Blog

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति ने की बेअदबी की कोशिश, लोगों ने की छित्तर परेड

    पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति ने की बेअदबी की कोशिश, लोगों ने की छित्तर परेड

    लुधियानाः शहर के ताजपुर रोड पर नशेड़ी युवक द्वारा बेअदबी का प्रयास किया गया है। जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में तनाव पैदा हो गया। लोगों ने युवक को पकड़कर उसके साथ पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। युवक की शिनाख्त प्रवीन कुमार निवासी ईडब्लयूएस कॉलोनी के तौर पर हुई है, जो नशे करने का आदि है और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार सुबह तकरीबन 6 बजकर 10 मिनट पर एक युवक ताजपुर रोड पर स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा था, वह भागते-भागते गुरुद्वारा साहिब के अंदर आया और वहां आकर कीर्तन कर रहे रागी सिंहों को गालियां देने लगा, यही नहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष सिमरन कर रही महिलाओं को भी उसकी तरफ से गालियां दी गईं। उसने हरमोनियम पर हाथ मारने के साथ-साथ वहां पड़ा कुछ सामान भी बिखेरना शुरू कर दिया।

    वहां मौजूद लोगों को आरोप है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की ताब्या में बैठे ग्रंथी सिंहों और सेवादारों ने उसे पकड़ लिया नहीं तो वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब को हाथ डाल सकता था। लोग उसे बाहर लेकर आए और कुछ लोगों ने उससे हाथापाई भी की। इस दौरान उसने अपनी शिनाख्त बताई। सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना डिवीजन नंबर सात से प्रभारी इंसपेक्टर सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपित को हिरासत में लिया है।

    युवक की मां का कहना है कि उसका बेटा नशे करने का आदि है और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। सेवादार गुरमुख सिंह और अवतार सिंह का कहना है कि जब युवक गुरुद्वारा साहिब में आया तो अजीब हरकतें कर रहा था, जब उसे पकड़ लिया गया है तो वह सही ढंग से खड़ा है और सही बातें कर रहा है। अब उसके परिजन कह रहे हैं कि उसका मानसिक संतुलन सही नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि मानसिक परेशान व्यक्तियों को गुरुद्वारा साहिब ही क्यों दिखता है और वह किसी अन्य धार्मिक स्थल पर क्यों नहीं जाते हैं।

    उनका कहना है कि साफ है कि एक सोची समझी साजिश के तहत ही यह पूरी कार्रवाई की जा रही हैं। थाना डिवीजन नंबर सात प्रभारी इंसपेक्टर सुखदेव सिंह का कहना है कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों को ब्यान दर्ज करवाने के लिए कहा गया है और ब्यान दर्ज कर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

  • एक अस्पताल में 60 से अधिक प्रेग्नेंट महिलाएं HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

    एक अस्पताल में 60 से अधिक प्रेग्नेंट महिलाएं HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

    35 ने बच्चों को दिया जन्म

    उत्तर प्रदेशः जिले के एक अस्पताल में 16 महीनों में 60 से अधिक गर्भवती महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव पाई गईं हैं। मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में पिछले 16 महीनों में 60 से अधिक गर्भवती महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव पाई गई हैं। अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भी इस पर नजर रख रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) सेंटर की एक रिपोर्ट के बाद ये खुलासा हुआ। रिपोर्ट में बताया गया कि लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिलिवरी के लिए आई 81 गर्भवती महिलाओं में एचआईवी की पुष्टि हुई थी।

    81 एचआईवी पॉजिटिव महिलाओं में से कम से कम 35 प्रभावित महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। ART सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 के बीच मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं में एचआईवी के 33 नए मामले दर्ज किए गए। जुलाई 2023 तक 13 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, 35 गर्भवती महिलाएं पहले से ही एचआईवी से प्रभावित पाई गईं।

    मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रभावित महिलाओं का मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है और वे ठीक हैं। नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी ने बताया कि 18 माह पूरे होने पर नवजात बच्चों की एचआईवी जांच करायी जायेगी।

    इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए, मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अखिलेश मोहन प्रसाद ने कहा कि मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में 60 महिलाओं में एचआईवी के मामले सामने आए हैं। हालांकि, सभी महिलाएं और नवजात बच्चे स्वस्थ हैं।

    सीएमओ प्रसाद ने कहा कि हमारे पास प्रभावित महिलाओं का विवरण नहीं है। प्रभावित महिलाओं का विवरण और उन्हें एचआईवी कैसे हुआ इसके कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

    बता दें कि एचआईवी तब फैल सकता है जब संक्रमित रक्त, वीर्य या योनि तरल पदार्थ शरीर में प्रवेश करते हैं। यह असुरक्षित शारीरिक संबंध के दौरान या नशीली दवाओं के इंजेक्शन या टैटू बनाने के लिए सुई साझा करने से या संक्रमित व्यक्ति के खून वाली सुई फंसने से फैल सकता है। एचआईवी गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान मां से बच्चे में भी फैल सकता है।

  • बड़ा हादसाः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    औरैयाः यूपी के औरैया जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में 3 दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। कई बच्चों को गंभीर चोटें भी आई है। बच्चों की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई। घटना फफूंद थाना क्षेत्र के भेसोल की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले गए।

  • ਪੰਜਾਬ: ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਘੇਰਿਆਂ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫਤਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਘੇਰਿਆਂ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫਤਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਕਸਬਾ ਕਾਦੀਆਂ ਵਿਖੇ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫਤਰ ਦਾ ਪਿੰਡ ਭਾਮ ਦੀ ਪੰਚਾਇਤ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਸਿਆ ਵਲੋਂ ਘਿਰਾਓ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ‘ਚ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਗੇਟ ਅਗੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨੂੰ ਸ਼ਾਤ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਕਾਦੀਆ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਪਹੁਚੀ। ਉਥੇ ਹੀ ਬੀਡੀਪੀਓ ਕਾਦੀਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਮਿਲੇ ਅਸ਼ਵਾਸ਼ਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਖਤਮ ਹੋਇਆ। 

    ਧਰਨੇ ਤੇ ਬੈਠੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇ ਤੋਂ ਪਿੰਡ ਚ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਖੜੀ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਕਈ ਵਾਰ ਸ਼ਕਾਇਤ ਕਰਨ ਤੇ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਅੱਜ ਪੰਚਾਇਤ ਸਮੇਤ ਮਜ਼ਬੂਰਨ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਜਦਕਿ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਕੁਝ ਲੋਕ ਹਨ ਜੋ ਨਾਲਾ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਣ ਦੇਂਦੇ ਅਤੇ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫਤਰ ਵਲੋਂ ਅਸ਼ਵਾਸ਼ਨ ਮਿਲਿਆ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਉਹ ਆਪਣਾ ਇਹ ਧਰਨਾ ਖਤਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਕਾਦੀਆ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਸਿਆ ਦੀ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਜੋ ਮੰਗ ਹੈ ਉਸ ਬਾਰੇ ਬੀਡੀਪੀਓ ਦਫਤਰ ਵਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਜਲਦ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਅਸ਼ਵਾਸ਼ਨ ਮਿਲ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕ ਵੀ ਇਸ ਨਾਲ ਸਹਿਮਤ ਹਨ।

  • पंजाबः नकाबपोशो ने फिल्मी स्टाइल में रोकी बच्चों से भरी KLM  International School की बस, देखें वीडियो

    पंजाबः नकाबपोशो ने फिल्मी स्टाइल में रोकी बच्चों से भरी KLM  International School की बस, देखें वीडियो

    पठानकोटः सैली रोड पठानकोट में पिछले दिनों एक बड़ी घटना घटित हुई। जिसकी सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जिला पठानकोट में पहली बार कुछ नकाबपोशो की ओर से दोपहर छुट्टी के समय एक स्कूल बस को फिल्मी तरीके से रोक कर बस में हुड़दंग मचाया गया।  जिसके बाद से ही बस में बैठे बच्चों के साथ-साथ शहर के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

    सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाही शुरू कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि पिछले दिनों 31 जुलाई की दोपहर छुट्टी के समय पठानकोट के KLM  International School की बस को कुछ लोगों की ओर से बस के आगे कार लगा बीच बाजार में रोक लिया गया। हालांकि इन नकाबपोशो का मकसद किसी एक बच्चे को ढूंढना था, लेकिन इनके तरीके तथा हावभाव से बस में बैठे अन्य बच्चों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

    इस सबंध में जानकारी देते हुए प्रदीप भाटिया (जिस बच्चे को नकाबपोश ढूंढ रहे थे के पिता) ने बताया कि उनका उनकी धर्मपत्नी माधवी के साथ लगना 9 साल पहले विवाह हुआ था, जिसके बाद ही उनकी तकरार होनी शुरू हो गई। प्रदीप भाटिया ने कहा कि अब लगभग 2 साल बीत चुके हैं हम दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। कोर्ट ने बच्चे की कस्टडी मुझे दी है। जिसके लिए मेरे पास दस्तावेजों सहित पूरे सबूत हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी अपनी पत्नी को मेरे बच्चे से मिलने के लिए मना नहीं किया, लेकिन बावजूद इसके वह अपने भाई एवं अन्य गुंडों के साथ बीते दिन मेरे बच्चे की बस को रोककर उसमें छानबीन करती है, जो कि बेहद निंदनीय है।

    प्रदीप भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी पत्नी एवं उसके साथ आए हुए गुंडे ना कि मेरे बच्चे को ढूंढ रहे थे, बल्कि मेरे भाई के बच्चे अनमोल भाटिया को भी उठाने की फिराक में थे। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी की ओर से यह कोशिश पहले भी की जा चुकी है, इसके संबंध में हमने पुलिस को शिकायत की थी। वहीं प्रदीप भाटिया ने कहा कि सिविल कोर्ट की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि उनकी पत्नी एवं पत्नी का परिवार उनके घर नहीं आ-जा सकता, लेकिन फिर भी हमें मेरे घर आकर डराया धमकाया जाता है। प्रदीप भाटिया ने आगे बताया कि जिले में इस तरह की गुंडागर्दी सरेआम हो रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि यह सब कुछ उनकी पत्नी द्वारा करवाया जा रहा है। पहले भी उनकी पत्नी ऐसे कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है। उनकी पत्नी द्वारा उनके घर पर आकर उनके पारिवारिक सदस्यों पर हमला भी किया गया।

    उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया और हाईकोर्ट ने उनके बच्चे की कस्टडी उनको सौंपी है। पर उनकी पत्नी माननीय हाईकोर्ट के आदेशों को भी नहीं मानते।  उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी और 15 नकाबपोश जो उसके साथ उस दिन आए थे उनसे खतरा है। ऐसे में पुलिस पत्नी और नकाबपोश पर कड़ी कार्रवाई करे। दूसरी तरफ जब इस सबंधी पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर के एक निजी स्कूल की तरफ से उन्हें शिकायत मिली थी कि उनकी स्कूल वैन को कुछ लोगों द्वारा रास्ते में रोक उस की तलाशी ली गई थी। जिस के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर Landslide, 3 श्रद्धालुओं के शव बरामद, 8 लापता

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर Landslide, 3 श्रद्धालुओं के शव बरामद, 8 लापता

    काठमांडू: भारत में उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर क्षेत्र के पास आकस्मिक बाढ़ में एक होटल के बह जाने से कम से कम 3 नेपाली श्रद्धालुओं की मौत हो गई और आठ अन्य लापता हो गए। नेपाल सरकार के गोरखपत्र दैनिक के अनुसार गुरुवार को भारी वर्षा के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद कम से कम तीन नेपाली श्रद्धालुओं के शव बरामद किए गए जबकि आठ अन्य लापता हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन में पूरा होटल ही बह गया जहां नेपाली नागरिक ठहरे हुए थे। पटसारी ग्राम नगरपालिका के अध्यक्ष पूर्ण सिंह बोहरा ने कहा, ‘‘ नेपाल के 11 लोगों, जो इस घटना के बाद लापता हुए, में तीन के शव बरामद हुए हैं जबकि आठ अब भी लापता हैं।’’ उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले ये तीनों नेपाली श्रद्धालु पटसारी के ही थे।

  • जालंधरः अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 3 कालोनियों पर चलाया पीला पंजा

    जालंधरः अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 3 कालोनियों पर चलाया पीला पंजा

    जालंधर,ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। इसी के तहत इसी के तहत निगम और जेडीए ने संयुक्त टीम बनाकर अधीन आती 3 अवैध कोलोनियों पर पीला पंजा चलाया है। दरअसल, प्रशासन द्वारा दिन चढ़ते ही इन अवैध कोलोनियों पर कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चलाया गया। मामले की जानकारी देते हुए जेडीए के एटीपी प्रदीप कुमार की टीम ने पहले 3 कालोनियां गिराईं। उक्त कोलोनियां उधोपुर, फूलपुर व नंगल में है।

    इसके अलावा 8 फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई, जोकि उक्त गांवों के अलावा लांबड़ी में हैं। इसी दिन प्राइवेट इंस्टीट्यूट के कब्जे भी तोड़े गए। इलाके के कोल्ड स्टोर व नंगल गांवों में चल रहे 2 प्रोजेक्टों पर भी एक्शन हुआ है। जेडीए की सीए दीप शिखा शर्मा के आदेशों पर ये कारवाई की गई है। नाजायज कोलोनी काटकर सरकार को चूना लगाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इसी तरह आगे भी जारी रहेगी।

  • 5 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर नोंचा, देखें वीडियो

    5 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर नोंचा, देखें वीडियो

    गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कुत्तों के आतंक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 5 कुत्ते घेरकर एक बच्चे को नोंच रहे हैं। बच्चे के चिल्लाने पर कुत्ते उस पर और तेज झपट्‌टा मारते हैं। बच्चा जब भागने की कोशिश करता है तो कुत्ते उसे काटने लगते हैं। इस बीच एक डिलीवरी ब्वॉय ने आकर मासूम की जान बचाई।

    घटना राजनगर एक्सटेंशन में ऑफिसर सिटी-1 कॉलोनी की है। घटना का CCTV वायरल हो रहा है। जिसे देखकर रेजिडेंट्स बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। लोग सोसाइटी में स्ट्रे डॉग्स की एंट्री और एनिमल लवर्स पर सवाल उठा रहे हैं।  वीडियो में एक बच्चा सोसाइटी के अंदर जाता दिख रहा है। तभी अचानक 5 कुत्ते आ जाते हैं। उन्हें देखकर बच्चा रुक जाता है। उनसे कुत्तों से बचने की कोशिश की। लेकिन वह बच्चे को घेरकर काटने लगते हैं।

    बच्चा जब भागने की कोशिश करता है तो कुत्ते उसे दौड़ाने लगते हैं। इस बीच, कुत्ता एक कार के पास जाकर खड़ा होता है तब जाकर कुत्ते उसे नोंचना छोड़ते हैं। हालांकि कुछ देर के बाद कुत्ते उस पर फिर अटैक करने की कोशिश करते हैं। तभी वहां से गुजर रहा एक डिलीवरी ब्वॉय वहां आता है। इसके बाद उसने कुत्तों को वहां से भगाया। इस बीच, पीछे से एक महिला भी वहां आ जाती हैं। CA अनुज मित्तल ने इस घटना के CCTV को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।

