Blog

  • भीषण सड़क हादसा : कंटेनर से टकराई मिनी बस, 12 की मौत

    भीषण सड़क हादसा : कंटेनर से टकराई मिनी बस, 12 की मौत

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी। जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ, यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गयी। मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने बताया कि 23 अन्य यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए कर दी महिला की हत्या, जाने मामला

    आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए कर दी महिला की हत्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला के पास से ज्वेलरी लूटने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। महिला से जो ज्वेलरी लूटी गई, वो आर्टिफिशियल निकली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को सुनसान जगह पर ले गया था। जहां पहले दोनों ने शराब भी पी थी। राजस्थान के भीलवाड़ा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहने हुई थी, जिसे देख एक युवक ने असली समझ लिया।

    इसके बाद युवक ने ज्वेलरी लूटने के इरादे से महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उससे पूछताछ शुरू की, तब इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना क्षेत्र में महिला का खून से लथपथ शव मिला था। इसके बाद उसकी पहचान 35 वर्षीय सीमा बंजारा पत्नी गारू बंजारा निवासी बंजारा बस्ती पटेल नगर भीलवाड़ा के रूप में हुई। मौके पर डॉग स्क्वॉड, एफएसएल और साइबर टीम को बुलाया गया।

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स निकलवाकर आरोपी का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी 24 वर्षीय शोएब मोहम्मद सिलावट पुत्र जमील मोहम्मद को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि ज्वेलरी लूटने के लिए उसने महिला की हत्या की थी, जो असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल थी।

  • मौसम विभाग ने इन राज्यों में किया बारिश का अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने इन राज्यों में किया बारिश का अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी भारत में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहे है। जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी। उत्तर भारत में मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है। IMD के मुताबिक 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभों की वजह से उत्तरी भारत में बारिश और बर्फबारी होगी।

    पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (रविवार) यानी 15 अक्टूबर को देर शाम दिल्ली, पंजाब और हरियाणा का मौसम बदल जाएगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सबसे ज्यादा असर सोमवार और मंगलवार को दिखेगा और ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी। उत्तरी भारत में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहे है।

    जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। जानकारी के मुताबिक पहले से ही एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में सक्रिय है, जिसे एक दूसरे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से भी अब मदद मिलेगी. मॉनसून की विदाई के बाद यह पहला मौका है, जब उत्तरी भारत में बारिश का व्यापक असर देखने को मिलेगा।

  • पंजाब : BJP छोड़ने को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह का आया बड़ा बयान 

    पंजाब : BJP छोड़ने को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह का आया बड़ा बयान 

    चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पाटी (BJP) के सीनियर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में दोबारा शामिल होने की चर्चाओं को अफवाह बताया है। कैप्टन ने कहा कि BJP के कुछ नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं लेकिन मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला बहुत सोच समझकर लिया था। मैं भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रधान जेपी नड्डा की ओर से दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों पर काम करता रहूंगा। आने वाले चुनाव में मैं भाजपा के लिए पंजाब और दूसरे राज्यों में प्रचार करूंगा।

    कैप्टन ने कहा कि पहले मैं हमेशा कांग्रेस में रहा और उस दौरान कभी अपने फैसले से पीछे नहीं हटा। सिद्धांत और मुद्दों की राजनीति करते हुए मैंने सिर्फ एक बार कांग्रेस छोड़ी क्योंकि उस समय कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने दरबार साहिब में फौज भेज दी थी। मेरे जीवन का सिद्धांत है कि मैं कभी भी अपने फैसलों से पीछे नहीं हटता। कैप्टन ने कहा कि एक बार जब मैं कोई फैसला ले लेता हूं तो अंत तक उस पर कायम रहता हूं। भाजपा छोड़ने का कोई सवाल नहीं पैदा होता।

  • आज का राशिफल, 15 अक्‍टूबर 2023

    आज का राशिफल, 15 अक्‍टूबर 2023

    रविवार 15 अक्‍टूबर का दिन बेहद खास है। इस दिन से नवरात्रि का आरंभ हो रहा है और मां दुर्गा गजकेसरी योग के शुभ संयोग में हाथी पर सवार होकर पधारंगी। मां दुर्गा के आशीर्वाद से रविवार को मकर और वृश्चिक राशि के लोगों जबर्दस्‍त आर्थिक लाभ होगा। आइए देखते हैं रविवार का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

    मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का शुभ योग बन रहे हैं और किस्‍मत आपका साथ देगी। आज आपके लिए धन के शुभ योग बन रहे हैं। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। कारोबार के मामले में आज कोई बड़ी डील हो सकती है। विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी और किस्‍मत आपका साथ देगी। भौतिक विकास के अच्‍छे योग हैं। समाज में शुभ व्यय होगा और आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

    वृष: वृष राशि वालों के सम्‍मान में वृद्धि होगी। नई योजनाओं में मन लगेगा। यात्रा से मन को सकून मिलेगा। आज किसी प्रकार के कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी और आज किसी प्रकार के स्‍थान परिवर्तन की योजना बन सकती है। दिन के उत्तरार्द्ध में आपको लाभ होगा और कहीं से रुके धन की प्राप्ति होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

    मिथुन: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी रचनात्‍मक है और आज आप जो भी कार्य मन लगाकर करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। आज आपको कुछ वक्‍त आराम करने का मौका भी मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। सीनियर का सहयोग मिलने से आप करियर में आगे बढ़ेंगे।

    कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे और अपने बिजनस को लेकर आपके दिमाग में नए आइडियाज आएंगे। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बना पाएंगे और लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है।

    सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता से भरा होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और धन की प्राप्ति होगी। धर्म आध्यात्म के मामले में मन लगेगा और छात्रों मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। शाम का वक्‍त खुशनुमा बीतेगा।

    कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा और आज आज सुबह से ही आपके मन के कार्य होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। सावधानी बरतें। किसी से विवाद न करें और आपस के टकराव करें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आएं इस बात का ध्यान रखें। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ काम करें। शाम के वक्‍त स्थिति में सुधार होगा।

    तुला: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारक है। आज आपके व्‍यवहार में सुधार होगा और लोग आपके सम्‍मान के साथ आपकी तारीफ करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके सभी विवाद सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में आज कोई बड़ा फैसला करने जा रहे हों तो आज के लिए टालने में ही समझदारी है।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति आज मजबूत रहेगी और किस्‍मत आपका साथ देगी। ऑफिस से जुड़े काम समय से पूरे हो जाएंगे और आप कुछ वक्‍त परिवार को भी दे पाएंगे। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके घर माहौल आनंदपूर्ण रहेगा। आज किसी के साथ पैसों का लेनदेन न करें। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

    धनु: धनु राशि के लोगों आज का दिन हर कार्य में सावधानी से काम करने का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो आपको बड़ा लाभ होगा। रोजमर्रा के काम से परे कुछ नए काम में हाथ आजमाने मौका मिलेगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि हाोगी। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आपको कोई नया बड़ा मौका मिल सकता है और आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

    मकर : मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है। किस्‍मत का साथ मिलने से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे और आपको करियर के संबंध में कहीं से कोई इंटरव्‍यू की कॉल आ सकती है। व्यापार में भी काफी फायदा पहुंचेगा। रोजमर्रा के काम निपटाने का आज सुनहरा मौका है। आज आपको संतान के करियर के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ईमानदारी से अपने काम पर ध्‍यान दें और किसी बात का बुरा न मानें। कईं प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आज आप परेशानी का अनुभव करेंगे।

    कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन समझदारी से काम लेने का है। ऑफिस की राजनीति से बचें और सिर्फ अपने काम पर ध्‍यान दें। खान पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा और जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

    मीन: रहेगा। आज आप जो भी कार्य मेहनत से करेंगे उसमें आपको किस्‍मत का साथ जरूर मिलेगा। परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। परेशानियों को धैर्य और से सही कर लेंगे और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो लाभ होगा।

  • World cup 2023: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

    World cup 2023: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

    World Cup 2023: भारत ने पाकिस्तान को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए वर्ल्ड कप मैच में 7 विकेट से करारी मात दी है। टीम इंडिया ने इसी के साथ ही वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान को 8वीं बार हराया है। वर्ल्ड कप 2023 की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बेहद अच्छा है। भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप में अब तक कुल 8 मैच हुए हैं, जिसमें से सभी 8 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। भारत ने पाकिस्तान को 1992, 1996, 1999, 2003, 2011, 2015, 2019 और 2023 सभी 8 वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स में बुरी तरह हराया है

    भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर 8-0 से जीत हासिल की है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के मैच में भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने घुटने टेक दिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली। इसके अलावा इमाम उल हक ने 36 रन बनाए

    जवाब में टीम इंडिया ने 30.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 192 रन बनाते हुए ये मैच जीत लिया। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। रोहित शर्मा की पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। श्रेयस अय्यर ने 53 रनों की पारी खेली। इसके अलावा केएल राहुल ने 19 रन बनाए। शुभमन गिल और विराट कोहली ने 16-16 रन बनाए।

  • जालंधरः Mukesh Sethi की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधरः Mukesh Sethi की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मुकेश सेठी की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी अजैब सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। मुकेश सेठी की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी ने खुलासा करते हुए बताया कि मुकेश सेठी पर FIR  210 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें अरमान अस्पताल से सूचना मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी। मामले की गंभीरता को ध्यान में देखते हुए तिथि 13-10-2023 के मामले में FIR 210 अंडर सेक्शन 307, 365, 323, 148, 149, 120बी और 25 व 27 आर्म एक्ट दर्ज किया गया था। इस दौरान उन्होंने मुकेश सेठी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, विवादों में घिर रहे आप नेता मुकेश सेठी को आज सुबह पुलिस ने राउंडअप किया था। 

    बताया जा रहा है कुछ दिन पहले सेठी के फ्लैट पर एक व्यक्ति की मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल हुआ उक्त व्यक्ति गोविंदगढ़ मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई थी और उसे ईलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूत्रों के अनुसार घायल युवक इतना डर गया था कि उसने पुलिस को शिकायत देनी मुनासिब न समझी। लेकिन कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारियों के ध्यान में मामला आते ही पुलिस के संज्ञान से युवक शिकायत दर्ज करवाने को राजी हो गया।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने आज सेठी को पहले राउंड अप किया और देर शाम इस मुकदमे में उसकी गिरफ्तारी डाल दी। अभी इस मामले में पुलिस के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले थाना 5 में हुए विवाद को लेकर भी सेठी का नाम चर्चा में आया था। लगातार विवादों में घिरने के पश्चात सेठी को कमिश्नरेट पुलिस ने एक संगीन धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में राउंडअप किया है।

    बता दें कि कुछ दिन पहलेे थाना 5 में मारपीट के मामले में एक पक्ष ने सेठी पर बुकी के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। जिसकी चर्चा राजनीतिक खेमों में काफी दूर तक हुई थी। लेकिन उस दौरान सेठी ने इन आरोपों को सिरे ने नकारते हुए कहा था कि यदि वह एक पक्ष की ओर से आता है तो दूसरा पक्ष आरोप तो लगाएगा ही। 

  • सभी वर्गों को किया लाभान्वित लेकिन स्टांप विक्रेताओं की अनदेखी की: संजय राणा

    सभी वर्गों को किया लाभान्वित लेकिन स्टांप विक्रेताओं की अनदेखी की: संजय राणा

    स्टापं पेपर विक्रेताओं ने साधा सुक्खू सरकार पर निशाना
    सचिन बैंसल/बददी:स्टांप पेपर विक्रेता एसोसिएशन नालागढ ने स्टांप कमीशन को 4 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत करने के विरोध में अपना रोष जताया है और कांग्रेस सरकार के विरुद्व रोष जताया है।
    एसोसीएशन कई दिनों से अपनी मांग को लेकर सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं। स्टांप विक्रेताओं का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी स्टांप कमीशन 4 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दी गई है जिससे उनको रोजी-रोटी के लाले पड़ गए है। स्टांप विक्रेता एसोसीएशन नालागढ़ ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सुक्खू सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी कि उनकी कमिशन को घटा दिया जाएगा।  यह बात स्टांप विक्रेता एसोसीएशन के जिला उपाध्यक्ष संजय राणा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में सुक्खू सरकार आई तो उनको सरकार से काफी उम्मीदें थी कि उनकी स्टांप कमिशन 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत की जाएगी उन्होंने कहा की सरकार ने सभी वर्गों को लाभान्वित किया है लेकिन स्टांप विक्रेताओं के साथ जो क्रूर मजाक किया है अनदेखी की है उससे उनको अपना घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। संजय राणा ने कहा कि पिछले कई दिनों से स्टांप विक्रेता एसोसिएशन अपनी मांग को लेकर सरकार से आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा की एसोसिएशन ने 6 ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी, विधायक और संबंधित मंत्री के माध्यम से प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को भेजे हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई तवज्जो नहीं दी गई है जिस पर एसोसिएशन काफी आहत है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि स्टांप विक्रेता सन 1964 से कार्य कर रहे हैं उन्हीं के अनुसार उन्हें कार्य करने दिया जाए उन्होंने कहा कि 1963 से जो कमीशन है उन्हें बढक़र 10 प्रतिशत किया जाए।
    इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, राजेंद्र कुमार शर्मा, विक्रम कुमार शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, पवन कुमार चंदेल, बददी से जगमोहन शर्मा सैक्टरी, अंकू शर्मा, कुलभूषण शर्मा, पंजैहरा से राजेश कुमार शर्मा, संजीव कुमार, नंदलाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • रोटरी क्लब द्वारा पिनेकल लाइफ साइंस में चौथा रक्तदान शिविर आयोजित

    रोटरी क्लब द्वारा पिनेकल लाइफ साइंस में चौथा रक्तदान शिविर आयोजित

    51 युवाओं ने रक्त दान कर कमाया पुण्य: कार्तिक शर्मा
    बददी/सचिन बैंसल: रोटरी क्लब बददी ने पिनेकल लाइफ साइंस मानपुरा में अपना चौथा रक्तदान शिविर आयोजित किया। उद्योग के 51 कर्मचारियों ने इस नेक काम के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त दान शिविर का उद्घाटन प्लांट हेड अनिल बालियान ने रक्तदान करके किया। रोटरी ब्लड एंड रिसोर्स सेंटर चंडीगढ़ सेक्टर 37 के डॉ. रोली अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने रक्त शिविर का प्रबंधन किया। 10 से अधिक महिला दाताओं ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब बददी के अध्यक्ष कार्तिक शर्मा ने सभी दानदाताओं को बधाई दी और पिनेकल लाइफ साइंस मानपुरा के प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। रोटरी क्लब बददी ने विश्व साल्वा (प्रबंध निदेशक पिनेकल लाइफ साइंस), अनिल बालियान (प्लांट हेड), संदीप शर्मा (एचआर हेड) और अमनदीप सिंह के प्रयासों की कंठमुक्त सराहना की जिनके सहयोग से यह शिविर सार्थक सिद्व हुआ है।  इस शिविर में रोटरी क्लब बठ्ठठ्ठद्ध के सचिव दीपक जांगड़ा, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रेनू भसीन और अनुभव भसीन मौजूद रहे।
  • शिवसेना हिमाचल प्रदेश द्वारा विशाल भारद्वाज को किया सम्मानित

    शिवसेना हिमाचल प्रदेश द्वारा विशाल भारद्वाज को किया सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के देहलां गांव के विशाल भारद्वाज को एशिया खेलों में कब्बड्डी खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर शिवसेना हिमाचल प्रदेश इकाई द्वारा उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश शिवसेना अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ट व सह सचिव  राजीव मेनन और सुखदेव शर्मा उपस्थित थे। जिन्होंने विशाल भारद्वाज को स्मृति चिन्ह व हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ट ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसी प्रतिभूतियों को सम्मानित करते रहेंगे।