Blog

  • आग लगने के बाद खुद चल पड़ी Stand पर खड़ी खाली Bus, देखें वीडियो

    आग लगने के बाद खुद चल पड़ी Stand पर खड़ी खाली Bus, देखें वीडियो

    अजमेरः जिले के नसीराबाद बस स्टैंड पर बस में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के बाद अपने आप बस करीब 20 फीट तक चली और दीवार से टकराकर रुक गई। हादसे के समय बस स्टैंड पर कोई यात्री या अन्य बस मौजूद नहीं थी। पुलिस आग का कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

    जानकारी देते बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाने वाले नवाब ने मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब फोन थाने में फोन किया। उसने पुलिस को बताया कि स्टैंड पर खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस में आग लग गई है जिस पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और देखा तो बस जल रही थी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर में फायर ब्रिगेड पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत थी कि बस में सवारियां नहीं थीं। मौके पर मौजूद बस स्टैंड के बुकिंग एजेंट शिवशंकर शर्मा ने बताया कि मैंने देखा कि आग लगने के कुछ देर बाद बस अपने आप चल पड़ी। गनीमत रही कि वहां कोई दूसरी बस या यात्री नहीं था जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

    बस स्टैंड प्रभारी श्यामसिंह ने बताया कि बस को नसीराबाद से सुबह 6.45 बजे इसे अजमेर के लिए रवना होना था। हादसा क्यों और कैसे हुआ, यह जांच का विषय है। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट का शक जताया है। बस का ड्राइवर योगेश यादव है। हादसे के समय वह कहां पर था, इस बारे में जानकारी करके ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • चुनाव आयोग की टीम ने कपड़ों का स्टॉक किया जब्त, वीडियो वायरल

    चुनाव आयोग की टीम ने कपड़ों का स्टॉक किया जब्त, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग के एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के अनुपालन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए इंद्रपुरी इलाके में एक वाहन को पकड़ कर उसमें कपड़ों (सूट) का स्टॉक जब्त किया है। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। बताया जा रहा है कि संभवत मतदाताओं को बांटकर चुनाव को प्रभावित करने के लिए ले जाया जा रहा था। यह जानकारी मंगलवार को आयोग ने एक बयान में दी।

    आयोग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह कार्यवाही पुलिस की सूचना पर की गई। पकड़े गए माल का ब्यौरा नहीं दिया गया है। पुलिस ने एक वाहन में संदिग्ध सूट (कपड़े) ले जाने की घटना की सूचना दी थी। उस पर कदम उठाते हुए एफएसटी की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वाहन को पीएस इंद्रपुरी ले जाया गया और मानदंडों के अनुसार सूट (कपड़े) जब्त किए जाने की कार्यवाही शुरू की गई।

    आयोग ने कहा है कि इस मामले में जनप्रतिनिधित्व (आरपी) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज की गई है। आयोग ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए चुनाव मशीनरी सतर्क रहती है। नागरिक सीविजिल ऐप का उपयोग करके वास्तविक समय में एमसीसी उल्लंघन की रिपोर्ट भी कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि जनता की सतर्कता लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।

     

  • IOCL ने 246 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से पहले करे Apply

    IOCL ने 246 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से पहले करे Apply

    नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने नई भर्ती निकाली है। आईओसीएल ने नॉन एक्जिक्यूटिव (Non-Executive) कैटेगरी और स्पेशल भर्ती ड्राइव (SRD) में बेंचमार्क दिव्यांकता (PWD) वाले व्यक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईओसीएल ने कुल 246 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए 10वीं, 12वीं पास करने वाले उम्मीदवार योग्य है।

    बीई, बीटेक और मास्टर डिग्री करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए अयोग्य माने जाएंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईओसीएल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2025 है।

    आईओसीएल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उण्र 18 साल और अधिकतम उम्र 26 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। जूनियर ऑपरेटर ग्रेड 1 के लिए 10वीं पास हो। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक (केमिकल प्लांट), इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट, फिटर, मेकेनिक-कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम, वायरमैन, मेकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉरेम्शन टेक्नोलॉजी एंड ईएसएम ट्रेड में दो साल का आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त हो।

    जूनियर अटेंडेंट ग्रेड 1 पद के लिए उम्मीदवार का 40 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं जूनियर बिजनेस असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री का होना जरूरी है। साथ ही 20 शब्द प्रति मिनट की स्पीड का होना जरूरी है। आईओसीएल भर्ती 2025 के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और एक्स सर्विस मैन वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

  • Dial 100 के Driver पर चाकू से हमला, घर के बाहर घूमने दौरान हुई वारदात

    Dial 100 के Driver पर चाकू से हमला, घर के बाहर घूमने दौरान हुई वारदात

    जबलपुरः डायल 100 के चालक पर बदमाशों द्वारा चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त की है जब चालक खाना खाने के बाद घर के बाहर घूम रहा था। वारदात के बाद आरोपी राजू टेढ़ी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी पर रांझी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक बीते 3 साल से विवेक रांझी थाने की डायल 100 की गाड़ी चला रहा है। बदमाश पप्पू टेढ़ी जोकि अवैध शराब का कारोबार करता है। उसे शक था कि विवेक ही उसके विषय में पुलिस को जानकारी देता है। हाल ही में पुलिस ने बदमाश को अवैध शराब विक्रय के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से वह विवेक से रंजिश रखते हुए उसे मारने की फिराक में था। सोमवार रात ड्यूटी से आने के बाद विवेक ने घर में खाना खाया और बाहर घूमने लगा, तभी उस पर बदमाश ने हमला कर दिया।

    रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि विवेक डायल 100 का चालक है। देर रात उस पर हमला करने वाले की पहचान पप्पू टेढ़ी के रूप में की गई है। विवेक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: सीनियर डिप्टी मेयर सहित 5 पार्षदों की बढ़ी मुश्किलें, याचिका दायर

    Jalandhar News: सीनियर डिप्टी मेयर सहित 5 पार्षदों की बढ़ी मुश्किलें, याचिका दायर

    जालंधर, ENS: नगर निगम में भले ही आप पार्टी ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर घोषित कर दिया है, लेकिन आप पार्टी के सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू सहित 5 पार्षदों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार 5 वार्डों के आप पार्षदों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें दावा किया गया है कि उक्त पार्षद के कागजात में कमी है। फिर भी चुनाव से पहले उनके नामांकन रद्द नहीं किए गए।

    कांग्रेस के लीगल सेल ने आरोप लगाया है कि उक्त पार्षदों ने चुनाव में धांधली की है। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मंगा सिंह मुद्दर ने आम आदमी पार्टी की ओर से सीनियर डिप्टी मेयर बनाए गए बलबीर सिंह बिट्टू के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की है। इतना ही नहीं बिट्टू की पत्नी करमजीत कौर वार्ड नंबर 11 से पार्षद हैं। उनके खिलाफ एक मतदाता अनिल कुमार ने याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि दोनों पार्षदों का नामांकन सही तरीके से नहीं भरा गया, उसमें कई खामियां हैं। आरोप है कि दोनों के नामांकन में हलफनामा नोटरीकृत नहीं था। यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है। पूर्व पार्षद और कांग्रेस के लीगल सेल के नेता रवि सैनी ने पार्षद अश्विनी अग्रवाल के खिलाफ याचिका दायर की है।

    रवि सैनी ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर AAP प्रत्याशी, वर्तमान पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने 400 वोटों की हेराफेरी की है। इसी तरह वार्ड-24 से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे सतीश धीर द्वारा एसडीएम की कोर्ट में याचिका लगाई गई है। जिसमें उन्होंने AAP के पार्षद अमित ढल्ल पर नामांकन में सही जानकारी न देने के आरोप लगाए हैं और दर्ज एफआईआर का डेटा छिपाने के भी आरोप हैं। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-48 से हारने वाले आजाद उम्मीदवार शिवनाथ शिब्बू द्वारा दायर की गई याचिका में उन्होंने आम आदमी पार्टी के पार्षद हरजिंदर सिंह लाडा पर मतदान के दौरान हेराफेरी के आरोप लगाए हैं।

  • Good news: Adampur से Mumbai के बीच Flight शुरू करने को मिली मंजूरी

    Good news: Adampur से Mumbai के बीच Flight शुरू करने को मिली मंजूरी

    आदमपुरः सिविल एयरपोर्ट से जल्द ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इंडिगो एयरलाइंस को आदमपुर से मुंबई के बीच फ्लाइट शुरू करने की मंजूरी दी है। इंडिगो एयरलाइन हफ्ते में सातों दिन 186 सीटर विमान के साथ सर्विस शुरू करेगी। यह आदमपुर से मुंबई डायरेक्ट फ्लाइट होगी।

    आदमपुर से सीधी फ्लाइट शुरू होने से जालंधर की इंडस्ट्री के साथ-साथ धार्मिक, राजनीतिक, एजुकेशन और मेडिकल सेक्टर को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुंबई से दुबई सहित अन्य देशों के लिए भी फ्लाइट है। बताया जा रहा है कि इंडिगो को रूट मिलने के बाद जल्द ही टाइम स्लॉट सेट होगा और फ्लाइट शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि 35 एकड़ में बने आदमपुर एयरपोर्ट को 120 करोड़ की लागत से डेवलप किया गया है। इसके अलावा आदमपुर से लेकर एयरपोर्ट तक करीब 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन करने का काम व भी चल रहा है।

     

  • America में अवैध रूप से रह रहे 205 भारतीयों को वापस भेजा, घुसपैठ की घटनाएं भी 94% तक घटी

    America में अवैध रूप से रह रहे 205 भारतीयों को वापस भेजा, घुसपैठ की घटनाएं भी 94% तक घटी

    वॉशिंगटन डीसीः यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिकी में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनते ही उन्होंने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान भारत के लिए रवाना हुआ।

    बताया जा रहा है कि US एयरफोर्स का C-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत के लिए उड़ान भर चुका है। इसे पहुंचने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे। विमान के उड़ान भरने का समय भी नहीं बताया। इस एयरक्राफ्ट में 205 लोग सवार हैं। इन सभी की पहचान कर ली गई है। इस पूरी प्रकिया में भारत भी शामिल रहा। दरअसल, ट्रम्प ने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा किया था। इसके बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) ने 15 लाख अवैध अप्रवासियों की लिस्ट तैयार की, जिसमें 18,000 भारतीय भी हैं।

    ट्रम्प के सत्ता संभालने के पहले 11 दिन में ही 25 हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासी हिरासत में लिए गए। ट्रम्प की आइस टीम (इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट) ने 12 राज्यों में छापे मारे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर छापे की कार्रवाई रिपब्लिकन राज्यों में हुई हैं। इनमें 1700 अवैध अप्रवासी भारतीयों को हिरासत में लिया गया।

    इस दौरान मेक्सिको बॉर्डर से घुसपैठ की घटनाएं 94% तक घटी हैं। बाइडेन के कार्यकाल में इस साल 1 जनवरी से 19 जनवरी के बीच हर दिन घुसपैठ की औसतन 2087 घटनाएं हुईं जबकि ट्रम्प के सत्ता संभालने के बाद 20 जनवरी से 31 जनवरी तक यह आंकड़ा 126 पर आ गया। प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख अवैध भारतीय अप्रवासी रहते हैं। यह आंकड़ा अवैध प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। पहले स्थान पर मेक्सिको और दूसरे पर अल साल्वाडोर के अप्रवासी हैं।

    पिछले महीने भारत सरकार ने कहा था कि अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लेने के मामले में भारत हमेशा तैयार रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि भारत यह जांच कर रहा है कि अमेरिका में कितने भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं और इन्हें वापस भेजा जा सकता है या नहीं। मिली जानकारी के अनुसार अमरीका से डिपोर्ट किए गए 205 लोगों को भारत लेकर आ रही फ्लाइट कल सुबह अमृतसर के श्री गुर रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

  • BJP नेता के बेटे पर मामला दर्ज, AAP CM ने लगाए थे ये आरोप, देखें वीडियो

    BJP नेता के बेटे पर मामला दर्ज, AAP CM ने लगाए थे ये आरोप, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार शाम प्रचार थम गया। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सियासी दलों ने प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा, कांग्रेस और आप के दिग्गज चेहरे जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरे। तीनों प्रमुख दलों ने प्रचार के अंतिम दिन करीब 50 रैलियां और रोड शो किए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन जनसभाएं की। भाजपा ने कुल 25 जनसभाओं के अलावा छोटी-छोटी पदयात्राएं भी कीं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने रमेश बिधूड़ी के बेटे मनीष बिधूड़ी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई कालकाजी से आप उम्मीदवार और दिल्ली सीएम आतिशी की शिकायत पर की गई है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर बताया गया कि मनीष बिधूड़ी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

    प्रचार के आखिरी दिन अरविंद केजरीवाल ने कालकाजी, छतरपुर में रोड शो किया। दिल्ली में इस बार सत्ताधारी आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कुछ स्थानों पर निर्दलीय भी जोर लगा रहे हैं। आप को जहां चौथी बार सत्ता में काबिज होकर अपने नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप गलत साबित करने हैं। वहीं 27 वर्षों से सत्ता से दूर भाजपा दोबारा सत्ता पाना चाहेगी। कांग्रेस पिछले दो चुनाव से अपना खाता नहीं खोल पाई है, यह चुनाव उसके वजूद की लड़ाई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा, आप, कांग्रेस समेत 30 दल हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान को लेकर चुनाव अयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। कुल 2696 स्थानों पर 13 हजार 766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    सीएम आतिशी ने कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बेटे पर बड़ा आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा कि रमेश बिधूड़ी के बेटे मनीष बिधूड़ी अपने 3-4 अन्य लोगों के साथ जेजे कैंप, गिरिनगर इलाके में लोगों को धमका रहे थे। हमारी शिकायत के बाद उन्हें पुलिस उठा ले गई है। मुझे उम्मीद है कि कार्रवाई होगी। सीएम आतिशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोमवार शाम 6 बजे के बाद साइलेंस पीरियड के दौरान विधानसभा क्षेत्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अनुमति नहीं है। हमें सूचना मिली थी कि रमेश बिधूड़ी की तुगलकाबाद टीम का कोई व्यक्ति जेजे कैंप, गिरिनगर इलाके में लोगों को धमका रहा है। हमने देखा कि रमेश बिधूड़ी का बेटा मनीष बिधूड़ी 3-4 अन्य बाहरी लोगों के साथ यहां बैठा था।

    मैंने प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस उन्हें ले गई है,मुझे उम्मीद है कि कार्रवाई होगी और कालकाजी विधानसभा के निवासियों के अलावा किसी और को यहां अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि आप उम्मीदवार आतिशी 50-70 लोगों और 10 वाहनों के साथ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाई गईं। डीसीपी ने कहा, ‘4 फरवरी को 12:30 बजे, कालकाजी (AC-51) से AAP उम्मीदवार 50-70 लोगों और 10 वाहनों के साथ फतेह सिंह मार्ग पर मिलीं। पुलिस ने उन्हें आदर्श आचार संहिता (MCC) के कारण जगह खाली करने का निर्देश दिया। FST की शिकायत पर, धारा 223 BNS और 126 RP अधिनियम के तहत गोविंदपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।’

  • Punjab News: पाकिस्तान के श्मशानघाट में 8 साल से रखी 400 अस्थियां भारत पहुंची, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तान के श्मशानघाट में 8 साल से रखी 400 अस्थियां भारत पहुंची, देखें वीडियो

    अमृतसरः पाकिस्तान से भारत 400 हिंदू मृतकों की अस्थियां पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार कराची के पुराने गोलीमार इलाके के हिंदू श्मशान घाट में वर्षों से कलशों में रखीं 400 अस्थियां वाघा-अटारी सीमा के माध्यम से भारत पहुंची। ये अस्थियां करीब 8 साल से श्मशान में रखी थीं। परिजन को इन्हें गंगा में प्रवाहित करने का इंतजार था। महाकुंभ योग में भारत का वीजा मिलने के बाद रविवार (2 फरवरी) को कराची के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद परिजन ने अस्थियों को अंतिम विदाई दी, ताकि मोक्ष के लिए इन्हें गंगा में विसर्जित किया जा सके।

    इससे पहले, बुधवार (29 जनवरी) को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुराने कराची के गोलीमार श्मशान घाट पहुंचे थे, जहां अस्थि कलशों के लिए विशेष प्रार्थना की गई। जिन परिवारों को अपने प्रियजनों की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित करनी थीं, वे श्मशान घाट पहुंचे, क्योंकि भारत में अस्थि विसर्जन के लिए श्मशान घाट की पर्ची और मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र अनिवार्य था। कराची के निवासी सुरेश कुमार अपनी मां सील बाई की अस्थियों को हरिद्वार ले जाने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बीते सप्ताह तब राहत की सांस ली, जब उन्हें पता चला कि भारत सरकार ने 400 हिंदू मृतकों की अस्थियों के लिए वीजा जारी कर दिया है। उनकी मां की मृत्यु 17 मार्च 2021 को हुई थी, और परिवार ने उसी समय भारत के वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन मंजूरी मिलने में काफी देरी हुई।

    सुरेश ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ का इंतजार करने का फैसला किया था, जो हर 144 साल में एक बार आता है। यह 12 कुंभ मेलों के पूरे होने का प्रतीक है और इस बार यह 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच हो रहा है, जिससे हमारे धार्मिक और अंतिम संस्कार से जुड़े अनुष्ठान पूरे करने के लिए हमें 45 दिनों की अवधि मिल रही है। सुरेश कुमार ने कहा कि यदि वीजा नहीं मिलता तो वह सिंधु नदी में भी अस्थियों का विसर्जन कर सकते थे, लेकिन गंगा ही उनका पहला विकल्प थी। हिंदू धर्म में गंगा पवित्र नदी है, जो हिमालय से सीधे प्रवाहित होती है और मोक्ष के लिए इसकी धारा शुद्ध मानी जाती है।

    कराची में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीराम नाथ मिश्रा महाराज को भारतीय वीजा मिला और मृतकों की अस्थियां साथ ले जाने की अनुमति मिल गई। उनके प्रयासों से ही पिछले 8 वर्षों से श्मशान घाट में रखीं अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने का रास्ता साफ हुआ। वह पहले भी अस्थियां विसर्जित करने भारत आ चुके हैं। श्रीराम नाथ मिश्रा ने बताया है कि इससे पहले 2011 में 135 और 2016 में 160 अस्थि कलश हरिद्वार पहुंचाए थे। इस बार वह 400 अस्थियां लेकर भारत आए हैं। लंबी यात्रा को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के पारंपरिक कलशों की जगह सफेद प्लास्टिक के जार का उपयोग किया गया, जिनमें लाल रंग के ढक्कन लगाए गए थे, ताकि सफर के दौरान कोई नुकसान न पहुंचे।

    रविवार को श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में अंतिम प्रार्थना के बाद अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से अस्थियों को ट्रेन के माध्यम से लाहौर और फिर वाघा बॉर्डर लाया गया। यहां से अब वह अस्थियों के साथ हरिद्वार रवाना हो गए हैं। इन 400 में साहिल कुमार और कोमल के परिजनों की भी अस्थियां शामिल हैं। कराची के हनुमान मंदिर में उन्होंने अंतिम प्रार्थना में हिस्सा लिया और अस्थियों को भारत भेजने की व्यवस्था की। साहिल के पिता जगदीश कुमार और कोमल की मां विमला कुमारी भाई-बहन थे, जिनकी मृत्यु 2 महीने के दौरान हुई थी।

    साहिल और कोमल दोनों ने बताया है कि वह अस्थियों को भारत भेजना चाहते थे, वीजा के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन वीजा मिला नहीं। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, इसलिए तब अस्थियां लेकर नहीं आ पाए। अब एक साथ सैकड़ों अस्थियां भारत लाई जा रही थीं तो हमने भी परिजन की अस्थियां उनके साथ रवाना कीं। भारत पहुंचे श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष का कहना है कि वह खुद को धन्य और सौभाग्यशाली मानते हैं कि भगवान ने उन्हें इतनी मृत आत्माओं की शांति के लिए यह महान कार्य करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले के समापन तक वह हरिद्वार में 2 सप्ताह तक मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थनाएं करेंगे और अंत में गंगा नदी में अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत

    10 दिन पहले हुई थी शादी

    फाजिल्काः जिले में बाइक और ट्राली में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव लाधुका के पास हुए हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर गांव लाधुका की ओर जा रहे थे। घायल युवक सुनील ने बताया कि वह अपने मामा के दो बेटों के साथ बाइक पर सवार था। लाधुका के पास ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सुनील का आरोप है कि वे सड़क के अपनी तरफ चल रहे थे, लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। हादसे में मंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि मंजीत की शादी महज 10 दिन पहले हुई थी। गरीब परिवार से आने वाले मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है।