Blog

  • पंजाबः 35 करोड़ रुपए की ठगी मारने वाले फर्जी ट्रैवल एंजेट को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः 35 करोड़ रुपए की ठगी मारने वाले फर्जी ट्रैवल एंजेट को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा

    चीफ सेक्रेटरी बनकर लोगों को विदेश भेजने का देता था झांसा 

    मोहालीः पुलिस ने हरियाणा का फर्जी चीफ सेक्रेटरी बन लोगों से इमिग्रेशन के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को उसके 2 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अब तक लोगों से 35 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह (28 साल) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। उसके साथ गिरफ्तार 2 अन्य लोगों की पहचान राहुल (35 साल) निवासी बिलासपुर हिमाचल और रवि मिश्रा (27 साल) निवासी छपरा बिहार के रूप में हुई है।

    वहीं पूछताछ दौरान चौकाने वाले खुलासे हुए है। मोहाली के SSP संदीप गर्ग ने कहा कि सर्बजीत संधू हरियाणा का चीफ सेक्रेटरी बनता था। इसके लिए लग्जरी गाड़ियां रखी थी। काफिले की शक्ल में चलता था। पूर्व फौजियों को पुलिस कमांडों जैसी वर्दी पहनाता था। वॉकी टॉकी पर ऑर्डर देता था। संधू इमीग्रेशन के नाम पर लोगों से ठगी करता था। लोगों को फर्जी PR सर्टिफिकेट देता था। संधू ने देश भर में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति बना रखी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने अपने ऑफिस में 70 लाख का फर्नीचर लगा रखा था। इसके अलावा 61 बैंक अकाउंट खोले हुए थे। जिनके जरिए वह फर्जी वीजा से लोगों को 35 करोड़ ठग चुका है।

    इस आरोपी को मोहाली पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था। सर्बजीत संधू पंजाब में अमृतसर के घरिंडा पुलिस थाने में आते गांव अचिंत कोट का रहने वाला है। हालांकि उसने पटियाला के राजपुरा में फर्जी एड्रेस से आर्म्स लाइसेंस बनवा रखा था। संधू ने बीए के साथ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की हुई है। उसके खिलाफ अमृतसर, संगरूर और गुरदासपुर में फ्रॉड के 5 केस दर्ज हैं। उसने मोहाली में 2 जगह अपने ऑफिस खोले थे। जिनमें एक मोहाली के सेक्टर 82 और दूसरा डेराबस्सी में खोला हुआ था। हालांकि पुलिस ने अब दोनों आफिस सील कर दिए हैं। फर्जी चीफ सेक्रेटरी सर्बजीत संधू का नेटवर्क पंजाब के अलावा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में फैला हुआ था।

    पंजाब में संधू अपने ऑफिस के जरिए खुद एक्टिव था। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से उसने 35 साल के राहुल को रखा था। जो संधू के लिए फेक वीजा और दिल्ली-कर्नाटक समेत दूसरे राज्यों में फर्जी बैंक अकाउंट का अरेंज करता था। राहुल ने MBA फाइनेंस की डिग्री की है। हरियाणा में उसका साथी रवि मिश्रा था। गुरुग्राम का रहने वाला रवि मिश्रा साइंस ग्रेजुएट है और संधू के लिए फेक बैंक अकाउंट बनाने में मदद करता था। मोहाली पुलिस की इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक ठगी की रकम का 70% सर्बजीत संधू रख लेता था। बाकी 30% रवि और राहुल आपस में बांट लेते थे। यह भी खुलासा हुआ है कि जब ठगी का पता चलने पर लोग रुपए मांगने आते तो संधू अपने रौब और सिक्योरिटी से धमकाकर उन्हें भगा देता था।

