मूर्ति विसर्जन के दौरान जेनरेटर में लगी आग, 9 बच्चे झुलसे

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के सतारा जिले में देवी दुर्गा के विसर्जन के दौरान जेनरेटर में आग लगने से नौ बच्चे झुलस गए। यह घटना मंगलवार की शाम महाबलेश्वर के कोली आली इलाके  में घटी। फिलहाल सभी घायल बच्चों की स्थिति बेहतर है। पुलिस के अनुसार विसर्जन के लिए देवी दुर्गा की मूर्ति को जिस वाहन से ले जाया जा रहा था, उसी में जेनरेटर को फिट किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि जेनरेटर ज्यादा गर्म हो गया था और वहीं एक पेट्रोल का डिब्बा भी रखा हुआ था, जिस वजह से उसमें आग लग गई। आग लगने से वाहन के कोने में बैठे 9 बच्चे झुलस गए। उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *