Blog

  • पंजाबः शराब कारोबारी के कारिंदे की युवक ने चाकू मार की हत्या, मृतक की डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

    पंजाबः शराब कारोबारी के कारिंदे की युवक ने चाकू मार की हत्या, मृतक की डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

    पटियालाः पंजाब के पटियाला में एक शराब के ठेके के कारिंदे की एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से सिर व पेट में वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से पैदल ही फरार हो गया। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक कारिंदे की पहचान विकास कुमार निवासी कांगड़ा के तौर पर हुई है।

    घटना पटियाला-भादसों रोड की है। शराब ठेका के मालिक सौरभ सूद ने बताया कि मृतक विकास कुमार करीब चार वर्षों से उनके पास काम करता था। शाम को जब वह ठेके पर अकेला था तो उस समय एक 22 साल का नौजवान पैदल ही ठेके पर पहुंचा। उसने पहले कारिंदे विकास कुमार के सिर पर चाकू से हमला किया। इसके बाद चाकू से पेट में दो वार किए। जिससे खून से लथपथ होकर विकास कुमार जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद आरोपी पैदल ही फरार हो गया। नजदीक के दुकानदारों ने इस वारदात की सूचना उन्हें दी।

    इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और कारिंदे को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। बताया जा रहा है कि कारिंदे विकास कुमार का करीब डेढ़ साल पहले ही विवाह हुआ था। उसकी पत्नी हिमाचल में सास-ससुर के पास रहती थी। उधर, थाना त्रिपड़ी के प्रभारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिवार को वारदात के बारे में सूचित कर दिया है। उनके बयान पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। इसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

  • कैब बुक करते समय भैया और अंकल मत कहना ड्राइवर की अपील

    कैब बुक करते समय भैया और अंकल मत कहना ड्राइवर की अपील

    नई दिल्ली: कैब बुक करते समय हममें से ज्यादातर लोग कैब ड्राइवर को भैया बोलते हैं, ये सोचे बिना कि उन्हें भैया कहलाना पसंद है या नहीं। एक कैब ड्राइवर ने इसका उपाय निकाला है। उसने अपनी कार में सीट के पीछे अंग्रेजी में लिखवाया है-डोंट कॉल में भैया एंड अंकल, यानी मुझे भैया और अंकल न कहें। इस फोटो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। ड्राइवर का यह मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

    इस पोस्ट के वायरल होने के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि अब उबर ड्राइवर को क्या कहकर बुलाया जाए। कुछ लोग सुझाव दे रहे हैं कि ड्राइवर को बॉस कहा जाए, तो कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें सर या मैम कहकर बुलाया जाए। एक यूजर ने कहा कि ड्राइवर को ‘ड्राइवर साहब’ कहा जाए। उसने आगे बताया कि एक बार मैंने उन्हें ड्राइवर साहब कहा तो वे बहुत खुश हो गए, क्योंकि पिछले 20 साल में उनके कैब चलाने के दौरान किसी ने उन्हें साहब नहीं कहा था। इस चर्चा में उबर भी शामिल हो गया है। इस ट्वीट के रिप्लाई में उबर ने कहा कि जब भी आपको समझ न आए कि ड्राइवर को क्या कहना है तो ऐप में उनका नाम देख लें।

    जब ड्राइवर ने दिया मौसम का हवाला
    20 जुलाई को एक अन्य यूजर ने ट्विटर पर कैब ड्राइवर का मजेदार रिस्पॉन्स शेयर किया। भारी बारिश के बीच महिला ने कैब बुक की तो ड्राइवर ने मैसेज करके पूछा- कहां जाना है। जब महिला ने जवाब दिया- ग्रीन पार्क सर, तो कैब ड्राइवर ने पूछा- इस मौसम में। जब महिला ने पूछा आप आ रहे हैं न सर, तो ड्राइवर ने कहा- क्या करूं, मन नहीं करता।

  • पंजाबः किसानों ने 10 जगहों पर अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना, किया ये हाईवे जाम

    पंजाबः किसानों ने 10 जगहों पर अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना, किया ये हाईवे जाम

    अमृतसरः अपनी जायज मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक ने आज धारीवाल में जम्मू-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि अपनी 28 मांगों को लेकर पंजाब सरकार के साथ बैठक के बावजूद कोई समाधान न होने से तंग आकर किसानों ने आज पंजाब सरकार के खिलाफ पंजाब में 10 जगहों पर अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाकर प्रदर्शन किया है और फैसला किया कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे हड़ताल इसी तरह जारी रखेंगे। प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों की गंभीर समस्याओं के समाधान को लेकर कतई गंभीर नहीं है और सरकार लारे-लप्पे और डंग टपाऊ नीति पर काम कर रही है जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए आज उन्होंने अपनी मांगों को लेकर रोड जाम कर रखा है।

    किसान नेताओं का कहना है कि लंपी स्किन बीमारी के कारण किसानों के पशु धन से हुए नुकसान की पूर्ति के लिए, कच्चे वैटरनरी इंस्पेक्टर को पक्का करना, गन्ने के रेट 470 रुपए प्रति क्विंटल लागत को मुख रख तय करना, फगवाड़ा मिल सहित निजी मिल से गन्ने की बकाया राशि लेना, शहीद किसानों के परिवार में से किसी एक को नौकरी देना, डीएसआर (सीधी बुआई) धान के लिए सब्सिडी का भुगतान न करना, 2 कनाल तक पंजीकरण के लिए एनओसी में कोई ढील नहीं, बाढ़, बारिश, ओलावृष्टि, सुंडी या मच्छरों के कारण धान, सब्जी और किनू के बागानों के नुकसान के लिए मुआवजा, बासमती पर एमएसपी की गारंटी, बंद सहकारी चीनी मिलों को चला रही सरकार 5 नवंबर को चीनी मिलों को शुरू करने में भी असमर्थ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि इन जायज मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो ये धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • पंजाबः विजिलेंस ने रंगेहाथ रिश्वत लेते ASI को किया काबू

    पंजाबः विजिलेंस ने रंगेहाथ रिश्वत लेते ASI को किया काबू

    श्री आनंदपुर साहिब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। इसी के मद्देनजर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक्शन लेते हुए जिला रूपनगर के थाना नूरपुर बेदी में तैनात एएसआई जुझार सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई श्री आनंदपुर साहिब के ग्राम मटौर निवासी बरजिंदर सिंह की शिकायत पर जुझार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त एएसआई एक केस में उससे दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि एएसआई जुझार सिंह पहले ही रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5000 रुपये ले चुका है और अब अपने वाहन को छोड़ने के लिए और 5000 रुपये की मांग कर रहा है। वहीं शिकायत से जुड़े तथ्यों और सबूतों की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई जुझार सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

  • पंजाबः प्लास्टिक के 2 पाइपों में से 30 करोड़ की हेरोइन बरामद

    पंजाबः प्लास्टिक के 2 पाइपों में से 30 करोड़ की हेरोइन बरामद

    अमृतसरः पाक की नापाक कोशिशों के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं आज एक बार फिर से बीएसएफ के जवानों ने पाक की कोशिशों को नाकाम किया है। बीएसएफ की टीम ने पाकिस्तान के साथ लगते बीओपी बरोपाल के इलाके में प्लास्टिक के 2 पाइपों में छिपी हेरोइन को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    बरामद दोनों पाइपों और संदिग्ध मादक पदार्थ (हेरोइन) का पाया गया, जिसका कुल वजन 560 किलोग्राम है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हेरोइन को प्लास्टिक के पाइप में डालकर खड़ी धान की फसल के बीच में रख दिया गया था। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी तस्करों ने इस पाइप को एक विदेशी भारतीय तस्कर के ट्रैक्टर के पार्ट्स में रखा था, जिसे बीएसएफ ने जब्त कर लिया है।

  • मान सरकार का ऐलान, सरकारी अस्पतालों में फ्री होगा इस बीमारी का टेस्ट, प्राइवेट वालों को भी ये दिए निर्देश

    मान सरकार का ऐलान, सरकारी अस्पतालों में फ्री होगा इस बीमारी का टेस्ट, प्राइवेट वालों को भी ये दिए निर्देश

    चंडीगढ़ः पंजाब में भारी बारिश के बाद वैक्‍टर बोर्न बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने डेंगू के बढ़ रहे खतरे से निपटने के लिए अलग-अलग विभागों की तरफ से जा रही गतिविधियों का जायजा लिया। उन्‍होंने सभी विभागों को हिदायत की कि राज्य के लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को नियंत्रित करने के लिए संयुक्‍त रूप से कोशिश की जाए। उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग और पंजाब राज्य ग्रामीण विकास के अधिकारियों को डेंगू और मलेरिया को कंट्रोल करने के लिए की जाने वाली गतिविधियों को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए।

    प्राइवेट अस्पतालों में रखी गई टेस्ट की कीमत 600 रुपए

    जौड़ामाजरा ने बताया कि डेंगू पंजाब में एक नोटिफाइड बीमारी है और विभाग की तरफ से राज्य भर के प्राईवेट अस्पतालों और लैबोरेटरीज में डेंगू की जांच की कीमत 600 रुपए रखी गई है जिससे लोग इस सेवा का वाजिब कीमतों पर लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया 29 सितंबर 2022 तक राज्‍य में 2113 डेंगू के मामलों की पुष्टि हुई है। जिन जिलों में डेंगू के सबसे ज़्यादा केस रिपोर्ट किये गए हैं उनमें रूपनगर (390), एसएएस नगर (436), फतेहगढ़ साहिब ( 206), फ़िरोज़पुर ( 150) और एसबीएस नगर ( 153) शामिल हैं।

    सरकारी अस्‍पतालों में मुफ्त है डेंगू की जांच  

    स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय निकाय विभाग को हिदायत दी कि शहरों और कस्बों में समय-समय पर फॉगिंग करवाई जाए। उन्होंने आगे बताया कि राज्य के 4 जिलों में डेंगू के सबसे अधिक केस सामने आए हैं और बाकी क्षेत्रों में स्थिति काबू में है। इसी तरह मलेरिया और चिकनगुनिया के बहुत कम मामले सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह मच्छरों की पैदावार को रोकने के लिए अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। उन्होंने लोगों को डेंगू और मलेरिया के किसी भी लक्षण की सूरत में तुरंत सरकारी अस्पतालों में जाकर टैस्ट करवाने के लिए भी कहा। यह टैस्ट सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्‍ध हैं।

    अस्‍पतालों में ये की गई है व्‍यवस्‍था 

    डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में जौड़ामाजरा ने बताया कि डेंगू के मामलों के प्रबंधन के लिए सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्डों के लिए 1274 बेड की व्यवस्था की गई है। राज्य में डेंगू की निशुल्‍क जांच के लिए 42 सेंटीनल सरवेलैंस अस्पताल स्थापित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एडीज मच्छर के लार्वा की जांच के लिए सभी 23 जिलों में 855 ब्रीडिंग चैकरों की सेवाएं ली जा रही हैं।

    स्‍कूलों में किया जा रहा जागरुक 

    उन्‍होंने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से इस कार्य में बच्चों को शामिल करने के लिए एक विशेष जागरूकता मुहिम शुरू की जायेगी। इसलिए स्कूलों में विशेष कैंप लगा कर उनको अलग-अलग वैक्‍टर बोर्न बीमारियों से बचने के लिए रोकथाम के कदमों के बारे जागरूक किया जायेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जागरूकता मुहिम में गैर सरकारी संस्थाओं को शामिल करने के आदेश भी दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि राज्य में कहीं भी सीवरेज प्रणाली की खराबी को तुरंत ठीक किया जाये जिससे पानी से होने वाली बीमारियों को रोका जा सके, साथ ही संबंधित नोडल अधिकारियों को व्‍हाट्एएप ग्रुप बनाने के भी निर्देश दिए हैं।

  • हाईकोर्ट को दी जानकारी में हुआ खुलासाः पंजाब में 99 MPs और MLAs के खिलाफ चले रहे आपराधिक मामले 

    हाईकोर्ट को दी जानकारी में हुआ खुलासाः पंजाब में 99 MPs और MLAs के खिलाफ चले रहे आपराधिक मामले 

    चंडीगढ़ः हरियाणा में मौजूदा व पूर्व विधायकों, सांसदों के खिलाफ 13 तो वहीं पंजाब में 99 आपराधिक मामले अदालतों में विचाराधीन हैं। माननीयों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का जल्द निपटारा हो इसके लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान मामले में सुनवाई के दौरान हरियाणा व पंजाब सरकार ने यह जानकारी दी है। हरियाणा स्टेट विजिलेंस के डीआईजी पंकज नैन ने बताया कि पूर्व और मौजूदा विधायक व सांसदों के खिलाफ 13 मामले प्रदेश की विभिन्न अदालतों के समक्ष विचाराधीन है।

    हलफनामे के अनुसार पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के खिलाफ एचसीएस भर्ती, भुपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ सीएलयू जारी करने, पूर्व विधायक रामकिशन फौजी, विनोद ब्याना, जरनैल सिंह, नरेश सेलवाल, राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ सीएलयू मामले में पैसे लेने का मामला, पूर्व विधायक राम निवास पर भ्रष्टाचार, धर्मपाल छोक्कर, सुखबीर कटारिया, बलराज कुंडु पर विभिन्न अदालत में मामले चल रहे हैं। गुरुग्राम में गलत टवीट करने के मामले में शशि थरूर पर भी केस चल रहा है। इसके अलावा पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता का भी एक मामला अदालत में विचाराधीन है हालांकि उनकी मौत हो चुकी है।

  • पंजाब: मेडिकल चेकअप दौरान अस्पताल से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    पंजाब: मेडिकल चेकअप दौरान अस्पताल से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    अमृतसर : जिलें के गुरु नानक देव अस्पताल से बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, बीते दिन मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया कैदी आज सुबह पुलिस को चकमा दे के फरार हो गया है। फरार कैदी की पहचान जीवन सिंह उर्फ़ जीओना पुत्र शिंदा सिंह निवासी सिंगल बस्ती वार्ड नंबर 1 पट्टी के रूप में हुई है। जीवन सेंट्रल जेल कपूरथला में बंद था।

    कंट्रोल रूम सेंट्रल जेल कपूरथला और कंट्रोल रूम अमृतसर सिटी से प्राप्त इनपुट के अनुसार उसे बीते दिन इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो आज सुबह केंद्रीय जेल कपूरथला की पुलिस पार्टी की हिरासत से फरार हो गया है। फ़िलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है।

  • जालंधरः डीसी ऑफिस जाने से पहले पढ़े ख़बर, सोमवार से पहले नहीं होगा कोई काम

    जालंधरः डीसी ऑफिस जाने से पहले पढ़े ख़बर, सोमवार से पहले नहीं होगा कोई काम

    जालंधर/वरुणः डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को दिनभर कलम छोड़ हड़ताल का फैसला किया है। दरअसल, ग्रेड के हिसाब से पदोन्नति देने, महंगाई भत्ता जारी करने तथा कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं देने की मांग को लेकर 28 तथा 29 सितंबर को डीसी आफिस के कर्मचारियों ने सुबह 9 से लेकर दोपहर 12 बजे तक कामकाज बंद रख कर रोष प्रदर्शन किया था।

    इसके बाद भी सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान ना दिए जाने पर 30 सितंबर को कलम छोड़ हड़ताल का फैसला लिया गया, जिसके तहत शुक्रवार को डीसी ऑफिस का काम काज दिन भर बंद रखा जाएगा। ऐसे में अब सरकारी दफ्तरों में काम सोमवार को ही किए जाएंगे, क्योंकि शनिवार तथा रविवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण दफ्तर बंद रहेंगे। इस क्रम में कर्मचारी यूनियन के सदस्य ऑफिस तो आएंगे लेकिन कलम छोड़ हड़ताल के चलते किसी भी तरह का काम नहीं करेंगे।

    इस बारे में कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा बताते हैं कि कंप्यूटर प्रिंटर, फर्नीचर तथा साफ सुथरे शौचालय की जायज मांग को प्रशासन द्वारा दरकिनार किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ ग्रेड के हिसाब से पदोन्नति देने की मांग को भी सरकार ने पूरा नहीं किया है। जिसके चलते कर्मचारी वर्ग में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी ना की गई तो रोष प्रदर्शन का दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। इसके लिए जल्द ही रणनीति तैयार की जाएगी।

  • पंजाबः पुलिस ने हथियारों सहित इस गैंग के 4 शूटर किए गिरफ्तार, जग्गू गैंग के समर्थकों को मारने की बना रहे थे योजना

    पंजाबः पुलिस ने हथियारों सहित इस गैंग के 4 शूटर किए गिरफ्तार, जग्गू गैंग के समर्थकों को मारने की बना रहे थे योजना

    अमृतसर : देहाती के एसएसपी स्वपन शर्मा की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने हैप्पी जट्ट गैंग के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है। हैप्पी जट्ट जग्गू भगवानपुरिया का प्रतिद्वंद्वी हैं। गिरफ्तार शूटर जग्गू भगवानपुरिया के 2 समर्थकों को मारने की योजना बना रहे थे। इनके कब्जे से तीन 32 बोर और एक 30 बोर की पिस्टल बरामद की गई है।