Blog

  • विधानसभा चुनाव में बूथ पर लगा बंटेंगे तो कटेंगे का पोस्टर, वीडियो वायरल

    विधानसभा चुनाव में बूथ पर लगा बंटेंगे तो कटेंगे का पोस्टर, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में सुबह 7 बजे शुरू हो गई थी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। 11 जिलों में 70 विधानसभा सीटों पर आज करीब 1.55 करोड़ लोग वोट डालेंगे और 699 चुनाव प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं चुनाव के दौरान एक क्षेत्र से वीडियो सामने आई है जहां एक बूथ पर लगे पोस्टर पर लिखा हुआ है कि बंटेंगे तो कटेंगे। बता दें कि यह नारा महाराष्ट्र चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दिया था।

    वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है, पहले मतदान, फिर जलपान।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की जनता से मतदान की अपील की है।

    उन्होंने एक्स पर लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जा रहे बहनों-भाइयों से अपील करता हूं कि वे झूठे वादों, प्रदूषित यमुना, शराब के ठेकों, टूटी सड़कों और गंदे पानी के खिलाफ वोट करें। आज एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जिसके पास जनकल्याण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड हो और दिल्ली के विकास का स्पष्ट विजन भी हो। आपका एक वोट दिल्ली को दुनिया की सबसे विकसित राजधानी बना सकता है। पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।”

     

  • उल्ट दिशा में क्यों बहती है नर्मदा नदी? इसके पीछे है एकतरफा प्यार की दिलचस्प कहानी

    उल्ट दिशा में क्यों बहती है नर्मदा नदी? इसके पीछे है एकतरफा प्यार की दिलचस्प कहानी

    धर्मः भारत की प्रमुख नदियों में से एक नर्मदा नदी का विशेष धार्मिक महत्व है। नर्मदा नदी को गंगा के समान पवित्र माना जाता है। नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली नदी है, अर्थात यह विपरीत दिशा में बहती है। इसके विपरीत दिशा में बहने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है जिसका उल्लेख पुराणों में मिलता है। भारत में लोगों की नदियों से धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। हमारे देश में लगभग 400 नदियां बहती हैं और इनमें से कुछ नदियों को देवी-देवताओं के समान पवित्र माना जाता है। इन पवित्र नदियों की भी उचित अनुष्ठानों के साथ पूजा की जाती है। गंगा, यमुना और सरस्वती की तरह नर्मदा नदी भी लोगों की आस्था का केंद्र मानी जाती है। अधिकांश नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं, लेकिन नर्मदा एक ऐसी नदी है जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में गिरती है। नर्मदा नदी को ‘आकाश की पुत्री’ भी कहा जाता है। हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को नर्मदा जयंती मनाई जाती है, जो 4 फरवरी को मनाई जाती है।

    इन पुराणों में नर्मदा का वर्णन

    नर्मदा का उल्लेख रामायण और महाभारत जैसे पुराणों में मिलता है। नर्मदा नदी के उतार-चढ़ाव और महत्व की कहानी वायु पुराण और स्कंद पुराण के रेव भागवत में वर्णित है। इसी कारण नर्मदा को रेवा भी कहा जाता है। अमरकंटक नर्मदा का उद्गम स्थल है, जिसे हिंदू धर्म में एक पवित्र नदी माना जाता है। इसके अलावा नर्मदा नदी के दोनों तटों पर कई मंदिर स्थित हैं। इसी समय अगस्त्य, भारद्वाज, भृगु, कौशिक, मार्कण्डेय और कपिल आदि अनेक महान ऋषियों और मुनियों ने नर्मदा के तट पर तपस्या की थी। नर्मदा नदी के विपरीत दिशा में बहने के पीछे की पौराणिक कहानी काफी दिलचस्प है।

    नर्मदा नदी का जन्म

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नर्मदा नदी की उत्पत्ति भगवान शिव से हुई मानी जाती है। इसी कारण इन्हें भगवान शिव की पुत्री या शंकरी भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नर्मदा के तट पर पाया जाने वाला प्रत्येक पत्थर शिवलिंग के आकार का है। इन लिंग आकार के पत्थरों को बाणलिंग या बाण शिवलिंग कहा जाता है, जिन्हें हिंदू धर्म में बहुत पूजनीय माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान भोलेनाथ माइकल पर्वत पर तपस्या में लीन थे। इस दौरान देवताओं ने उनकी पूजा की और उन्हें प्रसन्न किया। भगवान शिव की तपस्या के दौरान उनके शरीर से पसीने की कुछ बूंदें गिरीं, जिससे एक झील बन गई। उसी झील से एक और सुन्दर लड़की प्रकट हुई। इस कन्या की सुन्दरता को देखकर देवताओं ने उसका नाम ‘नर्मदा’ रखा।

    नर्मदा नदी की विपरीत दिशा में बहने की कहानी

    नर्मदा नदी उल्टी दिशा में क्यों बहती है, इसके संबंध में एक पौराणिक कथा प्रचलित है। इस कथा के अनुसार नर्मदा राजा मेकल की पुत्री थीं। जब नर्मदा विवाह योग्य हुई तो राजा मेकल ने घोषणा की कि जो भी गुलाब का फूल लाएगा, वह उसकी बेटी नर्मदा का विवाह उसके करवा देगा। राजकुमार सोनभद्र ने यह चुनौती पूरी की और इसके बाद नर्मदा और सोनभद्र का विवाह तय हो गया। एक दिन नर्मदा ने राजकुमार से मिलने की इच्छा व्यक्त की और इसलिए उसने अपनी सहेली जोहिला को संदेश लेकर सोनभद्र के पास भेजा। जब सोनभद्र ने जोहिला को देखा तो उसने उसे नर्मदा समझ लिया और उससे विवाह का प्रस्ताव रखा। जोहिला इस प्रस्ताव को अस्वीकार नहीं कर सकी और सोनभद्र से प्रेम करने लगी। जब नर्मदा को इस बात का पता चला तो वह बहुत क्रोधित हुई और उसने जीवन भर कुंवारी रहने की कसम खा ली। तभी से नर्मदा नाराज होकर विपरीत दिशा में बहने लगी और अरब सागर में विलीन हो गई। तब से नर्मदा नदी को कुंवारी नदी के रूप में पूजा जाता है। नर्मदा नदी के प्रत्येक कंकड़ को नर्वदेश्वर शिवलिंग भी कहा जाता है।

    नर्मदा के विपरीत दिशा में बहने का वैज्ञानिक कारण

    हालांकि, नर्मदा नदी के विपरीत दिशा में बहने के संबंध में वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि नर्मदा नदी रिफ्ट वैली के कारण विपरीत दिशा में बहती है, यानी नदी के बहने के लिए बनाया गया ढलान विपरीत दिशा में है। ऐसी स्थिति में नदी ढलान की दिशा में ही बहती है।
  • Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाली महिला Delhi से गिरफ्तार

    Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाली महिला Delhi से गिरफ्तार

    जालंधरः अमरीका भेजने के नाम पर ठगी मारने वाली महिला को थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ संजीव सूरी ने बताया कि परमजीत कौर पत्नी जसबीर सिंह निवासी ग्रीन एवेन्यू काला संघिया रोड ने शिकायत में कहा था कि दिल्ली के तिलक नगर की रहने वाली महिला गुरमीत कौर पत्नी रघुवीर सिंह उनकी जानकार थी। उसने उसे झांसा दिया कि वह उसके परिजन संदीप सिंह को अमरीका लेकर जा सकती है।

    बदले में गुरमीत कौर ने उनसे अकाऊंट में ढाई लाख रुपए लिए, लेकिन काफी महीने बीतने के बावजूद न तो उसके पैसे वापस किए न ही अमरीका भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद गुरमीत कौर के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की लेकिन इसके बाद से गुरमीत पुलिस से बचती रही। जिसके बाद सूचना पर एएसआई बलविंदर सिंह ने दिल्ली जाकर गुरमीत कौर को गिरफ्तार किया।

  • Punjab News: विधायक से साथ हुई बहस को लेकर Inspector का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: विधायक से साथ हुई बहस को लेकर Inspector का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में चाइना डोर को लेकर एक सब इंस्पेक्टर और विधायक की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल काफी वायरल हुई। जिसमें विधायक और इंस्पेक्टर में तीखी नोक झोख देखने को मिली। इस वीडियो को लोगों ने भी खूब सराहा। वहीं अब वीडियो को लेकर इंस्पेक्टर का बयान सामने आया है और वीडियो को लेकर उन्होंने असल सच बताया। इंस्पेक्टर ने कहाकि जो वीडियों वायरल हुई है वह समाज को एक मैसेज देने के लिए बनाई गई थी। इंस्पेक्टर ने कहा कि उनका ना तो किसी मंत्री, विधायक, सरपंच या किसी अन्य के साथ विवाद है और ना ही वह किसी के साथ गलत कटाक्ष करते है।

    इस मैसेज का मकसद चाइना डोर सहित लूटपाट चोरी या नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए है। अधिकारी ने कहा कि अक्सर इन मामलों में पुलिस पर प्रेशर डाला जाता है, जिसके चलते उन्होंने टीम वर्क करते हुए एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इंस्पेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर मैसेज अच्छा लगा है तो आप सब भी इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस लोगों की मदद से चाइन डोर, नशा और लूटपाट करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर सकें।

    बता दें कि बीते दिनों एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिस में पुलिसकर्मी ने चाइना डोर को लेकर 2 व्यक्ति को पकड़ लिया था। जिस पर विधायक उसे छोड़ने के लिए कह रहा है। पर सब इंस्पेक्टर उसे छोड़ने से मना कर देता है। हालांकि यह वीडियो पंजाब के किस जिले की है यह स्पष्ट नहीं, एक जिम्मेदार चैनल होने के नाते वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में विधायक सब इंस्पेक्टर से कह रहा है कि नेकचंद और राजू को तुमने चाइना डोर के केस में पकड़ा हुआ है। मैंने अपना पीए (पर्सनल असिस्टेंट) भेजा था तुमने उससे बात करने से इंकार कर दिया है। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है MLA साहब मैं इज्जत करना जानता हूं। इज्जत किया करो और इज्जत करवाया करो।

    सब इंस्पेक्टर के इतना कहने पर विधायक गुस्सा हो जाता है और कहता है कि अब जनता के चुने हुए नुमाइंदे को तुम बताओगे कि कैसे लोगों के साथ बात करनी है। इस पर सब इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर बच्चा बालिग होता तो उस पर केस दर्ज करता। मैंने सोचा था कि 307 का केस दर्ज करूं। इसके बाद विधायक ने कहा कि इसका मतलब है कि तुम आदमियों को नहीं छोड़ोगे। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है कि मैं कानूनी कार्रवाई करने के बाद ही उसे छोड़ूंगा। मैंने जुर्माने ऐलान किए हुए हैं, कोई नशा बेचेगा उस पर कितना जुर्माना लगेगा, कोई चाइना डोर बेचेगा और उस पर कितना जुर्माना लगेगा। इसके बाद फिर से विधायक गुस्से में कहते हैं कि तू कर जुर्माना, तू पर्चा भी दर्ज कर और अपना अटैची बंद कर, तुम्हें मैं भेज रहा हूं। तुम्हें मैं बताता हूं, कोई बात नहीं। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है कि मेरा अटैची बंद ही है जनाब।

  • Jalandhar News : बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियार से महिला पर किया हमला, छीनी बालियां

    Jalandhar News : बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियार से महिला पर किया हमला, छीनी बालियां

    गोराया : थाना गोराया के अंतर्गत पुलिस चौकी दोसांझ कलां क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर उसकी सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान इंद्रजीत कौर(55) निवासी फिल्लौर के रविदासपुरा मोहल्ला के तौर पर हुई है।

    पीड़ित महिला इंदरजीत कौर ने बताया कि वह दोपहर करीब एक बजे कोटली खखियां गांव के बस स्टैंड से गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश आए और उसको कानों से बालियां उतारने को कहा, उन्होंने बालियां दे दीं। इसके बावजूद लुटेरों ने उसपर हमला कर, फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि रिश्तेदारों की मदद से उसे दोसांझ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    उसकी कलाई पर गहरा घाव होने के कारण उसे आठ टांके लगे है। डाक्टर ने बताया कि महिला की कलाई पर गहरा घाव था। चौकी प्रभारी सुखविंदर सिंह सोढ़ी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अधार पर कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है।

  • Punjab News: व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में पिछले कुछ समय से विदेश में बैठे गैंगस्टर कारोबारियों को फोन कर फिरौती की मांग रहे हैं। गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ ​​लंडा निवासी हरिके और विदेश में बैठे अन्य गैंगस्टरों के नाम पर कारोबारियों से फिरौती की मांग की जा रही है। ये सभी पंजाब में अपने साथियों से संपर्क कर बड़े कारोबारियों के मोबाइल नंबर हासिल करते है और विदेश से उनके मोबाइल नंबरों पर फोन कर उन्हें धमकार फिरौती की मोटी रकम मांगते है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ऐसा ही मामला एक बार फिर अमृतसर से सामने आया, जिसमें एक व्यापारी से लखबीर सिंह लंडा के नाम पर फिरौती मांगी गई और उसे लखबीर सिंह लंडा के नाम से वाइस मैसेज मिला था। जिसके बाद अब व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी भरे मैसेज आ रहे थे।

    जिस पर पुलिस ने हर पहलू से जांच की और विदेश में बैठे गैंगस्टरों के कहने पर रैकी कर रहे जगरूप सिंह उर्फ ​​चरण, जुगराज सिंह उर्फ ​​गाजी, शमशेर सिंह उर्फ ​​शेरा को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने कारोबारी की रेकी की। जिसके बाद कारोबारी के दफ्तर और गाड़ियों की तस्वीरें ऑस्ट्रेलिया में बैठे जरनल सिंह को भेजी थीं। मिली जानकारी के अनुसार जरनल सिंह के भाई राजविंदर सिंह उर्फ ​​रजा की कुछ समय पहले पट्टी के पास गैंगवार के दौरान कत्ल हो गया था। गिरफ्तार आरोपी जगरूप सिंह चरण की निशानदेही से 01 पिस्टल .32 बोर व 02 रौंद बरामद किए गए थे। जब पुलिस आरोपी से हथियार बरामद करके उसे थाना छेहराटा लेकर आ रही थी तो जगरूप ने घबराहट होने का ड्रामा रचा। जिसके चलते पुलिस ने उसे गाड़ी से उतारकर खुली हवा में खड़ा किया। इस दौरान जगरूप ने एएसआई की सर्विस पिस्टल छीनी और वहां से भागने की कोशिश की। वहीं मौके पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मुस्तैदी दिखाते हुए भाग रहे जगरूप को रूकने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं रूका तो इंस्पेक्टर ने पिस्टल से जगरूप पर गोली चला दीं। गोली जगरूप की दाईं टांग में लगी और घायल जगरूप को काबू करके उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
  • Jalandhar News : बैंक से पैसे निकलवाने आई महिला हुई ठगी का शिकार, जानें मामला

    Jalandhar News : बैंक से पैसे निकलवाने आई महिला हुई ठगी का शिकार, जानें मामला

    जालंधर,ens : लांबड़ा बाजार में बैंक में से पैसे निकलवाने आई महिला अजीब ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता की पहचान मनजीत कौर के तौर पर हुई है। पीड़ित महिला मनजीत कौर पत्नी कमलजीत निवासी एनआरआई कालोनी गांव लांबड़ा ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे लांबड़ा बाजार में स्थित पंजाब नैशनल बैंक में से पैसे निकलवाने गई थी। मनजीत कौर ने बताया कि उसने खाते में से 70 हजार की नकदी निकलवाई और बैंक में रखी कुर्सी पर बैठकर नकदी गिनने लग गई। नकदी गिनने के बाद उसने रुपए अपने हैंड बैग में रख लिए। जिसके बाद कंधे पर हैंड बैग लटका लिया।

    पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह बैंक से बाहर जाने लगी तो उसके पीछे 2 महिलाएं उसके पीछे चल पड़ीं। जिन्होंने मुंह शॉल के साथ ढका हुआ था। जिसके बाद दोनों महिलाएं भाग कर चिट्टी मोड़ की तरफ चली गईं। पीड़ित ने बताया कि उसने बैग एक्टिवा के आगे रख कर अपने घर चली गईं। घर पहुंचने के बाद उसने देखा कि बैग में पैसे नहीं थे। इसके बाद पीड़ित मनजीत कौर अपने पारिवारिक सदस्यों को साथ लेकर पंजाब नैशनल बैंक में आईं।

    लेकिन दोनों महिलाएं नहीं मिलीं। पीड़ित महिला ने आरोपा लगाया कि उन दोनों महिलाओं ने ही उसके बैग को काट कर उसमें से नकदी निकाल कर फरार हो गई। पीड़ित ने उक्त दोनों महिलाओं के खिलाफ थाना लांबड़ा की पुलिस को शिकायत दे दी है तथा पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटना की यह सारी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

  • Punjab News: अपने वर्क वीजा की जानकारी लेने गए युवक से Immigration Office में मारपीट, देखें Video

    Punjab News: अपने वर्क वीजा की जानकारी लेने गए युवक से Immigration Office में मारपीट, देखें Video

    अमृतसरः राज्य के कई लोग बेहतर भविष्य और अच्छी कमाई के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं, जिसके चलते उत्तराखंड के रुद्रपुर का रमित चीमा भी विदेश जाने के लिए वीजा अप्लाई करने के चलते अमृतसर के एक इमिग्रेशन ऑफिस पहुंचा और वहां पर उसने अपना न्यूजीलैंड का वर्क वीजा अप्लाई करने की बात कही। रमित ने बताया कि जब उसे इमिग्रेशन ऑफिस से फोन आया कि उसका वर्क वीजा लग गया है, तो वह अपने वीजे के बारे में जानने के लिए अमृतसर के ऑफिस पहुंचा तो उसे वीजा दिखाए बिना ही पैसे की मांग शुरू कर दी गई।

    जब उसने वीजा देखे बिना पैसे देने से मना किया और कहा कि पहले मुझे वीजा की कॉपी दो फिर मैं पैसे दूंगा तो इमिग्रेशन ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने उसके और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद उन्होंने रंजीत एवेन्यू थाने में आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और न्याय की गुहार लगाई।

    रंजीत एवेन्यू थाने के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि बी ब्लॉक इलाके में एक इमिग्रेशन दफ्तर में युवक के साथ मारपीट हुई है, लेकिन दूसरी तरफ इमिग्रेशन दफ्तर ने भी मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों को मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं और एमआर रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • 90 IAS, IPS सहित 103 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    90 IAS, IPS सहित 103 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    अंबालाः सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादलें किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को IAS, IPS और HCS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग लिस्ट जारी कर दी। इसके बाद 13 HPS की भी लिस्ट सामने आई है, जिनके ट्रांसफर सरकार ने कर दिए हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ब्यूरोक्रेसी में यह बड़ा फेरबदल है।

    इस लिस्ट में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 2007 बैच के IPS पंकज नैन और पावरफुल हो गए हैं। उन्हें प्रमोशन पर CMO का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह तत्कालीन CM मनोहर लाल खट्टर के भी विशेष अधिकारी रह चुके हैं।

    अब CM नायब सिंह सैनी के CMO में भी नैन की एंट्री हो गई है। नैन समेत 11 IPC की पदोन्नति पर नई पोस्टिंग की गई है। यह आदेश हरियाणा CMO की ओर से जारी किए गए हैं।

    वहीं, 79 IAS और HCS की ट्रांसफर-पोस्टिंग सूची में CMO में तैनात IAS सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 2001 बैच के IAS अमनीत पी कुमार को मत्स्य विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

  • Jalandhar News: नशा करने से रोका तो रंजिश में हथियारों से किया हमला, युवक जख्मी

    Jalandhar News: नशा करने से रोका तो रंजिश में हथियारों से किया हमला, युवक जख्मी

    जालंधरः थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आती मधुबन कालोनी में 4 युवक अंधेरे में नशा कर रहे थे। जिन्हें इलाका निवासियों ने पकड़ लिया। लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह उलझने लग पड़े। जिसके बाद लोगों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। युवकों ने मन में रंजिश रखी और कुछ समय बाद वहां आकर दो लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में जख्मी सुरिंदर सिंह को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच में जुट गई। जख्मी सुरिंदर सिंह ने बताया कि 4 लोग गली में नशा कर रहे थे, जिसे उसने पड़ोसी प्रदीप के साथ पकड़ा था। वह रात को गली में सैर कर रहे थे तो युवक अपने 10-12 साथियों के साथ आया दातर से हमला कर दिया। हमले में उनकी दोनों बाजू, मुंह और शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई है। थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत ने घायलों के बयानों पर साजन, बग्गा, सरगुन, चीकू, सुमित, जन्नत सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।