Blog

  • 40 साल के दुबले पतले किसान ने कंधे पर उठाया ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    40 साल के दुबले पतले किसान ने कंधे पर उठाया ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    जबलपुरः देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक लोग हैं जो अपनी प्रतिभा के बल पर कई लोगों को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही मामला जबलपुर के पनागर ब्लॉक के पटेरा गांव से सामने आया है। जहां 40 साल के किसान बल्लू बाबा गोस्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुबले-पतले दिखने वाले बल्लू अपने कंधे से भारी-भरकम ट्रैक्टर उठाते नजर आ रहे हैं।

    जानकारी मुताबिक, बल्लू खेत में काम के दौरान यह अनोखा करतब कर रहे थे। इस बीच ग्रामीणों ने यह रिकॉर्ड कर लिया था। जबलपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर पटेरा गांव के निवासी बल्लू गोस्वामी खेती-किसानी और ट्रेक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गांव में उनकी थोड़ी सी जमीन है। खेत में काम के दौरान बल्लू ने ग्रामीणों से कहा कि वह ट्रैक्टर उठा सकते हैं। इस पर ग्रामीणों ने मजाक किया और हंसने लगे। ग्रामीणों की हंसी के बीच बल्लू ट्रैक्टर के आगे वाले हिस्से में पहुंचे और अपने कंधे से ट्रैक्टर उठा लिया। यह देखकर ग्रामीण दंग रह गए।

    बल्लू ने बताया कि वह कभी-कभी इस तरह के करतब करते रहते हैं, लेकिन बहुत से लोग इस पर विश्वास नहीं करते। लोग हैरान होते हैं कि दुबला-पतला व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है। बल्लू ने कहा कि यह ताकत नहीं, बल्कि तकनीक का खेल है। कुछ पहलवानों ने भी ट्रैक्टर उठाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। उनका यह करतब अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर का वजन करीब 2400 किलो है। वायरल वीडियो के बाद बल्लू का करतब देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं जिससे वे काफी मशहूर हो गए हैं।

  • दफ्तर में घुसी तेज रफ्तार कार, विधानसभा उम्मीदवार घायल, देखें वीडियो

    दफ्तर में घुसी तेज रफ्तार कार, विधानसभा उम्मीदवार घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, वहीं मुंडका विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना के मामा रामवीर शौकीन के कार्यालय में तेज रफ्तार कार घुसने की घटना सामने आई है। इस हादसे में रामवीर शौकीन घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें देखा जा सकता है कि कार सवार एक बाइक को बचाने के लिए अपना रास्ता बदलता है। इस बीच वह अनियंत्रित होकर रामवीर शौकीन के कार्यालय में घुस जाता है। वहीं रामवीर शौकीन ने विपक्षी दलों पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया, ‘‘कई सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद हमने पाया कि कार चालक विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार से बचने की कोशिश कर रहा था। कार ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और चालक ने जोरदार टक्कर से बचने के लिए लेन बदल ली। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं।’’ बताया जा रहा है कि इस घटना में रामवीर शौकीन का पैर फ्रैक्चर हो गया है। वारदात के बाद गाड़ी चलाने वाले से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे एक्सीडेंट बताया है, मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि रामवीर शौकीन मुंडका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व निर्दलीय विधायक हैं। वर्ष 2015 में उनके एक भूखंड से एके-47 बरामद होने के बाद उनके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह 2018 में शहर के एक अस्पताल ले जाते समय पुलिस हिरासत से भाग गए थे और 2020 में पुनः उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मुंडका, दिल्ली के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। मुंडका एक GEN सीट है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी इस क्षेत्र में मुख्य दल हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP के धर्मपाल लाकरा ने 19,158 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 53.78 % वोट शेयर के साथ 90,293 वोट मिले थे। उन्होंने BJP के आजाद सिंह को हराया था, जिन्हें 71,135 वोट (42.37 %) मिले थे। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में सुखवीर सिंह ने इस सीट से जीत हांसिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में सुखवीर सिंह को 57.22 % वोट शेयर के साथ 94,206 वोट मिले थे। BJP उम्मीदवार आजाद सिंह को 53,380 वोट (32.42 %) मिले। सुखवीर सिंह ने आजाद सिंह को 40,826 वोटों के अंतर से हराया था।
  • Punjab News: सब्जी मंडी जा रहे 8 मजदूरों पर टूटा 3 हथियारबंद लूटेरों का कहर, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी जा रहे 8 मजदूरों पर टूटा 3 हथियारबंद लूटेरों का कहर, देखें वीडियो

    नकदी व अन्य सामान लूटकर पीड़ितों के बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर

    गुरदासपुरः सुबह-सुबह सब्जी मंडी जा रहे मजदूरों को स्पलेंडर सवार 3 हथियारबंद लुटेरों ने घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इनमें से 2 सब्जी विक्रेता हैं, जबकि लुटेरों ने दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक और ई-रिक्शा चालकों को भी नहीं बख्शा। लुटेरों ने कई लोगों से हजारों रुपए नकद और तीन मोबाइल फोन लूट लिए तथा कई अन्य लोगों के साथ मारपीट भी की, जिनमें से 2 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की टांग टूट गई है और वह पठानकोट अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरे की बाजू टूट गई है और उसका सिविल अस्पताल गुरदासपुर में इलाज चल रहा है। अधिकांश घटनाएं बरियार बाईपास स्थित सुआय के पास हुई हैं। लुटेरों ने कुलविंदर भट्टी से 5000 रुपये व मोबाइल फोन तथा ई-रिक्शा चालक तरसेम लाल से उसका मोबाइल फोन व नकदी लूट ली तथा मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया, जबकि कोर्ट से रिटायर सरदारी लाल भी घायल हो गया। एक स्टेनो को भी लूटेरों ने लूट का शिकार बना लिया और उसका पैर तोड़ दिया गया जो पठानकोट अस्पताल में भर्ती है। लुटेरों ने सब्जी मंडी कर्मचारी नरेश कुमार से कुछ न मिलने पर उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह अभी भी सदमे में है। इसके अलावा उन्होंने सब्जी मंडी कर्मचारी कांत कुमार से 1600 रुपये भी छीन लिए। एक अन्य रिक्शा चालक से उन्होंने 400 रुपये लूट लिए गए, जबकि सब्जी मंडी में ताले और चाकू बेचने वाले एक गरीब व्यक्ति का भुट्टो से भरा थैला लूट लिया, जिसमें नकदी और कुछ अन्य सामान थे। इस बीच, लुटेरों ने मोपेड पर आ रहे सब्जी विक्रेता साईं दास को भी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। आपको बता दें कि सब्जी मंडी में सुबह से ही चहल-पहल रहती है और काफी लोग यहां खरीदारी करने भी आते हैं। फिर भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना से सब्जी मंडी मालिक, कर्मचारी और खरीदार भी सदमे में हैं।
  • नए रिजीम में बड़ा Tax कट, 12 लाख तक की कमाई पर अब नहीं लगेगा टैक्स

    नए रिजीम में बड़ा Tax कट, 12 लाख तक की कमाई पर अब नहीं लगेगा टैक्स

    नई दिल्‍ली: वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश करने से पहले ही संकेत दे दिया था कि यह बजट आम आदमी और मिडिल क्‍लास को समर्पित होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब 12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स देने की आवश्‍यकता नहीं है। यह बदलाव न्‍यू टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत की गई है। इससे पहले 7 लाख की कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं देना था। स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन को 75000 रुपये ही रखा गया है। अब 24 लाख की आय पर अब 30 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं 75 हजार रुपये तक के स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट होगी। साथ ही 15-20 लाख की आय पर 20% का टैक्‍स होगा। वहीं 8-12 लाख की आय पर 10 आयकर होगा।
    • 0-4 लाख पर कोई टैक्स नहीं।
    • 4 से 8 लाख तक 5 प्रतिशत टैक्स 4 से 8 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स 12 से 16 लाख पर 15 प्रतिशत 20 से 24 लाख तक 25 प्रतिशत 24 लाख के ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा।
    नौकरीपेशा और मिड‍िल क्‍लास को इनकम टैक्‍स में बड़ी छूट देकर राहत प्रदान की है। टीडीएस और टीसीएस घटाएंगे, जिससे उनके हाथ में ज्‍यादा पैसे रहेंगे। सैलरी पर कटने वाले टीडीएस को कम किया जाएगा। इसके तहत अब 1 लाख का स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन किया गया है। किराये पर मिलने वाली छूट भी 2.5 लाख से बढाकर 6 लाख किया जाएगा। विदेश भेजे जाने वाले पैसों को भी 10 लाख कर दिया गया है। टीसीएस अब सिर्फ बिना पैन वालों पर ही काटा जाएगा। अपडेट रिटर्न की सुविधा भी दी गई है, जिसका फायदा 90 लाख करदाताओं को होगा। 4 साल तक के आंकलन वर्ष में दोबारा रिटर्न यानी अपडेट रिटर्न भरा जा सकेगा। दान पर मिलने वाली छूट की राशि 5 से बढाकर 10 लाख की जाएगी। अब 2 प्रॉपर्टी होने पर टैक्‍सपेयर्स पर कोई टैक्‍स नहीं लगाया जाएगा। अभी तक यह एक प्रॉपर्टी तक ही सीमित था। टीडीएस की सीमा को 10 लाख कर दिया गया है।

