भारतीयों के लिए राहत : अब बिना वीजा इस देश की यात्रा कर सकेंगे

नई दिल्ली :  श्रीलंका की तरफ से दिवाली से पहले भारत के लिए उपहार के तौर पर एक खास ऐलान किया है। श्रीलंका  कैबिनेट ने भारत समेत 7 देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।  यानि अब भारत के लोग बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। यह निर्णय कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निमाण के प्रयासों के तहत लिया गया है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को कहा कि इसे 31 मार्च, 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जाएगा। कैबिनेट ने भारत समेत चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निशुल्क प्रवेश की अनुमति दे दी। इन देशों के यात्री श्रीलंका की यात्रा करने आने के लिए निशुल्क वीजा प्राप्त कर सकेंगे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *