकरियां नहीं मिली। किसानों पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने सत्ता में आने से पहले किसानों की मांगों को हल करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि फसलों के दामों में बढ़ौतरी करने का वायदा किया था, लेकिन केंद्र द्वारा किसानों को जारी फंड बैंकों में पड़ा है, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक किसानों को नहीं दिया गया। चुघ ने कहा कि सरकार के पास कोई पंजाब नीति की योजना का प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पोस्टरबाजी की सरकार है। चुघ ने क्राइम को लेकर कहा कि पंजाब में पहले इतना क्राइम का ग्राफ देखने को नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि आए दिन कत्ल होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं उन्होंने कहा कि बीते दिन थाने के गेट के बाहर बम नुमा चीज रख दी गई। ऐसे में थाने कहां पर सेफ है।
  • Punjab News: बीएसएफ ने 32वें दशमेश हॉक ऑल इंडिया हॉकी फेस्टिवल में जीत दर्ज की

    Punjab News: बीएसएफ ने 32वें दशमेश हॉक ऑल इंडिया हॉकी फेस्टिवल में जीत दर्ज की

    Highlights:
    1. बीएसएफ ने 32वें दशमेश हॉक ऑल इंडिया हॉकी फेस्टिवल में सीआरपीएफ को हराया।
    2. रूपनगर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड और स्विमिंग पूल का निर्माण।
    3. पंजाब के खेल संस्कृति को मजबूती देने वाले कार्यक्रम में ओलंपियन और सांस्कृतिक प्रतिभाओं की भागीदारी।
    4. मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विजेता टीम को ₹1.25 लाख और उपविजेता टीम को ₹75 हज़ार का पुरस्कार प्रदान किया
    एनकाउंटर न्यूज़, (चंडीगढ़), 24 नवंबर, 2024: दशमेश हॉक ऑल इंडिया हॉकी फेस्टिवल के 32वें संस्करण में बीएसएफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। वहीं, सीआरपीएफ उपविजेता रही। इस आयोजन में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम को ₹1.25 लाख और उपविजेता टीम को ₹75 हज़ार का नकद पुरस्कार प्रदान किया। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि हॉक क्लब पिछले 50 वर्षों से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने क्लब के महासचिव एस.एस. सैनी के प्रयासों और MD Cheema Boiler Ltd के मालिक हरदीप सिंह चीमा द्वारा इस आयोजन को प्रायोजित करने के लिए सराहना की। उन्होंने रूपनगर जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए चल रहे परियोजनाओं की जानकारी साझा की:
    1. हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड: आदर्श स्कूल, लोढ़ीपुर में ₹2.5 करोड़ की लागत से निर्माण हो रहा है।
    2. राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज: श्री आनंदपुर साहिब में।
    3. फुटबॉल एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड: किरतपुर साहिब में।
    4. फुल-लेंथ इनडोर स्विमिंग पूल: नंगल में।
    5. आधुनिक स्विमिंग पूल: रूपनगर में।
    मंत्री ने कहा कि हॉक क्लब को ₹10 लाख की अनुदान राशि जारी की गई है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर क्लब को अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में पंजाब पुलिस, फिल्लौर और हरियाणा होम गार्ड के बैंड ने अपने संगीत प्रदर्शन से उत्सव में चार चांद लगाए। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित खेल हस्तियां और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें ओलंपियन राजपाल सिंह हुंदल, डीएसपी धरमवीर सिंह, आरटीओ गुरविंदर सिंह जोहल, और पंजाबी गायक जस मियापुरी प्रमुख थे।
  • Punjab News: Car और Tractor Trolley की टक्कर में 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Punjab News: Car और Tractor Trolley की टक्कर में 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    फरीदकोट: जिले के सादिक राज मार्ग पर तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए फरीदकोट से चंडीगढ़ रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि देर रात एक कार धान की बोरियों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई।

    घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही उन्होंने एक घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले 18 नवंबर को पंजाब में जालंधर के पठानकोट बाईपास के पास भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि हादसे में घायल हुए 2लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और गाड़ी को काटकर मृतकों को बाहर निकाला गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

     

  • Jalandhar News: Daksh Chawla को श्रीमद्भागवत गीता जी के श्लोक गाने पर किया सम्मानित

    Jalandhar News: Daksh Chawla को श्रीमद्भागवत गीता जी के श्लोक गाने पर किया सम्मानित

    जालंधर, ENS: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के अंतर्गत दिशा-एन इनीशिएिटव के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धरोहर थीम के अंतर्गत लीप (लीडरशिप एैकसीलैंस इन अकैडमिक परफारमैंस) अवार्ड्स -2024 का आयोजन किया गया। जिसमें इनोसेंट हार्ट्स के तीसरी कक्षा के दक्ष चावला को मुख्यातिथि और प्रिंसिपल ने सिंगिंग अवार्ड से सम्मानित किया।

    दक्ष ने श्रीमद्भागवत गीता जी के श्लोक संस्कृत में मौखिक रूप से गाने की कला में निपून है। उसने पियानो पर श्रीराम सुति वाद्य यंत्र के साथ गाता है। वह इन तीन वाद्ययंत्रों की मदद से कई राग बजा सकता है। दक्ष को यह अवार्ड बहुत ही कम उम्र में संगीत के प्रति अत्याधिक सक्षमकता के लिए दिया गया।

  • Punjab News: Airport पर व्यक्ति गिरफ्तार, अंडरवियर में छुपाकर ला रहा था सोना

    Punjab News: Airport पर व्यक्ति गिरफ्तार, अंडरवियर में छुपाकर ला रहा था सोना

    अमृतसर: श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसजी-56 से यात्री को एआईयू अधिकारियों की टीम यात्री को गिरफ्तार किया है। दरअसल, दुबई से अमृतसर की यात्रा कर रहे एक यात्री को उसके संदिग्ध व्यवहार के आधार पर लगभग 8.30 बजे एआईयू अधिकारियों ने रोका। संदेह के आधार पर कि उसके पास कोई प्रतिबंधित या शुल्क योग्य सोना छिपा हुआ है।

    जिसके बाद उसे धारा 102 के तहत नोटिस दिया गया और 2 स्वतंत्र पंचों की उपस्थिति में उसकी व्यक्तिगत तलाशी ली गई। तालाशी के दौरान व्यक्ति से पेस्ट के रूप में सोना बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 2674 ग्राम था। जिसे उसके अंडरवियर में छुपाया गया था और उसके दोनों पैरों में घुटने के पट्टे बंधे हुए थे। व्यक्ति ने सोने के पेस्ट को 224 कैरेट सोने की छड़ों में परिवर्तित किया हुआ था।

    जिनका कुल वजन 1935.14 ग्राम था, जिसका मूल्य 1,50,32,167/- रुपये है। तस्करी किए गए सोने को जब्त किया गया। जिसके बाद व्यक्ति को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।

     

  • Punjab News: वारदात से पहले गैंगस्टरों की कोशिश नाकाम, हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

    Punjab News: वारदात से पहले गैंगस्टरों की कोशिश नाकाम, हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

    मोहालीः गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ लालडू पुलिस ने गैंगस्टर के 3 गुर्गों को हथियारों सहित काबू किया है। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​और मोहाली पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के साथ 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद मंजीत महल द्वारा संचालित एक संगठित आपराधिक मॉड्यूल के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

    पूछताछ के दौरान पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी मंजीत महल के निर्देश पर प्रदेश में सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के कब्जे से दो .30 कैलिबर पिस्तौल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। पकड़े गए एक आरोपी की पहचान गुलशन कुमार निवासी पीर गिरी दिल्ली के ताैर पर हुई है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। लालड़ू पुलिस के एएसआई जतिंदर पाल गिल पुलिस पार्टी के साथ रविवार रात को गश्त कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि गुलशन अपने दो साथियों के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने सर्च के दाैरान आरोपियों को काबू कर लिया।