Blog

  • पंजाबः अकाली दल के नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः अकाली दल के नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियाना : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आकाली नेता के घर आयकर विभाग ने दबिश दी है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीमों ने महासचिव शिरोमणि अकाली दल (बादल) समाज सेवक व बिल्डर विपन सूद (काका) के घर रेड की। इसके अलावा विभाग ने उनके पार्टनर पर भी दबिश दी।

    सूत्रों के अनुसार आय कर विभाग द्वारा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल में कुल 14 से 15 लोकेशनों पर छापेमारी की जारी है। बताया जा रहा है कि यह सर्च अभियान सुबह 6 बजे से चल रहा है और इनकम टैक्स की टीमें उक्त निवास स्थान पर जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार हरियाणा और चंडीगढ़ की टीमें भी लुधियाना में की जा रही छापेमारी में शामिल है। कहा जा रहा है कि यह दबिश होटल चैन मामले को लेकर की जा रही है। 

  • आईईसी यूनिवर्सिटी में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

    आईईसी यूनिवर्सिटी में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

    300 लोगो का किया चेकअप

    सचिन बैंसल/बददी : बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह के साथ मनाया गया और फार्मेसी के क्षेत्र में हमेशा ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करने की नैतिक शपथ भी ली गई। इस अवसर पर छात्रों ने एक शिविर भी लगाया जिसमें एम.फार्मा के छात्रों ने 300 से अधिक लोगों का बीएमआई हेल्थ चेकअप किया। कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के छात्रों ने इस वर्ष की थीम ‘फार्मेसी सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य प्रणाली’ पर आधारित अनेक रंगोली और पोस्टर डिज़ाइन प्रस्तुत किये, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में रविंदर एंड ग्रुप ने पहला स्थान और अर्चना एंड ग्रुप को दूसरा स्थान मिला वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवालिका और द्वितीय स्थान सौरव यादव ने प्राप्त किया।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० अशोक पुरी ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और अपनी प्रतिज्ञा को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
    इससे पूर्व आईईसी विश्वविद्यालय में “फार्माकोविजिलेंस में जनता का विश्वास बढ़ाना” विषय पर राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह भी मनाया, जिसमें चंडीगढ़ से वरिस्ट फार्माकोविजिलेंस वैज्ञानिक, सुश्री साक्षी गुप्ता ने फार्माकोविजिलेंस के दायरे पर व्याख्यान दिया जो छात्रों के लिए बहुत जानकारीपूर्ण और इंटरैक्टिव रहा। उनके साथ ही डॉ० तान्या अरोड़ा, एमबीबीएस सर्जन, चंडीगढ़ ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के बारे में समझाया। इस अवसर पर  रोहित जैन, वरिष्ठ प्रबंधक, एक्सेंचर, गुरुग्राम ने छात्रों को कैरियर पर सुझाव दिए और दीपा बिस्वास, लीड कंसल्टेंट, इंफोसिस ने छात्रों को ध्यान लगाना सिखाया। इस अवसर पर छात्रों ने नाटी, भांगड़ा और लोक नृत्य जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया।
  • खड्ड कॉलेज में स्वच्छता अभियान पर नुक्कड़ नाटक 

    खड्ड कॉलेज में स्वच्छता अभियान पर नुक्कड़ नाटक 

    सुनो-सुनो भाई सुनो-सुनो, सफाई को चुनों-चुनों से गूंजा खड्ड कस्वा

    ऊना/ सुशील पंडित :राजकीय महाविद्यालय खड्ड के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत खड्ड कस्बे में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। एन एस एस के स्वयंसेवकों ने इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सफाई का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत नाटक की  प्रशंसा  की तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती ने बताया कि 15 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
    इसके अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सफाई अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर व आस पास के क्षेत्रों में सफाई की गई व वेस्ट प्लास्टिक का पुनः इस्तेमाल करके उनका सौंदर्य करण  करके उन्हें एक नया रूप दिया और उपयोग में लाई जाने योग्य वस्तु के रूप में प्रस्तुत किया। इस कड़ी में पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी करवाई गई lनुक्कड़ नाटक में आंचल, तमन्ना, अंजलि, गुरबख्श कौर,कशिश, शिवानी, ,मोहित,राहुल  ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रोफेसर रवि राज ,प्रोफेसर राकेश शर्मा, प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर मनीराम ,श्री हरीश, श्री विकास तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे l
  • जालंधर : सोढल मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे CP कुलदीप सिंह चाहल , देखें वीडियो

    जालंधर : सोढल मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे CP कुलदीप सिंह चाहल , देखें वीडियो

    जालंधर : सोढल मेले की सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के साथ अन्य अधिकारी पहुंचे। जहां पर तीन दिवसीय चलने वाले मेले को लेकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों और मंदिर के प्रबंधक कमेटी के साथ बैठकर मीटिंग की।

    कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पर पुलिस मुलाजिमों का एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर मेले के पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने कमेटी मेंबर और संगत से अपील की है कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर मेले में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस की मदद करें।

  • पंजाब : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकार रखने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा समय समय पर जहा सर्च ऑपरेशन किए जाते है। वही अब पंजाब पुलिस लगातार नाकेबंदी कर शरारती तत्वों की तलाश करती है। वही नशा बेचने वालो की भी धर पकड़ पूरे जोरों पर कर रही है। वही पुलिस द्वारा लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकरार रखने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

    इस मौके पर डी.एस.पी सुखविंदर सिंह ने बताया कि एस.एस.पी.जे एनेलनचेलियन के दिशा निर्देशों पर लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बरकार रखने के लिए समय समय पर जहा नाके लगाए जाते है। वही फ्लैग मार्च भी किया जाता है। ताकि जनता और पुलिस का आपसी मेल बना रहे।

    इसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस दुवारा प्लैग मार्च निकाला जा रहा है और जनता से अपील की जा रही है की शहर में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखा जाए और अगर कोई भी शक्की युवक आप को पता चलता है, तो वह उसके बारे में पुलिस को जानकारी दें।

  • पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री Manpreet Badal के खिलाफ निकले गिरफ्तारी के वारंट 

    पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री Manpreet Badal के खिलाफ निकले गिरफ्तारी के वारंट 

    बठिंडाः पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह ही पूर्व वित्त मंत्री को लेकर सभी एयरपोर्ट पर एलओसी जारी किया गया। वहीं अब मनप्रीत बादल की गिरफ्तारी के वारंट निकल गए है। जिसके बाद मनप्रीत बादल की मुश्किलें बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि मनप्रीत बादल को लेकर छापेमारी की जा रही है। 

    वहीं मिली जानकारी के मुताबिक आज मनप्रीत बादल ने बठिंडा कोर्ट में दायर की गई अग्रिम जमानत की अर्जी मंगलवार को वापस ले ली। उनके वकील सुखविंदर सिंह भिंडर ने कहा कि जब याचिका लगाई गई थी तो जांच चल रही थी। हमने यह दलील दी थी कि बिना केस के पंजाब के CM भगवंत मान स्टेज से कह रहे हैं कि मनप्रीत बादल को अंदर करेंगे। इसी को लेकर हम कोर्ट गए थे कि राजनीतिक बदलाखोरी से दबाव डाला जा रहा है। इस मामले में कोर्ट ने विजिलेंस को नोटिस किया था। इसके बाद रविवार रात केस दर्ज कर लिया गया। चूंकि अब इस मामले में केस दर्ज हो गया है तो फिर नए फैक्ट के साथ याचिका दायर करेंगे।

    बता दें कि अपनी कोठी बनाने के लिए बठिंडा मॉडल टाउन फेस-1 में बीडीए के अधिकरियों से मिलीभगत कर कामर्शियल प्लाट को रिहायशी बनाकर खरीदने के मामले में विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा की तरफ से बादल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बादल के साथ ही एक पीसीएस अधिकारी समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में मनप्रीत बादल ने बठिंडा कोर्ट में अग्रिम जमानत दायर की थी। उनकी अर्जी की सुनवाई एडिशन सेशन जज राम कुमार गोयल की अदालत में होनी थी, लेकिन मंगलवार को मनप्रीत बादल के वकील एडवोकेट सुखदीप बिंदर ने अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट से वापस ले ली है। अब मनप्रीत बादल के वकील जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे। विजिलेंस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एलओसी भी जारी कर दी है। 

    प्लॉट घोटाले में विजिलेंस ने जांच में पाया गया कि मनप्रीत बादल ने वर्ष 2018 से 2021 तक वित्त मंत्री रहते समय राजनीतिक दबाव के चलते माॅडल टाउन फेज 1 में 1560 वर्ग गज के दो महंगे प्लाट काम दाम पर खरीदे थे। इस कारण सरकार को करीब 65 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पूर्व वित्त मंत्री ने अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए बठिंडा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) के अधिकारियों व कर्मियों के साथ मिलीभगत कर वर्ष 2021 में प्लाटों की बोली दौरान आम लोगों को गुमराह करते हुए फर्जी नक्शे अपलोड करवाए गए थे, जिससे बोली प्रक्रिया में आम लोगों की भागीदारी को रोका जा सके। अपलोड किए नक्शे में प्लाट नंबर 725 सी 560 गज, 726 जो 1000 गज को भी रिहायशी के बजाय व्यापारिक दिखाया गया था और प्लाटों के नंबर ऑनलाइन ई-आक्शन पोर्टल पर पाए नक्शे में नहीं दिखाए गए थे। इन प्लाटों की नीलामी के लिए बीडीए की महिला अधिकारी बलविंदर कौर के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षरों का उपयोग किया था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਮੁੱਖ ਜਿਲ੍ਹਾ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਕੈਂਪ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੁਰਭੀ ਮਲਿਕ ਨੇ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁੱਖ ਜਿਲ੍ਹਾ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਨਰਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬੈਨੀਪਾਲ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸੁਰਭੀ ਮਲਿਕ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਨਰਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬੈਨੀਪਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਥੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਿਖਲਾਈ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨ ਆਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਆਂ ਤਕਨੀਕਾਂ ਅਤੇ ਨਵੀਆਂ ਬੀਜਾਂ ਆਦਿ ਵਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਥੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਤਪਾਦਕਾ ਨੇ ਵੀ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਉਤਪਾਦਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦਿਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦਿਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਚੋਰ ਲੁਟੇਰੇ ਹੁਣ ਮੰਦਿਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨਾੰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕੁਟੀਆ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਗੋਲਕ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਈ ਹੈ। ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਚੋਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿਤਾ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਮਾਲਪੁਰ ਸਥਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਗੋਲਕ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ।

    ਇਹ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਸਾਫ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕੁਝ ਦੂਰੀ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਇਸ ਵਿੱਚੋ ਪੈਸੇ ਕੱਢ ਇਸ ਗੋਲਕ ਨੂੰ ਓਥੇ ਹੀ ਛੱਡ ਜਾਂਦੇ ਨੇ। ਸਵੇਰ ਦੇ ਸਮੇਂ ਜਦੋਂ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਚਲਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲੀਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੈਮਰੇ ਸਾਹਮਣੇ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • मोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक – राघव शर्मा

    मोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक – राघव शर्मा

    विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रही बाजरे के लड्डू और रागी (मंडल) की बर्फी

    ऊना/सुशील पंडित :  मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन व मिष्ठान सहित अन्य खाद्य पदार्थ अन्य अनाजों की तुलना में स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक है यह न केवल पचाने में आसान है बल्कि इससे अनेक प्रकार के जीवन शैली से जुड़े रोग स्वतरू ही ठीक होने लगते हैं। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने विकास खंड बंगाना की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी मिलेट्स मिष्ठान उत्पादक महिलाओं से मुलाकात के दौरान कही।राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड बंगाना तथा ऊना के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मोटे अनाज के इस्तेमाल से अनेक प्रकार के मिष्ठान्न व खाद्य उत्पाद तैयार कर रही हैं जिनमें स्वच्छता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद दिन प्रतिदिन आम लोगों में प्रसिद्ध हो रहे हैं जिसकी बदौलत उनकी मांग निरंतर बढ़ रही है। महिलाओं द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के बदौलत लोगों को न केवल मोटे अनाज के महत्व बारे ज्ञानवर्धक जानकारी मिल रही है बल्कि इससे इस कार्य में जुटी महिलाओं की आर्थिकी की में सुधार भी हो रहा है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि इस कार्य के लिए आत्मा प्रोजेक्ट द्वारा महिलाओं का सहयोग व मार्गदर्शन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि भविष्य में इस क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के सहयोग के लिए कई और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राघव शर्मा ने जिला वासियों से अपील की है कि वे जीवन में मिलेट्स से तैयार किए गए खाद्य पदार्थाे का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें तथा अन्य लोगों को भी इस बारे में प्रेरित करें।
    इस मौके पर विकास खण्ड बंगाणा की ग्राम पंचायत बलह निवासी भावना देवी ने बताया कि उनके द्वारा निर्मित बाजरे के लड्डू और रागी (मंडल) की बर्फी लोगों को काफी पसन्द भी आ रही है तथा एक बार खरीदने पर लोग दोबारा इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा मिलेट्स का इस्तेमाल से तैयार की जा रही बर्फी व लड्डू को बनाने के लिए देसी घी,शकर या गुड़ का प्रयोग किया जाता है तथा उत्पाद बनाते समय स्वच्छता, शुद्धता व गुणवता का विशेष ख्याल रखा जाता है। भावना देवी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खण्ड बंगाणा की तरफ से उन्हें प्रशिक्षण के लिए सुंदरनगर भेजा गया था जहां पर एक सप्ताह तक मोटे अनाज से बनने वाले अनेक व्यंजनों तथा मिष्ठान इत्यादि को बनाने के बारे में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए बाजरे के लड्डू, रागी (मंडल) की बर्फी और रागी की चाय काफी लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके द्वारा लगभग एक क्विंटल तक मिलेट्स उत्पाद बनाकर स्थानीय उपभोक्ताओं के अलावा चंडीगढ़ तथा सुंदर नगर में भी बेचे जा चुके हैं। भावना देवी ने बताया कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन ऊना के साथ-साथ उप मंडल प्रशासन बंगाना तथा विकास खण्ड बंगाणा के एनआरएलएम स्टाफ का भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस अवसर पर आत्मा प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक डा वीरेंद्र कुमार बग्गा, ग्राम पंचायत तनोह निवासी मीना देवी, ग्राम पंचायत बलह निवासी भावना देवी, ग्राम पंचायत बनगढ़ निवासी कृष्णा देवी, और ग्राम पंचायत लठियानी निवासी सपना देवी भी उपस्थित रही।
  • हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानित

    हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उपायुक्त ऊना ने किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उपायुक्त ऊना ने सम्मानित किया। भाषा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा अपनाई गई चयन प्रक्रिया में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य मंडल ऊना को कार्यालय के रूप में तथा विकास सकलानी आदेशक गृह रक्षा बारहवीं वाहिनी ऊना को अधिकारी के रूप में हिंदी भाषा में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुशील कुमार अधीक्षक ग्रेड 2 आदेशक गृह रक्षा 12वीं वाहिनी ऊना को प्रथम, दीपक कुमार कनिष्ठ कार्यालय सहायक जिला सांख्यिकी कार्यालय ऊना को द्वितीय तथा गगन कुमार वरिष्ठ सहायक निदेशक मत्स्य मंडल ऊना को हिंदी भाषा में बेहतरीन कार्य करने के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। उपायुक्त ऊना ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार की यह अधिकारिक नीति है कि सरकारी कार्यालयों में किए जाने वाले कार्यों में हिंदी भाषा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि कम पढ़े लिखे व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी कामकाज को समझने में आसानी हो। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाता है जिसमें जिला व प्रदेश स्तर पर हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालयों, अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हम सभी को हिंदी भाषा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं।