Blog

  • Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में पुलिस कर्मी सहित पत्नी घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में पुलिस कर्मी सहित पत्नी घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार बारिश के कारण हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जंडियाला मंजकी जालंधर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में पति-पत्नी के गंभीर घायल होने की खबर है। मौके पर मौजूद कई लोगों के अनुसार जंडियाला से बाहर जालंधर रोड पर भारी बारिश के दौरान गिरे पेड़ से उनकी कार अचानक टकरा गई, जिससे कार को गंभीर नुकसान पहुंचा। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस कर्मियों के अनुसार दोनों पति-पत्नी ठीक हैं।

    जानकारी के अनुसार घायल सुखचैन सिंह पुलिस कर्मचारी हैं। पुलिस चौकी जंडियाला के जांच अधिकारी निरंजन दास ने बताया कि सुखचैन सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी फतीहपुर, थाना नूरमहिल अपनी पत्नी अनिता रानी के साथ अपनी हुंडई कार नंबर पी.बी.08-डी.वाई.-4013 पर नूरमहल से जालंधर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल जालंधर ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

  • ताश के पत्तों की तरह गिरी 3 मंजिला इमारत, शिंकुला दर्रा में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वीडियो

    ताश के पत्तों की तरह गिरी 3 मंजिला इमारत, शिंकुला दर्रा में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वीडियो

    धर्मशालाः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद 8 जिलों ऊना, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और मंडी में स्कूल व कॉलेजों में आज (25 अगस्त) छुट्टी कर दी गई है। वहीं लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में बीती रात में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। धर्मशाला में चड़ी रोड पर एचआरटीसी वर्कशॉप के पास बहुमंजिला ईमारत ढह गई। इस ईमारत को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था।

    इस जगह पर हुए भूस्खलन के कारण धर्मशाला चड़ी रोड भी बंद हो गया था, इस जगह का अधिकारियों ने उपायुक्त हेमराज बैरवा के नेतृत्व में दौरा किया था। लगातार बारिश व भूस्खलन के चलते यह भवन गिर गया है। चंबा जिला के भरमौर की सैहली पंचायत में आज सुबह पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे एक घर को नुकसान पहुंचा है। शिमला के ISBT के समीप पांजड़ी में एक बहुमंजिला मकान के आगे लगी सुरक्षा दीवार गिर गई। इससे मकान को खतरा पैदा हो गया है।

    24 घंटे से जारी बारिश से दो नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली और पठानकोट-भरमौर समेत 482 सड़कें बंद पड़ी हैं। इससे सड़क किनारे सैकड़ों वाहन, टूरिस्ट और लोकल लोग सड़क खुलने के इंतजार में हैं। चंबा के भरमौर में मणिमहेश यात्रा को आए कई श्रद्धालु सड़क किनारे फंसे हुए हैं।

    ब्यास नदी पर बने पंडोह डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय जनता और टूरिस्ट को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग आज दोपहर बाद तीन बजे तक चंबा और कांगड़ा जिला में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश जारी रहेगी। इन जिलों में एक दो स्पेल भारी से भारी बारिश का हो सकता है।

     

  • Punjab News: हेरोइन की डिलीवरी देने जा रहे बाइक सवार 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन की डिलीवरी देने जा रहे बाइक सवार 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः डीजीपी पंजाब की ओर से चलाए जा रहे नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत मोगा पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। डीएसपी (डी) सुखअमृत सिंह की निगरानी में पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि तीन युवक दविंदर सिंह निवासी चक्क तारेवाला, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू निवासी चक्क बाहमनिया (जालंधर), बलदेव सिंह उर्फ देव निवासी बधनी कला हेरोइन बेचने के इरादे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल PB-08 F5-1484 काला रंग पर जालालाबाद-पूर्वी बाईपास फ्लाईओवर के नीचे ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।

    जिसके बाद टीम बनाकर तुरंत दबिश देकर तीनों आरोपियों को मोटरसाइकिल समेत काबू किया। आरोपियों की तलाशी ली तो मोटरसाइकिल के स्पीडो मीटर के आगे टेप में छिपाकर रखा गया एक पैकेट बरामद हुआ। जब उसके जांच की तो उसमें से 180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

  • मणिमहेश यात्रा में Punjab के 3 श्रद्धालुओं की मौत

    मणिमहेश यात्रा में Punjab के 3 श्रद्धालुओं की मौत

    चंबाः हिमाचल प्रदेश के मणिमहेश में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों श्रद्धालुओं की जान मणिमहेश यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी से गई है। इनके शव पोस्टमॉर्टम के लिए भरमौर लाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 2 युवकों की बीती रात व एक की आज सुबह मौत हो गई। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय अमन निवासी पठानकोट, 18 वर्षीय रोहित निवासी गुरदासपुर और 26 वर्षीय अनमोल निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। अमन और रोहित के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

    माउंट ट्रेनिंग और एनडीआरएफ की टीम द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भरमौर लाया जा रहा है और और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अमन को बीती रात को कमल कुंड से रेस्क्यू किया गया और गौरीकुंड में मौत हो गई, जबकि रोहित की मौत कुगती ट्रैक पर ऑक्सीजन की कमी से हुई है। वहीं अनमोल की मौत धंचो में आज सुबह 10 बजे हुई। एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि बीती रात और आज सुबह 3 श्रद्धालुओं की जान गई है। तीनों पंजाब के रहने वाले है।

    एसडीएम भरमौर ने बताया कि पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल में बीते 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। वहीं भारी बारिश से पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे जगह जगह लैंडस्लाइड के कारण बंद पड़ा है। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। इससे कई जगह मणिमहेश यात्री फंसे हुए हैं। बता दें कि इस बार मणिमहेश यात्रा आधिकारिक तौर 16 अगस्त को शुरू हुई और 31 अगस्त तक चलनी है। मगर इस बार भारी बारिश ने इस यात्रा में खलल डाला है। इसी तरह इस साल 14 श्रद्धालुओं की ऑक्सीजन की कमी और यात्रा के दौरान पत्थर लगने व गिरने से जान चली गई है।

     

  • Punjab News: भारी बारिश से मकान की गिरी छत; परिवार बेबस, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी बारिश से मकान की गिरी छत; परिवार बेबस, देखें वीडियो

    पठानकोटः मानसून सक्रीय है। जिससे हर तरफ बारिश का कहर जारी है। जिला पठानकोट के मोहल्ला सैनगढ़ में बारिश से एक मकान की छत गिर गई। जिससे परिवाल बेबस सड़क पर रात गुजारने में मजबूर है। वहीं इलाका वासियों में राजनीतिक लोगों के प्रति रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अभी तक कोई भी राजनेता इस परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने के चलते वह घर की मरम्मत करवाने में असमर्थ है।

    परिवार की स्थिति तो देखते एक समाजसेवी ने इस परिवार का हाथ थामा है और परिवार के घर के पुनर्निर्माण करवाने का जिम्मा उठाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह परिवार बड़ी मुश्किल से अपना गुज़ारा कर रहा है और ऐसे में इस प्राकृतिक आपदा ने परिवार को और भी ज़्यादा मुश्किल में डाल दिया है। इस मौके पर उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस परिवार की मदद की जाए, ताकि वह सुख की जिंदगी जी सके।

    जब इस संबंध में परिवार की मदद करने आए समाजसेवी से बात की तो उन्होंने कहा कि परिवार के साथ बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। जिसमें उनके घर की छत गिर गई है। जैसे ही बारिश रुकेगी, वह इस घर का निर्माण करवाएंगे। उन्होंने शहर के बाकी लोगों से अपील करते कहा कि पठानकोट शहर एक परिवार की तरह है और अगर किसी पर कुदरत की मार पड़ती है, तो हम सभी को मिलकर उसकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।

  • Border पर Barricading तोड़कर भागे 3 वाहन, पुलिस कर्मियों ने कूदकर बचाई जान, देखें CCTV

    Border पर Barricading तोड़कर भागे 3 वाहन, पुलिस कर्मियों ने कूदकर बचाई जान, देखें CCTV

    देवरियाः बनकटा थाना क्षेत्र में रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट पर पिकअप समेत 3 वाहन पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़कर बिहार सीमा में घुस गए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिकअप समेत 3 वाहन पुलिस का बैरियर तोड़ बिहार सीमा में घुस रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि घटना में पहले एक पिकअप तेज रफ्तार में आई।

    इसके बाद दो अन्य वाहन भी बिना रुके सीधे बिहार सीमा में चले गए। इस दौरान चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी किसी तरह कूद कर खुद को बचाया। बैरियर तोड़ कर भागने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी की लेकिन तब तक तीनों वाहन बॉर्डर पार कर चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से वाहनों की पहचान कर ली है, आगे की कारवाई बिहार पुलिस के सहयोग से की जाएगी।

    सीओ भाटपार रानी आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बॉर्डर पर आम लोगों को लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है। लेकिन अवैध गतिविधियों में शामिल वाहन आसानी से निकल जाते हैं।

  • SBI Credit कार्ड Holders को नहीं मिलेंगे अब ये फायदे, 1 तारीख से बदल जाएंगे Rules

    SBI Credit कार्ड Holders को नहीं मिलेंगे अब ये फायदे, 1 तारीख से बदल जाएंगे Rules

    नई दिल्ली: अगर आपके पास सिर्फ एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है तो आप इस खबर को पढ़कर झटका खा सकते हैं। अगले महीने की पहली तारीख यानी की 1 सितंबर 2025 से एसबीआई कार्ड अपने नियमों में बदलाव करने वाला है। इसका सीधा असर कार्ड्स होल्डर पर होगा। एसबीआई कार्ड की ओर से खुद इस चीज से जुड़ा नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पहली तारीख से कुछ कार्ड्स पर रिवॉर्ड पॉइंट खत्म होंगे।

    क्रेडिट कार्ड के लिए बदल रहे हैं नियम

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में बदलाव हो रहा है। ये सितंबर महीने की पहली तारीख से लागू होगा। इसके अंतर्गत यदि लाइफ स्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड, लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड सिलेक्ट और लाइफ स्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड प्राइम धारकों को मिलने वाले फायदों में कटौती का ऐलान किया है। इसके अलावा कुछ ट्रांजैक्शन पर मिलने वाले एसबीआई रिवॉर्ड्स पॉइंट्स भी खत्म हो रहे हैं।

    नहीं मिलेगा कोई रिवॉर्ड पॉइंट्

    1 सितंबर से बदलने वाले नियमों की यदि बात करें तो एसबीआई कार्ड्स ने इन क्रेडिट कार्ड्स के जरिए ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर किए गए किसी भी लेनदेन पर अब कोई रिवॉर्ड पॉइंट भी नहीं मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं यदि ग्राहक किसी भी तरह का सरकारी लेनदेन या सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए ट्रांजेक्शन करेंगे तो फिर ऐसे खर्च पर भी कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा। इसके अलावा अपने नोटिस में बैंक की ओर से यह भी साफ कर दिया है कि ऐसे नियम मर्चेंट लेनदेन पर भी लागू होंगे। इसके साथ ही अगले महीने से 16 सितंबर से सभी सीपीपी एसबीआई कार्ड ग्राहक ऑटोमैटिक अपने संबंधित रिन्यूएबल डेट के आधार पर अपडेट किए गए प्लान वेरिएंट में ट्रांसफर होंगे। एसबीआई कार्ड्स की ओर से इशकी सूचना निर्धारित तारीख से 24 घंटे पहले एसएमएस/मेल के जरिए दे दी जाएगी। गौरतलब है कि एसबीआई लगातार क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए पहले से तय नियमों में बदलाव करता हुआ दिख रहा है। इससे पहले जुलाई और चालू अगस्त महीने में बड़े बदलाव हो चुके हैं। इसके अंतर्गत एसबीआई कार्ड ने अपने कई कार्ड्स पर मिलने वाली कंप्लीमेंट्री एयर एक्सीडेंट कवर भी बंद कर दिए थे। यह 50 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक था। ये बदलाव सभी SBI Elite, SBI Prime कार्ड यूजर्स के लिए हुए हैं।
  • Punjab News: रावी नदी पर पहुंचे Cabinet Minister Dhaliwal, बोले- BSF चौकियों पर मंडरा रहा खतरा, देखें वीडियो

    Punjab News: रावी नदी पर पहुंचे Cabinet Minister Dhaliwal, बोले- BSF चौकियों पर मंडरा रहा खतरा, देखें वीडियो

    अमृतसरः लगातार हो रही बारिश ने लोगों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। वहीं नदियों में पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। रावी नदी में लगातार बढ़ता पानी इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर रहा है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला हलके में रावी नदी का दौरा करने पहुंचे और मीडिया से बातचीत करते उन्होंने कहा कि काबालपुर के पास स्थित बीएसएफ की चौकियों पर खतरा मंडरा रहा है। पिछले साल नदी में पानी बढ़ने से बीएसएफ की कई चौकियां बह गई थीं। इस बार भी पानी का स्तर रातोंरात बढ़ जाने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं।

    पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने स्थिति का जायजा लेते कहा कि पानी इस समय बीएसएफ की चौकियों के बिलकुल करीब पहुंच चुका है। पिछले हफ्ते पानी काफी पीछे था लेकिन अब नदी पूरी तरह से उफान पर है। खतरा जरूर है, लेकिन घबराने की बात नहीं है। प्रकृति के अपने नियम होते हैं, जो कभी-कभी अचानक नुकसान पहुंचा देते हैं।

    धालीवाल ने कहा कि इस समय रावी में लगभग 2 लाख 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जो रंजीत सिंह डैम से भी अतिरिक्त पानी है। जिसके कारण नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। डैम का पानी एक मीटर तक घटा है, लेकिन हालात अभी भी चिंताजनक हैं। सरकार की ओर से पक्के प्रबंध किए गए हैं और प्रशासन सतर्कता से निगरानी कर रहा है। धालीवाल ने लोगों से अपील की कि वह नदी के पास जाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। प्रशासन ने भी चेतावनी जारी करते इलाके के लोगों को सुरक्षा क्षेत्र में रहने के लिए कहा है।

  • Punjab News: खतरे के निशान पर पहुंचा रणजीत सागर डैम की झील का जलस्तर, प्रशासन ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: खतरे के निशान पर पहुंचा रणजीत सागर डैम की झील का जलस्तर, प्रशासन ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    पठानकोटः हिमाचल के बाद पंजाब में बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए है। वहीं रणजीत सागर डैम की झील का जलस्तर 527 मीटर लैवल पर पहुंच गया है जो कि खतरे के निशान पर है। दूसरी ओर डैम प्रशासन की ओर से इसके 7 के 7 ही स्पील वे गेट खोल दिए गए हैं।

    आज सुबह से ही डैम की ओर से 7 के 7 गेटों को खोल कर रावी दरिया में 50 हजार क्यूसिक के करीब पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा चारों यूनिट चलाकर बिजली उत्पादन किया जा रहा है। जिससे रावी दरिया में पानी का स्तर लगातार बढ़ना शुरू हो चुका है। प्रशासन की ओर से लोगों को दरिया नालों से दूर रहने की हिदायत भी की गई है।

    इस बारे में जब डैम के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के कंट्रोल रूम कर्मचारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डैम की झील के जलस्तर खतरे का निशान 527 मीटर है। पीछे से ज्यादा पानी आने के कारण स्पीलवे गेट खोलने पड़े है। 7 स्पील वे गेट खोल कर पानी रावी दरिया में सीधा छोड़ा जा रहा है।

  • बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात, लोगों के घरों में घुसा, पानी, तैर रही गाड़ियां, देखें वीडियो

    बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात, लोगों के घरों में घुसा, पानी, तैर रही गाड़ियां, देखें वीडियो

    कांगड़ाः हिमाचल में लगातार बारिश होने के कारण नदी, नाले उफान पर हैं। कई जगह सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। कई जिलों में बारिश के चलते आज स्कूलों को बंद करना पड़ा है। रविवार को दिनभर जोरदार बारिश हुई. इससे कई क्षेत्रों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं, कई जगह सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ है. 25-26 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई सड़कें बंद हैं। दूसरी ओर कांगड़ा के इंदौरा क्षेत्र में तारा खड्ड का बहाव मुड़ने से भारी नुकसान हुआ है। इंदौरा क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। रिहायशी क्षेत्र में खड्ड का बहाव आने से कई गाड़ियां भी बह गईं। लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। दोपहिया वाहन तिनकों की तरह बह गए। कई वाहन आधा से एक किलोमीटर दूर मिले हैं, जबकि कइयों का कोई पता नहीं है।

    इंदौरा क्षेत्र के हजारों लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। इस आपदा से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। लोग अभी भी सहमे हुए हैं। इंदौरा के वार्ड नंबर दो, तीन और चार में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस आपदा से हजारों की आबादी प्रभावित हुई है। इंदौरा में में बस अड्डा से लेकर तारा खड्ड पुल तक ज्यादा नुकसान हुआ है, क्योंकि यह क्षेत्र नीचे है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में कम नुकसान हुआ है। प्रशासन ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।घरों में पानी घुसने से लोगों का कीमती सामान खराब हो गया है। कमरों में बेड पानी में तैर रहे हैं। घरों में चार से पांच फीट तक पानी भर गया है।

    पंजाब से सटे इंदौरा व नूरपुर में भारी नुकसान हुआ है। नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का का कंडवाल स्थित कार्यायल, होटल परिसर व घर में पानी भर गया। भारी बरसात के कारण रविवार को जसूर में फोरलेन सड़क निर्माण के तहत बने अस्थाई काजवे से पानी की उचित निकासी न होने से पानी उक्त काजवे की पुलियों के ऊपर से बहने लगा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। विधायक रणवीर सिंह निक्का ने बताया कि नूरपुर क्षेत्र के तहत बन रहे फोरलेन सड़क मार्ग की पानी निकासी के लिए नालियां अच्छी गुणवत्ता की तथा पर्याप्त साइज की बनाई जाए व साथ ही नागाबाड़ी व राजा का बाग में फोरलेन सड़क मार्ग पर पानी की निकासी के लिए बढ़िया ढंग से काजवे बनाए जाए, ताकि बरसात में पानी लोगों के घरों में न जा सके।