Blog

  • Punjab News: SIR की ड्यूटी से परेशान टीचर ने नहर में लगाई छलांग, तालाश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: SIR की ड्यूटी से परेशान टीचर ने नहर में लगाई छलांग, तालाश जारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः सरकारी स्कूल भैणी मियांखां में पढ़ाने वाले टीचर ने आज सुबह स्कूल समय में सबराउ ब्रांच के भट्टियां पुल के पास अपनी कार खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। यह खबर मिलते ही बड़ी संख्या में इलाके के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। शिक्षक गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी सल्लोपुर सरकारी प्राइमरी स्कूल भैणी मियां खां में पढ़ाता था। नहर में छलांग लगाने से पहले शिक्षक ने अपने एक अन्य साथी शिक्षक को फोन कर बताया कि वह तुम्हारे गांव की नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने लगा है।

    इस मौके पर साथी शिक्षक गुरप्रताप सिंह सिमरन सिंह और गांव के सरपंच कौशल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने आज टीचर गुर प्रताप सिंह को फोन किया कि वह तुम्हारे गांव भट्टियां के नहर के पास खड़ा है, पास में ही उसकी गाड़ी खड़ी है, जिसमें सारा सामान पड़ा है और वह एसआईआर से दुखी हो चुका है। इस मौके पर उसने गुर प्रताप सिंह से एसआईआर के बारे में बातचीत भी की।

    गुर प्रताप सिंह के अनुसार गुरप्रीत सिंह ने अंत में कहा कि वह एक मसले से दुखी है। उससे SIR का काम जल्दी निपट  नहीं रहा है और काम के बोझ से वह बहुत ज्यादा परेशान है। जिस कारण वह नहर में छलांग मारने लगा है। इसके अलावा पास के खेतों में काम करते एक किसान ने भी इस बात की पुष्टि की है कि एक व्यक्ति को नहर किनारे कार खड़ी करने के बाद जाते देखा था। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि यह व्यक्ति आत्महत्या करने जा रहा है। गांव के युवकों और गोताखोरों द्वारा नहर में टीचर की तलाश की जा रही हैं।

  • Jalandhar News: Khalsa College की Parking को लेकर गरमाया मामला, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Khalsa College की Parking को लेकर गरमाया मामला, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: खालसा कॉलेज में पार्किंग को लेकर मामला गरमा गया। मिली जानकारी के अनुसार पार्किंग के ठेके को लेकर कॉलेज में भारी हंगामा हुआ। इस दौरान दफ्तर में डायरेक्टर एडवाइजर आईपीएस रिटायर्ड आरएस उप्पल के साथ जमकर विवाद हुआ। इस दौरान जगमोहन कपूर ने टेंडर को लेकर 40 लोगों से एक-एक हजार रुपए लेने के आरोप है। वीडियो में देखा जा सकता हैकि व्यक्ति टेंडर को लेकर आरोप लगा रहा है। इस दौरान पैसे वापिस मांगने की मांग की जा रही है। व्यक्ति ने 40 से 45 हजार रुपए लेने के आरोप लगाए, जिसके बाद एडवाइजर ने कंट्रोल रूप में सूचना देने की बात करके पुलिस को बुलाने के लिए कहा, तो मामला फिर से गरमा गया।

    इसके बाद अन्य अधिकारी ने बैठकर मामले को सुलझाने की बात की। काफी देर तक मामला गरमाने के बाद बैठकर एडवाइजर ने बात सुनी। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि उसने बड़ी पार्किंग को लेकर टेंडर भरा था, जिसमें कहा गया कि साढ़े 6 लाख रुपए का टेंडर उनके द्वारा भरा गया है। इस मामले को लेकर शाम तक वह बैठे रहे और उसने एडवाइजर का नाम लेकर 2 दिन बाद फैसला होने की बात कही। जिसके बाद व्यक्ति ने एडवाइजर पर अफीम बेचने के आरोप लगाए। इस दौरान एडवाइजर ने कहाकि फाइनल फैसला प्रधान द्वारा किया जाना है।

