जालंधर : नहरों में पशुओं की मिल रही है तैरती लाशें, देखें वीडियो

जालंधर : पंजाब में बरसात और बाढ़ के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के घर और दुकानें पानी में ढूब गई है। लोग अपने घर छोड़ कर सड़कों पर रहने को मजबूर है। किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। बाढ़ के चलते लोग बिजली और पानी के बिना अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। कई लोगों की बाढ़ के पानी में मौत हो चुकी है।

कई शहरों में बाढ़ के चलते नहरों में छोड़े गए पानी में अब पशु भी बहकर आने लगे हैं l जिसके चलते गदाईपुर क्षेत्र में आती बिसत दुआबा नहर में मरे पशु बह कर आ रहे है। बाढ़ के पानी से नहरों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे लोगों की परेशानियां और भी बढ़ गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *