Golden Moments ने मनाया गया तीज फेस्टिवल

ऊना/सुशील पंडित: गत दिवस दयाल स्वीट्स शॉप, रकक्ड ऊन्ना में वंशिका वशिष्ट व सीमा वशिष्ट की कंपनी गोल्डन मोमेंट्स द्वारा तीज फेस्टिवल सोशल इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 75 से 80 महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे विभिन्न प्रकार की  प्रतियोगिताओं व खेलो  का आयोजन किया गया । जिसमें सभी ने बढ़कर भाग लिया ।इस दौरान फैशन शो, म्यूजिकल चेयर सहित कई खेल खेले गए। रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मिस तीज’ की बाजी ज्योति जुनेजा ने मारी व अनामिका कपिला उपविजेता रही। रैंप वॉक की विजेता प्रियंका और नम्रता रही। किरण विहाना तथा मोनिका वशिष्ट  ने जज की भूमिका बड़ी खूबसूरती से निभाई । इसके अलावा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए।

           
गोल्डन मोमेंट्स कि चालक वंशिका वशिष्ट ने बताया की तीज सोशल इवेंट का आयोजन बहुत ही सफलतापूर्वक रहा है और भविष्य में भी विभिन्न प्रकार के इवेंट्स गोल्डन  मोमेंट्स करवाता रहेगा। जिसमें यंग किड्स के लिए इवेंट्स, लोहडी मेला फैमिलीस के लिए और कपल्स के लिए विभिन्न प्रकार के इवेंट्स कराएंगे जाएंगे। उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को एक धागे में पिरोने का कार्य करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *