Blog

  • Stock market: Green में खुलने के बाद Market में तेजी थमी, Sensex में 30 अकं की मामूली बढ़त

    Stock market: Green में खुलने के बाद Market में तेजी थमी, Sensex में 30 अकं की मामूली बढ़त

    बिजनेसः सेंसेक्स आज 120 अंक की तेजी के साथ 78,704 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 60 अंक की तेजी है, ये 23,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जिसके बाद बाजार में तेजी थम गई। अभी सेंसेक्स 30 से 40 अंक की मामूली तेजी मेें कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.54% की तेजी है।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.18% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 1.18% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.36% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। NSE के डेटा के अनुसार, 4 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 809.23 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 430.70 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। अमेरिका का डाओ जोंस 0.30% की तेजी के साथ 44,556 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.72% चढ़कर 6,037 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 1.35% की तेजी रही।

  • Delhi Election Live: वोटर्स में भारी उत्साह, पहले 2 घंटे में हुई इतने प्रतिशत वोंटिग

    Delhi Election Live: वोटर्स में भारी उत्साह, पहले 2 घंटे में हुई इतने प्रतिशत वोंटिग

    नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज मतदान चल रहा है। वोटिंग ठीक 7 बजे शुरू हो गई थी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। 11 जिलों में 70 विधानसभा सीटों पर आज करीब 1.55 करोड़ लोग वोट डालेंगे और 699 चुनाव प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 30,000 से अधिक पुलिसकर्मियों एवं अर्द्धसैनिक बलों की 220 कंपनी को तैनात किया गया है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। मतगणना 8 फरवरी दिन शनिवार को होगी। पहले 2 घंटों में 8.10% वोटिंग हो चुकी है।

    सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

    • बवाना———-7.27
    • कालकाजी——6.19
    • ग्रेटर कैलाश—-6.80
    • आरके पुरम—-6.26
    • नई दिल्ली——7.41
    • मालवीय नगर—6.73
    • किरारी——–10.6
    • जंगपुरा——–7.33
    केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा आ रही है। बोले, “मेरा मानना है कि इस बार दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार और उनके भ्रष्ट नेताओं को सत्ता से बाहर करने और भाजपा को लाने का फैसला कर लिया है। इस बार का मुद्दा करप्शन फ्री गर्वनेंस और गुड गर्वनेंस का है। मेरी दिल्ली जनता से अपील है कि वह अपने वोट का इस्तेमाल करें।” कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने वोट डाला। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मैं दिल्ली के लोगों से बदलाव के लिए वोट देने का आग्रह करती हूं। लोग भ्रष्टाचार और महंगाई से तंग आ चुके हैं। अब यहां की जनता काफी परेशान है। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और भाजपा से परेशान हो चुकी है। मैं कालकाजी से जीत दर्ज करने जा रही हूं।”  
  • अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटेंगे 205 भारतीय, क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले होंगे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटेंगे 205 भारतीय, क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले होंगे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब के 30 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल

    अमृतसरः अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के साथ ही अवैध तरीके से घुसे भारतीयों में से 205 आज भारत पहुंच रहे हैं। अमेरिकी सेना का विमान C-17 अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होगा। जिसमें भारत के 6 राज्यों के लोग दोपहर को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 205 यात्रियों का अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 अमेरिका के शहर सैन एंटोनियो से फ्लाइट संख्या आरसीएम 175 लेकर यहां आ रहा है। सूचना के अनुसार अमेरिका से आ रहे विमान में 11 क्रू मेंबर और 45 अमेरिकी अधिकारी भी साथ में होंगे, जो 205 भारतीयों को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारकर लौट जाएंगे। यह फ्लाइट मंगलवार दोपहर को सैन एंटोनियो से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। इसमें पंजाब के 30, गुजरात के 33, यूपी के 3, हरियाणा 33, चंडीगढ़ के 2, महाराष्ट्र के 3 लोगों सहित 104 भारतीय लोग मौजूद होंगे। पहले विमान के सुबह 8 बजे पहुंचने की सूचना थी, पर अब यह दोपहर एक बजे पहुंचेगा और साढ़े 4 बजे वापस रवाना होगा। एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां इसे लेकर पूरी तरह से सतर्क है। डिपोर्ट होकर आने वाले लोगों के दस्तावेज चेक करने के अलावा उनकी पूरी पृष्ठभूमि खंगाली जाएगी। अगर किसी का आपराधिक रिकॉर्ड निकला तो उसे जेल जाना होगा। अमृतसर एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी विमान में आ रहे सभी लोगों के अमृतसर एयरपोर्ट पर डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएंगे। इमिग्रेशन वगैरह के अलावा इन लोगों का पूरा बैकग्राउंड, खासकर क्रिमिनल रिकॉर्ड भी चेक किया जाएगा। अगर किसी का क्रिमिनल रिकॉर्ड निकला तो उसे एयरपोर्ट में ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। इस प्रोसेस में पूरा दिन लग सकता है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका से डिपोर्ट हुए इन भारतीयों में कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं, जो भारत में कोई न कोई क्राइम कर अमेरिका निकल गए हों। अमृतसर के पूर्व पासपोर्ट अधिकारी जेएस सोढी ने जानकारी दी कि जिस भी व्यक्ति को डिपोर्ट किया जाता है, उसके पास अपना पासपोर्ट नहीं होता। ऐसे में संबंधित भारतीय दूतावास उन्हें सर्टिफिकेट इशू करता है, जो भारत में लैंड होते ही वापस ले लिया जाता है। यह सर्टिफिकेट इशू होने से पहले भारतीय दूतावास संबंधित व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारियां जुटाता है और सब सही पाए जाने पर ही यह सर्टिफिकेट दिया जाता है। पूर्व पासपोर्ट अधिकारी ने जानकारी दी कि भारत लौटने के बाद भी स्थानीय पुलिस इन पर नजर रखती है। इनकी वेरिफिकेशन दोबारा से की जाती है। विमान में डिपोर्ट किए गए कुल कितने भारतीय है, अभी तक इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है। संभावना है कि अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों में कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं, जो भारत में कोई न कोई अपराध करके वहां गए हो।  
  • आज का राशिफल, 5 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 5 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 19 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 33 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भीष्माष्टमी साथ ही दुर्गाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा। आपके लिए 05 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी। आज आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करेंगे। उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो परिवार वालों की राय भी ले लें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

    वृष राशि:  जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। साथ ही आज काम में मन लगेगा। आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर बेहतरीन कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। साथ ही किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको ख़ुशी होगी। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में व्यतीत करेंगे। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बनेगा।

    मिथुन राशि: आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज का दिन अनुकूल है लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। घर की व्यवस्था से जुड़ा कार्य संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी खास प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक है।

    कर्क राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। शादी की बात फाइनल होगी। नवविवाहित दंपति आज कहीं घूमने जाएंगे। आज भागदौड़ से राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। आज अपने निजी कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज फालतू उलझने छोड़कर अपने करियर पर ध्यान देंगे। आज नई-नई जानकारियां मिल सकती हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है।

    सिंह राशि: जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कपड़ा कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे। आज खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही समस्या दूर होगी।

    कन्या राशि:आज परिवारवालों के साथ कहीं डीनर का प्लान बनाएंगे। लवमेट घूमने जाएंगे, एक दूसरे को उपहार भी देंगे। आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में पदोन्नती के अवसर बनेंगे। आज जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और बेहतर बनाएगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज ऑफिस में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। काम करने के तरीकों में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा।

    तुला राशि: आज करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा। आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा। आज अपना मनोबल मजबूत बनाये रखें, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कंपनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

    वृश्चिक राशि:  आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपका चंचल स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ तुरंत लागू करने की भी कोशिश करें। आज आपके खर्चों में अधिकता रहेगी। आज बच्चों का मार्गदर्शन करना जरूरी है। आज आप परिवार के लिए समय निकालेंगे।

    धनु राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जरूर हासिल करें। इससे आपको सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आएं। अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आज खुद पर कामकाज की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी न लें, वरना उलझ सकते है।

    मकर राशि: आज अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। आने वाले दिनों में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को प्रसन्नता होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है।

    कुंभ राशि:  दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने से मन खुशहाल रहेगा। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज जरूरी कार्यों में लोगों का साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खास योजनाएं बनेंगी। आज आप उचित फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापार को लेकर साझेदार से चल रही अनबन समाप्त होगी।

    मीन राशि:  आज आत्मविश्वास बनाए रखने से काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके काम पूरे होने से रिलेक्स महसूस करेंगे। फालतू खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिनको रोक पाना मुश्किल होगा। आज अपना मनोबल बनाए रखें। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।

  • Punjab News: इस जिले मे पुलिस ने किया Encounter, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले मे पुलिस ने किया Encounter, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: थाना छेहरटा के अधीन पड़ती मिरी पिरी अकेडमी के नजदीक पुलिस फायरिंग होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की हिरासत से भाग रहे आरोपी को गोली भी लगी है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल मे ले जाया जा रहा है। वही घटना की सुचना मिलते ही पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुँच कर जांच कर रहे है।

    घायल आरोपी की पहचान जरनैल सिंह पुत्र जगरूप सिंह के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उल्टी करने के बहाने पुलिस मुलाजिम से पिस्तौल छीन ली। जिसके बाद आरोपी द्वारा पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को गोली मारी, जो जगरूप के पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी को रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया था।

  • Punjab News: SBI में हुए करोड़ों के घोटाले में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: SBI में हुए करोड़ों के घोटाले में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला में हुए बहु-करोड़ के घोटाले में नामजद आरोपी सतनाम सिंह और आरोपी सरबजीत सिंह नंबरदार, दोनों निवासी गांव सरूपवाल, तहसील सुल्तानपुर लोधी को गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि सात साल पहले दर्ज की गई एक विजिलेंस जांच की पड़ताल के आधार पर मामला नंबर 05, दिनांक 09-03-2017 को भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) सहित 13(2) के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर में दर्ज किया गया था।

    उक्त आरोपियों ने बैंक के शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों सहित आम व्यक्तियों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर भ्रष्ट तरीकों से बैंक कर्मचारियों के माध्यम से कोष से ऋण/लिमिट निकालकर गबन किया था। इस संबंध में जांच के दौरान पता चला है कि 30-04-2016 तक की 14 ऋण फाइलों के माध्यम से लगभग 3 करोड़ 71 लाख रुपये का गबन किया गया है।

    इस मामले में शामिल सतनाम सिंह सरूपवाला ने कृषि लिमिट लेने के संबंध में फर्द जमाबंदी, फर्द हकीकत, फर्द गिरदावरी, आड़ रहन प्रमाणपत्र स्टेट बैंक ऑफ पटियाला सुल्तानपुर लोधी के प्रबंधक आरोपी सुलिंदर सिंह को दिए, जिसके आधार पर बैंक प्रबंधक ने अन्य आरोपी कर्मचारी सुरिंदर पाल (फील्ड अफसर) और पैनल वकील तारा चंद के साथ मिलीभगत कर अपने निजी स्वार्थ के लिए सतनाम सिंह को ऋण देने की योजना बनाई।

    इन आरोपियों ने फर्जी और गलत रिपोर्टें तैयार कीं, जिसके बाद बैंक प्रबंधक ने सतनाम सिंह के साथ मिलीभगत कर 16 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कर दिया, जबकि राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार गांव लोहियां की उक्त जमाबंदी का रिकॉर्ड से कोई मेल नहीं था क्योंकि संबंधित खेवट-खतोनी और खसरा नंबर माल रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं थे और इस संबंध में कोई आधिकारिक इंद्राज भी नहीं किया गया ।

    इसी तरह, मॉर्टगेज डीड की पुष्टि करवाने पर पाया गया कि बैंक प्रबंधक द्वारा सतनाम सिंह और मॉर्टगेज डीड पर गवाही देने वाले व्यक्तियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी नंबर लगाया गया था। इस पर गवाह के रूप में आरोपी सरबजीत सिंह नंबरदार, निवासी सरूपवाल द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।

    गौरतलब है कि इस विजिलेंस जांच की पड़ताल के आधार पर कुल 33 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिनमें से 28 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 3 आरोपियों को अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया जा चुका है।

  • Punjab News: Lawrence Bishnoi के गुर्गे ने फौजी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती

    Punjab News: Lawrence Bishnoi के गुर्गे ने फौजी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती

    फ़िरोज़पुर: भारतीय जनता पार्टी मजदूर सेल के पंजाब अध्यक्ष अंग्रेज सिंह वडवाल को धमकी मिली है। अंग्रेज सिंह को लॉरेंस गैंग का गुर्गा बताकरकरोड़ करोड़ो की फिरौती मांगी गई है। फिरौती न देने पर उन्हें जान से मार दिया जाएगा। फ़ोन आने के बाद फौजी अंग्रेज सिंह बरवाल ने खुद को घर में बंद कर लिया और कहा कि उनकी जान को खतरा है।

    इस संबंध में परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अंग्रेज सिंह को फोन व मैसेज के जरिए पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे दी है। जिसमे सभी रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट की डिटेल मौजूद हैं।

    इस मामले मे डीएसपी करण शर्मा ने कहा कि उन्हें एक शिकायत मिली है जिसमें फौजी अंग्रेज सिंह ने दावा किया है कि उसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Double पर्ची के विरोध में सब्जी विक्रेताओं ने मंडी की बंद, देखे वीडियो

    Punjab News: Double पर्ची के विरोध में सब्जी विक्रेताओं ने मंडी की बंद, देखे वीडियो

    बठिंडा: जिले की गुनियाना मंडी में आज सब्जी विक्रेताओं ने मंडी बंद कर रोष प्रकट किया। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बठिंडा से सब्जी व फल खरीदकर वहां शुल्क देते हैं, लेकिन उसके बावजूद हरियाणा मंडी की सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी दोबारा शुल्क वसूल रही है। जिसके विरोध मे मंडी को बंद की गई है।

    गुनियाना मंडी मार्केट कमेटी के अधिकारी ने बताया कि फल व सब्जी बेचने वाले लोगों से मार्केट फीस व आरडीएफ फीस वसूली जाती है। जिसका भुगतान विक्रताओ ने नहीं किया। इसलिए चेकपॉइंट लगाकर शुल्क वसूल किया गया। अगर विक्रेता बठिंडा में फीस भरते हैं तो आईडी फॉर्म दिखाएं। जिसके बाद फीस नहीं लगेगी। बठिंडा में फीस जमा करने पर रसीद न दिए जाने के मामले की जांच की जाएगी।

  • Punjab News: PCTE College में हुई खूनी झड़प, Student पर चाकू से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: PCTE College में हुई खूनी झड़प, Student पर चाकू से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना: फिरोजपुर रोड पर स्थित PCTE College में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल बच्चे को उपचार के लिए दीपक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल बच्चे की पहचान लविश पुत्र उमेश के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए घायल लविश ने बताया कि कॉलेज में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है और वह फाइनल ईयर स्टूडेंट है। नूरिश नामक स्टूडेंट उसे काफी परेशान कर रहा था, उसे कई बार मना किया, जिसके बाद में पार्किंग में भी उसके साथ विवाद करने लगा। जिसके बाद उसने चाकू से उसकी पीठ पर हमला कर दिया।

    दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए लविश के पिता उमेश ने बताया कि कॉलेज में नूरिश नमक बच्चों ने बेटे का फोन छीन लिया था जिसके बाद वह उसे परेशान करने लग गया। जब उनका बेटा घर वापस आने लगा तो पार्किंग में फिर बेटे के साथ उसने झगड़ा किया और उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। पिता ने बताया कि बच्चों को पहले कालेज के स्टाफ काबू कर लिया था लेकिन बाद में उसका पिता छुड़ाकर उसे ले गया। घटना की सूचना पुलिस और कॉलेज की मैनेजमेंट को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से बच्चे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Punjab News: Palace से गहने और नगदी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Palace से गहने और नगदी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया गया था और दूसरे को अब गिरफ्तार किया है। दरअसल, पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान सोने के गहने और नकदी से भरा पर्स चोरी होने की पुलिस को शिकायत मिली थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने आरोपी को पटियाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वेरका बाईपास स्थित एक निजी रिसॉर्ट से महिलाओं के पर्स चोरी होने का मामला सामने आया था।

    इस मामले को ट्रेस करते हुए पर्स से नकदी और सोने के आभूषण बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी विनीत अहलावत ने बताया कि 12 जनवरी को 2 अज्ञात युवक एक मैरिज पैलेस में आए और उन्होंने मौका पाकर पार्टी से एक महिला का पर्स चुरा लिया और महिला का पर्स चुराने के बाद वे घटना स्थल से फरार हो गए। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक करने के बाद इस मामले की गहनता से जांच की गई।

    जांच में उनकी टीम को पता चला कि आरोपी मोहाली-पटियाला इलाके में छिपे हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटियाला इलाके से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश के एक गांव के रहने वाले हैं और मध्य प्रदेश के उन गांवों के लोग यही काम करते हैं कि वे मैरिज पैलेसों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिसके चलते उनकी एक टीम मध्य प्रदेश भी गई थी और वहां से बहुत ही सावधानी मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 20 तोला सोना और करीब 1 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई है।