  • पंजाब: हमलावारों ने तेजधार हथियारों से किया व्यक्ति का कत्ल

    पंजाब: हमलावारों ने तेजधार हथियारों से किया व्यक्ति का कत्ल

    लुधियानाः सिधवां बेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात हमलावारों ने तेजधार हथियार से व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रेशम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी खोलियां वाल पुल मलसीहां बाजण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रेशम सिंह एक जमींदार के साथ संपर्क में था और उक्त जमींदार विदेश में रहता था। इस कारण उसके घर और जमीन की देखभाल रेशम सिंह करता था। देर रात वह खेत में मोटर पर धान में पानी लगा रहा था, तभी अज्ञात हमलावारों ने उस पर तेजधार हथियारों व बेसबॉल आदि से हमला कर दिया। गांव वासियों को पता लगने पर रेशम सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    इस संबंध में थाना सिधवां बेट के इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह गिल ने बताया कि पुलिस द्वारा इस घटना की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।  गांव मलसीहां बाजण के सरपंच जोगिंदर सिंह ढिल्लों, सरपंच नाहर सिंह कन्नियां हुसैनी, सरपंच जसवीर सिंह जस्सा परजियां ने बताया कि घटना के बारे में पता लगने पर वह रेशम सिंह को लेकर सिविल अस्पताल सिद्दवां बेट लेकर गए। यहां ड्यूटी डॉक्टर न होवे के कारण मौजूद नर्स ने बिना जांच किए उसे जगराओं रेफर कर दिया और सिविल अस्पताल जगराओं ने उसे आगे लुधियाना भेजने का आदेश दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    उक्त सरपंचों ने सिविल अस्पताल के स्टाफ पर इलाज न करने के गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह गांव वासियों सहित रेशम सिंह का इलाज करवाने और एंबुलेंस का प्रबंध करने के लिए तीन घंटों तक इन अस्पतालों में परेशान होते रहे पर इन दोनो अस्पतालों के स्टाफ ने उनकी एक न सुनी। परेशान होकर उन्होंने एक निजी गाड़ी का प्रबंध कर रेशम सिंह को लुधियाना भेजा पर गाड़ी में इलाज की सुविधा न होने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन घंटों कर रेशम सिंह ठीक था पर सही इलाज न होने के कारण उसकी मौत हो गई। 

  • जालंधरः नए भर्ती हुए 1090 पटवारियों को बड़ा झटका, जाने मामला

    जालंधरः नए भर्ती हुए 1090 पटवारियों को बड़ा झटका, जाने मामला

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा पिछले साल भर्ती की गई 1090 पटवारियों को बड़ा झटका लगा है। नए भर्ती हुए पटवारियों के खिलाफ पुराने पटवारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद 1090 पटवारियों को ट्रेनिंग और बेसिक वेतन मिलने की उम्मीद टूट गई है। कारण यह है कि नवनियुक्त पटवारियों की ट्रेनिंग सरकार द्वारा डेढ़ साल की बजाय एक साल के लिए की गई थी और उन्हें ज्वाइनिंग के पहले दिन से तीन साल तक 19900 रुपए बेसिक वेतन देने के नियम बनाए गए थे, लेकिन उक्त नियमों के लागू होने के बाद से पहले से भर्ती 710 पटवारियों द्वारा न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के कारण इन नियम एवं शर्तों के लागू होने पर रोक लगा दी है। 
    इस प्रकार पंजाब सरकार द्वारा पंजाब मल पटवारी (वर्ग-3) सेवा नियम संशोधन 2023 लागू नहीं सका है। हाईकोर्ट में दायर की गई रिट पटीसन मनिंदरजीत सिंह और अन्य बनाम पंजाब सरकार और अन्य सीडब्ल्यूपी 8681-2023 दिनांक 12 जुलाई 2023 के तहत जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की अदालत में वर्तमान में ट्रेनिंग ले रहे पटवारी जोकि एक वर्ष की ट्रेनिंग भी पूरा कर चुके है, उन पर पटवारी सेवा नियम 1966 के अंतर्गत निर्दारित शर्तों पर नियम लागू करने हेतु जारी किये गये हैं।

    इसके बाद राजस्व एवं पुनर्वास विभाग पंजाब की ओर से 28 जुलाई 2023 को निदेशक भूमि अभिलेख, पंजाब, जालंधर को लिखे पत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने के लिए 1090 पटवारियों का प्रशिक्षण पंजाब राजस्व पटवारी (वर्ग-3) सेवा नियम, 1966 के अनुसार, एक वर्ष की पटवारी स्कूल ट्रेनिंग और 6 महीने की फील्ड ट्रेनिंग कुल मिलाकर डेढ़ वर्ष की ट्रेनिंग सुनिश्चित की जानी चाहिए। अदालत के उक्त फैसले से जहां सरकार द्वारा पंजाब माल पटवारी (वर्ग-3) सेवा नियम, 1966 में किए गए संशोधन को झटका लगा है, वहीं ट्रेनिंग पूरी कर चुके नवनियुक्त पटवारियों को अब डेढ़ साल की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।