Blog

  • Punjab News: Police Custody में आरोपी की हुई मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Police Custody में आरोपी की हुई मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले में पुलिस चौकी फैजपुरा में पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत का मामला सामने आया है। जहां चिट्टे के केस में पकड़े गए युवक की पुलिस चौकी में मौत हो गई। वहीं इस घटना को लेकर परिवार के सदस्य नाराज हो गए हैं और प्रदर्शन कर धरना लगा दिया।

    परिवार ने पुलिस पर युवक की पिटाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनका बेटा किसी भी चिट्टे के कारोबार में शामिल नहीं था, पुलिस ने घर से उसे उठाया और उसकी चोकी में पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

    उन्होंने पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की मांग की है। इस संबंध में एसीपी ऋषभ बोला ने कहा कि युवक की तबीयत खराब होने के कारण पुलिस चौकी में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। परिवार ने गिरफ्तारी और जांच की निष्पक्षता का भरोसा दिलाते हुए प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।

  • Punjab News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पानी से गुजरने को लोग मजबूर, हो सकता है हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पानी से गुजरने को लोग मजबूर, हो सकता है हादसा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में बीते दिन से लगातार बारिश हो रही है। वहीं लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ के आसार फिर से बन गए है। दूसरी ओर मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों में अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मानसा, पटियाला, रूपनगर, एसबीएस नगर, श्री मुक्तसर साहिब, तरनतारन में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

    उधर, हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब के कई गांवों में इस समय बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, जिले के माझी से छाड़ा गांव की तस्वीरें सामने आई है, जहां आप देख सकते हैं कि ढाढा चौं के एक तरफ से बैठने के कारण अभी किसी भी समय बड़ा नुकसान हो सकता है।

    गांव में बस पानी से गुजरने को मजबूर हैं। यहां के हालात इतने भयावह हैं कि कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। दूसरी तरफ, गांव वासियों का कहना है कि उन्हें मजबूरी के कारण यहां से गुजरना पड़ता है। क्योंकि वे यहीं से गुजर कर दिन भर काम करके घर का गुजारा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन हकीकत कहीं न कहीं कुछ और ही है। ।

  • Punjab News: पानी के तेज बहाव में बहे बाइक सवार 2 नौजवान, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी के तेज बहाव में बहे बाइक सवार 2 नौजवान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण डैमों का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे गांवों के बीच से गुजरने वाली नदियों में भी पानी का स्तर बढ़ रहा है, जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, जिससे उन्हें और नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। जिले के सभी खेतों और सड़कों में पानी भरा हुआ है। यह जो तस्वीरें आप देख रहे हैं, यह जिले के हरगढ़ चौं का हैं, जहां आज पानी में एक मोटरसाइकिल गिर गई। वहीं घटना में बाइक सवार दोनों युवक बह गए।

    घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बहुत मुश्किल से दोनों को बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों नौजवान हरगढ़ गांव से होशियारपुर आ रहे थे और जब वह हरगढ़ के चौं पर पहुंचे तो तेज बहाव में उनकी बाइक गिर गई। बता दें कि यह वही स्थान है जहां चार दिन पहले एक नौजवान की पानी में डूबने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। वहीं गांव राघोवाल से बिसोचक को जोड़ने वाली इस सड़क पर पड़ती नदी में से गुजर रही स्विफ्ट कार नंबर पी.बी 07 सी.जी 3548 बाढ़ के पानी की चपेट में आने की सूचना मिली है।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी को सुनील कुमार निवासी दुलमीवाल चला रहे थे। चालक सुनील कुमार ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला और एक ऊंचे स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद गांव राघोवाल के पंच राणा रामगढ़िया, अर्शदीप सिंह, चरणजीत सिंह, ऐशवीर सिंह और प्रभजोत सिंह ने देखा तो उन्होंने अपनी जान को जोखिम में डालकर तुरंत अपने ट्रैक्टर के जरिए कार को बाहर निकाला और व्यक्ति की जान बचाई।

  • Punjab News: ISI मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 किलो RDX और 4 ग्रेनेड बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: ISI मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 किलो RDX और 4 ग्रेनेड बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को यह कामयाबी बाल पुरिया गांव से मिली, जहां से 2 किलो RDX और 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

    Read in English:

    Batala Police Bust Terror Module; Explosives and Grenades Seized

    एसएसपी सोहेल कासिम मीर ने प्रेस को जानकारी देते बताया कि इस मामले में पुरिया कलां निवासी रविंदरपाल सिंह रवि को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रवि और उसका एक फरार साथी आतंकी हरिंदर सिंह रिंदा से जुड़े हुए हैं। रिंदा वर्तमान में पाकिस्तान में है और ब्रिटेन से भी उसके संबंध होने की बात सामने आई है। साथ ही, उसका संबंध डेरा बाबा नानक से भी जुड़ा बताया जा रहा है।

    पुलिस के अनुसार, यह विस्फोटक सामग्री पाकिस्तान से भेजी गई थी, जिसे रविंदरपाल सिंह रवि और उसके साथियों को सौंपा गया था। पुलिस को शक है कि इसका उपयोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Punjab News: Gun Point पर गाड़ी लूटने के मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर गाड़ी लूटने के मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिले में 18 अगस्त को गनप्वाइंट पर गाड़ी लूटने के मामले में आज पुलिस और आरोपी की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी का एनकाउंटर करके घायल दिया। पुलिस ने इस मामले में चौथे आरोपी को भी काबू कर लिया है।

    दरअसल, गाड़ी लूटने के मामले में पुलिस तीन आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य सरगना फरार चल रहा था। आज गुप्त सूचना के आधार पर मोहाली पुलिस को घड़ुआं के पास यह संदिग्ध दिखाई दिया। जब इसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

    जवाब में पुलिस ने गोली चलाकर उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह, निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। इस मौके पर एसपी1 रजिंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले इन चार व्यक्तियों ने एक व्यक्ति की पिटाई करके उसकी गाड़ी छीन ली थी, जिनमें से 3 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और एक व्यक्ति को आज भूपिंदर सिंह नामक आरोपी के रूप में एनकाउंटर किया गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

     

  • Asia Cup से पहले BCCI को झटका, Dream-11 ने 358 Crores का Contract तोड़ा

    Asia Cup से पहले BCCI को झटका, Dream-11 ने 358 Crores का Contract तोड़ा

    नई दिल्लीः एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को बड़ा झटका लगा है। Dream-11 ने बीसीसीआई को ये सूचित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम को अब स्पॉन्सर नहीं करेगा। संसद ने हाल ही में प्रमोशन एंड रेग्युलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 पास किया है। इस बिल के तहत भारत में रियम मनी गेमिंग पर रोक लग गई है, जिसके कारण ड्रीम-11 का बिजनेस बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एशिया कप 2025 से पहले ड्रीम-11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के लीड स्पॉन्सर से हटने का फैसला किया है। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी जानकारी दी।

    बिल में ड्रीम-11 जैसे रियल-मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को बैन किया गया है। ड्रीम-11 ने 2023 में BCCI के साथ 358 करोड़ रुपए में 3 साल का स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। ड्रीम-11 इस डील के तहत BCCI को हर घरेलू मैच के लिए 3 करोड़ रुपए देता था। विदेशों में खेले गए हर मैच के लिए BCCI को 1 करोड़ रुपए मिलते थे। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद BCCI अब नए स्पॉन्सर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।

    कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के बावजूद ड्रीम11 को किसी तरह का जुर्माना नहीं भरना होगा। कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा है कि अगर भारत सरकार के नए कानून से कंपनी के मुख्य बिजनेस पर असर पड़ता है, तो कंपनी बोर्ड को कोई पेनल्टी नहीं देगी। ड्रीम11 की शुरुआत 18 साल पहले हुई थी और आज इसकी वैल्यू लगभग 8 बिलियन डॉलर है।

  • जल्द Parents बनेंगे Ragneeti, सोशल मीडिया पर कपल ने शेयर की GoodNews

    जल्द Parents बनेंगे Ragneeti, सोशल मीडिया पर कपल ने शेयर की GoodNews

    बॉलीवुड: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि वह जल्द मां बनने वाली हैं। परिणीति ने बताया कि वो और उनके पति राघव चड्ढा अब दो से तीन होने वाले हैं और कपल के घर में जल्द नया मेहमान आने वाला है हालांकि इस गुड न्यूज की खबर फैंस को पहले ही लग गई थी। परिणीति और राघव ने कपिल शर्मा के शो पर प्रेग्नेंसी के सवाल पर कहा था कि जल्द ही वह ये गुड न्यूज देंगे।