    आरोप लगाए गए कि खालसा कॉलेज की एडमिनिस्ट्रेशन ने हमें गुमराह किया जा रहा है। जानकारी देते हुए ठेका भरने वाले व्यक्ति का कहना है कि उनके द्वारा पार्किंग का ठेका लेने के लिए 10 हजार रुपए सिक्योरिटी फीस भी जमा करवाई गई। वही कॉलेज के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन रिटायर्ड आईपीएस आईएस उप्पल से जब इस बारे में पूछा गया वह तो उन्होंने कहा कि उस दिन 40 से 50 से ज्यादा लोग आए थे। ऐसे में मुझे तो इस बारे में पता ही नहीं है और उनके द्वारा नशा बेचने के बारे में आरोपों को बेबुनियाद बताया गया। आरोप है कि अब ठेका पुराने लोगों को ही दिया जाता है।

  • जंगल के बीच Resort में Police की Raid, आपत्तिजनक हालत में पकड़े 52 लड़के-लड़कियां, देखें वीडियो

    जंगल के बीच Resort में Police की Raid, आपत्तिजनक हालत में पकड़े 52 लड़के-लड़कियां, देखें वीडियो

    नैनीतालः जिले के रामनगर में सांवल्दे क्षेत्र स्थित जंगल के बीच बने एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने कथित अनैतिक देह व्यापार, शराब और नशे की पार्टी पर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 51 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि रिसॉर्ट में मौके से 10 महिलाएं मिली हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में महिलाओं को बुलाकर पार्टी कराई जा रही है और अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है, जबकि इसका जनरल मैनेजर फरार है। पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट को 4 से 5 जुलाई तक करीब 2.20 लाख रुपए में बुक किया गया था। पार्टी में यूपी, दिल्ली समेत बाहरी राज्यों से लोग पहुंचे थे। पुलिस को रिसॉर्ट से 51 पुरुष और एक किशोर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस के मुताबिक, पार्टी में शराब, नशा, अश्लील डांस और महिलाओं पर नोट उड़ाने जैसी गतिविधियां हो रही थीं। पुलिस ने रिसॉर्ट से शराब की 3 पेटियां, बीयर की एक पेटी, 10 रुपए के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए नोटों का पुलिंदा, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    मोबाइल फोन में पार्टी के आयोजन, महिलाओं की फोटो और चैट से जुड़ी सामग्री मिली है। पुलिस ने डांस कार्यक्रम में इस्तेमाल म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर और साउंड बॉक्स भी कब्जे में लिए हैं। पूछताछ में मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार, निवासी मेरठ, ने बताया कि वह कीटनाशक निर्माण कंपनी चलाता है। उसने कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए पार्टी आयोजित की थी। पुलिस के अनुसार, उमेन्द्र ने करीब 10 दिन पहले रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क किया था। उसने शराब, महिलाओं और “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था करने को कहा था। आरोपी सुनील कुमार के जरिए राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने प्रति महिला 10 हजार रुपए के हिसाब से व्यवस्था कराई।

    जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने स्टाफ को निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले लोगों और महिलाओं की एंट्री विजिटर रजिस्टर में न की जाए। पुलिस इसे साक्ष्य छिपाने की कोशिश मान रही है। रामनगर कोतवाली में 51 आरोपियों और एक किशोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 5 और 6, पॉक्सो एक्ट की धारा 14, आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारों की सूची में 31 आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इसके अलावा दिल्ली के 4 आरोपी, मेरठ का 1 आरोपी और एक विधि विवादित किशोर शामिल है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं को कहां से लाया गया, इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है और रिसॉर्ट में पहले भी ऐसी पार्टियां हुईं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

  • मॉनसून की तबाही, दो हिस्सों में बंटी नेशनल हाईवे की सड़क, देखें वीडियो

    मॉनसून की तबाही, दो हिस्सों में बंटी नेशनल हाईवे की सड़क, देखें वीडियो

    गुजरात: अमरेली ज़िले में मॉनसून की भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। तेज़ बाढ़ के पानी में बह जाने के कारण सावरकुंडला-अमरेली स्टेट हाईवे का एक हिस्सा धंस गया, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत इस रास्ते को ट्रैफ़िक के लिए बंद कर दिया और गाड़ियों का रास्ता बदल दिया। इस घटना को लेकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

    इसी के साथ ही अधिकारियों द्वारा हुए नुकसान का जायज़ा लिया जार हा है। घटना को लेकर वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे दो हिस्सों में बंटा है। दरअसल, पानी के तेज बहाव से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया। टूटे हुए हिस्से से बाढ़ का पानी तेज़ी से बह रहा था और आस-पास के लोग सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के दोनों तरफ़ जमा हो गए थे। वहीं जैसे ही बारिश रुकी, प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया।

    मामले की जानकारी देते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी अमरेली के डिप्टी इंजीनियर हितेश शियाल ने कहा, “अभी हाल में पानी भरा हुआ था, पानी कम हुआ है। ऐसे में एक साइड का रास्ता चालू कर दिया गया है। अभी किसी प्रकार का खतरा नहीं है। अगर किसी जगह पर समस्या आती है तो उसे भी ठीक करके रास्ता पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।

  • द ड्रीम हाउस सोसाइटी की गिरी दीवार, लोगों ने ठेकदार पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    द ड्रीम हाउस सोसाइटी की गिरी दीवार, लोगों ने ठेकदार पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः माता मनसा देवी के सेक्टर 6 की ‘द ड्रीम हाउस सोसाइटी ‘ की एक दीवार गिर गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुचा। हालांकि घटना को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि एचएसबीपी के ठेकेदार की लापरवाही के कारण दीवार गिरी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि चारदीवारी का तत्काल पुनर्निर्माण किया जाए।

     

    दीवार गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन सोसायटी के लोगों के द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि एचएसवीपी ठेकेदार द्वारा लापरवाही से की गई खुदाई के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने एचएसवीपी के संपत्ति अधिकारी को एक पत्र लिखकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है और दीवार की मरम्मत करवाने की मांग की है।

     

     

  • इस इलाके में युवक को गोली मारकर हमलावर फरार, देखें वीडियो

    इस इलाके में युवक को गोली मारकर हमलावर फरार, देखें वीडियो

    भिवानीः हरियाणा में भिवानी जिले के गांव दांग कलां में एक साल पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि फरार चल रहे एक युवक ने गांव के ही निवासी पर पीछे से गोली चला दी। घायल युवक को उपचार के लिए चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी बिंटू पुत्र ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि गांव के ही संजय पुत्र बीर सिंह ने उस पर गोली चला दी।

    पीड़ित के मुताबिक करीब एक साल पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखे हुए था। बिंटू का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने उस पर पीछे से गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। “करीब एक साल पहले हमारी कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश को लेकर संजय ने मेरे ऊपर पीछे से गोली चला दी। इसके बाद मुझे अस्पताल लाया गया।” घटना के बाद घायल बिंटू को भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बिंटू हिसार स्थित लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय में कार्यरत है।

    बताया जा रहा है कि आरोपी संजय के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और पीड़ित के बयान दर्ज किए। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, इस फायरिंग की घटना के बाद गांव दांग कलां में दहशत का माहौल बना हुआ है।

     

     

  • Punjab News: विदेश में 2 दोस्तों की नहर में डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर

    Punjab News: विदेश में 2 दोस्तों की नहर में डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर

    मॉन्ट्रियल: कनाडा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पंजाब से कनाडा में बेहतर भविष्य के लिए गए 2 युवकों की मॉन्ट्रियल नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों मृतक पंजाब के रहने वाले है। जिसमें 26 वर्षीय युवक लवप्रीत सिंह निवासी तपा मंडी, बरनाला और दूसरा सुखराज सिंह का बेटा गांव बुटाला, नौरंगपुर अमृतसर का निवासी शामिल है। घटना उस समय की बताई जा रही है जब दोनों कनाडा के शहर मॉन्ट्रियल की लाचिन नहर में लवप्रीत सिंह के दोस्त का अचानक पैर फिसल गया। जब इस घटना का लवप्रीत सिंह को पता लगा तो लवप्रीत सिंह ने भी उसे बचाने के लिए नहर में पीछे छलांग मार दी। पर लवप्रीत सिंह अपने दोस्त को बचाता-बचाता खुद भी नहर में डूब गया। घटना का पता लगते ही कनाडा प्रशासन द्वारा दोनों को बाहर निकालने के लिए आधी रात तक कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को नहर से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, पर दोनों की मौत हो चुकी थी।

    इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने जिला बरनाला के शहर तपा मंडी के रहने वाले 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र पूर्व सैनिक बलवीर सिंह के पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिवार का इकलौता बेटा 26 वर्षीय मृतक लवप्रीत सिंह ढाई साल पहले ही वर्क परमिट पर कनाडा के शहर मॉन्ट्रियल में एक कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। माता-पिता का इकलौता बेटा लवप्रीत सिंह 12वीं कक्षा के बाद कनाडा अपने माता-पिता के सपने साकार करने गया था। जहाँ अपने बेटे को कनाडा भेजने के लिए पूर्व सैनिक बलवीर सिंह ने अपनी सारी ढाई एकड़ जमीन बेचकर उसे रोजगार की तलाश में कनाडा सपने पूरे करने के लिए भेजा था। पर क्या पता था कि अपने हिस्से की सारी ढाई एकड़ जमीन भी बिक गई और इकलौते बेटे की मौत भी हो गई। दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया, जहाँ इकलौते बेटे की मौत के बाद रोते-बिलखते माता-पिता और इकलौती बहन अपने भाई को याद करके रो रही है।

    मृतक लवप्रीत सिंह ने 10 दिन पहले ही अपने परिवार से बात की थी। जो ढाई साल पहले तपा मंडी से अपने परिवार से कनाडा गया हुआ था। इस अवसर पर मृतक लवप्रीत सिंह के रोते-बिलखते माता-पिता ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और विदेश में बैठे समाजसेवियों से मांग करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उन्हें सबके सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनके मृतक इकलौते बेटे लवप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर को कनाडा से पंजाब तपा मंडी लाने के लिए सहयोग किया जाए। ताकि धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार वह अपने इकलौते बेटे लवप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार कर सकें।

    मृतक लवप्रीत सिंह के परिवार में उसके पिता-माता और इकलौती बहन रह गई है। लवप्रीत को कनाडा भेजने के समय पिता के पास हिस्से की 2 एकड़ जमीन भी बिक चुकी है। जहाँ अब परिवार ने अपने बेटे के पार्थिव शरीर को घर पंजाब लाने के लिए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, विदेश में बैठे एन.आर.आई. और समाजसेवियों से सहयोग की मांग की है। मृतक लवप्रीत सिंह के पिता पूर्व सैनिक बलवीर सिंह, जो सीआरपीएफ में बतौर देश के लिए अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। कनाडा नहर में डूबने वाले दूसरे लड़के का नाम पता नहीं चल सका, जो पिता सुखराज सिंह, माता जसविंदर कौर का बेटा था, जो गांव बुटाला, नौरंगपुर, जिला अमृतसर साहिब का बताया जा रहा है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पार्टी के जिला प्रधान दर्शन सिंह मंडेर ने परिवार से दुख साझा किया, वहीं लवप्रीत सिंह को मृतक के रूप में पंजाब लाने के लिए सहयोग करने का विश्वास भी दिलाया।

  • Birthday मनाकर लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, 5 की मौत, देखें वीडियो

    Birthday मनाकर लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, 5 की मौत, देखें वीडियो

    भोपालः मैहर जिले में रीवा रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर देर रात एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा नादन थाना क्षेत्र के रीघरा गांव के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सामने चल रहे एक ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

    हादसे की खबर मिलते ही नादन थाना पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंची और गैस कटर व अन्य साधनों से शवों को बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सभी मृतक मैहर के पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल के परिवार और करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त अंकुर पटेल, मृदुन पटेल, विशेष पटेल, हरिशंकर पटेल और एक अन्य परिजन के रूप में हुई है। इस हादसे में संजीव कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें नादन और मैहर के अस्पतालों में प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

    इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतकों के गृह ग्राम तनाजा सहित पूरे मैहर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में कुछ समय पहले तक हंसी-मजाक और जश्न का माहौल था, वहां अब सिर्फ चीखें सुनाई दे रही हैं। गांव की हर आंख नम है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल भी तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायल के इलाज की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के असली कारणों की जांच शुरू कर दी है कि आखिर देर रात हाईवे पर यह हादसा कैसे हुआ। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मैहर अस्पताल मर्चुरी भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • टला बड़ा हादसाः अचानक सड़क धंसने से फंसा ट्रक, चालक ने छलांग लगा बचाई, जान, देखें वीडियो

    टला बड़ा हादसाः अचानक सड़क धंसने से फंसा ट्रक, चालक ने छलांग लगा बचाई, जान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल परिसर में ओपीडी की ओर जाने वाली सड़क पर देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, अचानक धंसने से वहां से गुजर रहा ट्रक बीच रास्ते में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क धंसते ही चालक ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    घटना के बाद ट्रक पूरी रात सड़क पर ही फंसा रहा। मंगलवार सुबह मौके पर क्रेन मंगाई गई, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों को भी कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सिविल अस्पताल का यह मार्ग रोजाना हजारों मरीजों, उनके तीमारदारों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और एंबुलेंस की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर सड़क का धंस जाना न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पंचकूला में सड़क धंसने और गड्ढों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बरसात के मौसम में ऐसी घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को केवल अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़कों की तकनीकी जांच कर स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सिविल अस्पताल परिसर सहित शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की सड़कों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और जहां भी सड़क कमजोर या धंसने की आशंका हो, वहां समय रहते मरम्मत और सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं।

  • Jalandhar News: Flyover पर ट्रक, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राली और सिलेंडर से भरे कैंपर की टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Flyover पर ट्रक, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राली और सिलेंडर से भरे कैंपर की टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    2 हिस्सों में बंटी ट्रैक्टर ट्राली, हादसे के बाद 3 किमी. तक लगा लंबा जाम

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक में फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार ट्रक में ऑटो को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक ने ट्रेक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली की आगे जा रहे सिलेंडर से भरे कैम्पर में टक्कर हो गई। हादसे के बाद 3 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में गनीमत यह रही कि सिलेंडर से भरे कैंपर से कोई सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बलजीत सिंह ने कहाकि उसका ड्राइवर मनी ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था। इस दौरान ट्रक चालक ने पहले सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मारी। जिसके बाद खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली 2 हिस्सों में बंट गई। घटना के दौरान फ्लाईओवर पर बने पिल्लर से बचाव रहा, नहीं तो ट्रैक्टर ट्राली फ्लाईओवर से नीचे गिर सकती थी। इस घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली आगे जा रहे सिलेंडर से भरे कैंपर से टकरा गई। ट्रैक्टर चालक का आरोप है कि ट्रक चालक ने नशा किया हुआ था। वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें पुल के ऊपर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल से गुजर रही क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था। जिसे एबुलेंस की मदद से एचपी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं वाहनों को हटाकर ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है।