Blog

  • जालंधरः ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत

    जालंधर, ENS: मकसूदां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिंदा फाटक पर ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और नजदीकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

  • भारतीयों के लिए राहत : अब बिना वीजा इस देश की यात्रा कर सकेंगे

    नई दिल्ली :  श्रीलंका की तरफ से दिवाली से पहले भारत के लिए उपहार के तौर पर एक खास ऐलान किया है। श्रीलंका  कैबिनेट ने भारत समेत 7 देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।  यानि अब भारत के लोग बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। यह निर्णय कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निमाण के प्रयासों के तहत लिया गया है।

    श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को कहा कि इसे 31 मार्च, 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जाएगा। कैबिनेट ने भारत समेत चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निशुल्क प्रवेश की अनुमति दे दी। इन देशों के यात्री श्रीलंका की यात्रा करने आने के लिए निशुल्क वीजा प्राप्त कर सकेंगे। 

  • मूर्ति विसर्जन के दौरान जेनरेटर में लगी आग,  9 बच्चे झुलसे

    मूर्ति विसर्जन के दौरान जेनरेटर में लगी आग, 9 बच्चे झुलसे

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के सतारा जिले में देवी दुर्गा के विसर्जन के दौरान जेनरेटर में आग लगने से नौ बच्चे झुलस गए। यह घटना मंगलवार की शाम महाबलेश्वर के कोली आली इलाके  में घटी। फिलहाल सभी घायल बच्चों की स्थिति बेहतर है। पुलिस के अनुसार विसर्जन के लिए देवी दुर्गा की मूर्ति को जिस वाहन से ले जाया जा रहा था, उसी में जेनरेटर को फिट किया गया था।

    एक अधिकारी ने बताया कि जेनरेटर ज्यादा गर्म हो गया था और वहीं एक पेट्रोल का डिब्बा भी रखा हुआ था, जिस वजह से उसमें आग लग गई। आग लगने से वाहन के कोने में बैठे 9 बच्चे झुलस गए। उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।

  • जालंधरः इस इलाके में हमलावारों ने तेजधार हथियारों से युवकों पर किया हमला

    जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला पक्का बाग से सामने आया है। जहां देर रात शरारती तत्वों द्वारा 3 युवकों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 युवक घायल हुए हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पक्का बाग रहने वाले गौरव शर्मा ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने पालतू कुत्ते को गली में घूम रहे थे। इस दौरान करीब 20 हथियारबंद युवक मोहल्ले में आ गए और उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया।

    गौरव शर्मा का कहना है कि इस घटना के दौरान उसके साथ उसके 3 दोस्त भी मौजूद थे। पीड़ितों ने तुरंत भाग कर अपनी जान बचाई। मगर आरोपियों ने मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने एक युवक पर पीठ पर तेजधार हथियार का वार किया। गनीमत यह रही कि युवक के पीठ पर गंभीर चोट नहीं लगी। पीड़ितों का कहना है कि वारदात का पता चलते ही तुरंत मोहल्ला वासी इकट्ठा हो गए थे।

    जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। इस घटना के दौरान आरोपियों के 2 तेजधार हथियार मौके पर रह गए। पीड़ितों के मुताबिक हमला करने वाले आरोपियों के राजनीतिक संबंध है। जिसके चलते उन पर दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ितों ने इलाज के बाद सिविल अस्पताल से एमएलआर कटवाकर थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। 

  • ਪੰਜਾਬ : 3 ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਘਰ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਟੇਰੇ ਸੋਨਾ ਤੇ ਕੈਸ਼ ਲੁੱਟ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਲੁੱਟਖੋਹ ਤੇ ਕਤਲ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਹੈ ਮਜੀਠਾ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਕਸ਼ਮੀਰ ਐਵਨਿਊ ਦਾ ਜਿੱਥੇ ਕਿ 3 ਅਣਪਛਾਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਘਰ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਘਰ ਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੇ ਘਰ ਚੋਂ ਵੱਡੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਸ਼ਮੀਰ ਐਵਨਿਊ ਵਿੱਚ 51 ਨੰਬਰ ਚ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਸੀ। 3 ਅਣਪਛਾਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਜਖਮੀ ਕਰਕੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਕੈਸ਼ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਸ਼ਮੀਰ ਐਵਨਿਊ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਜਖਮੀ ਕਰਕੇ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਮਾਮਲੇ ਕੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਫਰੈਂਸ ਕਲੱਬ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਇੱਥੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਾਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਬਿਆਨ ਕਲਮਬੰਦ ਕਰਕੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਅੱਗੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇਗੀ।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल बना जंग का मैदान, इमरजैंसी वार्ड 2 पक्षों में झड़प, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इमरजैंसी वार्ड जंग का मैदान बन गया। दरअसल, इमरजैंसी वार्ड में दो पक्षों में झड़प हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि रवि, दिनेश सहित व्यक्तियों ने पीड़ित पर किरपाण से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जीजे ने साले पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हादसे में युवक के कान से काफी खून बह रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने साले पर हमला किया है। 

    मामला बस्ती पीरदाद है। पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए सिविल अस्पताल के इमरजैंसी वार्ड के बाहर काफी हंगामा किया। इस दौरान पीड़ित ने दिनेश पर तेजधार हमला करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सिविल अस्पताल के इमरजैंसी वार्ड में माहौल गरमा गया। इस दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस के सामने भी इमरजैंसी वार्ड में महिला द्वारा काफी हंगामा किया गया। जिसके बाद पुलिस ने इमरजैंसी वार्ड में हंगामा होता देख दोनों पक्षों को वार्ड से बाहर निकाल दिया।

  • जालंधरः 27 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में आधी छुट्टी का ऐलान

    जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव को लेकर 27 अक्टूबर को शहर में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से आधी छुट्टी की घोषणा की गयी है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद नगर निगम की सीमा में आते सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई में आधी छुट्टी की घोषणा की गई है। 

  • जालंधरः जगराते के दौरान हुआ हंगामा, 2 जख्मी, हमलावारों ने तोड़ी गाड़िया

    जालंधर, ENS: नागरा में स्थित शिव नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात जगराते के दौरान शरारती तत्वों द्वारा प्रोग्राम में हुल्लड़बाजी की गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले वाहनों में तोड़फोड़ की और फिर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लोगों का कहना है कि इस घटना के दौरान करीब 20 युवक हमला करने के लिए आए थे। इस घटना में 2 व्यक्ति घायल हुए है। वहीं घटना की सूचना थाना नंबर-1 को दे दी गई है। मौके पर पहुंची थाना नंबर-1 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए नागरा के शिव नगर निवासी नौशाद आलम ने बताया देर रात मोहल्ले में जगराता चल रहा था। इस दौरान कुछ लड़कियां जगराते में डांस कर रही थी। तभी मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की। व्यक्ति का कहना है कि इस दौरान युवकों को रोका गया, जिसके बाद उस समय तो वह वहां से चले गए और बाद में करीब 20 लड़कों के साथ वापस आए और हमला करना शुरू कर दिया।

    लोगों का कहना है कि हमलावारों ने पहले जागरण के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उसके बाद 2 लोगों को घायल कर दिया। लोगों के अनुसार सभी आरोपियों के पास तेजधार हथियार थे। बताया जा रहा है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद दो युवकों को हिरासत में लिया है। जबकि फरार चल रहे बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।

  • बेटी का नंबर मांग रहे थे लड़के, पिता ने रोका तो दिया धक्का, मौ’त

    फरीदाबाद :  सेक्टर-87 प्रिंसेस सोसाइटी में डांडिया डांस के दौरान 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर 2 युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया कि 2 युवक जो प्रिंस सोसाइटी में ही रहते हैं और मृतक भी अपने परिवार के साथ प्रिंस सोसाइटी में ही रहता है। सोसाइटी में डांडिया डांस का प्रोग्राम किया गया था। उसमें कुछ युवकों ने एक युवती का हाथ टच कर दिया था, जिस पर कुछ विवाद हो गया।

    परिजनों ने बताया कि डांस के दौरान 2 युवक उनकी 25 वर्षीय बेटी का नंबर मांग रहे थे। जिसका विरोध किया गया तो दोनों युवकों ने युवती के माता-पिता के साथ और भाई के साथ धक्का मुक्की की। जिसमें युवती के पिता को धक्का लग जाने से नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। जिसे अस्पताल भी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। 

  • पंजाबः एक्टिवा और बाइक टक्कर में 2 वर्षीय बच्चे की मौत

    लुधियानाः नर्सिंग होम सिधवा बेट के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां इस घटना में 2 साल के बच्चे की मौत हो गई, वहीं उसके मां-बाप भी घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बाइक पर जा रहे थे, उसी दौरान एक्टिवा सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी। बच्चा मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिर गया। घटना दौरान स्थानीय लोगों की मदद से घायल तीनों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। उसके पिता तजिंदरपाल और मां सोनम घायल है।

    तीनों बाइक नंबर PB-25 H 8938 पर सवार होकर हंबड़ा से अपने घर जा रहे थे। तजिंदरपाल मोटरसाइकिल चला रहा था। नर्सिंग होम सिधवा बेट के पास सामने से आ रहे एक्टिवा सवार लोगों ने बिना इंडिकेटर दिए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जांच अधिकारी एएसआई राज कुमार के बताया कि एक्टिवा चालक की पहचान गांव सलेमपुरा निवासी चरनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338, 427, 304-A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।