    कब-कब कितना बदला टैक्स दर

    1997-98: पहली बड़ी बढ़ोतरी

    1997 में, तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आयकर की दरों में महत्वपूर्ण बदलाव किए। इस वर्ष, 5 लाख रुपये से ऊपर की आय पर 40% का कर लगाया गया था, जो उस समय का सबसे उच्चतम स्तर था।

    2009-10: अधिभार का समावेश

    वित्त वर्ष 2009-10 में, सरकार ने व्यक्तिगत आयकर पर अधिभार को समाप्त कर दिया था। हालांकि, इसके बाद 2010-11 में, 10 लाख रुपये से ऊपर की आय पर 10% का अधिभार लागू किया गया।

    2014-15: नई कर व्यवस्था

    2014 में, नरेंद्र मोदी सरकार ने नई कर व्यवस्था पेश की. इस वर्ष, आयकर स्लैब में कुछ बदलाव किए गए थे। 2.5 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं था, लेकिन 2.5 लाख से 5 लाख रुपये तक की आय पर 10% और 5 लाख से 10 लाख रुपये तक की आय पर 20% कर लगाया गया।

    2018-19: स्वास्थ्य और शिक्षा उपकर

    2018 में, सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा उपकर को बढ़ाकर 4% कर दिया। इसने उच्च आय वर्ग पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला। इसके अलावा, इस वर्ष से नए टैक्स स्लैब भी लागू हुए थे।

    2020-21: कोविड-19 के प्रभाव

    कोविड-19 महामारी के दौरान, सरकार ने राहत उपायों के तहत कुछ करों को स्थगित किया, लेकिन इसके बावजूद, उच्च आय वर्ग के लिए टैक्स दरें स्थिर रहीं।

    2021-22: स्थिरता का प्रयास

    इस वर्ष में भी सरकार ने टैक्स दरों को स्थिर रखा। हालांकि, कुछ विशेष प्रावधानों के तहत उच्च आय वर्ग के लिए टैक्स दरें बढ़ाई गईं।

    अभी तक क्या था (2024-25)

    इस समय न्यू टैक्स रिजीम में 3 लाख रुपये तक पर कोई टैक्स नहीं लगता. वहीं, 3 से 7 लाख तक की इनकम पर अभी 5 फीसदी टैक्स लगता है। वहीं, 7 से 10 लाख रुपये तक की इनकम पर 10 फीसदी टैक्स देना होता है। इस समय 10 से 12 लाख रुपये तक की इनकम पर 15 फीसदी टैक्स लगता है।
  • Punjab News: सरकारी अस्पताल का Automatic Fire Safety System बना सफेद हाथी, कई जरूरी चीजें गायब, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी अस्पताल का Automatic Fire Safety System बना सफेद हाथी, कई जरूरी चीजें गायब, देखें वीडियो

    मोगाः आए दिन कहीं न कहीं अस्पताल में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं जिसमें सबसे पहले फायर सिस्टम पर सवाल खड़े होते है। ऐसा ही है मोगा के सरकारी अस्पताल का ऑटोमेटिक फायर सेफ्टी सिस्टम जो 6 साल पहले लाखों रुपए खर्चा करके लगाया गया था ताकि कोई हादसे के टाइम इसका इस्तेमाल किया जा सके। क्योंकि ये अस्पताल बाजार के अंदर है जिस कारण हेवी ट्रैफिक होने के कारण मरीज लेकर एंबुलेंस सही टाइम पर नहीं पहुंच पाते तो कोई आग लगने की घटना होने पर फायर ब्रिगेड की टीम कैसे टाइम पर पहुंच पाएगी। इसलिए अस्पताल में फायर सिस्टम वर्किंग में रहना बहुत जरूरी है।

