Blog

  • जालंधरः फिर विवादों में आया Sweety Juice Bar, बिच्छू के बाद निकला कॉकरोच, देखें Live

    जालंधरः फिर विवादों में आया Sweety Juice Bar, बिच्छू के बाद निकला कॉकरोच, देखें Live

    जालंधर, ENS: माईं हीरा गेट स्थित Sweety Juice Bar एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। दरअसल, आज वैभव नामक युवक जूस बार से बीमार नानी के लिए जूस लेने के लिए आया था। इस दौरान वह Sweety Juice Bar के कर्मी ने जूस के साथ नमक का पैकेट दिया। जब वैभव ने नमक का पैकेट देखा तो वह हैरान रह गया। नमक के पैकेट के अंदर से कॉकरोच दिखा। इस दौरान उसने दुकान मालिक से बात की तो दुकानदार ने भले ही इस मामले को लेकर गलती मानी, लेकिन दुकान मालिक ने कहा कि कॉकरोच उड़कर आ गया होगा।

    हैरानी वाली बात यह है कि इसी दुकान के अंदर से खाने की चीजों में क्यों जानवर निकलते है। पिछली बार भी एक महिला ने न्यूडल्स में बिच्छू निकलने को लेकर हंगामा किया था। उस दौरान Sweety Juice Bar के समर्थक के आए लोग कह रहे थे कि हो सकता है महिला द्वारा शरारत की गई हो, लेकिन अब उक्त लोग क्या कहेंगे? अब तो उक्त ग्राहक भी नया है और वह उक्त महिला को जानता भी नहीं  है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Sweety Juice Bar के मालिक के बाद फास्टफूड का लाइसेंस भी नहीं है।

    वहीं दूसरी ओर ग्राहकों के साथ दुकानदार द्वारा लापरवाही बरतने का मामला एक माह में दूसरी बार सामने आ चुका है। ऐसे में देखना यह हैकि क्या फूड विभाग उक्त दुकानदार पर सख्ती से कोई कार्रवाई करेंगा या उक्त दुकानदार द्वारा ऐसे ही लापरवाही के साथ ग्राहकों को खाने और पीने का सामान परोसकर जाएगा और बाद में गलती मानकर मामला ठंडे बस्ते में ढाल दिया जाएगा।

  • बड़ा हादसा:  कंटेनर ने 5 वाहनों को मारी टक्कर,  मौत

    बड़ा हादसा: कंटेनर ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, मौत

    नई दिल्ली : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। पुणे से मुंबई जा रहा एक कंटेनर 35 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद पुणे की ओर जाने वाली विपरीत लेन पर चला गया और 5 छोटे वाहनों से इसकी जबरदस्त भिडंत हो गई। कंटेनर ने मारुति डिजायर को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसमें सवार चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य महिला यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

    वहीं कंटेनर की चपेट में आई दूसरी कार की 2 अन्य महिला यात्रियों को भी चोटें आईं और उन्हें भी भर्ती कराया गया है। मुंबई की ओर यातायात सुचारू रूप से संचालित है जबकि पुणे की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ है और गाड़ियां धीमी गति से चल रही है।

  • पंजाबः इस मामले में कोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

    पंजाबः इस मामले में कोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

    कोटकपुराः पंजाब के बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी कांड से जुड़े कोटकपूरा गोलीकांड के साथ एक और मुकदमा नंब 192 दर्ज हुआ था। उसमें भी चार्जशीट दायर करने की मांग अदालत से आरोपी गुरदीप सिंह द्वारा अदालत को आवेदन देकर की गई। मामले पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। मामले की सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की गई है।

    आवेदनकर्ता ने अदालत को बताया है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दोनों मामले की जांच करने के आदेश SIT को दिए थे, परंतु एक ही मामले कोटकपूरा गोलीकांड की जांच पूरी करके चालान, सप्लीमेंट्री चालान अदालत में पेश कर दिया गया, मुकदमा नंबर 192 में कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि प्रदर्शनकारियों के हमले में कई पुलिस अधिकारी कर्मी घायल हुए थे। कोटकपूरा गोलीकांड की चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल व शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल समेत 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। इन पुलिस अधिकारियों में से ही एक आवेदनकर्ता गुरदीप सिंह है, जो घटना वाले दिन कोटकपूरा पुलिस थाने के प्रभारी थे।

  • मोगा: गांव कोकरी में मनाया गया  तीज का त्यौहार, देखें वीडियो

    मोगा: गांव कोकरी में मनाया गया तीज का त्यौहार, देखें वीडियो

    मोगा :  पंजाब का मशहूर गांव कोकरी कला जिसकी पहचान अलग ही है इस गांव के जहा नौजवान देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होते है और वही देश की आजादी के लिए इस गांव का पूरा योगदान रहा। वही इस गांव में तीज का त्योहार भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुटियारों ने गिद्दा डालते हुए सभी को खूब नचाया,

    उसके साथ ही  पंजाबी गीतों पर जमकर थिरकीं तथा पींघ का भी आनंद उठाया। रंग-बिरंगी पोशाकें डाले मुटियारों ने गिद्दा एवं बोलियां डालते हुए तीज का त्योहार मनाया। वही इस तीज में क्वीन, गिद्दा क्वीन और अन्य कलाओं पर पेश कारी करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

  • पंजाब: इस जिले में आप पार्टी का बना मेयर, मीटिंग हाल छावनी में तब्दील

    पंजाब: इस जिले में आप पार्टी का बना मेयर, मीटिंग हाल छावनी में तब्दील

    मोगाः आप पार्टी ने नगर निगम के मेयर चुनाव में बाजी मार ली है। मेयर का चुनाव आप पार्टी के बलजीत सिंह चानी जीत गए हैं। बलजीत सिंह चानी मोगा के नए मेयर बन गए हैं। उनके नाम पर आम आदमी पार्टी मुहर लगा चुकी हैं। जिला प्रबंधकीय कांपलेक्स के मीटिंग हॉल में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहीं डिविजनल कमिश्नर मोगा पहुंचे। पार्षदों की एक खेप चुनाव स्थल पहुंची। आम आदमी पार्टी को प्रदेश का पहला मेयर मिलने की पूरी संभावना बनी हुई थी। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। 

  • फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियां, देखे वीडियो

    फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियां, देखे वीडियो

    नई दिल्लीः निलोठी गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सर्विस के मुताबिक, सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, इस हादसे में किसी के घायल होने की अब तक कोई रिपोर्ट नहीं है।

    दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग के अनुसार, आज सुबह 8.52 बजे निलोठी गांव में फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना पर 10 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, आग लगने का कारण भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • ट्रेन यात्रियों की फूड प्वाइजनिंग से मौत! 6 की हालत गंभीर

    ट्रेन यात्रियों की फूड प्वाइजनिंग से मौत! 6 की हालत गंभीर

    नई दिल्ली :  उत्तर के आगरा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपका दिल दहल जाएगा। जहां कोटा-पटना एक्सप्रेस में वाराणसी से यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण 2 यात्रियों की मौत हो गई और 6 अन्य बीमार पड़ गए। आगरा के रेलवे अधिकारियों को यात्रियों के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में एक संकटपूर्ण कॉल मिली, जिसके बाद रविवार शाम को ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। ये यात्री गैर वातानुकूलित शयनयान कोच संख्या एस-2 में यात्रा कर रहे थे।

    हालांकि उनकी मौत का सटीक कारण अभी भी निर्धारित नहीं किया गया है, समूह के कई सदस्यों, जिनमें से मृत यात्री भी शामिल थे, ने अस्वस्थ महसूस करने की सूचना दी। आगरा में रेलवे अधिकारियों को कोटा-पटना एक्सप्रेस में सवार यात्रियों की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में सूचित किया गया था। चिंता जताने वाले व्यक्ति छत्तीसगढ़ के एक टीम लीडर के नेतृत्व वाले समूह का हिस्सा थे।

    उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी  ने कहा यह समूह वाराणसी से आ रहा था और मथुरा जा रहा था। आगरा पीआरओ रेलवे ने कहा कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर चिकित्सा प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत भेजा गया। जिन यात्रियों को मतली और उल्टी जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे, उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए ले जाया गया।

  • पंजाबः पड़ोसियों में हुई झड़प दौरान चली ईंटे, एक की मौत

    पंजाबः पड़ोसियों में हुई झड़प दौरान चली ईंटे, एक की मौत

    लुधियानाः जिले के गांव धनांसू से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर रात 2 पड़ोसियों में खूनी झड़प हुई। इस दौरान ईंटों से हमला किया है। जिसमें  एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोख सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक दीवार की मरम्मत को लेकर मामूली बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि ईंटों से हमला करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण यह विवाद हुआ था। 

    वहीं दूसरी ओर मृतक के बेटे जसवंत सिंह का कहना है कि उनके पड़ोसी दीवार की मरम्मत कर रहे थे, लेकिन दीवार का मलबा उनके घर में गिर रहा था। जब पिता उनके घर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। जसवंत ने आरोप लगाए है कि उसके पड़ोसी चिट्‌टा और नशीली दवाओं का कारोबार करते हैं, जिन्हें पिता रोकते थे।

    उसी रंजिश के कारण उसके पिता को मौत के घाट उतारा गया है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पहुंचे डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि पुलिस के वारदात स्थल पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • आज है नाग पंचमी, भूलकर भी ना करें यह काम

    आज है नाग पंचमी, भूलकर भी ना करें यह काम

    नई दिल्ली :  21 अगस्त यानी आज नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नागों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आज सोमवार पड़ने की वजह से नाग पंचमी का महत्व और बढ़ गया है। सोमवार के दिन नागपंचमी का पड़ना बहुत शुभ है क्‍योंकि नाग देवता शिव जी के गण माने जाते हैं और सोमवार का दिन शंकर भगवान को समर्पित है। नाग पंचमी व्रत भी रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी का व्रत करने से नाग देवता सबकी मनोकामना पूर्ण करते है।  जिन लोगों की कुंडली काल सर्प दोष हो उन्हें नाग पंचमी के दिन नाग-नागिन का जोड़ा बनवाकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से काल सर्प दोष खत्म हो जाता है।इस दिन ना तो सांपों को परेशान करना चाहिए और ना ही उन्हें मारना चाहिए।

    इस दिन अगर घर में कहीं सांप निकल आए, तो उसे बाहर फेंक देना चाहिए। नाग पंचमी के दिन पेड़-पौधे की कटाई से बचना चाहिए। इस दिन गलती से भी जमीन की खुदाई नहीं करनी चाहिए, खासकर उस स्थान पर जहां नाग का बिल होने की संभावना हो। नाग पंचमी के दिन सुई-धागा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इस दिन नुकीली चीजें जैसे कैंची, चाकू आदि का इस्तेमाल करने की भी मनाही होती है। नाग पंचमी के दिन नागों की स्वतंत्र पूजा नहीं करनी चाहिए। उनकी पूजा शिव जी के आभूषण के रूप में ही करना शुभ माना जाता है। जीवित सर्प को दूध पिलाना उनके लिए खतरनाक हो सकता है, इससे उनकी जान भी जा सकती है।

    इसलिए इस दिन सांपो को दूध पिलाने की बजाय दूध से उनका स्नान करना चाहिए। हिंदू धर्म में कई वर्षों से नागों को पूजा की जाती रही है। सांपों का संबंध किसी न किसी देवता से भी है। जैसे कि भगवान विष्णु की शैय्या के रूप में नाग है तो शिव जी के गले का हार सांप है। इसलिए नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करने का विधान है। नागपंचमी के दिन वासुकी नाग, तक्षक नाग, शेषनाग आदि की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने घर के द्वार पर नागों की आकृति भी बनाते है। ऐसी मान्यता है कि इससे नाग देवता की कृपा बनी रहती है और नाग देवता घर की सुरक्षा करते है। इस दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करने से नाग देवता पूरे परिवार की रक्षा करते है। नाग पंचमी के दिन नागदेव की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

  • कबड्डी मैच के दौरान चली गोलियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

    कबड्डी मैच के दौरान चली गोलियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

    डर्बीः यूके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कबड्डी मैच के दौरान दो समूहों में झड़प हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम के डर्बी में कबड्डी टूर्नामेंट में गोलियां चली। जिसके बाद मैदान में हड़कंप मच गया। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता हैकि कैसे लोग गोलियों की आवाज के बाद इधर-उधर भाग रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए है। जिन्हें एयर लिफ्ट के जरिए सुरक्षित किया गया है।