Blog

  • Punjab News: सरेआम युवक का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम युवक का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाए सामने आ रही है। वहीं जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रंड, जिला बठिंडा देर रात एक होटल पर चाय पीने गया था, जहां कुछ लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई।

    जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया है कि लड़कों ने पहले कृपाणों से उस पर हमला किया और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद आरोपियों की तालाश की जा रही है।

  • Punjab News: नई आबादी इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: नई आबादी इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला जंडियाला गुरु से सामने आया है, जहां नई आबादी वाले इलाके में पुलिस रंजिश को लेकर नौजवानों द्वारा गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते नौजवानों ने घर के बाहर फायरिंग की है। इस इलाके में 3 महीने पहले भी गोलियां चलने की घटना सामने आई थी।

    परिजनों का कहना है कि आज अपरीश (लंबू) नामक व्यक्ति हमारे घर आया और उसने गोलियां चला दी और 3 महीने पहले भी ऐसी ही गोली चलाई थी, जिससे एक महिला घायल हो गई थी। घर की महिलाओं ने कहा कि लंबू नामक के शख्स से हमारी जान को खतरा है, वह कभी भी हम पर हमला कर सकता है। परिजनों ने आरोप लगाए है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

    इस संबंध में जब चौकी प्रभारी नरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नई आबादी बाबरी नामक महिला ने हमें शिकायत दी है कि अपरीश नाम के व्यक्ति ने उसके घर में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने कहा कि अगर कोई गलत हरकत सामने आती है तो बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर काटे 371 वाहनों के चालान

    पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर काटे 371 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 371वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 67,000 /- रूपये वसूल किए।वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 11 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 1050/- रूपये वसूल किए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर पुलिस द्वारा द्वारा 02 वाहनों के चालान काटे व जुर्माने के रूप में 5000/- रुपये वसूल किए।

  • Punjab News: सप्ताह में दूसरी बार चोरों ने मोहल्ला क्लीनिक को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: सप्ताह में दूसरी बार चोरों ने मोहल्ला क्लीनिक को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    क्लीनिक में दवा ना मिलने के लगे पोस्टर

    बठिंडाः जिले में आए दिन चोरियों की घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं मोहल्ला क्लीनिक में एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोहल्ला क्लीनिक की ओर से पोस्टर लगाया है कि कि चोरी होने के कारण एक सप्ताह दवाई नहीं मिलेगी। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस सुरक्षा के दावों पर सवाल उठने शुरू हो गए है। दरअसल, इस बार चोर मोहल्ला क्लीनिक से एसी के तार, इन्वर्टर बैटरी, कंप्यूटर प्रिंटआउट और नशे की गोलियां लेकर फरार हो गए। मोहल्ला क्लिनिक में आधिकारि फार्मासिस्ट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पहली चोरी 28 जनवरी को और दूसरी चोरी 1 फरवरी को हुई है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार चोरी हुई हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अब तक चोरों को नहीं पकड़ा है। अधिकारी ने सेहत विभाग पुलिस प्रशासन से सख्त सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध करते हुए कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए और चौंकीदार को तैनात किया जाए और मोहल्ला क्लीनिक के पास गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरी की घटनाओं पर नकेल पाई जा सके।
  • Punjab News: पास्टर ने की शर्मनाक हरकत देख पुलिस हुई हैरान, देखें वीडियो

    Punjab News: पास्टर ने की शर्मनाक हरकत देख पुलिस हुई हैरान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में बटाला ट्रैफिक पुलिस ने काले शीशे वाली कार चला रहे एक पास्टर को काबू किया है। इस दौरान कार की तलाशी ले रहे ट्रैफिक प्रभारी सुरिंदर सिंह ने जब कार का दरवाजा खोला तो वह खुद हैरान रह गए। दरअसल, गाड़ी में जहां पवित्र बाइबल और ईसा मसीह की तस्वीरें और पादरी नरूला के पोस्टर रखे हुए थे, वहीं पादरी ने अपने जूते रखे हुए थे। यह देख ट्रैफिक प्रभारी ने पवित्र बाइबिल का सम्मान करते हुए उसे एक अलग थैले में रख लिया और उक्त पादरी की खूब कलास लगाई।

    जिसके बाद पादरी को पुलिस ने अपनी गाड़ी में बिठाकर मसीह धर्म के पास्टर को घटना संबंधी सूचना दी। ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि उन्होंने एक चेक पोस्ट लगा रखी थी और गाड़ी के काले शीशे देखकर उन्होंने उसे रोकने का इशारा भी किया, लेकिन उन्होंने उसे नहीं रोका और उसके बाद उन्होंने गाड़ी का पीछा कर उसे काबू किया। पुलिस ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने के मामले में कार को जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पादरी ने कहा कि उससे गलती हुई है जो उसने बाइबल और अन्य सामान के पास अपना वह बैग रखा हुआ था, जिसमें जूते भी थे।

  • खेतों में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

    खेतों में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव रायपुर सहोडां में खेतों में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में मार-पीट हो गई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में प्रेम कुमारी पत्नी राजिंदर सिंह निवासी रायपुर सहोड़ा ने बताया कि यह अपने  पति के साथ खेतो में पानी लगा रही थीं तो आरोपित पानी को लेकर इनसे उलझ पड़ा और गाली गलोज व मारपीट करने लगा। आरोपित ने वहां पर पड़ी हुई ईंट से इसके पति के सिर प्रहार कर दिया जिस कारण इसके पति के सिर से खून बहने लगा व गंभीर रूप से घायल हो गए।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीप पुत्र तारा सिंह निवासी रायपुर सहोड़ा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • एचआरटीसी बस में सवार महिला व पुरुष चिट्टे सहित काबू

    एचआरटीसी बस में सवार महिला व पुरुष चिट्टे सहित काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस जोकि अमृतसर से ऊना आ रही थी उस बस में सवार एक महिला व पुरुष को 8.53 ग्राम चिट्टे सहित एसआईयू टीम ने गांव पंडोगा में पकड़ा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सफर कर रही महिला प्रियंका व उसके साथी राहुल को एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हिमाचल पंजाब वार्डर स्तिथ दमन होटल के पास बस रुकवा कर काबू कर लिया जिनसे 8.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपितों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपितों की पहचान राहुल पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी पोलियां बीत तहसील हरोली व प्रियंका पत्नी सागर पुरी, वार्ड न 6 मेन बाजार ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: शिवसेना नेताओं ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: शिवसेना नेताओं ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप, देखें वीडियो

    नशे के कारोबार से लेकर अवैध असहले तक पकड़े जाने को लेकर किए खुलासे

    आरोपः एक व्यक्ति ने 2 नामों पर दस्तावेज किए तैयार

    लुधियानाः शिवसेना नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए बड़े खुलासे किए है। दरअसल, सन्नी मेहता ने शिवसेना समाजवादी पार्टी छोड़ दी। वहीं पार्टी छोड़ने के बाद शिवसेना समाजवादी पार्टी ने सन्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अहम खुलासे किए है। दूसरी ओर सन्नी ने पार्टी छोड़ने के बाद कार्यकर्ताओं को लेकर अहम खुलासा किए है। इस मामले को लेकर सन्नी ने कहा कि सुधीर कुमार सुरी के साथ काफी लंबे समय से रह चुके है, जिनका कुछ समय पहले देहांत हो गया था। उन्होंने शिवसेना समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त पार्टी का कोई सिपाही नशे की तस्करी के साथ पकड़ा जाता है तो कोई नशे की सप्लाई करता पकड़ा जाता है तो कोई अवैध असलहे के साथ पकड़ा है और कोई बैंकों के साथ लोन 80 लाख का फ्रॉड करते पाए जाते है और उनके घर के बाहर चिट्ठी भी चिपकाई जा चुकी है। वहीं सन्नी पर समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपो को लेकर कहा कि जब तक वह उनकी पार्टी में था तो मैं सही था, लेकिन अब पार्टी छोड़ दी तो उस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। सन्नी ने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर के सामने सबूत पेश कर चुके है और उन्हें प्रशासन पर पूरा विश्वास है, जल्द उन्हें प्रशासन से इंसाफ मिलेगा। शिवसेना समाजवादी पार्टी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि बीते दिन एक शख्स के द्वारा आरोप लगाए गए थे कि समाजवादी पार्टी पैसे देकर गनमैन दिलाती है। इस पर पार्टी के नेता आकाश ने कहा कि उसने कहानी रची थी कि मैं सिंगापुर था और मुझे थ्रेट कॉल आई थी तो मुझे गनमैन क्यों दिए गए। पार्टी के नेता ने सन्नी का नाम लिए बिना कहा कि इनकी 2 से 3 लोगों का एक ग्रुप है, आज से 6 माह पहले भी शिवसेना पार्टी बनाम शिवसेना पार्टी में विवाद हुआ था। जिसने गनमैन को लेकर आरोप पर कहा कि एक शहर में सांप्रदायक हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहा है। उक्त सन्नी ने पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की है। शिवसेना समाजवादी पार्टी के उप प्रधान सौरव ने सन्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने घर का लोन लेने के लिए दस्तावेज दिए थे, जिसके दस्तावेज चैक किए तो उसने नाम पर 2 आधार कार्ड और 2 पैन कार्ड दिख रहे है। दस्तावेज मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि एक नाम पर लवली मेहता और एक नाम पर राजन मखीजा और लवली मखीजा का नाम शो हो रहा है। एक पैन नंबर पर लवली मेहता और लवली मखीजा दिख रहा है। सन्नी 13 लोन ले चुका है। सौरव ने कहा कि उसने सारा रिकार्ड निकाल लिया है, जिसकी शिकायत पुलिस को कर दी गई है। सौरव ने सन्नी के जरिए थ्रेट कॉल कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 15 साल से लोन का काम कर रहा है और उससे पहले वह नौकरी करता था। सौरव ने कहा कि अब उस पर सन्नी आरोप लगा रहा है कि मैंने शिवसेना समाजवादी पार्टी के नेताओं को पैसे दिए है, सौरव ने कहा कि किस चीज के पैसे दिए है सन्नी वह साबित करें। इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। अन्य व्यक्ति ने कहा कि उनका चीमा चौक पर दफ्तर था। इस दौरान 2 साल पहले सन्नी मेहता उनके दफ्तर में आया और जेन कार लेकर चला गया था, जिसके बाद पता चला कि उसने जेन कार कहीं गिरवी रख दी थी। वह गाड़ी जनकपुरी चौकी से 2 साल 4 महीने के बाद मिली है। इसी के साथ दस्तावेज जो चोरी हुए है वह आज तक नहीं मिले, हैरानी की बात यह है कि इस मामले को लेकर अब पीड़ित मीडिया के सामने आया है। उन्होंने कहा कि सन्नी पर नवांशहर में पर्चा दर्ज हुआ था, वहीं जगराओं में कुछ दिन पहले गिरवी रखी गाड़ी चोरी के मामले में पर्चा दर्ज हुआ था। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा सन्नी के खिलाफ कार्रवाई की जाए नहीं तो आने वाले दिनों में शिवसेना समाजवार्दी पार्टी द्वारा पंजाब में धरना प्रर्दशन किया जाएगा।
  • Jalandhar के सांसद चन्नी का बजट को लेकर आया बड़ा बयान, इस कंपनी को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar के सांसद चन्नी का बजट को लेकर आया बड़ा बयान, इस कंपनी को लेकर किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: केंद्रिय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज आम बजट पेश किया गया। वहीं इस बजट के ऐलान के बाद जालंधर से कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आया है। जिसमें सासंद ने कहा कि इस बजट में किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बजट में एक बार भी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश का नाम तक नहीं लिया गया।

    वहीं किसानों को लेकर सासंद ने कहा कि इस बार किसानों को बजट से काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्हें भी कुछ नहीं मिला। किसान धरने पर बैठे हुए इस बारे में बात नहीं हुई, किसानों की एमएसपी को लेकर कोई बात तक नहीं की गई। उनहोंने कहा कि यह देश को डूबोने वाला बजट है। आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब गरीब होता जाएगा और अमीर अमीर होता जाएगा। अपनी ईस्ट इंडिया प्राइवेट कंपनी को सब कुछ बेचा जा रहा है।

     

  • Punjab News: मकान मालिक ने की मारपीट, बाहर निकाला सामान, किरायेदार का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: मकान मालिक ने की मारपीट, बाहर निकाला सामान, किरायेदार का आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के थाना छावनी के अधीन आते अजनाला रोड पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक घर में रहने वाले किरायेदारों की संपत्ति और किरायेदार को घर के मालिक ने बाहर निकाल दिया। इस संबंध में किरायेदार ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे पिछले 6-7 महीने से मकान में किराए पर रह रहे हैं और आज सुबह मकान मालिक अपने साथियों के साथ बिना किसी नोटिस दिए घर में घुस आया और उनके घर में तोड़फोड़ की, जिसके बाद सामान घर से बाहर फेंक दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि मकान मालिक ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ भी मारपीट की।

    पीड़ित किरायेदार ने बताया कि वह हर महीने इस मकान का किराया देता रहा है और मकान मालिक ने बिना बताए घर में आकर उनके साथ धक्केशाही की। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है और अब वह प्रशासन से अन्याय की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर इस मामले को लेकर मकान मालिक का कहना है कि उन्होंने अपना मकान इन लोगों को किराए पर नहीं दिया था, बल्कि उन्होंने अपना मकान विशाल शर्मा नामक व्यक्ति को किराए पर दिया था। लेकिन ये लोग कौन हैं और कहां से आए हैं इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि विशाल शर्मा ने उन्हें किराये पर मकान दिया है या नहीं, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है और ना ही आज तक मुझ तक किराया पहुंचा है। मकान मालिक ने कहा कि आज जब मैं अपने घर आया तो उन्होंने मेरे साथ किरायेदार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि मकान मेरा है और मैंने इन लोगों से कोई किराये के मकान को लेकर करारानामा भी नहीं लिखा गया है और अब मुझे पुलिस से अपने मकान को लेकर न्याय की मांग करनी पड़ रही है। वहीं मौके पर पहुंचे पीसीआर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में छावनी थाना अध्यक्ष को सूचित कर दिया गया है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और उनके बयान लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।