Blog

  • जेल में लगी भीषण आग, 51 कैदियों की मौत

    जेल में लगी भीषण आग, 51 कैदियों की मौत

    कोलंबियाः पश्चिमी कोलंबियाई शहर तोलुआ की एक जेल में मंगलवार को भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने से 51 कैदियों की मौत हो गई है, जबकि 24 कैदी बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह तड़के एक भीड़भाड़ वाली कोलंबियाई जेल के अंदर अचानक आग लग गई, जिसमें झुलसकर 51 कैदियों की मौत हो गई और 24 कैदी घायल हो गए। कोलंबिया के न्याय मंत्री विल्सन रुइज़ के अनुसार, लगभग 2 बजे (स्थानीय समयानुसार), कैदियों के बीच लड़ाई छिड़ गई।

    रुइज़ बोले, कैदी ने खुद आग पर काबू करने में जुटे

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रुइज़ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक कैदी ने विवाद के दौरान एक गद्दे में आग लगा दी और आग की लपटें पूरे जेल विंग में फैल गईं। रुइज़ ने कहा, “कैदियों ने खुद इस आग को संभालने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें बहुत तेज थीं और हमें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकलकर्मियों के आने का इंतजार करना पड़ा।”

    कोलंबिया की जेलों में बेहद भीड़ः रुइज़ 

    रुइज़ ने कहा कि कोलंबिया की जेलों में बेहद भीड़भाड़ है। वहां औसतन, अधिकांश क्षमता से 20 प्रतिशत अधिक कैदी हैं, उन्होंने कहा किजेल के जहां तोलुआ में आग लगी थी, वह 17 प्रतिशत अधिक क्षमता वाली थी, जिससे यह देश की सबसे कम आबादी वाली जेलों में से एक बन गई है।

    साल 2020 में एक दंगे में 24 कैदियों की हुई थी मौत 

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना देश के हाल के इतिहास में अपनी तरह की सबसे घातक घटनाओं में से एक है। कोलम्बिया और पड़ोसी देशों में जेलों में घातक लड़ाई और दंगे असामान्य नहीं हैं। बता दें कि मार्च 2020 में बोगोटा में पिकोटा प्रायद्वीप में एक दंगे में 24 कैदियों की मौत हो गई क्योंकि वे प्रायद्वीप प्रणाली के भीतर कोरोनोवायरस उपायों का विरोध कर रहे थे। वहीं, पिछले साल, ब्राजील की एक जेल में 50 से अधिक कैदी मारे गए थे – साल  2018 में वेनेजुएला की एक जेल में लगी आग में कई कैदी मारे गए थे।

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबे 3 बच्चे, उधर- बिस्त दोआब नहर में डूबी 5 बच्चियां

    पंजाबः गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबे 3 बच्चे, उधर- बिस्त दोआब नहर में डूबी 5 बच्चियां

    जलालाबाद: पंजाब में बच्चों के डूबने के दो अलग-अलग मामले सामने आए है। एक मामला जलालाबाद से है और दूसरा मामला बलाचौर का है। अमावस्या के कारण जलालाबाद के पास शेर मोहम्मद गुरुद्वारा साहिब के माथा टेकने गए 3 बच्चों की सरोवर में डूबने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में पैर फिसलने कारण से 3 बच्चे डूबे है। 

    मृतक बच्चों की उम्र 10 से 12 साल 

    बताया जा रहा है कि डूबे बच्चों में एक लड़का और 2 लड़कियां शामिल है। इन बच्चों की उम्र 10 से 12 साल बताई जा रही है। बच्चों की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह गांव चक्का दरोगा, जसविंदर निवासी गांव सखेड़ा बोडला, सीरत पुत्री पूर्ण सिंह निवासी गांव झुगे जंदवाला, गुरहरसाय के रूप में हुई है। बता दें बच्चों को गुरुद्वारा के ग्रंथियों द्वारा सरोवर से बाहर निकाला गया और अस्पताल लेकर जाया गया वहां उन्हें मृतक इकरार दे दिया। दोनों मृतक लड़कियां अपने ननिहाल रहने आई थी जो अपने रिश्तेदार के साथ गुरुद्वारा में आई थी।

    बलाचौर में डूबी 5 बच्चियां

    वहीं दूसरा मामला बलाचौर के गांव महितपुर का सामने आया है जहां प्रवासी मजदूरों की 5 बच्चियां बिस्त दोआब नहर में डूब गई। बच्चियों की उम्र करीब 6 से 12 साल बताई जा रही है। इनमें से 3 को ही सही सलामत बचा लिया गया है जबकि 2 बच्चियों की तालाश जारी है। थाना बलाचौर सदर के प्रमुख इस्पैक्टर पवन कुमार ने बताया कि बिहार से संबंधित प्रवासी मजदूरों के परिवार खेतों में काम करते है।

    14 साल के बच्चे में बचाई 3 की जान

    जब घर के सदस्य खतों में धान लगाने के लिए गए तो 5 लड़कियां अपने घर से थोड़ा आगे एक धार्मिक स्थान के सामने बहती बिस्त दोआब नहर में अचानक बह गई। उन्होंने बताया कि जब परिजनों को लड़कियों के घर ना होने का पता लगा तो वह उनकी तालाश करने लगे। इन बच्चों को तीन को 14 वर्षीय जीवन नाम लड़के ने अपनी जान जोखिम में डालकर उनका बचाव किया।

    2 बच्चियां पानी में बही

    पीड़ित परिवार के प्रमुख पन्ना लाल ने बताया कि जिन बच्चियों को निकाल लिया गया है, उनमें सकीना, संजना और चांदनी शामिल है जबकि रूपा और उसके सांढू की बच्ची पानी के बहाव में बह गई। इस मौके पर बच्ची ने बताया कि वह पहले जामुन खाने के लिए गई थी और बाद में नहर में चली गई। यहां दूसरी लड़कियां सीढि़यां उतर गई, जब उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने हमारी मदद नहीं की जबकि नहर के दूसरी तरफ एक लड़के ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए बच्चियों को बचा लिया गया। 

  • दावा! पकड़ा गया गैंगस्टर गोल्डी बराड़, युवकों ने जमकर की छित्तर परेड, वीडियो वायरल

    दावा! पकड़ा गया गैंगस्टर गोल्डी बराड़, युवकों ने जमकर की छित्तर परेड, वीडियो वायरल

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक की कुछ युवकों द्वारा मारपीट की जा रही है और कहा दावा किया जा रहा है कि जिस युवक की पिटाई की जा रही है वह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ है। हालांकि एनकांउटर नेटवर्क इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं करता।

    लेकिन सोशल मीडिया पर जारी हुई वीडियो में कहा जा रहा है कुछ युवको ने गोल्डी बराड़ को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की है। इस वीडियो मेें पांच युवक मिलकर एक युवक को पीट रहे है और दावा कर रहे कि यह गोल्डी बराड़ ही है।  

    29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या

    गौर हो कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कैनेडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। इस मामले को लेकर गोल्डी बराड़ का रेड कोर्ट नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर मूसेवाला की हत्या को लेकर पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार तो किया है, लेकिन मूसेवाला की हत्या के मामले को पुलिस पूरी तरह से सुलझा नहीं पाई है। 

  • पंजाबः पूर्व मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

    पंजाबः पूर्व मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

    चंडीगढ़ः वन विभाग में हुए घोटाले को लेकर काग्रेस के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पूर्व मंत्री गिलजियां ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें उनके खिलाफ दर्ज केस खारिज करने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में कहा कि यह अर्जेंट पिटीशन नहीं है।

    अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर सकते गिलजियां: हाईकोर्ट

    इसकी रेगुलर सुनवाई की जा सकती है। हाईकोर्ट में अभी छुटि्टयां चल रही हैं। वहीं अगर गिलजियां को अग्रिम जमानत चाहिए तो वह लोअर कोर्ट में जाएं। गिलजियां गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरग्राउंड हैं। वह गिरफ्तारी से पहले राहत की कोशिश कर रहे थे। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर गिलजियां को यह मामला अर्जेंट लगता है तो वह अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर सकते हैं।

    विजिलेंस पूछताछ के लिए कर रही गिलजियां की तलाश

    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जंगलात घोटाले में केस दर्ज किया था। जिसमें पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के साथ संगत सिंह गिलजियां को भी नामजद किया था। धर्मसोत को विजिलेंस ने अमलोह स्थित घर से सुबह 3 बजे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद इसमें नाम होने का पता चला तो गिलजियां अंडरग्राउंड हो गए। विजिलेंस उनसे पूछताछ के लिए तलाश कर रही है।

    ट्री-गार्ड खरीद में 6 करोड़ से ज्यादा के घपले का आरोप

    विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से दर्ज केस में कहा गया है कि गिलजियां के जंगलात मंत्री रहते ट्री-गार्ड खरीदे गए थे। जिनमें करीब 6 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी हुई है। गिलजियां को जंगलात अफसरों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद केस में नामजद किया गया था।

  • 8 साल के बच्चे ने 1 साल की मासूम को मारी गोली, मौत

    फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक मोटल में 8 साल के बच्चे ने 1 साल की बच्ची को गोली मार दी। इस दौरान 2 साल की एक अन्य बच्ची भी घायल हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे ने गलती से अपने पिता की गन से गोलियां चला दीं। पुलिस ने इस मामले में बच्चे के पिता को अरेस्ट कर लिया है।

    केसी बास की हुई मौत

    एस्कैम्बिया काउंटी के शेरिफ चिप सिमंस ने कहा- घटना पिछले हफ्ते की है। लड़के के पिता रॉड्रिक ड्वेन रान्डेल ने गन पेनसाकोला मोटल के एक कमरे की अलमारी में छिपाकर रखी थी। जैसे ही वो कमरे से बाहर निकले, उनके बेटे ने बंदूक ढूंढ ली और गोलियां चला दीं। दोनों बच्चियां उसके पिता की प्रेमिका की थीं। घटना में मारी जाने वाली बच्ची का नाम केसी बास था।

    घटना के बाद पिता ने की सबूत छिपाने की कोशिश

    सिमंस ने कहा- घटना के बाद रॉड्रिक ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की। उसने कमरे पड़ी ड्रग्स और गन को दोबारा छिपाने की कोशिश की। एक हफ्ते की जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के के पिता पर गन रखने, लापरवाही बरतने और सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि घायल बच्ची के जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः ठगों ने डीजीपी भावरा की फोटो लगा बनाई फेक आईडी, इन अफसरों को आ रहे मैसेज

    पंजाबः ठगों ने डीजीपी भावरा की फोटो लगा बनाई फेक आईडी, इन अफसरों को आ रहे मैसेज

    चंडीगढ़ः पंजाब के डीजीपी वीरेश कुमार भावरा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है।  डीजीपी भावरा की फोटो लगाकर फेक आईडी बनाकर उनका गलत प्रयोग करने का मामला सामने आया है। ठगों ने एक व्हाट्सऐप आईडी बनाई और उसमें डीजीपी की फोटो लगाकर कई जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को मैसेज भेज दिए। +91-74369-06364 से सभी डिप्टी कमिश्नरों को मैसेज भेजे जा रहे है। 

    पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट

    इसकी सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया। पुलिस ने कहा कि अगर किसी को डीजीपी की तस्वीर लगे व्हाट्सऐप से मैसेज आए तो साइबर क्राइम सेल को इसकी सूचना दें।

    ठगों ने की पैसों की मांग

    जानकारी के मुताबिक इन मैसेज में ठगों की तरफ से पैसों की भी मांग की गई। मैसेज पढ़ते ही अफसरों ने डीजीपी से बात की। जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिस नंबर से मैसेज भेजे गए हैं, वह डीजीपी का नंबर उनका नहीं है।अगर किसी को इस नंबर से मैसेज आता है तो तुरंत साइबर सेल में शिकायत करें। इसकी सूचना साइबर क्राइम पंजाब को aigcc@punjabpolice.gov.in पर दें।

  • Maharashtra Crisis: फ्लोर टेस्ट से पहले आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    Maharashtra Crisis: फ्लोर टेस्ट से पहले आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    मुबंईः महाराष्ट्र की राजनीतिक उथल-पुथल अब और बढ़ गई है। कल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं इसपर सस्पेंस खड़ा हो गया है। दरअसल, फ्लोर टेस्ट के आदेश के खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिसपर आज शाम 5 बजे सुनवाई होगी।

    बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल यानी 30 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। सत्र का एकमात्र एजेंडा उद्धव सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट है, जिसे वीरवार को शाम 5 बजे तक निपटाने को कहा गया है। अब यह देखना होगा कि कल फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं।

    बता दें कि बीजेपी और कुछ निर्दलीय विधायकों ने फ्लोर टेस्ट की मांग उठाई थी। देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले भी थे। दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे और बागी विधायक आज शाम या कल तक मुंबई लौट सकते हैं। शिंदे ने कहा है कि वे लोग कल फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे।

