Home Haryana व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

0
व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

हरियाणा : व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। बहादुरगढ के नजदीकी सिद्धिपुर गांव में व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान विजयपाल निवासी सिद्धिपुर के नजदीक दिल्ली देहात के गांव कैर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार विजयपाल पिछले कई दिनों से घर से गायब था। परिजनों ने दिल्ली के जाफरपुर में गुमशुदगी की शिकायत भी दे रखी थी।

बताया जा रहा है कि विजयपाल का शव सिद्धिपुर में उसके अपने प्लॉट से ही मिला है। शव की हालत जली हुई सी प्रतीत हो रही थी, जिसके कारण परिजनों ने हत्या का शक जताया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि विजयपाल की हत्या की गई है। उन्होंने हत्या का आरोप विजयपाल के साथ नशा और जुआ खेलने वालों पर लगया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्यवाही शुरू कर रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here