    6 साल से इस सिस्टम का मॉकड्रिल नहीं करवाया गया। ये सिस्टम आज सफेद हाथी की भांति बना हुआ है। हस्पताल की इमरजेंसी वार्ड से लेकर जच्चा बच्चा वार्ड तक सब जगह ये सिस्टम इंस्टाल किया गया, लेकिन इसको चलाने के लिए पाइप, नोजल, पानी ऑन करने वाले हेंडल नहीं है। हालांकि फायर सेफ्टी सिलेंडर हर जगाओ में मौजूद हैं पर उसको भी हादसे के टाइम इस्तेमाल करना हर एक का बस में नहीं होता।

    एसएमओ गगनदीप सिंह ने बताया कि उनके पास आग पर काबू पाने के लिए इस फायर सिस्टम के अलावा अल्टरनेट भी है जोकि फायर सेफ्टी सिलेंडर हैं। उनका कहना है कि 6 साल पहले ऑटोमेटिक फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया गए थे पर यह सिस्टम इंस्टाल होने के बाद इसकी मोक ड्रिल नहीं हो पाई है। इसके अलावा उनका कहना है कि यहां चोर हाईडेंट पॉइंट से सामान चोरी करके ले जाते तो इसको लेकर जल्दी हाइ अथॉरिटी को लिख कर भेजेंगे ताकि जल्द से जल्द इसको वर्किंग में लाया जा सके तथा जो सामान मिसिंग है उसे दोबारा लगाया जा सके।

  • Budget 2025 Live: 82 समानों से हटा सेस, दवाईयां, मोबाइल, LED LCD सहित ये चीजे होंगी सस्ती

    Budget 2025 Live: 82 समानों से हटा सेस, दवाईयां, मोबाइल, LED LCD सहित ये चीजे होंगी सस्ती

    इलेक्ट्रिक कारों के दामों में होंगी कटौती

    नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में देश का आम बजट पेश किया जा रहा है। बजट की शुरुआत में वित्त मंत्री ने किसानों आय बढ़ाने पर जोर दिए और कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया। जैसे PM धन धान्य योजना का विस्तार और बिहार के किसानों के लिए मखाना बोर्ड का गठन भी होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में हैं, जिनमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

    वित्त मंत्री ने किए ये बड़े ऐलान

    • लोगों को राहत, LED LCD के दामों में होगी कटौती।
    • मोबाइल फोन के दामों में होगी कटौती।
    • 82 समानों से सेस हटा।
    • मेडिकल उपकरण होंगे सस्ते।
    • नौकरी पेशा लोगों को राहत दी, 12 लाख की आय तक कोई टैक्स नहीं।
    • कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 36 दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी कर दी जाएगी।
    • इलेक्ट्रिक कारों के दामों में कटौती की जाएंगी।
    • कपड़े का सामान भी जल्द सस्ता होंगा, लैदर जैकेट होंगी सस्ती।
    • लिथियम आयन बैटरी होंगी सस्ती।
    • कस्टम ड्यूटी 2.5 प्रतिशत घटी।
    • समुंद्री उत्पाद पर टैक्स में हुई कटौती, 30 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत की गई।
    • ITR बढ़ाने की सीमा 4 साल की गई।
    • वरिष्ठ नागरिकों के टैक्स में छूट। उनके लिए ब्याज पर छूट 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख की जा रही है। उन्होंने कहा कि TDS-TCS में कमी की जाएगी।
    • TDS 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया गया।
    • 4 से 8 लाख तक 5 प्रतिशत टैक्स, 4 से 8 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स, 12 से 16 लाख पर 15 प्रतिशत, 20 से 24 लाख तक 25 प्रतिशत, 24 लाख के ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स देना होंगा।
    • बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि खिलौनों के लिए इंडिया ग्लोबल हब बनेगा। इसके लिए स्कीम आएगी, जिसमे कलस्टर के जरिए यूनिक और सस्टेनेबल खिलौने बनाएंगे।
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षण संसाधनों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।
    • सरकार बड़ा ऐलान, अगले सप्ताह आएगा नया इनकम टैक्स बिल। ऐसे में मीडिल क्लास लोगों को एक सप्ताह तक का इंतजार करने के लिए कहा गया है।
    • बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत अवधि बढ़ाई गई। दरअसल, 100 प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी दी गई।
    • वित्त मंत्री ने बताया, 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों की भागीदारी से डेवलप करेंगे। रोजगार प्रेरित विकास के लिए आतिथ्य प्रबंधन संस्थानों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित होंगे। होम स्टे के लिए मुद्रा ऋण, यात्रा और संपर्क में सुधार करना। वीजा शुल्क में छूट के साथ ईवीजा को और बढ़ाना। चिकित्सा पर्यटन और स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा दिया जाएगा। अनुसंधान, विकास और इनोवेशन 20 हजार करोड़ का बजट है।
    • 20 हजार करोड़ का परमाणु ऊर्जा मिशन शुरू किया जाएगा, जिसका 2047 तक 100 गीगा परमाणु का लक्ष्य रखा गया है।
    • शहरी विकास के लिए
    • अर्बन चैलेंज फंड के लिए
    • देश में 200 डे- केयर सेंटर बनेंगे। मेडिकल कालेज में 10 हजार सीटे बढ़ाई जाएगी। हर सरकारी अस्पताल केयर सेंटर बनाया जाएगा।
    • बिहार में नए ग्रीन फील्ड ऐयरपोर्ट खोले जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा- राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा प्रदान की जाएगी। ये पटना हवाई अड्डे की क्षमता के विस्तार के अतिरिक्त होंगे। मिथिलांचल में पश्चिमी लागत नहर परियोजना भी इसमें शामिल है।
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए कहा कि सरकार विशेष आर्थिक क्षेत्रों और उच्च समुद्रों में मछली पालन क्षेत्र की पैदावार को बनाए रखने के लिए एक सक्षम ढांचा लाएगी। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए विनिर्माण मिशन नीति समर्थन और विस्तृत ढांचे के माध्यम से छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों को कवर करेगा।
    • वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि फिश प्रोडक्शन में इंडिया दूसरे नंबर पर है। हम मत्स्य पालन को बढावा देने के लिए योजना पर अमल करने जा रहे हैं। कॉटन प्रोडक्टिविटी के लिए हम 5 साल का प्लान बनाकर काम करने जा रहे हैं।
    • बजट 2025 में IIT पटना की क्षमता के विस्तार का ऐलान। बजट में ऐलान किया गया है कि आईआईटी की कैपेसिटी बढ़ी है। 5 आईआईटी में एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा, साथ ही IIT पटना का विस्तार किया जाएगा।
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इंडिया पोस्ट को एक बड़े सार्वजनिक लॉजिस्टिक्स संगठन में तब्दील किया जाएगा।
    • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि इस बार बजट में प्रस्तावित विकास उपाय गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए 10 व्यापक क्षेत्रों तक फैले हुए हैं।
    • स्टार्टअप्स के लिए 10 हजार करोड़ के अतिरिक्त फंड का ऐलान
    • किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर हुई 5 लाख
    • MSME क्रेडिट गारंटी कवर 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 10 करोड़
    • भारत के फुटवियर और लेदर क्षेत्र के लिए सहायता के अलावा बिना लेदर वाले फुटवियर के लिए योजना है। 22 लाख रोजगार और 4 लाख करोड़ का कारोबार और 1.1 लाख करोड़ से ज्यादा निर्यात की उम्मीद है।
    • अगले 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए फोकस। कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए 5 साल का मिशन, इससे देश का कपड़ा बिजनेस मजबूत होगा। किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख होगी। बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा, इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा। छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड, पहले साल 10 लाख कार्ड जारी किए जाएंगे।
    • वित्त मंत्री ने कहा कि प्राइम मिनिस्टर धन धान्य योजना का विस्तार होगा। इसमें क्रॉप डायवर्सिफिकेशन पर फोकस होगा। इससे कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, जिसका लाभ 7.5 करोड़ किसानों को होगा।
    • सरकार का फोकस ग्रामीण युवा, छोटे किसानों पर है। हमारी सरकार 100 जिलों को बढ़ावा देने का काम करेगी। हमारा लक्ष्य राज्यों के साथ मिलकर कृषि क्षेत्र का विकास करना है।
    • वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि एग्रीकलचर, SME और एक्सपोर्ट सहित हमारा फोकस ग्रोथ के 4 इंजन पर रहा है। एग्रीकल्चर हमारे लिए पहला इंजन है। इसके लिए मैं कुछ खास ऐलान करने जा रही हूं। प्राइम मिनिस्टर धन धान्य योजना का विस्तार होगा।
    • बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार फल और सब्जियों के लिए व्यापक प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। हम प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ ही सप्लाई चेन को बेहतर बनाने पर फोकस करने जा रहे हैं।
    • वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि मखाना बोर्ड का गठन होगा। इससे बिहार के लोगों को ज्यादा लाभ होगा। इसका मकसद मखाना किसानों की स्थिति बेहतर करने के साथ ही मखाना के प्रोडक्शन और मार्केटिंग पर होगा। बिहार में NDA के सबसे बड़े समर्थक JDU की सरकार है और इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी है। इस लिहाज से ये एक बड़ा ऐलान है।
  • Jalandhar: Innocent Hearts Group ने परंपरा, रचनात्मकता व स्थिरता के मिश्रण के साथ मनाया बसंत पंचमी पर्व

    Jalandhar: Innocent Hearts Group ने परंपरा, रचनात्मकता व स्थिरता के मिश्रण के साथ मनाया बसंत पंचमी पर्व

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस (आईएचजीआई), लोहारां ने बसंत पंचमी के उत्सव को सांस्कृतिक धरोहर, बौद्धिक विकास व पर्यावरणीय जागरूकता का शानदार संगम बनाते हुए मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति द्वारा दिशा-एन इनिशिएटिव के सहयोग से किया गया। इसका थीम था- “ज्ञान, वसंत और नई शुरुआत का त्योहार”, जो सीखने, कलात्मक अभिव्यक्ति और स्थिरता के मूल्यों को मज़बूत करता है।

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “चीनी धागे को न कहना – एसडीजी-13 की दिशा में एक कदम” जो छात्रों को सिंथेटिक मांझा के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को प्रोत्साहित करना था। उत्सव की शुरुआत विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुई। महक जैन के मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद गणमान्य व्यक्तियों ने बसंत पंचमी के महत्व और पतंग उड़ाने में स्थायी प्रथाओं की तत्काल आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए एक ज्ञानवर्धक भाषण दिया। रचनात्मकता, नवाचार और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिससे छात्रों को लेखन, कला और स्थिरता-केंद्रित शिल्प में अपने कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।

    इस कार्यक्रम में कई रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे छात्रों को अपनी लेखन क्षमताओं, कलात्मक प्रतिभाओं और नवीन स्थिरता-संचालित विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के विजेता : निबंध लेखन प्रतियोगिता : प्रथम स्थान : सुखवीर कौर (बी.कॉम द्वितीय सेमेस्टर) दूसरा स्थान : नवजोत कौर (बी.कॉम दूसरा सेमेस्टर) तीसरा स्थान : कृपा (एमएलएस दूसरा सेमेस्टर) सांत्वना पुरस्कार: कशिश (बी.एससी. एन एंड डी द्वितीय सेमेस्टर) बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता : प्रथम स्थान : सिल्की (बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर) दूसरा स्थान : परविंदर (एचएम दूसरा सेमेस्टर) तीसरा स्थान: एकता (बी.कॉम द्वितीय सेमेस्टर) सांत्वना पुरस्कार: जसमीत (बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर) पर्यावरण-अनुकूल पतंग बनाना और सजावट : प्रथम स्थान : प्रिया (बीएचएमसीटी द्वितीय सेमेस्टर) दूसरा स्थान : किरण (बी.एससी. एन एंड डी चतुर्थ सेमेस्टर) तीसरा स्थान : मुस्कान (बी.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर) सांत्वना पुरस्कार : जसपिंदर (बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर)

    उत्सव के उत्साह को बढ़ाते हुए, कार्यक्रम में पल्लक और कशिश द्वारा भावपूर्ण एकल प्रदर्शन, अशनीत और टीम द्वारा एक ऊर्जावान समूह नृत्य और एक अद्वितीय इको-आर्ट DIY उत्पाद प्रदर्शनी-सह-बिक्री का प्रदर्शन किया गया, जहाँ छात्रों ने अपने हस्तनिर्मित टिकाऊ नवाचारों का प्रदर्शन किया। उत्सव एक फूड स्टॉल के उद्घाटन और पारंपरिक मिठाइयों के वितरण के साथ संपन्न हुआ, जिससे एकजुटता और खुशी की भावना को बढ़ावा मिला।

    इस सार्थक उत्सव के माध्यम से, IHGI ने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय स्थिरता की वकालत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। सांस्कृतिक समिति ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्रों को दूरदर्शी, पर्यावरण के प्रति जागरूक मानसिकता अपनाते हुए परंपरा को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

  • Punjab News: केक काटने के बहाने युवक की पिटाई के मामले ने लिया नया मोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: केक काटने के बहाने युवक की पिटाई के मामले ने लिया नया मोड़, देखें वीडियो

    अमृतसरः बीते दिन जिले की फतेह सिंह कॉलोनी में युवक को केक काटने के बहाने उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पीड़ित लकी ने बताया था कि बन्नी नाम के युवक ने नगर निगम के चुनावों की रंजिश उसके ऊपर निकाली है और उसकी पिटाई की गई, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस का समर्थन किया था और बन्नी आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं।

    इस मामले में अब नया मोड़ देखने को मिला है और आरोपों में घिरे बन्नी ने मीडिया के सामने आकर बताया कि उसका लकी से कोई झगड़ा नहीं है और उस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है कि वे ये आरोप क्यों लगा रहे हैं। बन्नी ने बताया कि जब लकी पर हमला हुआ, तब वह अपने घर में सो रहा था और पुलिस भी इसकी जांच कर रही है।

    उन्होंने कहा कि हम पुलिस से भी अपील करते हैं कि इस मामले की तह तक जाएं और लकी पर हमला करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। पुलिस चौकी अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि फिलहाल वे मामले की जांच कर रहे हैं और हम जांच से जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।

  • Budget 2025 Live: सरकार का बड़ा ऐलान, अगले सप्ताह आएगा New Income Tax Bill

    Budget 2025 Live: सरकार का बड़ा ऐलान, अगले सप्ताह आएगा New Income Tax Bill

    नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में देश का आम बजट पेश किया जा रहा है। बजट की शुरुआत में वित्त मंत्री ने किसानों आय बढ़ाने पर जोर दिए और कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया। जैसे PM धन धान्य योजना का विस्तार और बिहार के किसानों के लिए मखाना बोर्ड का गठन भी होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में हैं, जिनमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

    वित्त मंत्री ने किए ये बड़े ऐलान

    • सरकार बड़ा ऐलान, अगले सप्ताह आएगा नया इनकम टैक्स बिल। ऐसे में मीडिल क्लास लोगों को एक सप्ताह तक का इंतजार करने के लिए कहा गया है।
    • बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत अवधि बढ़ाई गई। दरअसल, 100 प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी दी गई।
    • वित्त मंत्री ने बताया, 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों की भागीदारी से डेवलप करेंगे। रोजगार प्रेरित विकास के लिए आतिथ्य प्रबंधन संस्थानों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित होंगे। होम स्टे के लिए मुद्रा ऋण, यात्रा और संपर्क में सुधार करना। वीजा शुल्क में छूट के साथ ईवीजा को और बढ़ाना। चिकित्सा पर्यटन और स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा दिया जाएगा। अनुसंधान, विकास और इनोवेशन 20 हजार करोड़ का बजट है।
    • 20 हजार करोड़ का परमाणु ऊर्जा मिशन शुरू किया जाएगा, जिसका 2047 तक 100 गीगा परमाणु का लक्ष्य रखा गया है।
    • शहरी विकास के लिए
    • अर्बन चैलेंज फंड के लिए
    • देश में 200 डे- केयर सेंटर बनेंगे। मेडिकल कालेज में 10 हजार सीटे बढ़ाई जाएगी। हर सरकारी अस्पताल केयर सेंटर बनाया जाएगा।
    • बिहार में नए ग्रीन फील्ड ऐयरपोर्ट खोले जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा- राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा प्रदान की जाएगी। ये पटना हवाई अड्डे की क्षमता के विस्तार के अतिरिक्त होंगे। मिथिलांचल में पश्चिमी लागत नहर परियोजना भी इसमें शामिल है।
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए कहा कि सरकार विशेष आर्थिक क्षेत्रों और उच्च समुद्रों में मछली पालन क्षेत्र की पैदावार को बनाए रखने के लिए एक सक्षम ढांचा लाएगी। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए विनिर्माण मिशन नीति समर्थन और विस्तृत ढांचे के माध्यम से छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों को कवर करेगा।
    • वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि फिश प्रोडक्शन में इंडिया दूसरे नंबर पर है। हम मत्स्य पालन को बढावा देने के लिए योजना पर अमल करने जा रहे हैं। कॉटन प्रोडक्टिविटी के लिए हम 5 साल का प्लान बनाकर काम करने जा रहे हैं।
    • बजट 2025 में IIT पटना की क्षमता के विस्तार का ऐलान। बजट में ऐलान किया गया है कि आईआईटी की कैपेसिटी बढ़ी है। 5 आईआईटी में एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा, साथ ही IIT पटना का विस्तार किया जाएगा।
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इंडिया पोस्ट को एक बड़े सार्वजनिक लॉजिस्टिक्स संगठन में तब्दील किया जाएगा।
    • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि इस बार बजट में प्रस्तावित विकास उपाय गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए 10 व्यापक क्षेत्रों तक फैले हुए हैं।
    • स्टार्टअप्स के लिए 10 हजार करोड़ के अतिरिक्त फंड का ऐलान
    • किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर हुई 5 लाख
    • MSME क्रेडिट गारंटी कवर 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 10 करोड़
    • भारत के फुटवियर और लेदर क्षेत्र के लिए सहायता के अलावा बिना लेदर वाले फुटवियर के लिए योजना है। 22 लाख रोजगार और 4 लाख करोड़ का कारोबार और 1.1 लाख करोड़ से ज्यादा निर्यात की उम्मीद है।
    • अगले 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए फोकस। कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए 5 साल का मिशन, इससे देश का कपड़ा बिजनेस मजबूत होगा। किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख होगी। बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा, इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा। छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड, पहले साल 10 लाख कार्ड जारी किए जाएंगे।
    • वित्त मंत्री ने कहा कि प्राइम मिनिस्टर धन धान्य योजना का विस्तार होगा। इसमें क्रॉप डायवर्सिफिकेशन पर फोकस होगा। इससे कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, जिसका लाभ 7.5 करोड़ किसानों को होगा।
    • सरकार का फोकस ग्रामीण युवा, छोटे किसानों पर है। हमारी सरकार 100 जिलों को बढ़ावा देने का काम करेगी। हमारा लक्ष्य राज्यों के साथ मिलकर कृषि क्षेत्र का विकास करना है।
    • वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि एग्रीकलचर, SME और एक्सपोर्ट सहित हमारा फोकस ग्रोथ के 4 इंजन पर रहा है। एग्रीकल्चर हमारे लिए पहला इंजन है। इसके लिए मैं कुछ खास ऐलान करने जा रही हूं। प्राइम मिनिस्टर धन धान्य योजना का विस्तार होगा।
    • बजट 2025 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार फल और सब्जियों के लिए व्यापक प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। हम प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ ही सप्लाई चेन को बेहतर बनाने पर फोकस करने जा रहे हैं।
    • वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि मखाना बोर्ड का गठन होगा। इससे बिहार के लोगों को ज्यादा लाभ होगा। इसका मकसद मखाना किसानों की स्थिति बेहतर करने के साथ ही मखाना के प्रोडक्शन और मार्केटिंग पर होगा। बिहार में NDA के सबसे बड़े समर्थक JDU की सरकार है और इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी है। इस लिहाज से ये एक बड़ा ऐलान है।
  • Budget 2025 Live: वित्त मंत्री का ऐलान, जल्द बनेंगे 200 डे- केयर सेंटर, खुलेंगे नए ग्रीन फील्ड Airport

    Budget 2025 Live: वित्त मंत्री का ऐलान, जल्द बनेंगे 200 डे- केयर सेंटर, खुलेंगे नए ग्रीन फील्ड Airport