  • पंजाबः ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर गिरफ्तार

    पंजाबः ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर गिरफ्तार

    गुरदासपुरः पंजाब में सीएम भगवंत द्वारा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत कई मामले सामने आ चुके है। हाल ही में चंड़ीगढ़ में आईएएस अधिकारी संजय पोपली का मामला सामने आया है। लेकिन आज एक और अधिकारी का मामला सामने आया है।

    ड्रग इंस्पैक्टर बबलीन कौर पर रिश्वत लेने का आरोप

    मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर एवं पठानकोट जिले की ड्रग इंस्पैक्टर बबलीन कौर पर रिश्वत लेने के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि बबलीन कौर ने ड्रग लाईसैंस जारी करने के एवज में लाखों रुपये की रिश्वत मांगी हैं। यह कारवाई मुख्यंत्री भगवंत मान द्वारा जारी की गई एंटी क्रपशन हैल्पलाईन पर दी गई शिकायत के आधार पर की गई। 

    मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर मिली थी शिकायत

    न्यू अमृतसर क्षेत्र में रहने वाली बबलीन कौर के घर पुलिस छापामारी करने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने घर में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बताया जा रहा है कि ड्रग इंस्पेक्टर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में छिपी हुई थीं। खबर मिलते ही पुलिस ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर बबलीन कौर को गिरफ्तार कर लिया।

    मेडिकल स्टोर संचालक को लाइसेंस जारी करने की एवज में मांगी थी रिश्वत

    बता दें कि, बबलीन कौर पर आरोप है कि उनके अधीनस्थ कार्यरत एक दर्जा चार कर्मचारियों ने मेडिकल स्टोर संचालक को लाइसेंस जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि दर्जा चार कर्मचारी से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बबलीन का नाम लिया है। पुलिस बबलीन को कुछ देर बाद अमृतसर के सिविल अस्पताल लाएगी, जहां उनका मेडिकल करवाया जाएगा।

  • पंजाबः सासंद सिमरनजीत सिंह मान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    पटियालाः पंजाब के हलका संगरूर से उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले सांसद  सिमरनजीत सिंह मान की सेहत को लेकर बड़ी सामने आई है। सिमरजीत सिंह मान की बीते दिन कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

    जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये दी थी और खुद को घर मे आइसोलेट कर लिया था। लेकिन अब उनकी सेहत को लेकर ख़बर सामने आई है कि उनकी सेहत बिगड़ने के कारण गत रात राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

  • जालंधरः लंबा पिंड चौक के नजदीक अज्ञात व्यक्तियों ने करीब 5 गाड़ियों के तोड़े शीशे, घटना सीसीटीवी में कैद

    जालंधरः लंबा पिंड चौक के नजदीक अज्ञात व्यक्तियों ने करीब 5 गाड़ियों के तोड़े शीशे, घटना सीसीटीवी में कैद

    जालंधरः (वरुण/हर्ष): महानगर के लंबा पिंड चौक देर रात गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने चड्ढा स्वीट्स के नजदीक सड़क पर खड़ी करीब 5 गाड़ियों के शीशे ईट मारकर तोड़ दिए। वारदात की घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक दिखाई दे रहा है फिलहाल अभी पुलिस जांच कर रही है।


    करीब 5 गाड़ियों के टूटे शीशे

    गाड़ियों के हुए नुक्सान में बाद एक कार के मालिक राहुल शर्मा ने बताया कि रोजाना की तरह कल रात भी उन्होंने अपनी गाड़ी पार्क की थी और करीबन हम पांच लोग यहां पर रोजाना ही गाड़ी पर करते हैं आज सुबह करीब 5:30 बजे गाड़ी साफ करने पहुंचा तो देखा कि सभी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। यह किसी एक व्यक्ति का काम लगता है पास में पड़ी इंटे उठा कर ही गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं।

    थाना रामामंडी में पीड़ित ने करवाया मामला दर्ज

    मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि लंबा पिंड रोड पर कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं जब मौके पर जाकर देखा तो करीब 5 गाड़ियों के शीशे तोड़े हुए थे गाड़ियों के मालिक की कम्पलेंट ले ली है जिसके बाद जो बनती कार्रवाई की जाएगी वहीं पास में बैंक है जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं उनको खंगाला जाएगा और आरोपी की पहचान की जाएगी।