Blog

  • पंजाब: फिर विवादों में आए पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस, साथी को पुलिस ने किया नामजद, जानें मामला

    पंजाब: फिर विवादों में आए पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस, साथी को पुलिस ने किया नामजद, जानें मामला

    लुधियानाः लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एक बार फिर से विवादों में घिर गए है। दरअसल, सिमरजीत सिंह बैंस के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। पुलिस ने बैंस के नजदीकी साथी पर आपराधिक मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह आपराधिक मामला विधायक रजिंदर कौर छीना के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किया गया है।

    बता दें कि रजिंदर कौर छीना के विधानसभा क्षेत्र में ईशर नगर से सिमरन पैलेस तक ग्रीन पार्क बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां के ही कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को जब वहां पर काम चल रहा था तभी निशान सिंह अपने साथ 30 के करीब लोगों को लेकर पहुंचा और वहां काम करने वाले मजदूरों से कहा कि वह पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथी हैं।

    इस दौरान आरोप लगाए गए है कि लेबर का काम कर रहे सत्रुघन कुमार को धमकाया गया कि वह यह काम बंद कर चला जाए नहीं तो उसे जान से मार देंगे। यही नहीं वहां बैठने के लिए बनाए जा रहे थड़े को तोड़ दिया गया और मजदूर से भी मारपीट की गई है। पुलिस ने मजदूर के बयानों पर निशान सिंह और उसके करीब 30 अज्ञात साथियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • महिलाओं में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक-दूसरे को जड़े लात-घूंसे

    महिलाओं में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक-दूसरे को जड़े लात-घूंसे

    चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बीच सड़क पर महिलाएं आपस में ही लड़ना शुरु कर देती हैं। इस वीडियो में टी-शर्ट और पेंट पहनी एक महिला तीन महिलाओं पर लात और हाथ चला रही है। जवाब में ये तीनों महिलाएं भी उसे पीटती है। पहले तो वो उसे समझाने की कोशिश करती है जब वो नहीं मानती तो उसके बाल खींचती है। मौके पर मौजूद लोग महिलाओं को समझाने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन महिलाएं काफी देर तक सड़क में झगड़ती रहती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला थाने पहुंच गया। जहां महिलाओं के बीच समझौता हो गया और पूरा मामला रफा दफा हो गया।

    क्यों हुआ झगड़ा

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चंडीगढ़ के सेक्टर 34 का है। जहां पर कार सवार एक महिला रॉन्ग साइड से आ रही थी। कई लोगों ने उसे टोका और उसे समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। इसी बीच उसने सामने से आ रही एक टैक्सी को टक्कर मार दी। टैक्सी में सवार तीन महिलाओं ने जब उसे टोका तो उसने उनपर हमला कर दिया। टैक्सी ड्राइव ने महिलाओं के बीच हुए इस झगड़े का वीडियो बना लिया। इस बीच महिला ने टैक्सी चालक का फोन भी नीचे फेंक दिया।

    थाने में हुआ समझौता

    टैक्सी चालक ने महिलाओं के झगड़े को बढ़ता देख पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रही महिलाओं को अपने साथ थाने ले गई। जहां झगड़ा कर रही चारों महिलों के बीच समझौता हो गया। इस दौरान टैक्सी को टक्कर मारने वाली कार सवार महिला माफी मांगते हुए दिखाई दी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਿਹ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ  ਹੋਈ ਕੁਟਮਾਰ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਵਿਧਾਅਕ ਦਾ ਆਇਆ ਵਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਿਹ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਹੋਈ ਕੁਟਮਾਰ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਵਿਧਾਅਕ ਦਾ ਆਇਆ ਵਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਹਲਕਾ ਸ੍ਰੀ ਹਾਰਗੋਬਿੰਪੁਰ ਤੋਂ ਆਪ ਦੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ ਅਮਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਦਫਤਰ ਮਿਸ਼ਰਪੁਰਾ ਵਿਖੇ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਐਸ.ਆਈ ਕੈਲਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਮਾਮਲੇ ਚ ਬੇਸ਼ਕ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ ਕੇ ਕਰੀਬੀ ਦੋ ਲੋਕਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇਕ ਨਵਾਂ ਮੌੜ ਆ ਚੁਕਾ ਹੈ ਐਮ.ਐਲ.ਏ ਅਮਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਵਲੋਂ ਉਕਤ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰੇਸ਼ ਵਾਰਤਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਕਤ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ, ਕਿ ਕੈਲਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਨਾਲ ਕੋਈ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਸਦੀ ਪਗੜੀ ਉਤਾਰੀ ਗਈ ਸੀ। ਜੋ ਸਭ ਕੁਝ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ ਚ ਸਾਫ ਸਾਫ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਕੇ ਉਸ ਦਿਨ ਕੈਲਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਦਫਤਰ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਓਥੇ ਊਸ ਨਾਲ ਕੋਈ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਉਹ ਆਪਣੀ ਪਗੜੀ ਸਮੇਤ ਸਾਬਤ ਸੂਰਤ ਓਥੋਂ ਆਪਣੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਮੌਕੇ ਤੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਥਾਣਾ ਰੰਗੜ ਨੰਗਲ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ ਵੀ ਖੜੇ ਦਿਖਾਈ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਕੋਲ ਹੁਣ ਕੋਈ ਮੁੱਦਾ ਨਹੀਂ ਬਚਿਆਂ,

    ਇਸ ਲਈ ਐਵੇਂ ਹੀ ਬਾਤ ਦਾ ਬਤੰਗੜ ਬਣਾਈ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੇ ਦੋਵੇ ਕਰੀਬੀ ਜਿਹਨਾਂ ਤੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਆਪਣੀ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੈਲਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਨਾਲ ਕੋਈ ਮਸਲਾ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿਚ ਕੈਲਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਮੇਰੇ ਕਰੀਬੀ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਲੜਕੀ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਅਤੇ ਵੀਡੀਓ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਬਲੈਕਮੇਲ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਮੇਰੇ ਦੋਵੇ ਕਰੀਬੀ ਬਹੁਤ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਅਤੇ ਦੁਖੀ ਸਨ ਤੇ ਉਹ ਇਸਦੇ ਬਲੈਕਮੇਲ ਕਰਨ ਕਰਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਨੂੰ ਉਤਾਰੂ ਹੋ ਚੁਕੇ ਸੀ ਮੇਰੇ ਵਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਉਕਤ ਮਸਲੇ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਰਾਜੀਨਾਮਾ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਕੈਲਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਦਫਤਰ ਬੁਲਾਇਆ ਸੀ ਤੇ ਓਥੇ ਥੋੜੀ ਖਿੱਚ ਧੂਹ ਜਰੂਰ ਹੋਈ ਸੀ

    ਉਹ ਵੀ ਮੇਰੇ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਬਾਕੀ ਨਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਹੋਈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕੈਲਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਦੀ ਪਗੜੀ ਉਤਾਰੀ ਗਈ ਇਸਦਾ ਸਾਫ ਸਬੂਤ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਹੈ ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕੇ ਇਸ ਲਈ ਮੈਂ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਾ ਕੇ ਇਸ ਕੇਸ ਦੀ ਸਹੀ ਜਾਂਚ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮੇਰੇ ਕਰੀਬੀਆ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਕੈਲਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਐਸ ਆਈ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਗੁੰਮਰਾਹ ਕਰਨ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਕਰੀਬੀਆ ਨੂੰ ਲੜਕੀ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਅਤੇ ਵੀਡੀਓ ਅਪਲੋਡ ਕਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦੇ ਕੇ ਬਲੈਕਮੇਲ ਕਰਨ ਦਾ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

  • अस्तपाल में धरने पर बैठी महिला आयोग की अध्यक्ष, देखें वीडियो

    अस्तपाल में धरने पर बैठी महिला आयोग की अध्यक्ष, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल दुष्कर्म पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचीं हैं, लेकिन अस्पताल में खड़े सुरक्षा गार्ड उन्हें बच्ची ने मिलने नहीं जाने दे रहे हैं। इसके बाद स्वाति अस्पताल परिसर में धरने पर बैठकर विरोध जताया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के अस्पताल पहुंचने की तस्वीरों को एक सोशल मीडिया नेटवर्क साइड एक्स पर शेयर की हैं, जिसमें वह सुरक्षा गार्ड से बातचीत करते हुए नजर आ रही है। जबकि दूसरी तस्वीरों में वह अस्पताल के फर्श पर बैठकर अपने विरोध जता रही है। 

    स्वाति मालीवाल की इन तस्वीरों को शेयर कर सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, दिल्ली महिला आयोग को लड़की से अस्पताल में मिलने नहीं दिया जा रहा। गार्ड ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बोला है। इनको नहीं जाने देने के लिए! ऐसी साजिश करके क्या मिलेगा दिल्ली पुलिस को? क्या छुपा रही है पुलिस? क्यों 8 दिन तक केस में अरेस्ट नहीं किया गया?

    इससे पहले स्वाति मालीवाल ने इस मामले एएनआई से बातचीत करते हुए दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल करते हुए कहा- दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक के पद पर बैठे सरकारी अफसर ने एक बच्ची से कई बार दुष्कर्म किया। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। पुलिस ने अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं किया है। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है, जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना था, लेकिन वही भक्षक बन जाये तो लड़कियां कहां जाए! जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए!

  • Asia Cup 2023: टीम इंडिया का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी हुई वापसी

    Asia Cup 2023: टीम इंडिया का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी हुई वापसी

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2023 को लेकर टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 17 सदस्यीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी। वहीं, हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे। टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। एशिया कप टूर्नामेंट 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। एशिया कपल 2023 में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-A में हैं। एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जा रहा है। इसका फाइनल श्रीलंका में होगा।

  • ਜਲੰਧਰ :  ਅਨੋਖੀ ਪਹਿਲ, ਹੁਣ ਤਾ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸਨਮਾਨਿਤ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਅਨੋਖੀ ਪਹਿਲ, ਹੁਣ ਤਾ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸਨਮਾਨਿਤ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ,ENS : ਥਾਣਾ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ ਨੂੰ ਲੱਗਦੇ ਕਰਤਾਰ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋ ਇੱਕ ਚੋਰ ਨੂੰ ਹਾਰ ਪਹਿਨਾ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਾਹਿਲ ਨਾਲ ਦੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਚੋਰ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਸਾਨੂੰ ਕਾਫੀ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਸੀ। ਇਸ ਚੋਰ ਵੱਲੋ 15 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਮੇਰੇ ਦੋਸਤ ਦਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਕਰਤਾਰ ਨਗਰ ਚੌਕ ਨੇੜੇ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਚੋਰ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈਆਂ ਸਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਅਸੀਂ ਇਸ ਚੋਰ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਵਿੱਚ ਜੁੱਟ ਗਏ ਸੀ। ਇਸ ਚੋਰੀ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਥਾਣਾ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਦਰਜ਼ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਚੋਰ ਬਾਰੇ ਪੂਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ, ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਇਸ ਚੋਰ ਦਾ ਘਰ ਵੀ ਦਿਖਾਇਆ ਗਿਆ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਉਪਰ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ।

    ਹਜ਼ੇ ਤੱਕ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਇਸ ਚੋਰ ਨੂੰ ਫੜਣ ਵਿੱਚ ਅਸਫ਼ਲ ਹੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੱਦ ਕੀ ਇਸ ਚੋਰ ਨੂੰ ਫੜਣ ਦਾ ਕੰਮ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਹੈ ਇਹ ਕੰਮ ਆਮ ਜਨਤਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਚੋਰ ਨੂੰ ਨਾਂ ਫੜੇ ਜਾਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਚੋਰ ਨੂੰ ਘਾਹ ਮੰਡੀ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇਸਦੇ ਠਿਕਾਣੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਖੁਦ ਹੀ ਕਾਬੂ ਕਿਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਅਨੋਖੀ ਪਹਿਲ ਦਿਖਾੰਦੇਂ ਹੋਏ ਚੋਰ ਨੂੰ ਹਾਰ ਪਹਿਨਾ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ।

    ਆਰੋਪੀ ਦੇ ਆਪਣਾ ਦੋਸ਼ ਮੰਨਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਨੇ 15 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਇੱਕ ਮੋਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਵੀ ਜੋ ਉਸਦੇ ਕੋਲ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਉਹ ਵੀ ਚੋਰੀ ਦਾ ਹੀ ਹੈ। ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕਬੂਲ ਕੀਤਾ ਕੀ ਉਸਨੇ ਛੇ ਸੱਤ ਚੋਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜਿਹਨਾਂ ਵਿਚੋਂ ਸੋਨੇ ਦੀ ਚੋਰੀ, ਗਾਡਰਾਂ ਦੀ ਚੋਰੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਚੀਜ਼ਾਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਸਨ।

  • ‘गदर 2’ की कमाई की  बढ़ी रफ्तार, ‘ओमजी 2’ ने भी किया कमाल

    ‘गदर 2’ की कमाई की बढ़ी रफ्तार, ‘ओमजी 2’ ने भी किया कमाल

    नई दिल्ली : सनी देओल और अमीषा पटेल-स्टारर ‘गदर 2’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस कमर्शियल पॉटबॉयलर का क्रेज रिलीज के 10 दिन बाद भी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ ये फिल्म जमकर कलेक्शन भी कर रही है। वहीं ‘गदर 2’ के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर ‘ओएमजी 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।

    दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में इस वीकेंड पर जबरदस्त उछाल आया। गदर 2’ पहले ही दिन से दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म में तारा और सकीना की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं और इसी के साथ इस फिल्म को सिनेमाघरों में भी जमकर ऑडियंस मिल रही है. इस वीकएंड पर एक बार फिर फिल्म की कमाई में जबरदस्त तेजी देखी गई। तो वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार के शुरुआती आंकड़े भी आ गए है। सनी देओल-अमीषा पटेल की फिल्म की कुल कमाई अब 375.10 करोड़ रुपये हो गई है।

  • जालंधरः रवि गिल सुसाइड मामले में SHO पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    जालंधरः रवि गिल सुसाइड मामले में SHO पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पत्रकार रवि गिल सुसाइड मामले में पुलिस कमिश्नर द्वारा एक्शन लिया गया है। देर रात हुए हंगामें के दौरान पुलिस कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में बरती गई लापवराही के मामले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना 4 के SHO के साथ दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की है। हालांकि इस मामले को लेकर कोई पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा। बताया यह भी जा रहा है। थाना 4 के एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

    बता दें कि बीते दिन आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कमिश्नर से रवि गिल समर्थकों ने मांग की थी कि थाना चार के प्रभारी मुकेश कुमार की कार्यवाही ग़लत है। इस दौरान उन्होंने SHO पर रवि के परिवार को कीर्ती और शुभम की गिरफ्तारी की झूठी सूचना देने का आरोप लगाए थे। देर रात रवि गिल के परिवार सहित समर्थकों ने एफआईआर में नामजद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी ना किए जाने को लेकर पीएपी हाईवे जाम कर दिया था। इस दौरान आप विधायक रमन अरोड़ा और पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंचे और उन्होंने रवि गिल के परिजनों को 3 लोगों की गिरफ्तारियां दिखाई। जिसके बाद रवि गिल के परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया था।

  • जानिए आज के सोने- चांदी के दाम

    नई दिल्ली : घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोना और चांदी दोनों कीमती मेटल्स एक-दूसरे से विपरीत रुख दिखा रही है। जहां सोने के दाम में मामूली गिरावट देखी जा रही है वहीं चांदी के रेट में आज नाममात्र की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक आज बढ़ गई है और चांदी के रेट में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।

    ग्लोबल डिमांड में उतार चढ़ाव के कारण सोना और चांदी दोनों के दामों में मिलाजुला रुख देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज सोना 42 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 58333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके नीचे के दाम देखें तो ये 58281 रुपये तक गया था और ऊपर के रेट देखें तो 58460 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ कारोबार चल रहा है। सोने के ये दाम इसके अक्टूबर वायदा के लिए है।

  • पंजाबः इन मांगों लेकर चंडीगढ़ जाने पर अड़े किसान, पुलिस ने की नाकाबंदी

    पंजाबः इन मांगों लेकर चंडीगढ़ जाने पर अड़े किसान, पुलिस ने की नाकाबंदी

    चंडीगढ़ः पंजाब के हजारों किसान आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में मोर्चा लगाने के लिए चंडीगढ़ आ रहे हैं। इस बारे में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मीटिंग के बाद स्थिति स्पष्ट की थी। हजारों की संख्या में किसानों का मोर्चा 22 अगस्त से लग जाएगा। दूसरी ओर किसानों को रोकने के लिए राज्य पंजाब में किसान नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए देर रात छापामारी की गई। वहीं आज चंडीगढ़ जा रहे किसानों को लेकर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई है। हालांकि कई किसान नेता पहले ही सुरक्षित ठिकानों पर पहुंच गए हैं।

    सुनाम के कस्बे लोंगोवाल में सोमवार सुबह से ही संगठनों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। नामोल और मेदेवास में भी पुलिस ने किसान नेताओं को चंडीगढ़ जाने से रोकने के लिए नाकेबंदी की। पुलिस से बचकर निकले भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के नेता जसवीर सिंह मदेवास और हैप्पी नमोल ने कहा कि भगवंत मान सरकार चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने से रोकने के लिए किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। 

    उन्होंने कहा कि 16 किसान संगठन मिलकर संघर्ष कर रहे हैं और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने भी पिछली सरकारों की तरह ही रास्ता अपनाया है, जिसका असर कांग्रेस और अकाली दल की तरह आम आदमी पार्टी पर भी पड़ेगा। आने वाले समय में सत्तापक्ष को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी ।

    चंडीगढ़ धरना न देने पर पुलिस द्वारा किसान नेताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद किसानों ने कहा कि इन धमकियों से धरना रद्द नहीं होगा.22 अगस्त को किसान संगठनों की ओर से चंडीगढ़ में धरने का ऐलान किया गया था. 22 अगस्त को धरने से पहले ही पुलिस ने किसान नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था। किसानों ने मांग की थी लेकिन सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी। चंडीगढ़ धरना होना था, लेकिन पुलिस ने जिस तरह से किसान नेताओं को गिरफ्तार किया, उससे धरना रद्द नहीं होगा।