Home Breaking News इस इलाके में हुई Grand शादी, परिवार वालों ने दूल्हे पर उड़ा दिए 20 लाख रुपए, वीडियो वायरल

इस इलाके में हुई Grand शादी, परिवार वालों ने दूल्हे पर उड़ा दिए 20 लाख रुपए, वीडियो वायरल

0
इस इलाके में हुई Grand शादी, परिवार वालों ने दूल्हे पर उड़ा दिए 20 लाख रुपए, वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बारात के दौरान परिवार वालों ने दूल्हे के लिए कुछ ऐसा किया। जिसका वीडियो अब हर तरफ वायरल हो रहा है। क्लिप में लोग दूल्हे राजा पर घर के तीन तल्लों से नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर के दावे के मुताबिक, घर की अलग-अलग मंजिलों से नोट उड़ा रहे परिवार के सदस्यों ने इस शादी में करीब 20 लाख की करेंसी उड़ाई है। उन्होंने बारात पर 100, 200 और 500 रुपये के नोटों उड़ाए हैं। यह रोमांचक पल कैमरे में कैद हो गया।

जिस पर अब यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो में 3 फ्लोर वाले घर की हर तल्ले से लोगों को बारात पर नोट उड़ाते देखा जा सकता है। घर के पहले तल्ले पर 7 से 8 लोग नोटों हाथों से नोटों की बारिश कर रहे होते है। वही दूसरे तल्ले से 1 व्यक्ति नोटों की गड्डी उड़ा रहा होता है। टॉप फ्लोर से 3 लोग भी यहीं काम करते नजर आते है। वह इस कदर 100, 200 और 500 रुपये के नोट उड़ा रहे होते है, जैसे पैसा नहीं बल्कि पानी हो।

घर की छत से बारात पर नोटों की बारिश होता देख, वहां मौजूद कुछ लोग पैसे लूटने के काम में भी लग जाते है। दूल्हे राजा पर इस कदर नोटों की बारिश होता देख लोगों का पूरा ध्यान छत पर मौजूद लोगों पर चला जाता है। करीब 1 मिनट की यह वीडियो नोटों उड़ाने के साथ ही खत्म हो जाती है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इतने बड़े दानी है तो कुछ गरीब बच्चियों की शादी करवा देते, दिखावा करने से क्या मिला।

एक अन्य ने लिखा कि जांच की जानी चाहिए कि इतनी बड़ी रकम आई कहां से? और इसका स्रोत क्या है? एक अन्य ने लिखा कि इसी पैसे को दान भी तो किया जा सकता था? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, इतनी बड़ी संख्या में नोट उड़ाना गलत बात है। एक अन्य ने लिखा कि दिखावा इंसान से क्या नहीं करवा रहा है। अगर इसी पैसे को दान में दे देते, या किसी गरीब की शादी करवा देते तो खूब दुआ मिलती। बता दें कि सिद्धार्थनगर पुलिस ने कहा है कि महोदय, संदर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here