Blog
-

दून भाजपा मंडल के कार्यालय का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी
बददी/सचिन बैंसल: 9 दून भाजपा मंडल ने बद्दी में अपना कार्यालय खोल दिया है। दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इसका रविवार को विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने कहा कि वह इस कार्यालय में मौजूद रहेंगे और किसी भी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसका सहयोग करने का हमेशा तत्पर रहेंगे। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि भाजपा का अपना कायार्लय होने से अब पार्टी से संबंधित सभी गतिविधियां इसी कार्यालय से चलाई जाएंगी। मान सिंह मेहता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता रहे है और इससे पहले एक पन्ना प्रमुख का दायित्व निभा रहे थे लेकिन इनके कार्यशैली को लोगो में इनके तालमेल को देखते हुए उन्हें अब मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा एक ऐसी पहली पार्टी है जिसमें एक छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान दिया जाता है। लेकिन अन्य दलो में वंशवाद की प्रथा अभी भी कामय है। उन्होंने सभी लोगों से आने वाले लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को समर्थन करने की अपील की है।इस मौके पर मान सिंह मेहता ने कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल, डीआर चंदेल, डॉ. श्रीकांत शर्मा, जिुप अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, गौ सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, बीडीसी सदस्य पुष्पेंद्र कौर, रीता मान सिंह मेहता, ट्रक यूनियन के महासचिव डीके कौशल, देवराज चौधरी, संदीप चौधरी, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपिस्थत रहे। -

इनरव्हील क्लब ऊना ने एसएस हॉस्पिटल में हड्डियों की जांच के लिए कैंप लगाया
ऊना/ सुशील पंडित: इनरव्हील क्लब ऊना उमंग ने एसएस हड्डियों के अस्पताल रकड़ कॉलोनी में हड्डियों की जांच के लिए कैंप लगाया। जिसमें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मरीज आते रहे ।डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने मरीजों का मुफ्त चेकअप किया एवं इसमें से कुछ मरीज ऐसे थे जो अपनी दवाई नहीं ले सकते थे इनर व्हील क्लब ने 7 से 22 मरीजों की दवाइयों के पैसे इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने दिए। जो मरीज़ बाहर से आए थे उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। इनरव्हील क्लब उमंग ऊना में समय-समय पर ऐसे ही कैंप लगवाता रहता है।इसमें इनर व्हील के सदस्य प्रेसिडेंट अनुराधा वर्मा, सांची, दीपिका बस्सी ,कमलेश वर्मा, डॉ अनुपम शर्मा, शैलजा शर्मा, सुकेली, जसपाल, साधना चड्ढा, सुषमा आदि उपस्थित रहे । एसएस हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने मरीजों को हड्डियों संबंधी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। और उनके निवारण वारे भी चर्चा की। -

ਜਲੰਧਰ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ
ਜਲੰਧਰ : ਨਕੋਦਰ ਸਦਰ ਥਾਣੇ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰ ਗਿਰੋਹ ਤੇ 3 ਮੈੰਬਰਾ ਨੂਂ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਿਤਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਏ ਐਸ ਆਈ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਕੋਦਰ ਵਿਖੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਇੱਕ ਸਾਥੀ ਫ਼ਰਾਰ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿਨਾਂ ਅਰੋਪੀਆਂ ਕੋਲੋਂ ਚੋਰੀ ਕਿਤਾ ਗਇਆ 3 ਕੁਇੰਟਲ ਸਰੀਆ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ।
ਦੋਸ਼ਿਆ ਦੀ ਪਛਾਣ ਹਰਵਿੰਦਰ ਪਾਲ, ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਧਰਮਪ੍ਰੀਤ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਚੋਥਾ ਸਾਥੀ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਫ਼ਰਾਰ ਚਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ਿਆ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਫਰਾਰ ਦੋਸ਼ੀ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ।
-

हिमोत्कर्ष परिषद मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी अंशदान
ऊना/सुशील पंडित:प्रदेश में आई बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए हिमोत्कर्ष परिषद मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करेगी। यह निर्णय रविवार को ऊना मुख्यालय पर हिमोत्कर्ष कार्यालय में संपन्न परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बरसात के चलते जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हिमोत्कर्ष परिषद ने इसको देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने का निर्णय लिया है। परिषद अपने सदस्यों व शुभचिंतकों से इसके लिए राशि जुटाएगी तथा उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में परिषद की संगठनात्मक गतिविधियों व विभिन्न प्रकल्पों की भी समीक्षा की गई।बैठक में परिषद के द्वारा चलाए गए अमोदनी विधवा राशन वितरण प्रकल्प, हिमोत्कर्ष छात्रवृति योजनाएं, हिमोत्कर्ष एंबुलेंस सेवा, हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान व अन्य प्रकल्पों के कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि परिषद सदस्यों ने विभिन्न प्रकल्पों को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए। वहीं परिषद ने निर्णय लिया कि अगले वर्ष फरवरी माह में परिषद का गोल्डन जुबली वर्ष के रुप में 50वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए भी परिषद द्वारा विभिन्न समतियों का गठन कर जिम्मेवारियां दी गई। बैठक में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, दीपशिखा कौशल, प्रदेश महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया, कोषाध्यक्ष योगेश कौशल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कर्नल डीपी वशिष्ट, पूजा कपिला, रमा कंवर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश शर्मा, रविंद्र डोगरा, मुनिंद्र अरोड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। -

Golden Moments ने मनाया गया तीज फेस्टिवल
ऊना/सुशील पंडित: गत दिवस दयाल स्वीट्स शॉप, रकक्ड ऊन्ना में वंशिका वशिष्ट व सीमा वशिष्ट की कंपनी गोल्डन मोमेंट्स द्वारा तीज फेस्टिवल सोशल इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 75 से 80 महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं व खेलो का आयोजन किया गया । जिसमें सभी ने बढ़कर भाग लिया ।इस दौरान फैशन शो, म्यूजिकल चेयर सहित कई खेल खेले गए। रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मिस तीज’ की बाजी ज्योति जुनेजा ने मारी व अनामिका कपिला उपविजेता रही। रैंप वॉक की विजेता प्रियंका और नम्रता रही। किरण विहाना तथा मोनिका वशिष्ट ने जज की भूमिका बड़ी खूबसूरती से निभाई । इसके अलावा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए।
गोल्डन मोमेंट्स कि चालक वंशिका वशिष्ट ने बताया की तीज सोशल इवेंट का आयोजन बहुत ही सफलतापूर्वक रहा है और भविष्य में भी विभिन्न प्रकार के इवेंट्स गोल्डन मोमेंट्स करवाता रहेगा। जिसमें यंग किड्स के लिए इवेंट्स, लोहडी मेला फैमिलीस के लिए और कपल्स के लिए विभिन्न प्रकार के इवेंट्स कराएंगे जाएंगे। उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को एक धागे में पिरोने का कार्य करते हैं। -

जालंधर : नहरों में पशुओं की मिल रही है तैरती लाशें, देखें वीडियो
जालंधर : पंजाब में बरसात और बाढ़ के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के घर और दुकानें पानी में ढूब गई है। लोग अपने घर छोड़ कर सड़कों पर रहने को मजबूर है। किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। बाढ़ के चलते लोग बिजली और पानी के बिना अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। कई लोगों की बाढ़ के पानी में मौत हो चुकी है।
कई शहरों में बाढ़ के चलते नहरों में छोड़े गए पानी में अब पशु भी बहकर आने लगे हैं l जिसके चलते गदाईपुर क्षेत्र में आती बिसत दुआबा नहर में मरे पशु बह कर आ रहे है। बाढ़ के पानी से नहरों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे लोगों की परेशानियां और भी बढ़ गई है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਹੋਈ ਤੇਜ਼ਾਬੀ ਲੜਾਈ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਲੜਾਈਆਂ ਤਾਂ ਤੁਸੀਂ ਬਹੁਤ ਸੁਣੀਆਂ ਹੋਣੀਆਂ ਅੱਤੇ ਦੇਖੀਆਂ ਹੋਣੀਆਂ ਨੇ ਪਰ ਤੇਜ਼ਾਬੀ ਲੜਾਈ ਤੁਸੀਂ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਸੁਣੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਮਾਮਲਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦਾ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਕਬਜ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਝਗੜਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਝਗੜਾ ਇੰਨਾ ਵਧ ਗਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਧਿਰ ਵੱਲੋਂ ਤੇਜ਼ਾਬ ਲੈ ਕੇ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੇਜ਼ਾਬੀ ਹਮਲੇ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਲੋਕ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਝੁਲਸ ਗਏ ਨੇ, ਜਿਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੜੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ । ਤੇਜ਼ਾਬ ਪੀੜਤ ਦਾ ਕਹਿਣਾਂ ਹੈ ਕਿ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਮੁਲਾਜਮ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਸੀ ਜਿੰਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫ਼ਰਜ਼ੀ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਦੁਕਾਨ ਉੱਪਰ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰ ਲਿਆ ਸੀ, ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਪਾ ਦਿੱਤਾ।
ਜੌ ਕਿ ਕੇਸ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਕੌਲ ਗਏ ਅਤੇ ਪੁਲਸ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਦੀ ਮੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਫ਼ਰਿਆਦ ਨਹੀਂ ਸੁਣੀ। ਜਦ ਓਹ ਆਪਨੀ ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਲੈਣ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਗਏ ਤਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਉੱਪਰ ਤੇਜ਼ਾਬ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਜਣੇ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਝੁਲਸ ਗਏ। ਇਸ ਝਗੜੇ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪੀੜਤਾਂ ਦੇ ਦੱਸਣ ਮੁਤਾਬਿਕ ਉਹਨਾਂ ਉੱਪਰ ਤੇਜ਼ਾਬੀ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਪਰ ਡਾਕਟਰੀ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਪੂਰੀ ਗੱਲ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਏਗਾ। ਪੀਡ਼ਤਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ਼ ਕਰ ਲਏ ਨੇਅਤੇ ਅੱਗੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ।
-

मोगा : पूर्व मंत्री तोता सिंह के बेटे बरजिंदर बराड़ को मिली हल्का इंचार्ज की जिम्मेवारी, देखें वीडियो
मोगा : नगर कोंसिल और लोक सभा के चुनाव को देखते हुए अब शिरोमणि अकाली दल ने पूरी तरह से कमर कस ली है। मोगा जिले में 2 विधान सभा हल्के जिनमे मोगा और धर्मकोट में प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने हल्का इंचार्ज की नियुक्ति की है। संजीत सिंह सन्नी गिल को हल्का इंचार्ज लगाया गया है वही धर्मकोट से पूर्व मंत्री तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह बराड़ को धर्मकोट का हल्का इंचार्ज लगाया गया है।हल्का इंचार्ज लगाने के बाद आज हल्का धर्मकोट के सैकड़ों अकाली दल के वर्कर बरजिंदर सिंह बराड़ को बधाई देने पहुंचे वही बरजिंदर सिंह बराड़ ने जहा उनका धन्यावाद किया।
वही शिरोमणि अकाली दल को और ऊंचा उठाने की बात की। उन्होंने कहा की वह अपने पिता जी की तरह ही धर्मकोट हल्के की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा की आने वाले चुनाव में शिरोमणि अकाली दल पंजाब की सभी पंचायतों पर अपनी जीत हासिल करेगा। लोक सभा के चुनाव के लिए भी जिला मोगा से ही अच्छे उम्मीदवार को टिकट देकर सांसद बनाया जाएगा।
-

चंद्रयान-3 के लैंडिंग के समय का हुआ ऐलान, पूरी दुनिया की टिकी निगाहें
नई दिल्ली : भारत का सबसे महत्वकांक्षी स्पेस मिशन ‘Mission Moon’ चंद्रयान-3 अब चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंच गया है। हाल ही में अंतरिक्ष यान से लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक अलग हो गया था और शनिवार देर रात चंद्रयान चंद्रमा की सहत से मात्र 25 किमी दूर था। इस बीच, इसरो ने मिशन मून को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। ISRO के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा। इसरो का कहना है कि लैंडर में 4 मुख्य थ्रस्टर्स हैं जो उसे चांद की सतह पर उतरने में सक्षम बनाएंगे साथ ही अन्य सेंसर का भी परीक्षण किया जाएगा। लैंडिंग के बाद लैंडर से 6 पहियों वाला रोवर बाहर निकलेगा जो एक चंद्र दिवस यानी धरती के 14 दिन वहां प्रयोग करेगा। बता देंकि पूरी दुनिया की चंद्रयान-3 के लैंडिंग पर निगाहें टिकी हुई है।
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने हाल में कहा था कि,‘‘लैंडिंग प्रक्रिया की शुरुआत में वेग लगभग 1.68 किलोमीटर प्रति सेकंड है, लेकिन यह गति चंद्रमा की सतह के क्षैतिज है। यहां चंद्रयान-3 लगभग 90 डिग्री झुका हुआ है, इसे लंबवत करना होगा। क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर दिशा में बदलने की यह पूरी प्रक्रिया गणितीय रूप से एक बहुत ही दिलचस्प गणना है। हमने कई बार इस प्रक्रिया को दोहराया है। यहीं पर हमें पिछली बार (चंद्रयान-2) समस्या हुई थी।” उन्होनें कहा कि व्यापक सिमुलेशन (अभ्यास) किए गए हैं, मार्गदर्शन डिजाइन बदल दिए गए हैं। इन सभी चरणों में आवश्यक प्रक्रिया को नियंत्रित करने और उचित लैंडिंग करने का प्रयास करने के लिए बहुत सारे एल्गोरिदम लगाए गए हैं। बता दें लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल 20 अगस्त तड़के सुबह दूसरी ‘डिबूस्टिंग’ (गति कम करने की प्रक्रिया) से गुजरा।

अब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जायेगा। हाल ही में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा था कि लैंडिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लैंडर के वेग को 30 किलोमीटर की ऊंचाई से अंतिम लैंडिंग तक लाने की प्रक्रिया है और यान को क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर दिशा में स्थानांतरित करने की क्षमता वह प्रक्रिया है जहां हमें अपनी काबिलियत दिखानी होगी। इससे पहले 14 जुलाई के प्रक्षेपण के बाद पिछले तीन हफ्तों में पांच से अधिक प्रक्रियाओं में इसरो ने चंद्रयान-3 को पृथ्वी से दूर आगे की कक्षाओं में बढ़ाया था।
-

चांद की सतह से टकराने से रूस का लूना-25 मून मिशन हुआ फेल
नई दिल्ली : रूस ने 50 सालों के बाद दूसरी बार मून मिशन लॉन्च किया था, जिसे 21 अगस्त को चांद की सतह पर उतरना था। हालांकि, रोस्कोस्मोस के अनुसार लूना-25 स्टेशन चंद्रमा से टकरा गया, जिसकी वजह से मिशन फेल हो गया। बता दें कि रूस ने 11 अगस्त को लूना-25 को लॉन्च किया था। जर्मनी के DW न्यूज ने रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गौरतलब है कि लूना-25 के लैंडर पर लगे कैमरे पहले ही स्पेस से धरती से चांद की दूर की तस्वीरें ले चुके थे। रोस्कोस्मोस के हेड यूरी बोरिसोव ने जून के महीने में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि चांद वाले मिशन जोखिमों से भरे होते हैं।
इनकी सफलता की संभावना लगभग 70 फीसदी ही होती है। इंडिया के मून मिशन चंद्रयान-3 के साथ-साथ रूस का लूना-25 भी चांद की सतह पर उतरने के लिए आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान 19 अगस्त को लूना-25 में तकनीकी खामी आ गई थी, जिसकी वजह से मुश्किलें खड़ी हो गई थीं। रूसी स्पेस एजेंसी को शनिवार को ही लूना-25 की जांच करते हुए इमरजेंसी का पता चला था। वहीं, भारत का भी चंद्रयान-3 चांद के काफी करीब पहुंच चुका है। इस दौरान लैंडर मॉड्यूल (LM) को चांद के नजदिक ले वाली एक डिबूस्टिंग प्रॉसेस सही सलामत पूरी कर ली गई है।