Blog

  • पंजाबः इस इलाके में दोस्त ने किया साथी का कत्ल

    पंजाबः इस इलाके में दोस्त ने किया साथी का कत्ल

    लुधियानाः राजीव गांधी काॅलोनी के पास झगड़े का मामला सामने आया है। जहां झुग्गी में आपसी विवाद में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान भरत लाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी गुलाम हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

    शिकायतकर्ता बनवारी लाल ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वो खाना खाकर अपनी झुग्गी के बाहर टहल रहा था। इस दौरान भरत लाल की झुग्गी में से लड़ने की आवाजें आ रही थीं। जब उसने झुग्गी में जाकर देखा तो वहां भरत और गुलाम दोनों शराब पी रहे थे। जब उसने झगड़े का कारण पूछा तो आरोपी गुलाम ने कहा कि भरत ने उसका फोन ले लिया है और उसे वापिस नहीं दे रहा।

    इतनी बात कहते ही उसने पास रखा लकड़ी का बाला उठाया और भरत पर 3 से 4 वार किए। थाना फाेकल पाॅइंट पुलिस ने मृतक भरत लाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद भरत खून से लथपथ हो गया। बनवारी लाल ने अपने भतीजे के साथ मिलकर भरत को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस झुग्गी में पहुंची तो आरोपी फरार हो गया था। देर रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • पंजाब : विधानसभा स्पीकर ने 10वीं की परीक्षा में टॉपर रही छात्रा को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : गांव सिरसिडी की होनहार छात्रा और इस साल10वीं कक्षा की पंजाब बोर्ड की परीक्षा के नतीजे में 100 फीसदी अंक लेकर राज्यभर में अव्वल रहने वाली गगनदीप कौर को विधानसभा स्पीकर ने 31 हजार के नकद पुरस्कार दिया। मंगलवार को पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, गगनदीप कौर के घर पहुंचे और उसे पुरस्कार की राशि का चेक भेंट किया। परीक्षा की नतीजों की घोषणा के समय विधानसभा स्पीकर ने बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में स्थान हासिल करने वाली कोटकपूरा की छात्राओं को नकद पुरस्कार देने की ऐलान किया था। जिसके तहत उन्होंने गगनदीप कौर के घर पहुंच कर उसे सम्मानित करते हुए यह पुरस्कार सौंपा।

    इस मौके पर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि गगनदीप कौर ने इस उपलब्धि के माध्यम से सिर्फ परिवार व स्कूल का ही नाम रोशन नहीं किया बल्कि पूरे जिले का पंजाब भर में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र का नाम रोशन वाले बच्चों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर छात्रा गगनदीप कौर ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वह बड़े होकर सिविल सर्विस के माध्यम से देश व समाज की सेवा करना चाहती है। उन्होंने हौसला बढ़ाने के लिए विधानसभा स्पीकर का आभार जताया।

  • जालंधरः शिवसेना नेता की बेटी ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

    जालंधर, ENS: देहात के नकोदर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कंगसाबू में देर रात शिव सेना नेता की बेटी ने एक्टिवा से सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि एक्टिवा की रफ्तार काफी तेज होने के चलते युवक के सिर में गहरी चोटें लगी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन बुधवार यानि आज सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय राकेश कुमार निवासी कंगसाबू के रूप में हुई है।

    इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शिव सेना नेता की बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कंगसाबू में देर रात एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस दौरान देर रात करीब 3 बजे वह कार्यक्रम के पास ही सड़क पर खड़ा था कि तेज रफ्तार एक्टिवा पर आई नेता की बेटी ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • ब्लड डोनेट करने के बाद युवक की मौत

    हरियाणा : सोनीपत में एक युवक की रक्तदान करने के बाद घर पहुंचते ही तबीयत बिगड़ गई। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मृतक के परिजनों ने रोहतक प्राइवेट अस्पताल के ब्लड बैंड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया हैघटना सोनीपत के गांव मुडलाना गांव की है। 30 साल का मनीष अपनी जान पहचान की एक महिला को ब्लड डोनेट करने के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। दरअसल महिला को खून की जरूरत थी।  इसलिए मनीष ने महिला को अस्पताल जाकर ब्लड डोनेट किया लेकिन जैसे ही वह रक्तदान करके घर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ गईघर वाले आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचेलेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रोहतक के निजी अस्पताल के ब्लड बैंक स्टाफ की लापरवाही के कारण मनीष की जान चली गई।

    उन्होंने मनीष के शव को उस अस्पताल के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया। इस कारण वहां घंटों तक जाम लगा रहा। मांग की कि लापरवाही बरतने वालों को गिरफ्तार किया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतक के घर वालों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  तब जाकर मृतक के घर वाले शांत हुए और जाम को खोला गया। डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि मृतक मनीष के परिजनों की तहरीर पर प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। बता दें मनीष शादीशुदा था और उसका 6 महीने का बेटा भी है। मनीष की मौत के बाद से घर में मातम का माहौल है।

  • पंजाबः सीएम मान के OSD का रिटायर्ड कर्नल ने किया घेराव

    एएसआई पर की गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, हुआ फरार

    पटियालाः शहर में एक रिटायर्ड कर्नल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी की गाड़ी से घेर कर हाथापाई करने व ड्यूटी पर मौजूद एएसआई पर गा़ड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल अमनदीप सिंह ग्रेवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एएसआई हरजीत सिंह निवासी गांव लंग की शिकायत के मुताबिक वह सीएम के ओएसडी प्रोफेसर ओंकार सिंह समेत सिपाही अमृतपाल सिंह के साथ सरकारी गाड़ी पर सवार होकर गांव धबलान के मोड़ के पास से जा रहा था।

    इसी बीच नाभा साइड से आरोपी तेज रफ्तार से गुजरा। जब एएसआई व अन्य ने आरोपी की गाड़ी को ओवरटेक किया, तो उसने अपनी गाड़ी आगे करके ओएसडी वाली गाड़ी रोक ली। इसके बाद अपनी गाड़ी से बाहर निकल कर जबरदस्ती खिड़की खोलने लगा। रोकने पर उसने गाली-गलौज किया और एएसआई हरजीत सिंह के साथ हाथापाई करने लगा। फिर आरोपी ने अपनी गाड़ी में बैठकर एएसआई पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की व जान से मारने की धमकियां देता हुआ फरार हो गया। थाना बख्शीवाला के इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।

  • भारी गोलीबारी: 3 मासूम बच्चों समेत 5 की मौत

    नई दिल्ली :  कनाडा के उत्तरी ओंटारियो शहर में हुई गोलीबारी में 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन का एक प्रभाग है जो समाचार एकत्र करने और समाचार कार्यक्रमों के उत्पादन के लिए जिम्मेदार है। पुलिस ने कहा कि वे अपराध स्थल की आगे की जांच कर रहे थे, जहां ये लोग 2 घरों में मृत पाए गए थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कहा कि उन्होंने रात 10.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) 911 कॉल का जवाब दिया और टेंक्रेड स्ट्रीट के 200 ब्लॉक में एक 41 वर्षीय व्यक्ति को बंदूक की गोली से मृत पाया।

     लगभग दस मिनट बाद पुलिस अधिकारियों ने दूसरी कॉल का जवाब दिया और एक 45 वर्षीय व्यक्ति को बंदूक की गोली से घायल पाया। चकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने 6 वर्षीय और 12 वर्षीय बच्चे के शव भी बरामद किए हैं, उनका दावा है कि उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक 44 वर्षीय व्यक्ति भी मृत मिला, जो खुद को मारी गई गोली लग रही थी। इसके अलावा एक शूटर की भी मौत हो गई।  पुलिस ने कहा कि ये दोनों मौतें आपस में जुड़ी हुई थीं और अंतरंग साथी की हिंसा का नतीजा थीं। 

    सॉल्ट स्टे ने कहा पीड़ितों के परिवार दोस्त और प्रियजन जिस दुख का सामना कर रहे हैं वह अकल्पनीय है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। जैसा कि हमारा समुदाय इस त्रासदी पर शोक मना रहा है, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि कृपया एक-दूसरे का ख्याल रखें। यदि आप संघर्ष कर रहे हैं, या यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को संघर्ष करते हुए देखते हैं जिसे आप जानते हैं, कृपया हमारे समुदाय में उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य सहायता का उपयोग करें।”

  • आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2023

    आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

    मेष: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और कार्य विस्तार पर आपका पूरा जोर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी अच्छी उपलब्धि का इंतजार कर रहे थे, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    वृष: आज का दिन व्यापार के मामले में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप इसे गुप्त रखें। आपके प्रभाव व प्रताप में उपलब्धि होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

    मिथुन: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लानी होगी। आप अपने कामों में सूझबूझ दिखा कर काम करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यावसायिक शिक्षा पर  आपका पूरा जो रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माता जी को  कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें।

    कर्क: आज का दिन वाणी व व्यापार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपसे प्रेम व स्नेह से आगे बढ़ेंगे। आप बाहरी लोगों के बातों में आने से बचें नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकते हैं। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। घर परिवार में किसी शुभ व कार्यक्रम का आयोजन को सकता है। आपको अपने खर्चों पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

    सिंह: आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपने कामों में बदलाव ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सकारात्मकता पर आप पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी काम की पहल की तो लोगों को आपका यह बात बुरी लग सकती हैं। आपके कुछ प्रभावित प्रयास तेज होंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा ध्यान दें।

    कन्या: आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपके कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। करीबियों का साथ व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यवसायिक गलतियों को करने से बचें। किसी से आप यदि आप बहस बाजी में पड़े, तो उससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप किसी काम को लेकर  माताजी से धन उधार ले सकते हैं।

    तुला: आज का दिन आपकी आधुनिक विषयों के प्रति रुचि रहेगी। प्रतियोगिता परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आपको किसी बात का बुरा लगे तो भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। इससे भविष्य में उन्हें कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

    वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिजनों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां में कोई कसर ना छोड़ें। परिवार में बड़ों की बात ध्यान से सुनें, तभी किसी काम में आगे बढ़ें। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको बड़े सदस्य की राय लेनी बेहतर रहेगी। आप किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। निजी विषयों में आपको संवेदनशीलता दिखानी होगी। आपने अति उत्साहित होकर यदि किसी काम को किया, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।

    धनु: आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप यदि व्यर्थ की चर्चाओं में शामिल हुए, तो वह आपके लिए नुकसान देंगे। प्रेम व स्नेह का भाव आपके मन में बना रहेगा। बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको  किसी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहना होगा, नहीं तो इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

    मकर: आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके अंदर प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी। आप काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। विद्यार्थी किसी नई रिसर्च को करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने विरोधियों से कोई ऐसी बात ना बोलें, जिससे कि वह आपका कोई नुकसान करवा दे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

    कुंभ: आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य से आपको जोड़ने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आपकी सुख व समृद्धि बनी रहेगी। आप अपने  बजट को लेकर ही धन खर्च करें, तो बेहतर रहेगा। संस्कारों पर पूरा जोर बना रहेगा। नवीन विश्व के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। धार्मिक कार्य में आप  चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी मित्र से यदि आप लंबे समय से नाराज चल रहे थे, तो वह नाराजगी भी दूर होगी।

    मीन: आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपके कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। करीबियों का साथ व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यवसायिक गलतियों को करने से बचें। किसी से आप यदि आप बहस बाजी में पड़े, तो उससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप किसी काम को लेकर  माताजी से धन उधार ले सकते हैं।

  • जालंधरः इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    वहीं घायल युवक के साथी को किडनैप कर ले गए हमलावर

    जालंधर, ENS: देहात से बड़ी खबर सामने आई है। थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते अली चक गांव में गोली चलने की मामला सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने बेल्जियम में कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना के दौरान एक युवक गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। जिन्हें इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया है।

    बताया जा रहा है गाड़ी में साथ बैठे दूसरे युवक का अपहरण कर अपने साथ बदमाश ले गए। घायल युवक की पहचान मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। जबकि मनिन्दर के साथी सनी को अपने साथ बदमाश अपहरण कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमन सैनी मामले की जांच में जुट गई है।

    बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति को बस्ती शेख के सूद अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं दूसरी पार्टी के लोग भी घायल बताए जा रहे हैं, जोकि जोशी अस्पताल में दाखिल हैं, वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बलबीर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए है तथा मामले की छानबीन कर रहे है।

  • हाईप्रोफाइल Sex Racket का खुलासा, 5 राज्यों की 9 लड़कियों रेस्क्यू

    अंधेरीः मुंबई के अंधेरी इलाके से पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने 9 लड़कियों का रेस्क्यू कर स्पा मैनेजर को गिरफ्तार किया है। स्पा का मालिक फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ऐसी आशंका जता रही है कि कई बड़े लोग इस धंधे में शामिल हो सकते हैं।

    पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से 4 मणिपुर, 2 मिजोरम, 1 मेघालय, 1 कोलकाता और 1 लखनऊ की लड़की को रेस्क्यू किया गया। स्पा का मैनेजर चंद्रकांत उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जबकि स्पा का मालिक अतुल धिवर फरार है। पुलिस की टीमें उसे पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था।

    क्राइम ब्रांच की सोशल सर्विस ब्रांच ने अंधेरी पश्चिम म्हाडा इलाके में स्पा की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहे “रिवाइवल वेलनेस” पर छापेमारी कर 9 लड़कियों को रेस्क्यू किया।

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी अतुल धिवर की गैरमौजूदगी में उसका भाई हर्षद धिवर स्पा का कामकाज संभालता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 370 (3), 34 सह कलम 3,4,5 अनैतिक व्यापार के तहत मामला दर्ज किया।

  • अधिवक्ताओं के राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

    न्यायाधीश संदीप शर्मा मुख्य अतिथि , मंडी के राजा मल्होत्रा विशिष्ठ अतिथि 
    ऊना/ सुशील पंडि : जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी खेल मैदान में  हिमाचल प्रदेश लॉयर्सस टीम और लॉ अवेयरनेस समिति के संयुक्त तत्वाधान में देश भर के अधिवक्ताओं की 12 क्रिकेट टीमों के बीच पांच दिवसीय T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। लॉ अवेयरनेस सोसायटी के अध्यक्ष अधिवक्ता अमरिंदर सिंह की अगुवाई में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में देशभर से 12 टीमें भाग ले रही है जिनमें 11 टीम हाई कोर्ट्स और एक टीम सुप्रीम कोर्ट से संबंधित है। ऊना में चल रहे ऑल इंडिया लॉयर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पाँचवें संस्करण के पहले दिन आज 6 मैच हुए । जिसमें लॉयर्स यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन ने सर्वोच्च न्यायालय एल एस ए को सात विकेट राजस्थान लॉयर्स क्रिकेट टीम ने बंगाल एडवोएक्ट्स की टीम को 7 विकेट से तथा डी एल डव्लयू यूपी ने इलाहाबाद को 89 रन से हराया । खबर लिखे जाने तक तीन मैच और खेले जा रहे थे । आज क्रिकेट के उद्घाटन मैच में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप शर्मा मुख्य अतिथि रहे तथा रतन ज्वेलर्स मंडी के राजा मल्होत्रा विशिष्ठ अतिथि के नाते रहे । उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप शर्मा ने कहा कि खेलों तथा क्रिकेट से अधिवक्ताओं में मानसिक तनाव कम होता है जिसके कारण वो सेहतमंद भी रहते हैं तथा वकालत में भी अच्छे तरीक़े से महंत करते हैं । सोसाइटी के चेयरमैन अमरिंदर सिंह राणा ने बताया कि अगले चार दिनों तक ये मैच ऊना के तीन अलग अलग मैदानों में चलेगा ।