    मोहाली पुलिस के मुताबिक सर्बजीत संधू कहता था कि उसकी US में संधू ट्रांसपोर्ट के नाम से रजिस्टर्ड कंपनी है। वह आसानी से US और कनाडा के वीजा अरेंज कर सकता है। इसके लिए वह लोगों को अपनी कंपनी का वर्कर बता देगा। इसी झांसे में कई ट्रैवल एजेंट तक संधू के झांसे में फंस गए। उन्होंने कमीशन के लिए संधू के पास लोग भेजने शुरू कर दिए। जब वह फेक वीजा देता था तो उस पर VFS ग्लोबल के लिफाफे यूज करता था और उन पर बार कोड भी होता था ताकि सबको लगे कि यह एंबेसी से आया हो। इसका खुलासा तब होता, जब लोग टिकट खरीदने के बाद एयरपोर्ट पहुंचते और वहां इमीग्रेशन अथॉरिटीज उन्हें रोक लेती थी।

  • जालंधरः मशहूर कपल के खिलाफ पर्चा दर्ज करने को लेकर महिला ने किया थाने के बाहर हंगामा, देखें वीडियो 

    जालंधरः मशहूर कपल के खिलाफ पर्चा दर्ज करने को लेकर महिला ने किया थाने के बाहर हंगामा, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल की वायरल वीडियो को लेकर विनीत कौर ने थाना 4 के बाहर जमकर हंगामा किया। इससे पहले विनीत कौर ने मशहूर कपल की दुकान के बाहर हंगामा किया था। वहीं आज थाने के बाहर महिला ने मशहूर कपल के खिलाफ मामला दर्ज करने के खिलाफ हंगामा किया है। वहीं पुलिस ने महिला को मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया है। महिला ने पहले पास्टर अंकुर के खिलाफ हंगामा किया और कहा कि मैं अंकुर नरूला के कारण मशूहर कपल को लेकर विवाद नहीं कर रही हूं।

    मशहूर कपल को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत उनके पास है जिसमें उन्होंने कहा कि मशहूर कपल के साथ उनका कोई लिंक नहीं है। जबकि इस मामले को लेकर महिला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मशहूर कपल को लेकर उन्होंने कहा कि लिंक को लेकर कुछ नहीं लिखा। उन्होंने कहा कि मैंने लिखा है कि मैंने मशहूर कपल से कोई पैसे नहीं खाए है। वहीं महिला ने पुलिस ने बात करते हुए कहा कि कब तक कार्रवाई होगी। जिसके बाद पुलिस ने 4 दिन का समय दिया है। वहीं महिला ने कहा कि क्या 4 दिन के बाद मैं फिर से धरना लगा सकती हूूं।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मशहूर कपल के मामले की जांच जा रही है, हो सकता है कि आज ही पुलिस द्वारा पर्चा दर्ज हो जाएगा। इस दौरान महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए है। बता दें कि इससे पहले विनीत कौर ने मशहूर कपल की दुकान के बाहर हंगामा किया था। उस दौरान विनीत कौर ने मशहूर की मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि मशहूर कपल की माता ने कहा कि 70 प्रतिशत महिलाए अपनी पति के साथ यह काम करती है। इस दौरान विनीत कौर ने कहा क्या 70 प्रतिशत महिलाए ऐसी जुबान के साथ बाते करती है। इस दौरान महिला ने बोर्ड पर ऐमी विर्क और अंकुर नरूला पर मुर्दाबाद नारे का इस्तेमाल किया था। 

  • श्रद्धालुओं के लिए अहम खबरः Maa Chintpurni दरबार में इन चीजों पर लगा बैन

    श्रद्धालुओं के लिए अहम खबरः Maa Chintpurni दरबार में इन चीजों पर लगा बैन

    ऊनाः नवरात्रों से पहले माता चिंतपूर्णी भक्तों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। अगर आप शारदीय नवरात्र में माता के दरबार जाने की सोच रहे हैं तो जरा रुक जाए क्योंकि इस दौरान मंदिर बंद रहने वाला है। दरअसल, 15 से 23 अक्तूबर शारदीय नवरात्र का पावन पर्व शुरु हो जाएगा। इस दौरान मां चिंतपूर्णी मंदिर 11 बजे से लेकर सुबह 3 बजे तक बंद रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि वह श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर खोलने का समय खुद तय करेंगे। बाबा दास सदन में आर.सी.कार पार्किंग तथा शंभू बैरियर पर दर्शन पर्ची लेकर भक्त आगे बढ़ सकते हैं।

    मेले में स्थापित किए जाएंगे मोबाइल शौचालय 

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले में मोबाइल शौचालय स्थापित किए जाएंगे। सफाई व्यवस्था के लिए 40 कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे, ताकि गंदगी ना हो। इसके अलावा मेले में 350 गृहरक्षक, 200 पुलिस कर्मचारी और 50 महिला पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो सभी व्यवस्थाओं का ख्याल रखेंगे। वहीं डी.एस.पी. अम्ब पुलिस महिला अधिकारी तथा बी.एम.ओ. अम्ब को मेला चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    इन चीजों पर लगाया गया बैन

    बता दें कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्र के दौरान ढोल-नगाड़े, अस्त्र-शस्त्र, नारियल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा माता के मेले में स्पैशल चाइल्ड टीम तैनात की जाएगी , ताकि बच्चे भिक्षा ना मांग सके।

    मिलेंगी ये सुविधाएं

    • माता चिंतपूर्णी में लंगर लगाने के लिए मंदिर कार्यालय में 20 हजार रुपए जमा करवाने पड़ेंगे, जिसमें से 10 हजार साफ-सफाई का निरीक्षण करने के बाद रिफंड कर दिए जाएंगे।
    • श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त दवाइयां और जगह-जगह पानी की व्यवस्था की जाएगी।
    • बड़े वाहन खड़े करने की व्यवस्था पार्किंग में की जाएगी जबकि छोटे वाहनों के लिए बाबा माईदास सदन में पार्किंग बनाई गई है।
    • मेले से पहले श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए सुगम दर्शन प्रणाली के तहत ऑनलाइन बुकिंग लागू कर दी जाएगी।
  • पंजाबः पूर्व वित्तमंत्री के करीबी शराब कारोबारी के घर विजिलेंस की दबिश

    पंजाबः पूर्व वित्तमंत्री के करीबी शराब कारोबारी के घर विजिलेंस की दबिश

    बठिंडाः पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस को बादल की एक लोकेशन मिली है। हालांकि इस मामले में विजिलेंस अधिकारी कुछ नहीं कह रहे। वहीं प्लॉट घोटाले में फरार चल रहे पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल के करीबी के घर विजिलेंस ने दबिश दी है। दरअसल, शनिवार को विजिलेंस में बठिंडा में बादल के नजदीकी शराब कारोबारी जसविंदर जुगनू के घर रेड की। हालांकि विजिलेंस टीम के हाथ कुछ नहीं लगा क्योंकि जुगनू के घर पर कोई नहीं था।

    जुगनू के घर रेड करने पहुंचे विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि प्लॉट घोटाले में जुगनू से रूटीन की पूछताछ करनी थी। इसी के चलते विजिलेंस टीम आज उनके घर पहुंची। लेकिन पता चला कि जुगनू के घर पर कोई नहीं है। मनप्रीत की गिरफ्तारी के बारे में विजिलेंस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में अभी तक विजिलेंस ने राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, विकास अरोड़ा को गिरफतार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी मनप्रीत बादल, पीसीएस अधिकारी बिक्रमजीत शेरगिल और सुपरिंटेंडेंट पंकज की गिरफ्तारी बाकी है।

  • Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah  शो का मेन किरदार लेने जा रहा है ब्रेक!

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो का मेन किरदार लेने जा रहा है ब्रेक!

