Blog

  • Mahakumbh की Fake Video बताकर अफवाह फैलाने के मामले में 8 पर FIR दर्ज

    Mahakumbh की Fake Video बताकर अफवाह फैलाने के मामले में 8 पर FIR दर्ज

    प्रयागराजः महाकुंभ मेले को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने को लेकर कोतवाली महाकुंभ नगर में 7 ‘एक्स’ अकाउंट चलाने वाले व्यक्तियों और एक इंस्टाग्राम चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी (कुंभ) राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुंभ मेले को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने के लिए 8 सोशल मीडिया अकाउंट के संचालकों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि महाकुंभ 2025 यानी मौत का महाकुंभ है, जिसमें भगदड़ कांड में एक ही परिवार से 3 लोगों की जान गई और परिजन ‘पोस्टमार्टम हाउस’ से कंधे पर शवों को लेकर जा रहे हैं। इस वीडियो का सत्यापन करने पर यह नेपाल का पाया गया। इस वीडियो की सामग्री का खंडन भी कुंभ मेला पुलिस के अकाउंट से किया जा चुका है। यह भ्रामक पोस्ट करने वाले 7 ‘एक्स’ अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, टाइगर यादव की ‘आईडी’ से एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें नाट्य रूपांतरण करते हुए यह दिखाया जा रहा था कि कुंभ मेला में मृतकों के शवों को नदी में प्रवाहित कराया जा रहा है और जिनकी सांस चल रही है उनकी किडनी को निकाल कर उनके शवों को नदी में प्रवाहित करने की बात एक व्यक्ति द्वारा उक्त वीडियो में कही जा रही है।

    भ्रामक पोस्ट करने वाले 07 एक्स (ट्विटर) अकाउंट इस प्रकार हैं-

    • Brajesh Kumar Prajapati (@brajeshkmpraja)
    • RAJJAN SHAKYA (@RAJJANS206251)
    • Ashfaq Khan (@AshfaqK12565342)
    • Satyaprakash Nagar (@Satyapr78049500)
    • Priyanka Maurya (@Priyank232332)
    • Akash singh Bharat (@Akashsinghjatav)
    • Abhimanyu Singh Journalist (@Abhimanyu1305)
    इंस्टाग्राम एकाउंट, टाइगर यादव (आई.डी. @tigeryadav519) से एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें नाट्य रूपांतरण करते हुए यह दिखाया गया है कि कुंभ मेला में मृतकों के शवों को नदी में प्रवाहित कराया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सांस चल रही है।
  • Punjab News: सड़क हादसे में मरने वाले युवकों के घरों की हालत दयनीय, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसे में मरने वाले युवकों के घरों की हालत दयनीय, देखें वीडियो

    मृतक गोबिंदा के 3 बच्चों का बोझ उसके बुजुर्ग माता-पिता के कंधों पर आया

    फिरोजपुरः हाल ही में फिरोजपुर में एक भयानक सड़क हादसा हो गया था जिसमें करीब 12 वेटरों की मौत हो गई और लगभग 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मरे 5 बहनों के इकलौते भाई सुखविंदर और गोबिंदा के परिवार की हालात दयनीय है। सुखविंदर के परिवार ने बताया कि सुखविंदर 5 बहनों का इकलौते भाई था। घर पर पैसा कमाने वाला अब कोई नहीं है। उनका बूढ़ा बाप है। परिवार की आजीविका पूरी तरह सुखविंदर की कमाई से चलती थी। अब घर की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। घर वाले इस बात से चिंतित हैं कि उसके बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा और घर कैसे चलेगा? उधर, मृतक गोबिंदा के घर का भी यही हाल था। परिजनों ने बताया कि गोबिंदा की पत्नी नहीं है और बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया है। उसके 3 बच्चे हैं जिसका बोझ उनके बुजुर्ग माता-पिता के कंधों पर आ गया है। भले ही आप स्वयं चल सकें, फिर भी पैसा कमाना संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाए ताकि उनका घर सुचारू रूप से चल सके और उनके बच्चों का पालन-पोषण हो सके। पंजाब सरकार ने उनकी मदद करने की घोषणा की हुई है। वहीं जलालाबाद के पूर्व विधायक व प्रमुख समाजसेवी रमिंदर सिंह आवला भी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं जिन्होंने अपनी जेब से मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए के चैक दिए हैं। पूर्व विधायक रमिंदर आवला ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और उन्हें चैक देकर मदद भी की। बातचीत के दौरान पूर्व विधायक रमिंदर आवला ने कहा कि वह इस दुखद घटना में हर संभव सहायता के लिए पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग घायल हैं उन्हें भी 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ परिवारों के बच्चों को नौकरी की जरूरत है, वे उनके बच्चों को भी नौकरी देने जा रहे हैं। यदि इन परिवारों को किसी और सहायता की आवश्यकता होगी तो वह उनके साथ खड़े हैं।
  • Jalandhar News: शादी के लिए सामान लेने जा रहे 2 बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत

    Jalandhar News: शादी के लिए सामान लेने जा रहे 2 बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत

    लोहियांः घने कोहरे के चलते वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। सोमवार शाम अवतार सिंह निवासी गांव युसुफपुर आलेवाल (32) अपने चाचा के बेटे की शादी के लिए सामान लेने के लिए अपने साथी रिश्तेदार दलीप सिंह निवासी गांव बधनी खुर्द जिला मोगा के साथ बाइक पर गिद्दड़पिंडी के नजदीक एक पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो, एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    दुर्घटना में मारे गए अवतार सिंह के भाई लवप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें दुर्घटना स्थल पर एक कम्पनी का लोगो मिला है, जिससे पता चलता है कि उस कम्पनी की गाड़ी ने ही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और वहां से भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है जल्द ही दोषी पुलिस की हिरासत में होंगे।

  • बड़ा हादसाः एक ट्रैक पर 2 ट्रेनों में हुई टक्कर, पटरी से उतरी, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः एक ट्रैक पर 2 ट्रेनों में हुई टक्कर, पटरी से उतरी, देखें वीडियो

    फतेहपुरः उत्तर प्रदेश फतेहपुर में 2 मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, जिससे जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रेनों के लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद एक मालगाड़ी का इंजन और गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया। इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

    खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर में DFCCIL ट्रैक पर सिग्नल न मिलने से खड़ी पहली मालगाड़ी में पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। गनीमत रही की इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। लोको पायलटों को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। कई ट्रेनों को रोका गया है। कुछ के रूट बदले गए हैं। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

  • Stock market में तेजी, Sensex 700 और Nifty 200 अंक चढ़ा

    Stock market में तेजी, Sensex 700 और Nifty 200 अंक चढ़ा

    बिजनेसः शेयर बाजार आज ग्रीन में खुला, जिसके बाद लगातार उसमें तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 23,510 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और 1 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी और 3 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.20% की तेजी है।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.24% और कोरिया के कोस्पी में 1.63% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.062% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। NSE के डेटा के अनुसार, 3 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,958.37 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,708.23 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

  • Punjab News: Flyover से नीचे गिरे युवक, तारों में हुई स्पार्किंग, देखें CCTV

    Punjab News: Flyover से नीचे गिरे युवक, तारों में हुई स्पार्किंग, देखें CCTV

    मोहालीः खरड़ फ्लाईओवर से नीचे गिरने के युवकों की वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि किसी वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक पहले वह बिजली की 11केवी की तारों से टकराए, फिर तारों में स्पार्किंग होने के बाद हुए धमाके के बाद वह नीचे गिरे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वह गिरते दिख रहे हैं। घायलों की पहचान खरड़ के गुरु नानक कॉलोनी निवासी पंकज (28) और हरियाणा के जींद के मूल निवासी कृष (19) के रूप में हुई है । गंभीर हालत में दोनों को पीजीआई रैफर किया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खरड़ पुलिस के पास भी वीडियो पहुंचा है। पुलिस भी युवकों का रिकॉर्ड जुटा रही हैं। वीडियो खरड़ तहसील आफिस के पास के एरिया की है। हादसे के समय सामान्य दिनों की तरह ट्रैफिक चल रहा था। अचानक दो युवक फ्लाईओवर से नीचे गिरते हैं। इसके पहले एक युवक घायलों तक पहुंचता है। उसके बाद कई लोग वहां पहुंचते हैं। वह उन्हें चैक करते है कि वह सांस ले रहे है या नहीं। फिर लोग घायलों को गाड़ी में रखकर अस्पताल ले जाते है। खरड़ अस्पताल में उन्हें राहगीर गगन ने पहुंचाया था। घायलों के शरीर कई गहरे फ्रेक्चर हैं। जिसके बाद उन्हें पीजीआई रैफर किया गया है। वह करीब 25 फुट ऊपर से गिरे है। हालांकि इस दौरान यह भी बचाव हो गया कि युवक सीधे रोड़ पर नहीं गिरे। अब पुलिस भी इलाके में लगे अन्य कैमरों को खंगाल रही है, ताकि कोई अन्य सुराग इस बारे में मिल पाए। यह अपनी तरह का पहला मामला है। इससे पहले इस फ्लाईओवर पर चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं जरूर सामने आई थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अक्सर इस तरह के घटनाएं ट्रैफिक नियमों का पालन न करने की वजह से होती हैं।  
  • Punjab News: कोहरे को लेकर शून्य पहुंची विजिबिलिटी, बारिश का अलर्ट जारी

    Punjab News: कोहरे को लेकर शून्य पहुंची विजिबिलिटी, बारिश का अलर्ट जारी

    मोहालीः पंजाब में कोहरे के चलते ठिठुरन एक बार फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट कोहरे या शीतलहर को लेकर नहीं है, बल्कि 5 फरवरी तक पंजाब में बारिश की संभावना को लेकर जारी किया गया है। इसके बावजूद आज दिन की शुरुआत घनी धुंध से हुई है। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई है।

    दरअसल, पिछले सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर 5 फरवरी तक रहेगा। वहीं, आने वाले 3 दिनों के दौरान तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर और पटियाला में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार के मुकाबले आज रविवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

    हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रहा। नया सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित है। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं, 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसका असर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिलेगा।

     

     

  • आज का राशिफल, 04 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 04 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 50 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज रथ सप्तमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर गुरु मार्गी होंगे।

    मेष राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपने विचारों के साथ-साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चो की भी अधिकता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन में बिताएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।

    वृष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आज दूसरों के भरोसे अपने कार्यों को न छोड़ें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। लवमेट मूवी देखने जा सकते हैं।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही कम्प्यूटर कोर्स ज्वॉइन करना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। आज जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से कामों को अंजाम देना आपके काम को ज्यादा सुगम बनाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी सुखद समय व्यतीत होगा।

    कर्क राशि:आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। किसी मित्र से चल रही अनबन आज दूर होगी।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से सुकून व खुशी महसूस होगी। आज अपने काम खुद ही करें और निवेश संबंधी गतिविधियों में जल्दबाजी न करें।

    कन्या राशि:आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। असमंजस की स्थिति में परिवार वालों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कठिनाइयां आएंगी, आप अपनी सूझ-बूझ से उनसे निपटने में सफल होंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साझेदारी संबंधी व्यापार की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी मामलों पर अच्छे से सोच-विचार कर लें। घर के बाहर रहकर जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनको अपने परिवार वालों से मिलाने का मौका मिलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। किसी उलझन का समाधान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी और का हस्तक्षेप न होने दें। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है।

    धनु राशि:आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरूरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते है। यात्रा लाभदायक होगी। कारोबार में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। धैर्य और संयम से मुश्किल समय निकल जाएगा। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने से अच्छा रहेगा। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से ऑफर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

    मकर राशि:आज आपका दिन राहत से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। समय का उचित सदुपयोग करें। सामाजिक गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। युवाओं का मन मुताबिक कार्य पूरा होने से सुकून मिलेगा। आज आपको जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है। एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करें। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें और उनके मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें।


    कुंभ राशि:
    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। आज किसी कानूनी मामले में आपको राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आज परिवारवालों के साथ घर में पार्टी कर सकते हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है लेकिन अंत में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिल सकते हैं।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से युवक की मौत

    Jalandhar News: तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से युवक की मौत

    जालंधर, ENS: जालंधर के थाना नंबर आठ के अंतर्गत आते फोकल प्वाइंट में दो बाइक सवार भाई ट्राले की चपेट में आ गए। ट्राले की चपेट में आने से एक की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान करतारपुर के रहने वाले रवि कुमार के रूप में हुई है। जबकि प्रदीप हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से भाग गया और मौके पहुंची थाना 8 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप अपने भाई रवि कुमार के साथ फोकल प्वाइंट में स्थित फैक्ट्री में काम करता था।

    दोनों सोमवार शाम एक ही बाइक पर सवार होकर पर करतारपुर से फोकल प्वाइंट फैक्ट्री लिए घर से निकले थे। वह फोक्ल प्वाइंट के पास पहुंचे कि उसी दौरान वहां से निकल रहे तेज रफ्तार ट्राले चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान दोनों नीचे गिर गए और ट्राले का एक टायर रवि के ऊपर से गुजर गया, जिस कारण कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप कुमार इस हादसे में बाल-बाल बचा लेकिन उसे गंभीर चोटें आई।

    हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना आठ के प्रभारी गुरमुख सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखाया और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। उनकी टीम पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई कर जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लेगी।

  • Punjab News : लुटेरो ने Gun Point पर की लूट, देखें वीडियो

    Punjab News : लुटेरो ने Gun Point पर की लूट, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के पूजा वाला मोहल्ला के पास पैदल जा रहे युवक से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूट की है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह एक इलेक्ट्रिकल मैकेनिक की दुकान पर काम करता है और कल बसंत के दिन मालिक से 5000 रुपये लेकर घर का राशन और मकान का किराया देने आया था।

    इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने उसे घेर लिया। जिसके बाद एक लुटेरा मोटरसाइकिल से उतरा जिसके पास पिस्तौल थी। पिस्तौल दिखाकर पीड़ित को लुटेरे ने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और किला रोड की तरफ ले जाकर उससे नकदी और मोबइल छीन लिया। इस घटना की cctv भी सामने आई है।

    इस मामले में बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से इंकार कर दिया और कहा कि मामला पुलिस के ध्यान में है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।