    मम्मी बनेगी एक्ट्रेस

    परिणीति ने एक स्पेशल स्टोरी पोस्ट के साथ फैंस को यह खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि वो और उनके पति राघव चड्ढा दो से तीन होने वाले हैं। परिणीति ने एक पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा कि – हमारा छोटा सा ब्रह्मांड रास्ते में है शुक्रिया अपार आशीर्वाद मिला है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने नजर वाला इमोजी भी साथ में शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने एक केक की फोटो भी लगाई थी जिसमें लिखा था 1+1+=3. इसके साथ ही नन्हे-नन्हे पैरों के निशान भी बनाए थे। इसी के साथ परिणीति ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो पति राघव चड्ढा का हाथ थाम कर चलती हुई दिख रही हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by @parineetichopra

    कपिल शर्मा के शो पर किया था खुलासा

    इस खबर को सुनने के बाद दोनों के चाहने वाले, फैंस और दोस्त काफी खुश हैं। सभी कपल को बधाई दे रहे हैं। शादी के दो साल बाद परिणीति ने फैंस को यह गुडन्यूज दी है। हाल ही में कपिल शर्मा के शो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पेरेंट्स बनने पर हंसी-मजाक भरे अंदाज में बात किया था। उन्होंने बातों ही बातों में हिंट दिया था कि वह जल्द ही फैंस को गुड न्यूज देंगे। कपिल ने पूछा था कि गुड न्यूज कब देंगे तो राघव ने हंसते हुए जवाब दिया था जल्दी देंगे आपको गुड न्यूज भी देंगे। परिणीति इस पर शॉकिंग और हंसते हुए रिएक्शन देते दिखी। यही सवाल जब कपिल ने फिर से पूछा कि गुड न्यूज आ रही है क्या लड्डू बनाने लगे क्या तो राघव ने दोबारा मजाकिया अंदाजा में कहा कि सही समय पर देंगे।

    दो साल बाद आई कपल की जिंदगी में खुशियां

    गौरतलब है कि परिणीति ने साल 2023 में राघव चड्ढा के साथ राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। दोनों की शादी की खूब चर्चा हुई थी। इसमें सिर्फ परिवार वाले और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। अब शादी के बाद उनकी जिंदगी में नन्हा मेहमान जल्द आने वाले हैं जिसे लेकर सब एक्साइटेड हैं। परिणीति की इस पोस्ट पर बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट करते हुए दोनों को बधाई दी है।
  • Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ करने जेल पहुंचे पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो

    Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ करने जेल पहुंचे पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो

    नाभाः आमदनी से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर नाभा की नई जिला जेल में नजरबंद शिरोमणि अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के पूछताछ के लिए पुलिस प्रमुख पटियाला वर्मा शर्मा की अगुवाई में दो सदस्यीय सिट टीम पहुंची है। इस दो सदस्यीय सिट में जिला पुलिस प्रमुख वर्मा शर्मा के अलावा एस.पी.डी. गुरबंस सिंह बैंस आदि शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक दो सदस्यीय सिट जेल के अंदर ही थी।

  • Jalandhar News: डॉक्टर राहुल सूद पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, सीपी धनप्रीत कौर ने किया खुलासा, देखें Live

    Jalandhar News: डॉक्टर राहुल सूद पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, सीपी धनप्रीत कौर ने किया खुलासा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महागनर के पॉश अबर्न एस्टेट में डॉक्टर राहुल सूद पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों में से एक आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने प्रेस वार्ता के दौरान किया है। सीपी ने बताया कि आरोपी को यूपी के अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सत्या नारायण के रूप में हुई है।

    आरोपी जालंधर के इंडस्ट्री एरिया का रहने वाला है। सीपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में 2 आरोपी फरार चल रहे है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपियों द्वारा डॉक्टर पर फायरिंग करने की वजह सामने नहीं आई है। सीपी धनप्रीत ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी में किडनैपिंग या लूटपाट की वजह सामने आ पाएगी।

    डॉक्टर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके शहर में सीसीटीवी खंगालने के बाद उनकी टीम ने यूपी से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का कोई क्रिमिनल रिकार्ड सामने नहीं आया है।

  • बोरे में बंद मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

    बोरे में बंद मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

    रायपुरः शहर के उरला थाना इलाके में बोरे में बंद एक युवक की लाश मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पंचनामें की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल रवाना किया।

    प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई और इसके बाद शव को बोरी में भरकर मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। मृतक की पहचान रामा माड़ेक के रूप में हुई है। वह उरला स्थित RR इस्पात में काम करता था।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और आरोपी शव को बोरी में भरकर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।