    नई दिल्ली : तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पिछले 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा इस शो से अब एक और कलाकार गायब होने वाला है। एक्टर का नाम सुनकर आपको गहरा झटका लग सकता है क्योंकि यह कलाकार कोई और नहीं बल्कि सभी के चहेते जेठालाला है। इस बात का खुलासा खुद दिलीप जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए किया है। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जहां वह अपनी धार्मिक यात्रा का जिक्र करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में दिलीप दोशी कह रहे हैं कि वह बहुत जल्द अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकलने वाले हैं और इस बीच वह अब्बू धाबी भी घूमने जाएंगे।

    ऐसे में अब यही कयास लगाया जा रहा है कि कुछ दिनों के लिए दिलीप जोशी शो से ब्रेक लेने वाले है। इसका मतलब कुछ समय तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से शो के मेन किरदरा जेठालाला गायब रहने वाले है। बता दें कि शो का हर किरदार दर्शकों के बीच काफी मशहूर है लेकिन शो का मेन किरदार जेठालाला सभी के चहेते है। ऐसे में अब कुछ समय के लिए शो से गायब होने पर दिलीप जोशी के फैंस निराश हो सकते है।

  • पंजाबः लूटपाट और नशे के खिलाफ किसानों में रोष, पूर्णरूप से बाजार बंद

    पंजाबः लूटपाट और नशे के खिलाफ किसानों में रोष, पूर्णरूप से बाजार बंद

    गुरदासपुरः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक ऐतिहासिक शहर कलनौर और आसपास के इलाके में डकैती, रंगदारी और नशाखोरी के खिलाफ किसान संगठनों के अलावा शांतिप्रिय लोगों द्वारा की जा रही विरोध रैली और बंद को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इसके तहत कलानौर के सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इस मौके पर शिव मंदिर कलानूर पार्क में एक विशाल विरोध रैली आयोजित की जा रही है।

  • जालंधरः रेलवे लाइन पर दो पक्षों में हुई झड़प, वीडियो वायरल

    जालंधरः रेलवे लाइन पर दो पक्षों में हुई झड़प, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: सोढल मेले के दौरान देर रात दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है कि सोढल फाटक की लाइनों पर दो पक्षों में झड़प हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के साथ जमकर हाथापाई कर रहे है। हालांकि इस घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है और ना ही यह पता चल पाया है कि दोनों पक्षों में किस बात को लेकर विवाद हुआ है। 

  • पंजाबः 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    पंजाबः 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    खरड़ः पंजाब के मोहाली जिले के छज्जूमाजरा कॉलोनी में एक 19 वर्षीय युवक ने 2 दिन पहले की देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में खरड़ के 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और थाने में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने पुलिसकर्मियों पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान मृतक के कमरे में पंजाबी में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। इसमें खरड़ सिटी पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह और कांस्टेबल हुसनप्रीत सिंह के नाम लिखे हैं। जिसके बाद थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। 

    बता दें कि मृतक के पिता सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा तेग बहादुर सिंह इलेक्ट्रिशन का काम करता था। आत्महत्या के बारे में सुबह तब पता चला जब वह उसके कमरे में पहुंचे। बेटे ने काम पर आने-जाने के लिए साइकिल रखी थी। तीन-चार दिन पहले उसका एक दोस्त किरणवीर सिंह उसे अपनी मोटरसाइकिल दे गया था और कहा था कि वह कुछ दिन की खातिर बाहर जा रहा है। तब तक वह मोटरसाइकिल चला सकता है। इसके बाद तेग बहादुर सिंह को हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह और कांस्टेबल हुसनप्रीत सिंह ने रोका और मोटरसाइकिल के कागजात दिखाने को कहा। 

    तेग बहादुर ने मोटरसाइकिल में रखी आरसी पुलिस कर्मचारियों को दिखाई तो उन्होंने उसे जाली बताया। तेग बहादुर ने फोन पर अपने दोस्तों को बताया और मदद मांगी। तेग बहादुर के दोस्त उसे उस रात को पुलिस से छुड़वा कर ले गए। पुलिस ने तेग बहादुर को अगले दिन असली आरसी दिखाने को कहा। अगले दिन बुधवार को तेग बहादुर अपने दोस्त किरणवीर के पिता के साथ असली आरसी लेकर इन पुलिस कर्मचारियों से मिला लेकिन इन पुलिस कर्मचारियों ने तेग बहादुर को डराया और कहा कि वह उसे आपराधिक केस में फंसा कर जेल भेज देगें। नहीं तो वह उन्हें 20 हजार रुपये दे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने आत्महत्या कर ली थी।

  • पंजाब : फिल्म यारियां-2 के गाने में आपत्तिजनक सीन के लिए पूरी टीम ने माफी मांगी, देखें वीडियो

    पंजाब : फिल्म यारियां-2 के गाने में आपत्तिजनक सीन के लिए पूरी टीम ने माफी मांगी, देखें वीडियो

    अमृतसर : पिछले काफी दिनों से एक गीत के सीन को लेकर पंथक हलके में विवादों का कारण बनी फिल्म “”यारियां-2′ के निर्माता, निर्देशक समेत पूरी टीम ने श्री अकाल तख्त साहिब, एसजीपीसी और अन्य सिख संगठनों से माफी मांग ली है। इसकी पुष्टि एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के ओएसडी सतबीर सिंह धामी ने कहा कि माफीनामा सचिव के पास आ गया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए माफीनामा में निर्माता निर्देशक राधिका राव, विनय सप्रू और टी सीरीज ग्रुप के साइन हैं। पत्र में लिखा गया है कि फिल्म यारियां-2 के एक गाने में दिखाए गए एक हिस्से के लिए हमारी पूरी टीम आप जी से हाथ जोड़ के माफी मांगती है। इस गाने/सीन को पूरी तरह से बदल दिया गया है।

  • जालंधरः वायरल वीडियो के मामले में शेर की शेरनी पर मेहरबान हुई पुलिस! अभी तक नहीं हुई कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधरः वायरल वीडियो के मामले में शेर की शेरनी पर मेहरबान हुई पुलिस! अभी तक नहीं हुई कार्रवाई, देखें वीडियो

    अपने अधिकारी को लाइन हाजिर करने के बाद DCP का आया बयान 

    जालंधर, ENS: सोशल मीडिया पर पायल परम नाम की युवती आए दिन विवादों में रहती है। वहीं उक्त युवती की शेर की शेरनी गाने पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।लेकिन हैरानी की बात यह है कि उक्त युवती पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 3 दिन पहले युवती ने पुलिस की गाड़ी पर बैठकर रील बनाई थी। हालांकि इस मामले में उच्च अधिकारियों ने तुरंत थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था। हैरानी की बात यह है कि उक्त युवती पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद अब उक्त युवती की दो ओर वीडियो वायरल हुई है। हालांकि इस दौरान एक अन्य वीडियों में युवती ने माफी मांगी है। लेकिन आम जनता अगर गन कल्चर को प्रमोट करती है तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर देती है।

    जबकि उक्त युवती पर कार्रवाई करने से अधिकारी क्यों गुरेज कर रहे है, यह पुलिस प्रशासन पर एक सवालियां निशान बना हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर डीसीपी जगमोहन सिंह का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है और जल्द ही जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस मामले के बाद उक्त पायल की दो वीडियो और सामने आई है, जिसमें वह गन कल्चर को प्रमोट कर रही है। हालांकि गन कल्चर प्रमोट करने के मामले में डीजीपी गौरव यादव ने रोक लगाई हुई है।

    जिसमें उन्होंने लोगों से गन कल्चर प्रमोट के मामले में सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो वायरल करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए कहा हुआ है। बता दें कि उक्त युवती इससे पहले भी विवादों में आ चुकी है। उस दौरान युवती की हवा में फायरिंग करने की वीडियो वायरल हुई थी। लेकिन उस समय भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या उक्त युवती इसी तरह से गन कल्चर को प्रमोट करती रहेंगी। पुलिस मुलाजिमों की गाड़ियों पर बैठकर रील बनाकर थाना प्रभारियों पर कार्रवाई करवाती रहेंगी या फिर उक्त युवती पर भी पुलिस अधिकारी कोई कार्रवाई करेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएंगा।