Blog

  • जालंधरः मकसूदा सब्जी मंडी में दुकान की बेसमेंट में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति झुलसा…. 

    जालंधरः मकसूदा सब्जी मंडी में दुकान की बेसमेंट में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति झुलसा…. 

    जालंधर (वरुण)। जालंधर की मकसूदा सब्जी मंडी दफ्तर के पास सुबह एसआर ट्रेडिंग के नाम से पांच नंबर दुकान की बेसमेंट में सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति झुलस गया। जिसे लोगों ने तुरंत ही निजी अस्पताल में ले गए l

    जिसकी पहचान गुलशन नामक व्यक्ति के रूप में हुई सूत्रों के मुताबिक पता चला कि धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान के ऊपर और नीचे कै शीशे टूट कर बाहर सड़क तक आ गए l

  • राशिफल (बुधवार 29 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 29 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी।

    वृषः कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा। आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। दिन की शुभता का लाभ मिलेगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

    मिथुनः पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी।

    कर्कः किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

    सिंहः व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें।

    कन्याः आज के दिन शुभता का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा।

    तुलाः किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा।

    वृश्चिकः यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

    धनुः आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें।

    मकरः रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

    कुंभः नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    मीनः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। राजकीय अवरोध दूर होंगे।

  • आहलुवालिया इंटरप्राइजेज के मालिक के पर लगे नकली समान बेचने के आरोप

    आहलुवालिया इंटरप्राइजेज के मालिक के पर लगे नकली समान बेचने के आरोप

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। फगवाड़ा गेट में स्थित आहलुवालिया इंटरप्राईसेस के मालिक बलजीत सिंह के खिलाफ नकली सामान बेचने का आरोप लगा है । यह आरोप राजवीर कौर निवासी मॉडल हाउस महिला ने लगाए है। इस मामले में जानकारी देते हुए राजवीर ने बताया कि उसने दो साल पहले कृष्णा मार्केट आहलुवालिया इंटरप्राइजेज से 2 AC ओर एक LCD ली थी। लेकिन 3 दिनों के अंदर LCD खराब हो गई।  जब इसकी शिकायत सोनी कम्पनी के हैल्पलाईन पर की गई तो सोनी स्टोर से आए वर्करों से पता चला कि LCD पर लगा मारका ही कंपनी का नहीं है तथा LCD डुप्लीकेट है। जब इस संबंध में दुकानदार से बात की तो वह टालमटोल करने लगा। जिसके बाद इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मगर पुलिस की तरफ से इस मामले को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की।

    बेटी के जन्मदिन के लिए खरीदा समान सारा निकला निकली

    राजवीर कौर ने बताया उनका मेहनत का कमाया हुआ पैसा व्यर्थ में चला गया। यह सारा सामान उसने अपनी बेटी के जन्मदिन पर गिफ्ट करने के लिए लिया था। लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद ना तो दुकानदार के ऊपर कोई कार्यवाही हुई और ना उसे इंसाफ मिला है। बल्कि पुलिस दुकानदार का साथ दे रही है। जबकि उसके पास एलसीडी के बिल तथा दी हुई रकम की भी रसीदें है। 

    छवि को खराब करने के लिए रची गई साजिशः बलजीत सिंह

    इस संबंध में आहलूवालिया इंटरप्राइजेज के मालिक बलजीत सिंह ने कहा कि बेची गई एलसीडी खराब हो गई थी जिसे रिपेयर करने के लिए कहा था मगर जो शिकायत दी नकली सामान बेचने की दी गई है वह निराधार है।

  • 20 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    20 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। क्राइम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान जब आदमपुर हवाई अड्डे के नजदीक पहुंची तो एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया जिसके हाथ में लिफाफा पकड़ा हुआ था। पुलिस ने जब युवक को काबू कर लिफाफे की तलाशी ली तो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    आरोपी की पहचान अकाश कुमार पुत्र बलवीर चंद वासी मोहल्ला संग्रा आदमपुर के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः कैंटर में चूरापोस्त ला रहे 3 तस्कर काबू

    जालंधरः कैंटर में चूरापोस्त ला रहे 3 तस्कर काबू

    जालंधर (वरुण)। देहात थाना सदर नकोदर की पुलिस ने 3 नशा तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा चूरा पोस्त सहित आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान अमरजीत सिहं उर्फ रोडा पुत्र फकीर चंद निवासी बलाचौर, बुद्ध सिंह उर्फ साभी पुत्र केवल सिंह निवासी भोयपुर शाहकोट, सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू के तौर पर हुई है।

    इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई जसबीर सिंह थाना सदर नकोदर को सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने जंडियाला से नकोदर रोड निकट पंजपीर नाकाबंदी करके सूचना के अधार पर गाड़ी टाटा कैंटर PB-32 L-9419 को चैकिंग के लिए रोका। इस गाड़ी में अमरजीत और बुद्ध सिंह सवार थे। पुलिस को गाड़ी की तलाशी दौरान 3 बोरियां चूरा पोस्त की बरामद हुई। जिसमें 82 किलो चूरा पोस्त था। 

    इसी तरह पुलिस ने टाटा कैंटर PB-32 H-8077 की तलाशी ली। जिसमें सुखविंदर सवार था। इस कैंटर की तलाशी दौरान पुलिस को 5 बोरियां चूरापोस्त की बरामद हुई। इन 5 बोरियों में 121 किलो चूरापोस्त मिला।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नशा तस्करों की दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।

  • जालंधरः बाबा का भेष बनाकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठियां छीनने वाला काबू

    जालंधरः बाबा का भेष बनाकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठियां छीनने वाला काबू

    जालंधर (वरुण)। थाना बस्ती बावा खेल में बुजुर्ग से सोने की अंगूठियां छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले अनिल कुमार पुत्र दिलबाग राय निवासी 120 फुटी रोड, बावा खेल की बुजुर्ग ने पुलिस को लूट के मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। आज पुलिस ने इस मामले को हल करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

    अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने सीमेंट की शॉप में बैठा था। इस एक युवक बाबा का भेष बनाकर आया और बुजुर्ग को बातों में लगाने लगा। कुछ ही देर में इस गैंग की एक महिला और 2 युवक भी आ गए। इसी दौरान आए इन आरोपियों ने बुजुर्ग से 2 सोने की छीन ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अकबर पुत्र जिद्दी निवासी मोहल्ला सदाव्रत थाना सदर रोपड़ मौजूदा निवासी नूरपुर कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • दिनदहाड़े युवक की हत्या के बाद 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, आरोपियों ने पीएम मोदी को दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    दिनदहाड़े युवक की हत्या के बाद 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, आरोपियों ने पीएम मोदी को दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर के मालदास गली इलाके में मंगलवार शाम दिनदहाड़े दो युवकों द्वारा भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले व्यक्ति की सिर कलम कर हत्या किए जाने के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। हालात पर काबू पाने के लिए उदयपुर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने के साथ ही पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। घटना पर रोष जताते हुए स्थानीय लोग अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

    दोषियों को बख्शा नहीं जाएगाः सीएम अशोक गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में हुए इस जघन्य हत्याकांड पर कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। यह कोई छोटी घटना नहीं है, जो हुआ वह किसी की कल्पना से परे है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अशोक गहलोत ने दो ट्वीट कर कहा, ”उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं। 

    दुकान में घुसकर काटी गर्दन

    दरअसल, हत्या का मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल टेलरिंग की दुकान चलाता है। मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक से दुकान में घुसे दो मुस्लिम युवकों ने गड़ासे से उस पर हमला कर दिया। करीब सात वार करने से उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आया उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से हो गया है। उसे इलाज के लिए शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है। बाजार बंद हो गया है।

    सीएम ने लोगों से की ये अपील

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। मैं सभी पक्षों से शान्ति बनाए रखने की अपील करता हूं। ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।” ”मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास ना करें। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।”

    शहर में युवक का सिर कलम करने पर कलेक्टर उदयपुर ने कहा कि मैं सभी से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं। प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से मदद मुहैया कराई जाएगी। आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    हत्यारों को गिरफ्तार और पीड़ित परिवार को दी जाए सहायताः गुलाब चंद कटारिया

    वहीं, विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि हमने सीएम से बात की है। इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को सहायता दी जाए। यह घटना एक व्यक्ति के कारण संभव नहीं है, यह किसी संगठन के कारण हो सकता है। यह भयावह और प्रशासन की विफलता है।

    गौरतलब है कि, भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा बीते दिनों टीवी चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे, इसके साथ ही कुछ जगहों पर हिंसा भड़क गई थी। इसके साथ ही कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करने के साथ ही उन्हें धमकियां दी गई थीं।

  • एनएसयूआई ने नालागढ़ में अग्निपथ योजना किया विरोध

    एनएसयूआई ने नालागढ़ में अग्निपथ योजना किया विरोध

    रैली निकाल कर राज्यपाल को प्रेषित किया ज्ञापन

    नालागढ़/सचिन बैंसल: एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में युवाओं ने नालागढ़ में  अग्निपथ के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।  युवाओं ने शहर में विरोध रैली निकाली और तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

    एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ध्वज भवंर सिंह राणा के नेतृत्व में नाहिद हसन, जिला अध्यक्ष तुषार,नालागढ़ढ़ इकाई के प्रधान कुलविंदर चौधरी ,उप प्रधान झुझार सैनी, जिला उपाध्यक्ष कपिल देव, जिला महासचिव दिलप्रीत सिंह, जिला महासचिव इकबाल कसाना, लकी सैनी, बांटू चौधरी  समेत दर्जनों युवा लोनिवि में एकत्रित हुए वहां से जुलूस की शकल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। सि दौरान प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में जम कर नारेबाजी की।

    एसडीएम कार्यालय में प्रदेश महासचिव ध्वज भवर सिंह राणा ने कहा कि जो परीक्षा आर्मी कि रद हुई उसको वापस करवाया जाए और अग्निपथ युवाओ के लिए अग्निपथ न होकर अग्नि में झोकने का कार्य कर रही है। केंद्र सरकार पहले एक रैंक एक पैंशन कि बात कहती थी वहीं अब वह नो रैंक नो पेंशन कि बात कर रही है। उन्होंने पुरानी रद की गई भर्ती को बहाल करने की मंांग की है। भर्ती रद होने से लाखों युवाओं को भविष्य अंधकार मय हो गया है। बाद में उन्होंने तहसीलदार निशान आजाद के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषिद किया। जिसमें अग्निपथ योजना को लागू न करने की मांग की गई।

  • मुख्यमंत्री मर्यादित भाषा का करें प्रयोग: सतपाल सिंह रायजादा

    मुख्यमंत्री मर्यादित भाषा का करें प्रयोग: सतपाल सिंह रायजादा

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊंना में आज कांग्रेस के बड़े नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे ऊना सदर विधायक सतपाल  रायजादा,एआईसीसी के पूर्व सचिव व पूर्व विधायक राकेश कालिया,पूर्व विधायक कुलदीप कुमार व जिला प्रधान कांग्रेस राणा रणजीत सिंह उपस्थित रहें। इस मौक पर नेताओं  ने कहा कि बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि गरिमापूर्ण पद पर बैठे कुछ मंत्री इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे है उंन्होने कहा कि जिस प्रकार का माहौल हिमाचल में बनाने का प्रयास किया जा रहा है वो ठीक नही है हम इस प्रकार की भाषा को जब अन्य राज्यों के नेताओ से ऐसी भाषा टीवी चैनलों के माध्यम से सुनते थे तो हम शुक्र मनाते थे कि हमारा हिमाचल इन सब राज्यों से अलग है यहां बड़ी ही सहनशीलता व सरल सुलभ सी बातें या बयानबाजी होती है और पूरे देश में हिमाचल के सरल स्वभाव को लेकर चर्चा होती थी लेकिन आज उस भ्रम को भी कुछ नेताओं ने समाप्त कर दिया, उंन्होने कहा कि विपक्ष का सरकार मे एहम रोल रहता है अगर मौजूदा सरकार गलत कर रही है तो विपक्ष निच्छित तौर पर अपनी आवाज बुलंद करता है उंन्होने कहा कि ऐसी बयानबाजी से सरकार को परहेज रखना चाहिए।

  • आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के अनुबंध पर भरें जाएंगे 105 पद

    आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के अनुबंध पर भरें जाएंगे 105 पद

    ऊना/सुशील पंडित: निदेशक आयुष, हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (प्रथम श्रेणी) के 105 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि सामान्य श्रेणी से  दिसंबर 2009 बैच के लिए 46 पद, सामान्य वर्ग में भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी से अब तक के बैच के लिए 12 पद, सामान्य वर्ग में स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी से अब तक के बैच के लिए 1 पद, एससी श्रेणी से दिसंबर 2012 बैच के लिए 13 पद, एससी में भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए 2 पद, एससी में स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए 1 पद, एसटी श्रेणी में दिसंबर 2015 बैच के लिए 6 पद, एसटी में भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए 1 पद, ओबीसी श्रेणी से दिसंबर 2012 बैच के लिए 12 पद, ओबीसी वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में अब तक के बैच के लिए 1 पद व ईडब्ल्यूएस श्रेणी में अब तक के बैच के लिए 10 पद भरे जाएंगे।

    अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पांच साल की आयुर्वेद में बीएएमएस की डिग्री तथा रोटेटरी इंटरन्शिप होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा इंटरन्शिप के पूर्ण होने की तिथि से बैच मान्य होगा। इन पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त एससी/एसटी/ओबीसी व अन्य श्रेणियों को राज्य सरकार के मापदंडों अनुसार छूट दी जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यार्थियों को अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में 4 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं।