Blog

  • यात्रियों की जेब होगी ढीली, Delhi Metro का किराया बढ़ा, जानें वजह

    यात्रियों की जेब होगी ढीली, Delhi Metro का किराया बढ़ा, जानें वजह

    नई दिल्लीः यात्रियों को अब मेट्रो से सफर करने के लिए अधिक जेब ढीली करनी होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार से आधिकारिक तौर पर टिकट किराए में बढ़ोतरी कर दी है। मेट्रो ने विभिन्न लाइनों पर 1 रुपए से लेकर 4 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराए में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। दिल्ली मेट्रो ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी।

    बढ़ोतरी के बाद, 0 से 2 किलोमीटर के बीच की छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब 11 रुपए देने होंगे, जबकि 32 किलोमीटर से ज्यादा की सबसे लंबी दूरी तय करने वालों को 64 रुपए देने होंगे। इस बढ़ोतरी से पहले न्यूनतम किराया 10 रुपए था।

    डीएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन स्थिरता सुनिश्चित करने, हाई सर्विस स्टैंडर्ड को बनाए रखने और भविष्य में बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन के लिए किराए में बढ़ोतरी जरूरी है। डीएमआरसी का कहना है कि किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है।

  • निक्‍की पायला मर्डर केस में ससुर गिरफ्तार

    निक्‍की पायला मर्डर केस में ससुर गिरफ्तार

    नोएडा: निक्‍की पायला हत्‍याकांड में ग्रेटर नोएडा पुलिस सोमवार सुबह जेठ अतुल भाटी के बाद आरोपी ससुर सतवीर को भी गिरफ्तार कर लिया है। 55 वर्षीय सतवीर को सिरसा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। इस तरह इस मामले में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। रविवार को आरोपी पति विपिन भाटी और सास दयावती को गिरफ्तार किया गया था। विपिन भाटी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया था जिस पर उसके पैर में गोली लगी। उसे 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Read in English:

    Fourth Arrest Made in Greater Noida Dowry Murder Case; Victim’s Family Demands Death Penalty

    निक्की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले मर्सिडीज कार और 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उनकी मांगें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थीं और वे हमसे 36 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। पिता भिकारी सिंह ने कहा, एनकाउंटर होना चाहिए। यह बाबा (योगी आदित्यनाथ) की सरकार है, उनके घर पर भी बुलडोजर चलवाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भूख हड़ताल पर बैठेंगे। परिवार ने निक्की और उनकी बहन कंचन (29) को नौ साल तक सहने पड़े अत्याचारों को याद किया। वर्ष 2016 में, दोनों बहनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी। निक्की की शादी विपिन भाटी से और कंचन की शादी रोहित भाटी से हुई थी।

    पिता ने कहा कि शादी में उन्होंने एक स्कॉर्पियो कार मांगी। हमने उन्हें दे दी, और फिर उन्होंने एक बुलेट मोटरसाइकिल मांगी, जो हमने दे दी। उनकी मांगें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थीं। इसके बाद उन्होंने हमसे 36 लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए। भिकारी सिंह का आरोप है कि दोनों भाई काम नहीं करते। शादी के बाद से ही वे पैसे मांगते रहे, कभी कहते थे कि अपनी मर्सिडीज हमें दे दो, तो कभी कहते थे कि अपनी स्कॉर्पियो दे दो। विपिन के पास कोई काम नहीं था, इसलिए मैंने अपनी बेटी की ब्यूटी पार्लर खोलने में मदद की। फिर उसने (विपिन) पार्लर से पैसे चुराने शुरू कर दिए।

  • Punjab News: बच्चे को जंजीरों से बांधकर रेहड़े पर ले जा रहा व्यक्ति, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चे को जंजीरों से बांधकर रेहड़े पर ले जा रहा व्यक्ति, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में बच्चे के बेहरमी से रस्सियों हाथ बांधे और पैरों को जंजीरों से बांधा। इस दौरान व्यक्ति रेहड़े पर बच्चे को बांधकर रेहड़े पर ले जा रहा था। इस दौरान समाज सेवी संस्था ने पीछा करके पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के चुंगल से बच्चे को छुड़ाया। बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। व्यक्ति ने बताया कि दो बार बच्चे ने कूदने की कोशिश की थी और वह पढ़ाई नहीं कर रहा था। जिसके चलते उसे सजा देने के लिए जंजीरों से बांधकर ले जा रहा था। वहीं उसे स्कूल में जब ले जाया गया तो स्कूल टीचर ने बचाया कि वह 3 महीने के बाद आज स्कूल में आ रहा है। स्कूल में बच्चे के बैग को साथ लेकर व्यक्ति आया, जहां टीचर ने व्यक्ति को डांटा और कहा कि अगर वह स्कूल में कूद गया तो उसका कौन जिम्मेदार होगा। पुलिस ने बताया कि बच्चे को इस बेहरमी से बांधा की बच्चे के हाथों पर रस्सी के निशान पाए गए। बच्चे को समाज सेवी संस्था की मदद से व्यक्ति के चुंगल से छुड़ाकर स्कूल में छोड़ा गया। जांच में सामने आया है कि व्यक्ति बच्चे का दादा है। लेकिन काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्कूल टीचर द्वारा बच्चे को वापिस दादा के साथ भेज दिया गया।
  • Punjab News: सतलुज में पानी बढ़ने से बांध के किनारों पर आया कट, गांववासियों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: सतलुज में पानी बढ़ने से बांध के किनारों पर आया कट, गांववासियों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः भारी बारिश से सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे फिरोजपुर के गांव हबीब के साथ लगे धुसी बांध के किनारे पर कट लग चुका है और काफी जमीन सतलुज दरिया में बह चुकी है। बातचीत के दौरान गांववासियों ने बताया कि सतलुज नदी का बहाव काफी तेज है। जिससे धुसी बांध के साथ लगी जमीन पर कट लगना शुरू हो गया है। सतलुज नदी के साथ काफी जमीन खाली थी जहां धान की बिजाई की जाती है, लेकिन दरिया के बढ़े जलस्तर से काफी हिस्सा गायब हो चुका है।

    गांववासियों का कहना है कि यह कट लगातार बढ़ रहा है। यदि पानी धुसी बांध के साथ लगा रहा तो जहां बांध को नुकसान होगा, वहीं कई गांवों के साथ-साथ फिरोजपुर शहर को भी बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रशासन के कई अधिकारीयों को सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई भी मौके पर स्थिति जानने के लिए नहीं पहुंचा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, नहीं तो भारी नुकसान हो जाएगा। ओमप्रकाश ने बताया कि 2 से 3 दिन हो चुके है ढाह लग चुकी है, लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा नुक्सान हो सकता है।

  • Ayodhya Ram Mandir में बन रहा Wax Museum, दीपोत्सव के मौके पर होगा भव्य उद्घाटन

    Ayodhya Ram Mandir में बन रहा Wax Museum, दीपोत्सव के मौके पर होगा भव्य उद्घाटन

    नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में परिक्रम पथ पर एक वैक्स म्यूजियम बन रहा है। इसका उद्घाटन इस साल दीपोत्सव के मौके पर होगा। सरकार का कहना है कि इस परियोजना में अभी तक करीबन 7.5 करोड़ रुपये के निवेश हो चुका है और निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस बारे में जानकारी यूपी सरकार ने रविवार को दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर परिसर में बन रहे भव्य वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन इस साल दीपोत्सव के मौके पर किया जाएगा। ये म्यूजियम परिक्रम पथ पर बन रहा है जो कि 10,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को एक अनूठा-सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अनुभव मिलेगा।

    7.5 करोड़ का निवेश

    सरकार के मुताबिक, इस परियोजना में करीबन अब तक 7.5 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। इस म्यूजियम में रामायण से जुड़ी हुई लगभग 50 महान हस्तियों की मोम की मूर्तियां लगाई जाएगी। इसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव और जटायु शामिल है। हर मूर्ति को जीवंत रुप दिया जाएगा। यह विस्तृत तौर पर भाव-भंगिमाएं, पांरपरिक वेशभूषा और ऐतिहासिक प्रामाणिकता पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। बयान में आगे यह भी कहा गया है कि म्यूजियम में राम-रावण युद्ध, हनुमान की लंका यात्रा और राम सेतु के निर्माण जैसे रामायण के प्रमुख प्रसंगों को मोम की कलाकृतियों और आधुनिक तकनीक के मिश्रण के जरिए से पुनर्जनन किया जाएगा। ऑडियो-विजुअल प्रभाव और इंटरैक्टिव डिस्प्ले इस अनुभव को और भी खास बना देंगे। सामने आई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र स्थित एक संगठन और केरल के विशेषज्ञों के सहयोग से इन मूर्तियों का निर्माण हो रहा है। ये मूर्तियां इतनी खास होगी कि भक्तों और पर्यटकों को रामायण काल की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। बयान में यह भी बताया गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या को वैश्विक पर्यटन स्थल के तौर पर स्थापित करने में कई महत्वकांक्षी परियोजनाएं शुरु कर दी है। इस वैक्स म्यूजियम के निर्माण को भी इसी दिशा में एक खास कदम माना जा रहा है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि म्यूजियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे समय पर पूरा करने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि हर साल दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में लाखों दीए जलाए जाते हैं। इसने इस शहर को वैश्विक पहचान और विश्व रिकॉर्ड भी दिलवाए हैं। इस साल दीपोत्सव पर वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन इस उत्सव को और भी खास बना देगा।
  • Jalandhar News: 6 वाहनों की टक्कर में एक की मौत, लगा लंबा जाम

    Jalandhar News: 6 वाहनों की टक्कर में एक की मौत, लगा लंबा जाम

    जालंधर, ENS: पठानकोट फ्लाईओवर पर 6 वाहनों की टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार खराब ट्रक रोड के किनारे खड़ा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना में एक के बाद एक 6 वाहन टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसएसएफ ने ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर थाना 8 पुलिस को सूचित कर दिया।

    एसएसएफ के कांस्टेबल मनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पाया कि लंबा जाम लगा था। पता चला कि रोड किनारे एक खराब ट्रक (एचआर 58 ई 6062) खड़ा था। इसे एक अन्य ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक विपिन कुमार नामक व्यक्ति चला रहा था। हादसा होते ही पीछे से आर्टिगा कार, फिर स्विफ्ट कार टकरा गई। लोग अभी संभल ही रहे थे कि पीछे से एक और ट्रक चालक आया कारों में टक्कर मार दी।

    इसके बाद ट्रक चालक डिवाइडर फांदकर दूसरी सड़क पर चला गया, जहां उसने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार की पहचान करतारपुर के रहने वाले बंटी के रूप में हुई है। जबकि जख्मियों की पहचान अनिल कुमार निवासी हिमाचल और अर्जुन निवासी बटाला के रूप में हुई है। बताया गया कि डिवा‌इडर फांदने वाला ट्रक चालक नशे में था। उसे थाना 8 के हवाले कर दिया गया है। जिसकी पहचान अमृतसर के रहने वाले गुरभेन सिंह के रूप में हुई है। खराब ट्रक यूपी के रामपुर के रहने वाली किसी साहिब के नाम पर रजिस्टर्ड है। मौके से एक कार चालक फरार भी हो गया। पुलिस द्वारा चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: दो पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण, एक पक्ष ने लगाए हवाई फायर और तोड़फोड़ करने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: दो पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण, एक पक्ष ने लगाए हवाई फायर और तोड़फोड़ करने के आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना भिंडी सैदां के अंतर्गत आने वाले गांव भगूपुर बेड़ में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। हालात तब तनावपूर्ण हो गए, जब एक पक्ष ने दूसरे पर हवा में गोली चलाने, घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और महिलाओं के साथ बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह (भगूपुर बेड़) ने आरोप लगाया कि जसविंदर सिंह अक्सर उनके घर के पास आकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता और गाली-गलौच करता था। जब हमने उसे रोका तो वह बिंदर सिंह, कुक्कू सिंह, शिंदा सिंह और लगभग 10-15 अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। कश्मीर सिंह ने बताया कि हमलावरों के पास किरपान, लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर थे और उन्होंने सड़क पर घुसकर पिस्तौल से हवा में भी गोली चलाई। दावा है कि इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की। एक पक्ष ने मांग की कि पिस्तौल से की गई गोलीबारी की पुलिस तुरंत फॉरेंसिक जांच करवाए।

    दूसरी ओर विरोधी पक्ष की भोली कौर ने अपने परिवार पर लगाए सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते कहा कि हमने किसी पर हमला नहीं किया और न ही कोई हवाई फायर किया है। ये आरोप झूठे और निराधार हैं। मामले से संबंधित पुलिस थाना भिंडी सैदां के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के बयान ले रही है और घटना स्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। हम पूरी जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष महिला ने कपड़े उतारकर की बेअदबी, मामला दर्ज, देखें CCTV

    Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष महिला ने कपड़े उतारकर की बेअदबी, मामला दर्ज, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में महिला ने पति के सामने गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की। दरअससल, महिला ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष कपड़े उतार कर उनके आगे फेंक दिया। इस घटना के बाद गुरुद्वारा साहिब में हंगामा हो गया। संगत ने मौके पर पहुंच महिला को काबू किया। किन कारणों से महिला ने इस तरह की हरकत की यह अभी पता नहीं चला। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-
    ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਲੁਧਿਆਣਾ ’ਚ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀ ਘਟਨਾ, ਔਰਤ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੇਸ ਦਰਜ, ਸੰਗਤ ’ਚ ਰੋਸ਼
    वारिस पंजाब दा के सदस्य जसवंत सिंह चीमा की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी महिला प्रकाश कौर निवासी गांव जुगियाणा के खिलाफ धारा 298 BNS के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस को जानकारी देते हुए जसवंत सिंह चीमा ने कहा कि मैं अकाली दल पंजाब वारिस पंजाब दा का सदस्य हूं। Read in English:
    Beadbi Incident Reported at Ludhiana Gurdwara, FIR Registered Against Woman
    मुझे सोशल मीडिया पर पता चला कि गांव जुगियाणा थाना साहनेवाल के अधीन गुरुद्वारा श्री रविदास जी महाराज में 21 अगस्त को एक महिला प्रकाश कौर ने अपने पति हरभजन सिंह की मौजूदगी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में अपने शरीर पर पहने कपड़े उतार कर निर्वस्त्र हो गई और कपड़े वहीं फेंक दिए। इस घटना के समय प्रकाश कौर का पति हरभजन सिंह भी मौके पर मौजूद था। जिसका इस घटना में पूरा हाथ है। प्रकाश कौर ने उक्त घटना को अंजाम देकर समस्त पंजाब निवासियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बता दे अभी आरोपी महिला पुलिस गिरफ्तार से बाहर है।
  • Jalandhar News: प्रेमी ने ही किया था महिला का कत्ल, जांच में ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: प्रेमी ने ही किया था महिला का कत्ल, जांच में ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शाहकोट के गांव दुरना की हरजीत कौर के कत्लकांड को पुलिस ने 11 दिन में ही सुलझाया। इस मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हरजीत का कत्ल उसके प्रेमी ने ही किया था, जिसपर वह शादी का दबाव बना रही थी। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार दलबीर सिंह के साथ हरजीत की कभी शादी की बात चली थी जो परवान नहीं चढ़ पाई। लेकिन दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान हरजीत की दो जगह शादी हुई। हरजीत दूसरे पति के रहते हुए भी दलबीर पर शादी का दबाव बना रही थी।

    इससे गुस्साए दलबीर ने योजना बनाकर हरजीत को मौत के घाट उतार दिया। डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि उनके पास टुरना गांव के साधु सिंह की शिकायत आई थी। उसने बताया कि बेटी 14 अगस्त को स्कूटी पर सुल्तानपुर लोधी के गांव सुचेतगढ़ गई थी जहां वह बलजिंदर कौर से कपड़े लेकर सिला करती थी। उस दिन बेटी वापस न आई तो उन्होंने पारिवारिक सदस्यों के साथ उसे ढूंढा। इस दौरान बेटी की लाश लोहियां-मक्खू रोड पर एक खेत से मिल गई। उसके गले पर तेजधार हथियार के जख्म थे।

    पास ही उसकी स्कूटी पड़ी थी। डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पाया कि हरजीत के लिए दशक पहले बलबीर सिंह का रिश्ता आया था। जोकि सिरे नहीं चढ़ पाया था। हालांकि वह लगातार बलबीर के संपर्क में रही। इसके बाद हरजीत की फिरोजपुर के मोहल्ला वीर नगर के रहने वाले कुलविंदर सिंह से शादी हुई। उनके एक बेटी हुई लेकिन शादी चल नहीं पाई और हरजीत तलाक लेकर वापस अपने गांव दुरना आ गई।

    घर वालों ने लोहियां की गुरुनानक कॉलोनी में बेटी को घर बनाकर दिया और उसकी शादी करवा दी। हरजीत का दूसरा पति इटली में था। इस दौरान उसकी दलबीर से नजदीकियां और बढ़ गईं। इस बीच दलजीत ने दलबीर पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। प्रेम संबंधों का खुलासा होने के डर से दलबीर ने हरजीत को बुलाया और उसका मर्डर कर दिया। लाश को वह खेतों में फेंककर भाग गया था। पुलिस ने दलबीर को गिरफ्तार करने के अलावा उसकी ब्रेजा कार और मोबाइल फोन भी कब्जे लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: सरपंच और पंचों पर लगे श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम दर्ज जमीन पर कब्जा करने के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सरपंच और पंचों पर लगे श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम दर्ज जमीन पर कब्जा करने के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः फिल्लौर के गांव धलेता में श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर दर्ज जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रविदास भाईचारे ने विरोध करना शरू कर दिया है। गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान जस्सी तल्लन ने बताया कि गुरु घर के साथ एक ग्राउंड है, जो जगह वह श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम दर्ज है। लेकिन यहां के सरपंच और पंचों ने 4-4-2025 को मता डालकर बताया कि यह जगह ग्राउंड के नाम पर दर्ज है। साथियों से पता चला है कि फर्दों में यह जगह श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर है।

    उन्होंने आरोप लगाया है कि मते में सरपंच की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम के आगे न ही गुरु लगाया न जगदगुरु न ही सतगुरु लगाया है। जिससे उनके मन को ठेस पहुंची है। इसके विरोध में सरपंच सहित जिन लोगों ने मते में साइन किए है उन पर बेअदबी का केस दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी गुरुद्वारे, मस्जिदें बनाई जाती है वह शामलात जमीनों पर ही बनाई जाती है, किसी की जमीन पर कब्जा करके नहीं बनाई गई। उन्होंने सभी भाइचारे को एक जुट होकर कब्जे वाली जमीन को छुड़वाने के लिए आगे आने की अपील की है।